पर्वतों के निर्माण प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...
Uksssc test series उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर -26 देवभूमि उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड पुलिस एवं उत्तराखंड समूह - ग की सभी परीक्षाओं के लिए विशेष फ्री मॉक टेस्ट सीरीज प्रारंभ की गई है। मॉक टेस्ट - 26 के बाद सभी टेस्ट तीन भागों में विभाजित किए गए हैं। पहले भाग में 1 से 40 तक के प्रश्न दिए गए हैं, दूसरे भाग में 41 से 80 तक और अंतिम भाग में 81 से 100 तक 20 प्रश्न जो कि हिंदी से तैयार किए गए हैं। Uksssc model paper in Hindi 2022 कुल प्रश्न संख्या - 100 (mock test -26) Set - 03 (81 से 100 तक प्रश्न) - हिन्दी प्रश्नोत्तरी (81) लिखित वर्णो-संकेतों की सहायता से भाव या विचार की अभिव्यक्ति को क्या कहते हैं? (a) वर्ण (b) लिपि (c) भाषा (d) इनमें से कोई नहींं (82) निम्न में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है? (a) सुसुप्ति (b) सुसप्ति (c) सुषप्ति (d) सुषुप्ति (83) "मुझसे यह काम नहीं हो सकता" में वाच्य है? (a) कर्तृवाच्य (b) भाव वाच्य (c) कर्मवाच्य (d) इनमें से कोई नहीं (84) निम्नलिखित में से कौन-सा एक संयुक्त व्यंजन नहीं है ? (a) क्ष (b) ष (c) त्र (d) ज्ञ (85) 'पाश्चात्य' का विलोम...