सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uksssc Mock Test 2026

उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर Uksssc Mock Test - 231 (1) 'स्मृति की रेखाएं' और 'अतीत के चलचित्र' किसकी प्रसिद्ध गद्य रचनाएँ हैं? A. सुमित्रानंदन नंदन पंत  B. गजानन मुक्तबोध C. महादेवी वर्मा D. मन्नू भण्डारी  (2) प्रारूपण है - a) अंतिम दस्तावेज़ जारी करना और प्रिंट के लिए भेजना  b) विचारों को व्यवस्थित रूप देना और संरचना प्रदान करना c) मीडिया को सूचना देना और जनता तक पहुंचाना  d) गोपनीय पत्र लिखना  (3) निम्न को सुमेलित कीजिए        (a) बिजली        (1) सुरभि  (b) यमुना          (2) तरुणी (c) गाय            (3) अर्कजा (d) स्त्री            (4) वितुंडा कूट  :      (a)   (b)    (c)   (d) (A)  3     2      4     1                 (B)  2     3...

जनसंख्या और निर्धनता में संबंध-

 जनसंख्या और निर्धनता में संबंध-


क्या लगता है? कि बढ़ती हुई जनसंख्या निर्धनता का मुख्य कारण है या निर्धनता जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण है?

प्रश्न बहुत मुश्किल नहीं है । बस समझने की जरूरत है। जी हां  ऐसे ही प्रश्न UPSC और PCS की परीक्षा में पूछे जाते हैं। मेरे विचार से निर्धनता और जनसंख्या एक दूसरे के पूरक हैं। अर्थात जनसंख्या बढ़ेगी तो निर्धनता भी बढ़ेगी। और निर्धनता बढ़ेगी तो जनसंख्या भी बढ़ेगी और इसके विपरीत भी।  अतः प्रश्न का उत्तर हम दो कथनों में विभाजित करके अध्ययन करेंगे

पहले कथन के अनुसार बढ़ती हुई जनसंख्या निर्धनता का मुख्य कारण है, अर्थात हम कह सकते हैं कि जनसंख्या बढ़ती है तो निर्धनता भी बढ़ेगी, और जनसंख्या घटती है तो निर्धनता भी घटेगी।

कृषि भूमि में कमी -

आजादी के बाद भारत की कुल जनसंख्या 36 करोड़ थी। और वर्तमान समय में भारत की जनसंख्या 131 करोड़ हो गई है। केवल 70 वर्षों में जनसंख्या 3 गुनी वृद्धि हुई है 1951 से 2001 के बीच प्रति व्यक्ति कृषि क्षेत्र 0.77 से घटकर 0.20 रह गया है। आने वाले कुछ वर्षों में कृषि भूमि काफी कम रह जाएगी। हालांकि खाद्य सुरक्षा में भारत आत्मनिर्भर बन चुका है । वह भी पंजाब और हरियाणा के बड़े किसानों के योगदान से, जिनका योगदान खाद्य आपूर्ति में 75% है। लेकिन भारत में अधिकांश आबादी छोटे  और सीमांत किसानों की हैैैैैै। जिनके पास एक हेक्टेयर से भी कम भूूमि है। और परिवार नियोजन के अभाव के कारण परिवार में सदस्यों की संख्या  अधिक है। जिससेेेे खेती की भूमि कम होने के कारण प्रछन्नन बेरोजगारी पायी जाती है। और कृषि के लिए कम  भूमि निर्धनता का कारण बनती है।

रोजगार के सीमित अवसर 

अर्थशास्त्री जनसंख्या की अधिकता को जनसांख्यिकी लाभांश के रूप में देखते हैं। लेकिन जिस देश में उद्योगों और फैक्ट्रियों की कमी है और रोजगार को उपलब्ध कराने के क्षमता नहीं है ।  साथ ही तकनीकी और प्रौद्योगिकी में कमी जनसंख्या वृद्धि एक समस्या बन जाती है। और इससे निर्धनता के रूप में असर दिखाई देती है। इससे ही निर्धनता का कुचक्र चक्कर बन जाता है।

शिक्षा की गुणवत्ता में कमी

जनसंख्या वृद्धि का प्रमुख कारण निरक्षरता है। यदि प्रत्येक राष्ट्र मानव विकास पर कार्य करें। तो  स्वयं ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कर सकते हैं । उसके लिए उचित शिक्षा का प्रावधान करना होगा। और खास तौर पर महिलाओं की शिक्षा पर अत्यधिक ध्यान देना होगा।

मानव संसाधन का अनुकूलतम उपयोग

वास्तव में जनसंख्या वृद्धि निर्धनता का कारण तब बनती है जब मानव संसाधनों का उपयोग अनुकूल नहीं होता है।  क्योंकि विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश चीन की बात करें तो उसने अपनी जनसंख्या का अनुकूलतम उपयोग किया है । तकनीकी व प्रौद्योगिकी प्रयोग करके देश का आर्थिक विकास  किया।

दूसरे कथन के अनुसार निर्धनता जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण है।अर्थात हम कह सकते हैं कि निर्धनता बढ़ेगी तो जनसंख्या भी बढ़ेगी और निर्धनता घटेगी तो जनसंख्या भी घटेगी । इसका आशय यह हुआ 

जीवन की गुणवत्ता

यदि देश में जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाया जाए अर्थात स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोजगार पर ध्यान दिया जाए तो आय बढ़ेगी और आय बढ़ने से प्रत्येक व्यक्ति की शिक्षा तक पहुंच बनेगी और यदि देश शिक्षित होता है तो समझदारी आएगी देश के नागरिक जागरूक होंगे परिवार नियोजन के अभाव की की समस्या खत्म होगी प्रजनन दर में कमी आएगी ।इसके विपरीत यदि यह सभी सुविधाएं नहीं देते हैं तो जाहिर है निर्धनता बढ़ेगी और निर्धनता के अभाव में उचित शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य और आय नहीं बढ़ेगी जिसके चलते देश की जनसंख्या बढ़ेगी।

लैंगिक भेदभाव

भारत में लड़कियों की शिक्षा पर लड़कों की अपेक्षा कम ध्यान दिया जाता है। अर्थात लैंगिक भेदभाव किया जाता है। जिससे अच्छी शिक्षा ना मिलने के कारण परिवार के सदस्यों की सेवा करती है। साथ ही परिवार नियोजन का अभाव पाया जाता है। जिससे जनसंख्या में वृद्धि हो जाती है। और निर्धनता को बढ़ावा मिलता है।

शहरीकरण की कमी

यह महसूस किया गया है कि शहरीकरण होने की वजह से गरीबी में कमी आती है। लोग शिक्षित होते हैं। और जागरूक भी होते हैं । अधिकांश गरीबी ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाती है जो कृषि पर निर्भर होते हैं। इसलिए वर्तमान सरकार की कोशिश है अधिक से अधिक शहरों की निर्माण करना।

प्रजनन दर में वृद्धि

निर्धनता के अभाव के कारण अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती है। जिस कारण बच्चे अधिक पैदा किए जाते हैं ताकि आर्थिक गतिविधियों मैं सहयोग कर सकें। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो । जिस कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश की प्रजनन दर 4% से भी अधिक है, जबकि वही दक्षिण भारत की बात करें तो दक्षिण भारत की प्रजनन दर 2.1% है । अब जैसा कि आपको भी ज्ञात है कि दक्षिण भारत के राज्य अधिक साक्षर है वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में अधिकतर निरक्षर हैं।

निष्कर्ष

उपयुक्त दोनों कथनों को देखें तो यह जरूरी नहीं कि जनसंख्या बढ़ेगी तो निर्धनता भी बढ़ेगी क्योंकि यदि जनसंख्या का ठीक से प्रयोग करें तो देश के विकास में सहायक होगी और निर्धनता में स्वतः ही कमी आ जाएगी । जैसे- चीन ने मानव विकास पर अत्यधिक ध्यान दिया और सर्वाधिक जनसंख्या होने के बावजूद भी तेजी से विकास कर रहा है। वहीं अगर हम कहें निर्धनता जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देती है तो यह भी जरूरी नहीं है। यदि लोगों को उचित शिक्षा दी जाए और परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जाए तो निर्धन होने के बावजूद जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रण किया जा सकता है। जैसे - जापान। जापान एक आपदाओं से घिरा देश है। जापान के हीरोशिमा नगर में परमाणु विस्फोट होने के बावजूद बहुत तेजी से विकास किया और देश में एक अलग पहचान बनाई।

उपयुक्त प्रश्न यूपीएससी के मैंस 2016 प्रश्नपत्र - 3 से लिया गया है । जिसका उत्तर अपने शब्दों में देने की कोशिश की गई है। यदि आप मेरे उत्तर द्वारा सहमत है तो कमेंट करें । और इससे संबंधित कोई सुझाव देना चाहते तो जरूर दें।

Sources : dhirsti Ias and Indian economy (datt sundaram)

इन्हें भी जाने-:

भूमि सुधार -1

भूमि बंदोबस्त व्यवस्था

चकबंदी क्या है



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts.
Please let me now.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र

महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र (बागेश्वर) कस्तूरी मृग - उत्तराखंड का राज्य पशु  कस्तूरी मृग के महत्व को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने कस्तूरी मृगों के संरक्षण के लिए 2001 में राज्य पशु घोषित किया। वर्ष 1972 में कस्तूरी मृग संरक्षण के लिए केदारनाथ वन्य जीव विहार के अंतर्गत कस्तूरी मृग विहार की स्थापना की गई । और वर्ष 1974 में बागेश्वर जनपद में महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान की स्थापना की।                    महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र  यह केंद्र कस्तूरी मृग संरक्षण और अनुसंधान के लिए समर्पित है जो एक लुप्तप्राय प्रजाति है, बागेश्वर जनपद गठन से पूर्व महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र की स्थापना वर्ष 1974 में पिथौरागढ़ जनपद में की गई थी। किन्तु 15 सितंबर 1997 में बागेश्वर जनपद के गठन के पश्चात् वर्तमान में यह केंद्र उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में महरूढ़ी धरमघर नामक स्थान पर स्थित है।                  महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र  *कुछ पुस्तकों में इसक...