उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश (b) हरियाणा (c) झारखंड (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025
नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक
जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें।
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01)
(1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) हरियाणा
(c) झारखंड
(d) उत्तराखंड
व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और यह 28 जनवरी - 14 फरवरी 2025 तक 12 शहरों में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत शास्त्रीय नृत्य “तांडव” से हुई, जो भगवान शिव की स्तुति है।
Ans. D
(2) निम्नलिखित में से किस स्थान पर 38वें राष्ट्रीय खेलों के बाक्सिंग प्रतियोगिता को आयोजित किया गया?
(a) नैनीताल
(b) हल्द्वानी
(c) रुद्रपुर
(d) पिथौरागढ़
गढ़वाल में 23 और कुमाऊं में 15 तरह की खेल प्रतियोगिताएं हुई
- देहरादून - तीरंदाजी, एथलेटिक्स, रग्बी वेटलिफ्टिंग, जूडो, बास्केटबॉल, और गोल्फ, शूटिंग, टेबल टेनिस,
- ऋषिकेश - एक्सट्रीम स्लैम, बीच हैंडबॉल और बीच कबड्डी
- हरिद्वार - हॉकी, रेसलिंग और कबड्डी, घुड़सवारी
- टिहरी - क्याकिंग, कैनोइंग और रोइंग
- हल्द्वानी - फुटबॉल
- भीमताल - स्वीमिंग
- रुद्रपुर - साइक्लिंग, वॉलीबॉल और हैंडबॉल
- खटीमा - मलखंभ
- पिथौरागढ़ - बाक्सिंग
- अल्मोड़ा - योगासन
- नैनीताल - गोल्फ औल नौकायन
- टनकपुर - डेमोंस्ट्रेशन गेम राफ्टिंग
Ans - (d)
(3) निम्नलिखित में सही सुमेलित नहीं है ।
(A) खेल का शुभंकर - मौली
(B) मशाल का नाम - ज्योति
(C) विषय - हरित खेल
(D) थीम : संकल्प से शिखर तक
38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ। जिसमें हरियाणा 48 स्वर्ण 47 रजत और 58 कांस्य पदक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र ने 54 स्वर्ण 71 रजत और 27 कांस्य पदक के साथ प्रथम स्थान पर रहा । कुल मिलाकर विजेता सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड रहा। जिसे 68 स्वर्ण 36 रजत और 27 कांस्य पदक जीते।
- 38 वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन - देहरादून
- खेल का शुभंकर - मौली, मौली एक मोनाल पक्षी हैं जो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी हैं।
- थीम (टैगलाइन) - संकल्प से शिखर तक
- मेजबान शहर - (12) देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रपुर, ऋषिकेश, हल्द्वानी, टनकपुर, पिथौरागढ, अल्मोडा, नैनीताल, भीमताल और खटीमा
- मशाल का नाम - तेजस्विनी (राज्य पुष्प ब्रह्मकमल से प्रेरित : कुल वजन 580 ग्राम)
- विषय - हरित खेल
- समापन : इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी गौलापार
मेघालय को 2026 में 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का सम्मान दिया गया।
Answer - (b)
(4) निम्नलिखित में से कौन-सा गलत है?
(a) 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का सातवां स्थान रहा।
(b) 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा।
(c) 37वें के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन महाराष्ट्र में हुआ था।
(d) 39वें राष्ट्रीय खेल लोक आयोजन मेघालय में होगा।
व्याख्या :- 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड सातवें स्थान पर रहा । इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड में 24 स्वर्ण 35 रजत और 40 कांस्य पदक जीते थे । जबकि इससे पूर्व 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा।
राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत
भारत में राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत साल 1924 में हुई थी उस समय इसे "अखिल भारतीय ओलंपिक खेल" कहा जाता था। यह खेल अविभाजित भारत के लाहौर में आयोजित किए गए थे। साल 1940 के संस्करण में इसका नाम बदलकर "राष्ट्रीय खेल" कर दिया गया । पहले राष्ट्रीय खेल साल 1948 में लखनऊ में आयोजित किए गए। जबकि ओलंपिक की तर्ज पर पहला आधुनिक राष्ट्रीय खेल 1985 में नई दिल्ली से शुरू किया गया था। साल 2023 में 37वें में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में हुआ था।
(5) 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में उत्तराखंड को पहला पदक दिलाने वाली ज्योति वर्मा का सम्बन्ध किस खेल से है?
(a) शुरू
(b) तैराकी
(c) कलारिपयाट्टू
(d) बैडमिंटन
व्याख्या :- बागेश्वर जिले के कांडा गाँव की, ज्योति वर्मा वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में है।
(6) 28 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री मोदी जी ने 38 वे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन कहाँ किया है?
(a) इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार
(b) चकरपुर स्टेडियम खटिमा
(c) राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर
(d) हल्द्वानी स्पोर्ट स्टेडियम हल्द्वानी
Ans. C
(7) भारत का नया राष्ट्रीय खेल कौन सा है ?
(a) क्रिकेट
(b) फुटबॉल
(c) कबड्डी
(d) इनमें से कोई नहीं
भारत में फ़िलहाल नये राष्ट्रीय खेल की कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी को कहा जाता है। लेकिन इसे आधिकारिक दर्जा प्राप्त नहीं है। जिस प्रकार "जन गण मन" को 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गान का अधिकारिक दर्जा प्राप्त हुआ है। क्योंकि भारत में शुरुआती ओलंपिक खेलों में हॉकी खेल में अच्छा प्रदर्शन किया था
(8) उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित छठें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन बनाए गए हैं?
(a) ओमप्रकाश
(b) एन. रविशंकर
(c) एस.एस.संधू
(d) उत्पल कुमार सिंह
व्याख्या :- उत्तराखंड सरकार ने छठें वित्त आयोग का गठन किया हैं, पूर्व मुख्य सचिव एन.रविशंकर को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया हैं।
Ans. B
(9). हाल ही में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय (बेंगलुरु) ने उत्तराखंड के किस विद्यालय को पर्यावरण शिक्षा के लिए विप्रो अर्थियन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया?
(a) गोशन पब्लिक स्कूल
(b) सरस्वती विद्या मंदिर
(c) नानकमत्ता पब्लिक स्कूल
(d) इनोवेशन पब्लिक स्कूल
व्याख्या :- हाल ही में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय (बेंगलुरु) ने पर्यावरण शिक्षा के लिए नानकमत्ता पब्लिक स्कूल (ऊधम सिंह नगर) को विप्रो अर्थियन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।
नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर में स्थित एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है। जहां पंजशीर गुरुद्वारा विश्व प्रसिद्ध है। नानकमत्ता का प्राचीन नाम बक्शी है तथा प्रत्येक वर्ष दीपावली के समय बन्दी छोड़ मेले का आयोजन होता है।
Ans. B
(10) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन 1. गणतंत्र दिवस परेड - 2025 में उत्तराखंड की झांकी सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल विषय पर आधारित थी।
कारण 2. इस वर्ष उत्तराखंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
व्याख्या :- उत्तराखंड झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया था तथा झांकी ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों और साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया था।
गणतंत्र दिवस में उत्तराखंड से झांकियां -
- 2021 - केदारखंड (तीसरा स्थान)
- 2022 - बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चाटी पुल
- 2023 - मानसखंड (पहला स्थान)
- 2024 - विकसित उत्तराखंड
- 2025 - सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल - (तीसरा स्थान)
गणतंत्र दिवस 2025 में स्थान -
- पहला स्थान - स्वर्णिम भारत : विकास और विरासत (गुजरात)
- दूसरा स्थान - महाकुम्भ 2025 : स्वर्णिम भारत विरासत (उत्तर प्रदेश)
- तीसरा स्थान - सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल ( उत्तराखंड)
Ans. C
(11) गोपाल दत्त भट्ट को कौन सा पुरस्कार मिलेगा?
(a) महर्षि वाग्भट पुरस्कार
(b) गुमानी पंत पुरस्कार
(c) सुरदास पुरस्कार
(d) भारत गौरव पुरस्कार
व्याख्या :- गरुण तहसील (बागेश्वर) के दो साहित्यकारों को भाषा संस्थान उत्तराखंड ने 3 मार्च को उत्तराखंड साहित्य सम्मान से सम्मानित किया।
- मोहन जोशी को शेर सिंह विष्ट अनपढ़ पुरस्कार दिया गया।
- गोपाल दत्त भट्ट को गुमानी पंत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मोहन जोशी को उनकी रचना "शिव काव्य" के प्रकाशित होने पर दिया गया।
Ans. B
(12) पद्मश्री पुरस्कार 2025 के लिए उत्तराखंड की किन दो हस्तियों का चयन किया गया हैं?
(a) ह्यू-कोलिन गेंजर और राधा भट्ट
(b) प्रसून जोशी और अनिल बलूनी
(c) नरेंद्र सिंह नेगी और बसन्ती बिष्ट
(d) विमला रानी और गोविंद सिंह
व्याख्या :- ह्यू-कोलिन गेंजर को साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने और राधा बहन को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
- ह्यू-कोलिन गेंजर (मसूरी निवासी) अंग्रेजी के यात्रा लेखक के रूप से जाने जाते हैं।
- राधा भट्ट (अल्मोडा निवासी) उन्होंने उत्तराखंड के पहाड से जुडे तमाम मुद्दो को लेकर कई आन्दोलन किए हैं। साल 1957 में भूदान आन्दोलन के साथ उन्होंने अपनी पदयात्रा की शुरुआत की थी।
Ans. A
(13) हाल ही में किसे मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है ?
(a) सजीव कुमार
(b) ज्ञानेश कुमार
(c) विवेक जोशी
(d) सुखवीर सिंह संधू
व्याख्या :- 19 फरवरी 2025 में ज्ञानेश कुमार भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया। इससे पूर्व उन्हें 14 मार्च 2024 को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। ज्ञानेश कुमार एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है। इससे पूर्व भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार थे जिनका कार्यकाल 17 फरवरी 2025 तक था।
चुनाव आयुक्त : - भारत में चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है जो भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उत्तरदाई है। चुनाव आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त होते हैं।
Answer - (B)
(14) हाल ही में उत्तराखंड कैबिनेट ने 19 फरवरी 2025 को सख्त भू-कानून के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। निम्न में से कौन-कौन से जनपद शामिल नहीं है?
- ऊधम सिंह नगर
- नैनीताल
- हरिद्वार
- रुद्रप्रयाग
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 1 और 3
(d) उपर्युक्त सभी
व्याख्या :- उत्तराखंड कैबिनेट ने 19 फरवरी 2025 को सख्त भू-कानून के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर 11 जनपदों में बाहरी राज्य के लोग बागवानी और खेती के लिए भूमि नहीं खरीद सकेंगे।
Ans. (C)
(15) भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024 से उत्तराखंड के किस कोच को सम्मानित किया गया है?
(a) सुभाष राणा
(b) डी. के. सेन
(c) हरि सिंह थापा
(d) जसपाल राणा
Ans. A
व्याख्या :- भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024 से उत्तराखंड के सुभाष राणा (कोच) को सम्मानित किया गया है। इनका मूल निवास चिलाता गाँव (टिहरी गढ़वाल) है। ये भारतीय पैराशूटिंग टीम के कोच हैं।
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता उत्तराखंड के खिलाड़ी-
- हंसा मनराल - 2001 (भारोत्तोलन)
- रेणु कोहली - 2002 (एथलीट)
- जयदेव विष्ट - 2009 (मुक्केबाज़)
- जसपाल राणा - 2019 (निशानेबाजी)
- जय प्रकाश नौटियाल - 2021 (पैराशूटिंग)
- सुभाष राणा - 2024 (पैराशूटिंग)
(16) 26 जनवरी 2025 को उत्तराखंड के कितने पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा है?
(a) 4
(b) 5
(c) 6
(d) 7
Ans. C
व्याख्या :- 26 जनवरी 2025 को उत्तराखंड के 6 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है :-
- विशिष्ट सेवा - लीडिंग फायर मैंन अर्जुन सिंह (नैनीताल)
- सराहनीय सेवा- शाहजहा अंसारी - एएसपी पुलिस मुख्यालय (देहरादून)
- प्रमोद कुमार - एसपी सिटी (देहरादून)
- वीरेंद्र सिंह कठैत - दलनायक (हरिद्वार)
- सुमन पंत - एस आई (चंपावत)
- राजेन्द्र सिंह - एस आई घुड़सवार पुलिस (देहरादून)
(17) हाल ही में राज्य सरकार ने वन संरक्षण हेतु "महाभारत वाटिका" को कहां स्थापित किया?
(a) हल्द्वानी
(b) रामनगर
(c) कोटद्वार
(d) रानीखेत
व्याख्या :- हाल ही में राज्य सरकार ने वन संरक्षण हेतु "महाभारत वाटिका" को हल्द्वानी में स्थापित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन भारत ग्रंथों के माध्यम से वन संरक्षण और पारिस्थितिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।
Ans. A
(18) 20 से 22 फरवरी तक 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन 2025 का आयोजन कहाँ पर किया गया?
(a) गोपेश्वर
(b) पंतनगर
(c) ऋषिकेश
(d) काशीपुर
व्याख्या : 20 से 22 फरवरी तक 17वां कृषि विज्ञान सम्मेलन 2025 का आयोजन पंतनगर में किया गया। भारत का पहले कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना 17 नवंबर 1960 को हुई। इसका उद्घाटन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। साल 1972 में इसका नाम बदलकर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर दिया गया।
Answer - (B)
(19) उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कब लागू हुई?
(a) 15 अगस्त 2024
(b) 26 जनवरी 2025
(c) 27 जनवरी 2025
(d) 28 फरवरी 2025
व्याख्या :- उत्तराखंड सरकार ने 27 जनवरी 2025 से पूरे राज्य में नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर दिया। संविधान लागू होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया हैं।
- UCC पर विशेष्य समिति का गठन - 27 मई 2022
- UCC पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत - 02 फरवरी 2024
- UCC राज्य विधानसभा द्वारा अनुमोदित - 08 फरवरी 2024
- भारत के राष्ट्रपति द्वारा अधिनियम अनुमोदित - 08 मार्च 2024
- UCC उत्तराखंड अधिनियम 2024 जारी - 12 मार्च 2024
- UCC नियमावली प्रस्तुत - 18 अक्टूबर 2024
- उत्तराखंड में UCC लागू - 27 जनवरी 2025
यूसीसी नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण पुष्कर सिंह धामी ने किया।
- वर्ष 2025 से प्रत्येक वर्ष राज्य में 27 जनवरी को समान नागरिकता संहिता दिवस के रुप में मनाया जाएगा।
- सम्पूर्ण उत्तराखंड क्षेत्र में लागू और बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासियों पर भी लागू रहेगा ।
- यूसीसी उन पर लागू नहीं होगा जो संविधान के अनुच्छेद 342 व अनुच्छेद 366 (25) के तहत अनुसूचित जनजातियों, भाग - 21 के तहत संरक्षित प्रथागत अधिकार वाले व्यक्तियों / समूहों में शामिल है।
समान नागरिक संहिता का उद्देश्य राज्य के सभी लोगों को उनकी जाति या धर्म के बावजूद कानूनी समानता को बढावा देना है। 27 मई 2022 को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड के लिए एक समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया। जिसकी अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई थी।
Ans. C
(20) 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तराखंड से कितने लोगों ने भाग लिया?
(a) 14
(b) 16
(c) 18
(d) 20
व्याख्या :- 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3 से 6 जनवरी 2024 तक भोपाल ( मध्यप्रदेश) किया गया जिसमें उत्तराखंड से 16 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ साइस एंड टैकनौलजी व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली है।
Answer - (b)
(21) 12 जनवरी 2025 को पहले अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर हुआ?
(a) देहरादून
(b) नैनीताल
(c) अल्मोड़ा
(d) पिथौरागढ
Answer. (A)
(22) कार्बेट नेशनल पार्क रामनगर के धनगढ़ी में बनाए गए टाईगर म्यूजियम की तर्ज पर कहाँ पर "बर्ड म्यूजियम" बनेगा?
(a) हल्द्वानी
(b) कोटद्वार
(c) सौनी (बिनसर)
(d) रुढकी
Answer (C)
देवभूमि उत्तराखंड के फ्री मॉक टेस्ट और करेंट अफेयर्स पीडीएफ फाइल में प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवगत जुड़े।
Related posts :-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.