Economics Important MCQ अर्थशास्त्र विषय से विगत 5 वर्षों के दौरान उत्तराखंड समूह ग की सभी परीक्षाओं में पूछे गये महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न :- अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न :- प्रश्न 1. निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है/हैं? कथन - I : मुद्रा बैंक की स्थापना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अधीन 2020 में की गई थी। कथन - II : 'मुद्रा' ऋण शिशु, किशोर और तरुण स्कीम के अन्तर्गत प्रदान किये जाते हैं। (A) केवल कथन - I (B) केवल कथन – II (C) दोनों कथन I और II (D) न कथन - I और न कथन – II उत्तर: (B) केवल कथन – II व्याख्या: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को हुई थी, न कि 2020 में। इस योजना के तहत गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख तक का ऋण दिया जाता है, जिसे तीन श्रेणियों: शिशु (50,000 तक), किशोर (5 लाख तक) और तरुण (10 लाख तक) में विभाजित किया गया है। प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव पूँजी निर्माण का उपयुक्त घटक नहीं है? (A) शिक्षा पर व्यय ...
काव्य संग्रह
Poetry book
मासूमियत
Part -1
कैसी ये हवाएं हैं ?
कैसा ये मौसम है?
पुरवाई चल रही है।
पुरवाई चल रही है।
वैशाख की गर्मी बढ़ रही है।
हाथ पैर है रुखे - रूखे से ,
दिल के रिश्ते हैं उलझे - उलझे सेे,
लाख मनाया तुम नहीं माने,
दिल की बातें दिल ही जानें।
चाहे कोई कितना भी सच बोल दे।
चाहे कोई दिल के सारे भेद खोल दे ।
फर्क नहीं पड़ता, पत्थर हृदय वालों को,
आसान नहीं है समझना, मासूमियत के दीवानों को,
Part -2
भोलेपन का चोला पहने,
वो नजर अंदाज कर रहे हैं।
छोड़कर मोहब्बत का समंदर
जाने - अनजाने में गुनाह कर रहे हैं।
मुमकिन है हम याद आएंगे ।
एक बार चले गए तो वापस न आएंगे।
वजूद इतना भी छोटा नहीं हमारा।
आपके नहीं तो किसी और के काम आएंगे।
आसमां के ख्वाब लेकर चल रहे हैं।
धीरे-धीरे ही सही पर बढ़ रहे हैं।
तकदीर में जो भी लिखा हो अब,
मंजिल-ए-सफर हर हाल पाएंगे।
Part - 3
चलते चलते या तो काबिल
या एक अच्छे मुसाफिर बन जाएंगे।
कोशिशें कभी कम न होंगी।
वादा खुद से कर रहे हैं।
मोहब्बत का सफर लम्बा है मगर
याद शहर से गुजर रहे हैं।
मंजिल का भी पता नहीं
जानें कहां का ठिकाना है
अनजानी इन गलियों में
इस मुसाफिर का आना-जाना है।
काव्य संग्रह - poetry book
अंदाज अपना अपना
मैं बात बात पर एक और बात कहता हूं।
मैं अपनी बातों से बहुत कुछ सीखता रहता हूं।
जो बीत गया है उस पर विचार करता हूं
आने वाले कल का सुधार करता हूं।
तुम ध्यान से सुन न मेरी बातों को,
मैं बातों ही बातों में इज़हार करता हूं।
आहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहे हैं मेरे कदम।
हर मंदिर हर मस्जिद मिलने की फरियाद करता हूं।
कभी तकदीर से , कभी जिंदगी से,
मैं सवाल पर सवाल करता हूं।
कभी अपनों के, कभी सपनों के,
मैं बातों में भी तेरा जिक्र करता हूं।
ख्याबों की दुनिया में, मैं हमेशा डूबा रहता हूं।
मैं बात बात पर अपनी ही बात करता हूं।
Love status
उम्मीद है दोस्तों मेरी कवितााएं आपको पसंद आई होगी यदि आपको मेरे द्वारा लिखी गई कविताएं अच्छी लगती हैं तो उन्हें अधिक से अधिक शेयर कीजिए और मेरे यूट्यूब चैनल IMI 2021 को सब्सक्राइब कीजिए. और इसी तरह की कविताएं पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए।
Related posts :-
नसीब
शायद पर चलती है दुनिया ,
जिसे नसीब कहते हैं,
जो चाहा रहे हो वो मिल जाए..........read full poem
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.