सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

Most important current affairs 2022

Most important current affairs 2022

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2022

उत्तराखंड पुलिस के लिए अति महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज 2022 । उत्तराखंड समूह ग की सभी परीक्षाओं के लिए जून और जुलाई महीने के  most important current affairs 2022 हिन्दी में । अतः सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना -2022

(1) मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना' किस राज्य में शुरू होगी?
(a) हरियाणा
(b) पंजाब
(c) उत्तराखंड
(d) ओडिशा

Answer - (c)

(2) मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना -2022 का शुभारंभ कब किया जाएगा ?
(a) 15 अगस्त
(b) 29 अगस्त
(c) 2 अक्टूबर
(d) 1 दिसंबर

Answer - (b)

व्याख्या :- हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुभारंभ करने की घोषणा की है। उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा है कि इस योजना के तहत 8 से 14 साल के बच्चों को खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसमें हर जिले के 150 बालक और 150 बालिकाओं को प्रत्येक महीने 1500 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। बता दें कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है।

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2022

(3) उत्तराखंड की पर्वत श्रृंखला के नाम पर P-17A फ्रिगेटस श्रेणी के पोत का क्या नाम रखा गया है।
(a) श्रीकंठ पर्वत
(b) दूनागिरी
(c) नीलकंठ पर्वत
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer - (b)

व्याख्या :- उत्तराखंड की पर्वत श्रृंखला के नाम पर P-17A फ्रिगेटस श्रेणी के पोत का नाम दूनागिरी रखा गया है। इसकी लांचिंग 15 जुलाई 2022 को कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड से हुगली नदी में किया गया।

(4) किस राज्य द्वारा e-एफआईआर सेवा और एक पुलिस ऐप लांच की गई ?
(a) सिक्किम
(b) उत्तर प्रदेश
(c) उत्तराखंड
(d) गुजरात

Answer - (c)

व्याख्या :- यह फायर सेवा और उत्तराखंड पुलिस ऐप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेश किया गया था इस ऐप में राज्य पुलिस की पांच ऑनलाइन सेवाएं एकीकृत की गई है

  1. नशा मुक्त उत्तराखंड
  2. मेरी यात्रा
  3. गौरा शक्ति
  4. ट्रैफिक आई
  5. पब्लिक आई


Most important current affairs 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप - 2022

(5) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चौपड़ा पदक जीतने वाले भारतीय बने -
(a) पहले
(b) दूसरे
(c) तीसरे
(d) चौथे

Answer - (b)

(6) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन है?
(a) अभिनव बिंद्रा
(b) अंजू बॉबी जार्ज
(c) पी.टी उषा
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer - (b)

(7) हाल ही में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक किसने जीता है ?
(a) नीरज चौपड़ा
(b) हिमा दास
(c) दुती चंद
(d) उपरोक्त सभी

Answer - (a)

(8) हाल ही में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में नीरज चौपड़ा ने कौनसा पदक जीता है ?
(a) स्वर्ण पदक
(b) रजत पदक
(c) कांस्य पदक
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer - (b)

(9) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन कहां किया गया था ?
(a) भारत
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) जापान
(d) फ्रांस

Answer - (b)

(10) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी कौनसा देश करेगा ?
(a) जापान
(b) भारत
(c) आस्ट्रेलिया
(d) इंग्लैंड

Answer - (a)

व्याख्या :- हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में नीरज चौपड़ा ने भाला फेंक (88.13 मीटर) में सिल्वर मेडल जीता है। जबकि इसी प्रतियोगिता में गोल्ड एंडरसन पीटर्स 90.54 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता है । गोल्ड एंडरसन पीटर्स दक्षिण अमेरिका महाद्वीप स्थित ग्रेनाडा देश से हैं।

  • नीरज चौपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
  • इससे पूर्व अंजू बॉबी जार्ज ने वर्ष 2003 में पेरिस (फ्रांस) शहर में आयोजित लम्बी कूद में कांस्य पदक जीता था। अंजू बॉबी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किसी भी प्रकार का मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। 
  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी के लिए टोक्यो (जापान) को चुना गया है।

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2022

नई शिक्षा नीति -2020

(11) भारत में नई शिक्षा नीति -2020 किस समिति की अनुशंसा पर लागू की गई ?
(a) तेंदुलकर समिति
(b) कस्तूरीरंगन समिति
(c) कौशिक समिति
(d) सच्चर समिति

Answer - (b)

(12) प्री-प्राइमरी स्तर (पूर्व प्राथमिक स्तर) पर स्कूल की शुरुआत किसने की ?
(a) उत्तराखंड
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) केरल
(d) गुजरात

Answer - (a)

(13) उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति कब से लागू की गई ?
(a) 1 जुलाई 2022
(b) 8 जुलाई 2022
(c) 12 जुलाई 2022
(d) 20 जुलाई 2022

Answer - (c)

(14) उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति लागू करने वाला कौनसा राज्य बना ?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा

Answer - (a)

व्याख्या :- उत्तराखंड में 12 जुलाई 2022 से नई शिक्षा नीति लागू की गयी है। उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में सर्वप्रथम विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत प्राइमरी एजुकेशन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को शुरू किया गया है। शिक्षा नीति 5+3+3+4 के पैटर्न पर आधारित है।
नई शिक्षा नीति में पूर्व प्राथमिक स्तर यानी प्ले स्कूल की शिक्षा को जोड़ा गया है। बच्चों को शुरुआत के 3 साल प्ले-स्कूल की तरह शिक्षा दी जाएगी। भारत सरकार ने 29 जुलाई 2020 को नई शिक्षा नीति 2022 घोषित की थी। 1986 में जारी हुई नई शिक्षा नीति के 34 साल बाद भारत की शिक्षा नीति में यह पहला नया संशोधन है। यह शिक्षा नीति अंतरिक्ष वैज्ञानिक कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित है।

Most important current affairs 2022

भारत की राष्ट्रपति - द्रौपदी मुर्मू

(15)  श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद से पूर्व ( 2015-2021) किस राज्य की राज्यपाल थी?
(a) ओडिशा
(b) झारखंड
(c) मेघालय
(d) छत्तीसगढ़

Answer - (b)

(16) भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी ?
(a) श्रीमती सरोजिनी नायडू
(b) श्रीमती इंदिरा गांधी
(c) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
(d) श्रीमती प्रतिभा पाटिल

Answer - (d)

(17) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की किस नम्बर की राष्ट्रपति बनीं है।
(a) 12वें
(b) 13वें
(c) 15वें
(d) 17वें

Answer - (c)

(18) देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किस आदिवासी समुदाय से हैं ।
(a) भील
(b) संथाल
(c) मुंडा
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer - (b)

(19) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किस न्यायाधीश ने शपथ दिलाई है?
(a) श्री रंजन गोगोई
(b) श्री एन.वी. रमन्ना
(c) श्री रामनाथ कोविंद
(d) श्री वेंकैया नायडू

Answer - (b)

व्याख्या :- हाल ही में 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है। राष्ट्रीपति द्रौपदी मुर्मू को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री एन. वी. रमन्ना ने शपथ दिलाई है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वें नम्बर की राष्ट्रपति बनीं है। देश की पहली नागरिक और भारत की तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर बनने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। जबकि पहली महिला श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल थी।
            द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को मयूरभंज जिले (ओडिशा) के बेदापोसी गांव में हुआ था। द्रौपदी मुर्मू  संथाल आदिवासी समुदाय से संबंधित है। उन्होंने 2015 में झारखंड की पहली महिला राज्यपाल (2015-2021) के रूप में शपथ ली थी। द्रौपदी मुर्मू के बाद झारखंड के वर्तमान राज्यपाल श्री रमेश बैस है।

विश्व आर्थिक मंच की जेंडर रिपोर्ट 2022

(20) विश्व आर्थिक मंच की जेंडर रिपोर्ट 2022 में भारत का कौन से स्थान पर है ?
(a) 131
(b) 135
(c) 139
(d) 145

Answer - (b)

व्याख्या :- हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (wef) ने वर्ष 2022 के लिए अपने वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक में भारत को 140 देशों में से 135 स्थान पर रखा है। भारत का समग्र स्कोर वर्ष 2022 में 0.629 रहा है। जबकि 2021 में 0.625 था। और 2021 में भारत का स्थान 156 देशों में 140वां था । लैंगिक अंतराल महिलाओं और पुरुषों के बीच का अंतर होता है जो सामाजिक, राजनैतिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक उपलब्धियों के अनुसार मापा जाता है।

विंबलडन 2022

(21) विंबलडन 2022 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता ?
(a) नोवाक जोकोविच
(b) निक किर्गियास
(c) रोजर फेडरर
(d) डी. क्राब्जिक

Answer - (a)

(22) विंबलडन 2022 का महिला एकल खिताब किसने जीता ?
(a) सेरेना विलियम्स
(b) एलिना रिबाकिना
(c) नाजुमी ओकुहारा
(d) ओन्स जेब्यूर

Answer - (b)

व्याख्या :- विंबलडन 2022 का महिला एकल खिताब कजाकिस्तान की एलिना रिबाकिना ने फाइनल में ओन्स जेब्यूर को हराकर जीत लिया है। और विंबलडन 2022 का पुरुष एकल खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने निक किर्गियास को फाइनल में हराकर 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। जबकि विंबलडन 2022 मिश्रित युगल डी. क्राब्जिक और एन. स्कूप्स्की है।

Most important current affairs 2022

संसद की नई इमारत : अशोक स्तंभ

(23) संसद की नई इमारत की छत पर बने 6.5 मीटर ऊंचे अशोक स्तंभ का उद्घाटन किसने किया ।
(a) श्री नरेंद्र मोदी‌
(b) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
(c) श्री वेंकैया नायडू
(d) श्री रामनाथ कोविंद

Answer - (a)

(24) संसद की नई इमारत की छत पर बने 6.5 मीटर ऊंचे अशोक स्तंभ का किस धातु से किया गया है?
(a) लोहा
(b) स्टील
(c) कांस्य
(d) चांदी

Answer - (c)

(25) सारनाथ में स्थित सिंह स्तंभ का निर्माण किसने करवाया ?
(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer - (d)

व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई 2022 को देश के नए संसद भवन की छत पर भारतीय राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ का अनावरण किया।

अशोक स्तंभ की मुख्य विशेषता

  • सारनाथ के अशोक स्तंभ की खुदाई 1905 में "फ्रेडरिक ऑस्कर ऑरवेल" निकली थी।
  • अशोक स्तंभ की यह मूर्ति कांस्य धातु से बनाई गई है।
  • अशोक स्तंभ कुल ऊंचाई 6.5 मीटर (20 फीट) है।
  • अशोक स्तंभ का कुल वजन लगभग 9500 किलो है।
  • निर्माणाधीन संसद भवन के ऊपर स्थापित किया गया अशोक स्तंभ का निर्माण औरंगाबाद के मूर्तिकार सुनील देवरे की नक्काशी पर तैयार किया गया है।
अशोक स्तंभ का प्राचीन इतिहास - सम्राट अशोक ने भारत के विभिन्न हिस्सों के प्रचार के लिए स्तंभों का निर्माण कराया था। सम्राट अशोक मौर्य वंश के शासक थे।

रामसर स्थल - 5 नये रामसर स्थल (आर्द्रभूमि)

(26) भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या कितनी है?
(a) 48
(b) 49
(c) 52
(d) 54

Answer - (d)

(27) चर्चा में रहा करीकली पक्षी अभयारण्य किस राज्य में स्थित है ?
(a) मध्य प्रदेश
(b) मिजोरम
(c) तमिलनाडु
(d) उत्तराखंड

Answer - (c)

व्याख्या :- वर्तमान समय में भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 54 हो गई है। भारत ने वैटलैंड के अंतर्राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए 5 नए वैटलैंड (आर्द्रभूमि) नामित किए हैं।

  1. करीकिली पक्षी अभयारण्य - तमिलनाडु
  2. पल्लिकरनाई मार्श रिजर्व फोरेस्ट - तमिलनाडु
  3. पिचवरम मैंग्रोव - तमिलनाडु
  4. पाला आर्द्र भूमि - मिजोरम
  5. साख्य सागर - मध्यप्रदेश
इसमें तीन स्थल करीकिली पक्षी अभयारण्य, पल्लिकरनाई मार्श रिजर्व फोरेस्ट, पिचवरम मैंग्रोव, तमिलनाडु के हैं। रामसर स्थल एक आर्द्रभूमि स्थल है जिसे रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व के लिए नामित किया गया है। इस कन्वेंशन को 1971 में ईरान के रामसर से अपनाया गया और 1975 से लागू किया गया। रामसर स्थल जैव विविधता संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।

Most important current affairs 2022

नीति आयोग

(28) हाल ही में नीति आयोग का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?
(a) राजीव कुमार
(b) अरविंद पनगढ़िया
(c) डॉ. सुमन कुमार बेरी
(d) दिनेश कुमार

Answer - (c)

(29) हाल ही में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
(a) माधवी पुरी
(b) परमेश्वरन अय्यर
(c) एन.के. सिंह
(d) धुर्ति बनर्जी

Answer - (b)

(30) नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
(a) भारत का वित्त मंत्री
(b) भारत का राष्ट्रपति
(c) भारत का प्रधानमंत्री
(d) भारत का उपराष्ट्रपति

Answer - (c)

(31) नीति आयोग के उपाध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
(a) भारत का प्रधानमंत्री
(b) भारत का राष्ट्रपति
(c) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(d) भारत का वित्त मंत्री

Answer - (a)

व्याख्या :- नीति आयोग एक गैर संवैधानिक निकाय है। नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को की गई है। नीति आयोग की मुख्य कार्य राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व के विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर केंद्र तथा राज्य सरकारों को जरूरी रणनीतिक स्तर तकनीकी परामर्श देना है। इस आयोग में राज्य में मुख्यमंत्री तथा निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों को अधिक अहम भूमिका दी गई है जो संघीय ढांचे को मजबूत करेंगे। नीति आयोग में विकेंद्रीकरण को महत्व दिया है ।

विशेषता

  • नीति आयोग का अध्यक्ष भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री होता है।
  • नीति आयोग के उपाध्यक्ष की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।
  • वर्तमान समय में "सुमन. के. बेरी" (2022) नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष अरविंद पनगड़िया थे।
  • नीति आयोग केेे वर्तमान समय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री परमेश्वरन अय्यर (2022) है और नीति आयोग का प्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (C.E.O.) सिंधु श्री खुल्लर को बनाया गया था।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार-2020

(32) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 किसने जीता
(a) अपर्णा बालामुरली
(b) दीपिका पादुकोण
(c) कंगना रनौत
(d) स्मृति मंधाना

Answer - (a)

व्याख्या :- हाल ही में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार-2020 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। जिसमें दक्षिण भारतीय एक्टर सूर्या को सूरराई पोटू के लिए और अजय देवगन को को फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अपर्णा बालामुरली को मिला। व सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म तुलसीदास जूनियर को चुना गया।

देवभूमि उत्तराखंड के सभी नोट्स प्राप्त करने लिए और उत्तराखंड के करेंट अफेयर्स से अपडेट रहने के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े।

Join telegram channel - click here

Related posts :-


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...