सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्वतों के निर्माण (Geography Notes - part 06)

पर्वतों के निर्माण  प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...

उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर -22 (भाग -2)

Uksscc mock test - 22

उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर - 2022



देवभूमि उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड पुलिस एवं उत्तराखंड समूह - ग की सभी परीक्षाओं के लिए विशेष फ्री मॉक टेस्ट सीरीज प्रारंभ की गई है। मॉक टेस्ट - 22 के बाद सभी टेस्ट तीन भागों में विभाजित किए गए हैं। पहले भाग में 1 से 40 तक के प्रश्न दिए गए हैं, दूसरे भाग में 41 से 80 तक और अंतिम भाग में 81 से 100 तक 20 प्रश्न जो कि हिंदी से तैयार किए गए हैं। अतः आगामी परीक्षाओं को अच्छे नंबरों से पास करने के लिए उत्तराखंड की सभी मॉक टेस्ट जरूर दें । यहां सभी मॉक टेस्ट उत्तराखंड समूह-ग के पुराने सभी प्रश्न पत्रों का गहन विश्लेषण करने के बाद तैयार किए गए हैं। 

Uksssc mock test series 2022

कुल प्रश्न संख्या - 100

Set - 02 (41 से 80 प्रश्न)

(41) निम्न में से कौन सा स्थान पौड़ी जिले में आता है
(a) यमकेश्वर
(b) देवाल
(c) पोखरी
(d) उपरोक्त सभी

(42) गढ़वाल मंडल का सृजन होने से पूर्व देहरादून सहारनपुर मंडल का एक भाग था देहरादून को गढ़वाल मंडल में शामिल किया गया ?
(a) 1854
(b) 1949
(c) 1969
(d) 1975

(43) निम्न में से एक 'कमिश्नर ऑफ हिल्स' के रूप में जंगलों के विनाश को रोकने वाला था?
(a) रेेम्जे 
(b) हैलिट बैटन
(c) लॉर्ड कार्नवालिस
(d) जिम कार्बेट

(44) गांधीजी ने अपनी आत्मकथा 'द स्टोरी ऑफ माय एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ' किस भाषा में लिखी है
(a) हिंदी
(b) गुजराती
(c) अंग्रेजी
(d) उर्दू

(45) निम्नलिखित श्रंखला में गलत संख्या ज्ञात कीजिए।
7, 28, 63, 124, 215, 342, 511
(a) 7
(b) 28
(c) 124
(d) 215

(46) 'ड्यूमा' का संबंध रूप से उसी प्रकार है जिस प्रकार 'शोरा' का संबंध है
(a) अफगानिस्तान से
(b) जर्मनी से
(c) फ्रांस से
(d) मलेशिया से

(47) यदि TALENT का कूट XEPIRX हो, तो आप SERACH को कैसे कूट में लिखेंगे ?
(a) WEDVGL
(b) WEDUGL
(c) WGEVGL
(d) WIEVGL

(48) निम्नलिखित में से किससे 'भारत का पावर हाउस' का जाता है?
(a) राजस्थान
(b) महाराष्ट्र
(c) उत्तर पूर्वी भारत
(d) उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड

(49) तिपाईमुख बांध बांध का विवाद किन दो देशों के बीच में है।?
(a) भारत और पाकिस्तान
(b) भारत और म्यांमार
(c) भारत और चीन
(d) भारत और बांग्लादेश

(50) चूना प्रदेश (क्रस्ट प्रदेश) में पाए जाने वाले कीप के आकार के गर्त को क्या कहते हैं
(a) कंदराएं
(b) बेसिन
(c) विलय रंध्र
(d) घोल रंध्र

(51) विश्व पर्यावरण दिवस पर पहली बार किस स्लोगन के तहत मनाया गया है ?
(a) हमारे बच्चों के लिए केवल एक भविष्य
(c) केवल एक पृथ्वी
(d) ए फॉर पीस
(b) पृथ्वी को उपहार

(52) निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है ?
(a) रेड इंडियंस - उत्तरी अमेरिका
(b) बुशमैन - दक्षिण अमेरिका
(c) एस्किमो - कांगो बेसिन के बेल्जियम
(d) सेमांग - मलाया

(53) भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कौन रेल सेवा से वंचित है
(a) मेघालय
(b) त्रिपुरा
(c) नागालैंड
(d) सिक्किम

(54) हैदराबाद स्थित चारमीनार किसके द्वारा बनवाई गई थी
(a) कुली कुतुब शाह
(b) इब्राहिम आदिलशाह
(c) अली आदिलशाह
(d) मीर जुमला

(55) प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सा कैरेक्टर मैट्रिक्स को पूरा करता है ?


(a) 7C
(b) 10C
(c) 12C
(d) 13C

 (56) पृथक रूप से संबंधित युग्म का चयन कीजिए।
(a) अपराध : दंड
(b) निर्णय : वकालत
(c) उद्यम : सफलता
(d) व्यायाम : स्वास्थ्य

(57) देहरादून में कालसी के पास मंदाराम और बाराकोंट क्षेत्र किस खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध है ?
(a) संगमरमर
(b) बेराइट्स
(c) चूना पत्थर 
(d) खड़िया

(58) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान को किस वर्ष राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया
(a) 2008
(b) 2012
(c) 2016
(d) 2020

(59) हरिद्वार जिले में स्थित ब्रह्मकुंड का निर्माण राजा विक्रमादित्य ने किसकी याद में बनवाया था
(a) भास
(b) सुदास
(c) भर्तृहरि
(d) नंदकिशोर

(60) नैनीताल राजभवन के डिजाइन का श्रेय किन्हें दिया जाता है ?
(a) संटोनी मैकडोनल्ड
(b) स्टीवंश
(c) कर्नल यंग
(d) इनमें से कोई नहीं

(61) 'तबकात-ए-नासिरी' में गढ़वाल व कुमाऊं के सिरमूर पर्वत का उल्लेख मिलता है यह पुस्तक किसने लिखी है ?
(a) अलबरूनी
(b) गुलबदन बेगम
(c) मिन्हाज
(d) फिरदौसी

(62) 1980 में जिलेवार सहकारिता विभाग ने भेषज संघ की स्थापना की। सर्वप्रथम किन दो जिलों में इसकी स्थापना की गई
(a) उत्तरकाशी व चमोली
(b) हरिद्वार व पौड़ी गढ़वाल
(c) पिथौरागढ़ व नैनीताल
(d) अल्मोड़ा व बागेश्वर

(63) झुमड़ा व लहचारी किस जनजाति का नृत्य गीत है ?
(a) भोटिया जनजाति
(b) जौनसारी जनजाति
(c) थारू जनजाति
(d) बुक्सा जनजाति

(64) किस भारतीय शासक ने कवि भरत को 'ज्योतिकराय की उपाधि' दी थी 
(a) फिरोजशाह तुगलक
(b) जहांगीर
(c) शाहजहां
(d) अकबर

(65) निम्न में से कौन सा चंद शासक मानशाह के समकालीन था ?
(a) गरुड़ ज्ञानचंद
(b) बाज बहादुर चंद
(c) रुद्र चंंद
(d) लक्ष्मी चंद

 (66) रानी कर्णावती ने किस गढ़वाल शासक की संरक्षिका बनकर शाहजहां के मुगल सेनापति नवाजत से युद्ध किया ?
(a) महिपति शाह
(b) पृथ्वी शाह
(c) फतेह शाह
(d) ललित शाह

(67) सॉंवरी ग्रंथ में अजयपाल को क्या कहा गया है
(a) गोरखनाथ
(b) आदिनाथ
(c) जगन्नाथ
(d) इनमें से कोई नहीं

(68) चंद वंश का अन्तिम राजा कौन था ?
(a) देवी चंद
(b) उद्योत चंद
(c) कल्याण चंद
(d)  इनमें से कोई नहीं

(69) पौरव काल में केदार व सारी........ थे -
(a) भूमि के प्रकार
(b) एक प्रकार के कर
(c) भूमि मापन की विधि
(d) इनमें से कोई नहीं

(70) उत्तराखंड में वानिकी प्रशिक्षण अकादमी कहां स्थित है
(a) पौड़ी 
(b) देहरादून
(c) हल्द्वानी
(d) श्रीनगर

(71) कोणधारी वनों की मुख्य विशेषता है -
(a) यह 1500 मीटर तक ऊंचाई में कम वर्षा वाला स्थान में पाए जाते हैं
(b) यह 1800 से 2700 मीटर ऊंचाई तक मिलते हैं
(c) यह 2900 मीटर से 3500 मीटर की ऊंचाई पर मिलती हैं। 
(d) यह 900 से 1800 मीटर की ऊंचाई तक मिलते हैं।

(72) जंगलों के बीच पाई जाने वाली अपरिपक्व भूमि को क्या कहा जाता है ?
(a) तलाऊं
(b) उपराऊं
(c) इजरान
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(73) राज्य में सर्वाधिक गेहूं उत्पादन वाला जिला कौन सा है ?
(a) हरिद्वार
(b) उधम सिंह नगर
(c) देहरादून
(d) उत्तरकाशी

(74) उत्तराखंड सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए निम्न में से किस मॉडल पर आपदा प्रबंधन मंत्रालय का गठन किया
(a) इजराइल मॉडल
(b) जापान मॉडल
(c) ऑस्ट्रेलिया मॉडल
(d) इंडोनेशिया मॉडल

(75) कौन सी भाभा परमाणु अनुसंधान के द्वारा विकसित सुपर कंप्यूटर परियोजना है
(a) परम पदम
(b) चिप्स
(c) अनुपम
(d) फ्लोसल्वर  पार्क

 (76) वृहत हिमालय के निचले भागों में छोटे-छोटे घास के मैदानों को क्या कहा जाता है
(a) पयार
(b) केदार
(c) हरसू
(d) डबरा

(77) ऐसे कितने जिले हैं जिन की सीमाएं 6 जिलों को स्पर्श करती है
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) इनमें से कोई नहीं

(78) किस हिमालय क्षेत्र में वर्षा काल में सर्वाधिक वर्षा होती है
(a) उच्च हिमालय
(b) बाह्य हिमालय
(c) आंतरिक हिमालय
(d) इन तीनों में बराबर

(79) मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना की शुरुआत कब की गई थी
(a) 20 अप्रैल 2018
(b) 25 दिसंबर 2018
(c) 07 मार्च 2019
(d) 01 अप्रैल 2018

(80) निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना प्रौद्योगिकी शब्दावली नहीं है ।
(a) साइबरस्पेस
(b) अपलोड
(c) प्रकाश भंडारा
(d) मॉडेम मॉडल



1 से 40 तक के प्रश्नों को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Answer key प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

उत्तराखंड का इतिहास : चंद राजवंश (भाग-2)

  उत्तराखंड का इतिहास चंद राजवंश का इतिहास (भाग-२) विस्तार से चंद राजा कन्नौज के शासकों के वंशज थे । जो महमूद गजनवी के आक्रमण के समय कुर्मांचल में प्रविष्ट हुए थे। उस समय कुर्मांचल में ब्रह्मदेव का शासन था। ब्रह्मदेव कत्यूर वंश का अंतिम सम्राट था। 10 वीं शताब्दी में लोहाघाट के आसपास सुई राज्य था। सुई राज्य पर ब्रह्मदेव शासन कर रहा था। *इतिहासकार श्यामलाल, एटकिंसन, वाल्टन व बद्रीदत्त पांडे के अनुसार चंद शासक इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। चंद राजवंश का उदय चंद वंश के संस्थापक - (1) सोमचंद (1025-1046 ईसवी) 1025 ईस्वी के आसपास सोमचंद ने चंपावत में अपनी राजधानी स्थापित की। इतिहासकार श्यामलाल के अनुसार सोमचंद इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। कुमाऊं में सोमचंद के आने की अनेक कहानियां है । परीक्षाओं की दृष्टि से यह मान सकते हैं कि सोमचंद 11 वीं सदी के आरंभ में बद्रीनाथ की यात्रा पर आया था। संयोगवश उसकी मुलाकात कत्यूरी नरेश ब्रह्मदेव से हो जाती है। ब्रह्मदेव सोमचंद की राजोचित, योग्यता, रूप-रंग व व्यक्तित्व को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। और अपनी एकलौती पुत्री चंपा का विवाह सोमचंद...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...