उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर 2026 देवभूमि उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2026 में एक बार पुनः टेस्ट सीरीज प्रारंभ कर रहा है। जिसमें सभी टेस्ट वर्तमान में होने वाली परीक्षाओं का अन्वेषण कर तैयार किए गये हैं। जो उत्तराखंड की आगामी सभी समूह ग की परीक्षाओं हेतु तैयार किए गये हैं। Uksssc Mock Test -234 (1) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची-I सूची-II A. दो पंक्तियों के बीच 1. हजारी प्रसाद द्विवेदी B. आलोक पर्व 2. माखनलाल चतुर्वेदी C. हम जो देखते हैं 3. राजेश जोशी D. हिमतरंगिणी 4. मंगलेश डबराल कूट : A B C D (a) 1 2 3 4 (b) 2 1 4 3 (c) 3 1 4 2 (d) 3 2 4 1 (2) गढ़वाली मुहावरा “पितली गिच्ची करण” - का अर्थ है? (A) पीतल को पतला करना (B) पीत...
श्यामलाताल : विवेकानंद आश्रम की मनमोहक शांति हिमालय की गोद में बसा विवेकानंद आश्रम, श्यामलाताल, उत्तराखंड के चम्पावत जिले का एक ऐसा रत्न है, जो प्रकृति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। समुद्र तल से लगभग 5,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह स्थल अपने आलौकिक सौंदर्य और शांति से हर किसी का मन मोह लेता है। यहाँ से टनकपुर-वनबसा और शारदा नदी घाटी के मनोरम दृश्यों के साथ-साथ नंदादेवी, पंचाचूली और नंदकोट जैसी बर्फीली चोटियों का लुभावना नजारा देखने को मिलता है, जो आत्मा को सुकून और आँखों को तृप्ति देता है। श्यामलाताल : एक झील का जादू आश्रम के ठीक निकट एक छोटी, परंतु अत्यंत आकर्षक झील है, जिसे श्यामलाताल के नाम से जाना जाता है। इस झील की लंबाई लगभग 500 मीटर और चौड़ाई 200 मीटर है। इसका गहरा श्याम वर्ण वाला जल इतना मनमोहक है कि स्वामी विवेकानंद ने स्वयं इसे 'श्यामलाताल' नाम दिया। झील के शांत जल में आसपास की हरी-भरी पहाड़ियों और नीले आकाश की छवि ऐसी दिखती है, मानो प्रकृति ने स्वयं एक कैनवास पर चित्र उकेरा हो। कैसे पहुँचें? विवेकानंद आश्रम, चम्पावत जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर ...