उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026 मार्च माह के सभी महत्वपूर्ण उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026 प्रश्न 1. मार्च 2026 में 'उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान' से किसे सम्मानित किया गया है? (A) सुभाष पंत (B) डॉ. जितेंद्र ठाकुर (C) डॉ. रेनू धसमाना (D) किशन सिंह मलड़ा उत्तर: (B) डॉ. जितेंद्र ठाकुर व्याख्या: प्रसिद्ध कथाकार डॉ. जितेंद्र ठाकुर को साहित्य के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 2026 का 'साहित्य भूषण सम्मान' दिया गया है। गौरतलब है कि 2025 का यह सम्मान सुभाष पंत को मिला था। इस पुरस्कार की शुरुआत 2024 में की गई थी। उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान (मार्च 2026) मार्च 2026 के अंत में देहरादून के मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 'उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान' प्रसिद्ध कथाकार डॉ. जितेंद्र ठाकुर को उनके आजीवन उत्कृष्ट साहित्य सृजन और हिंदी साहित्य जगत में विशेष योगदान के लिए प्रदान क...
हर्षिल का इतिहास उत्तरकाशी हिमाच्छादित पर्वत, निर्झर झरने दूर तक फैले देवदार उत्तराखंड की भूमि में नजर आता हर्षिल का किरदार चिनार के घने जंगल , जोर-जोर से बहती, भागीरथी की अविरल धारा सांप-सी बलखाती टेढ़ी-मेढ़ी राहें, नैनों से बातें करती, हर्षिल की हवाऐं By - देवभूमिउत्तराखंड.com नमस्कार मित्रों इन्हीं पंक्तियों के साथ आज हम देवभूमि उत्तराखंड में हर्षिल के बारे में चर्चा करेंगे । मित्रों आप सभी देवभूमि उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य से भलीभांति परिचित हैं। उन्हीं में से एक पर्यटक स्थल है हर्षिल। हर्षिल शहर की सुंदरता के बारे में जितना कहा जाए कम है। क्योंकि हर्षिल सुंदर बगानों, राहों और प्राकृतिक दृश्यों का वह स्थल है जिसकी तुलना यूरोप में स्थित स्विजरलैंड से की जाती है। इसलिए हर्षिल को "उत्तराखंड का स्विजरलैंड" कहा जाता है । (* हर्षिल को भारत का "मिनी स्विट्जरलैंड लैंड" व "उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड" कहा जाता है। और चोपता को "उत्तराखंड का मिनी ...