उत्तराखंड का प्रागैतिहासिक काल उत्तराखंड का प्रागैतिहासिक काल (Prehistoric Era) अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली है। इस काल का कोई लिखित प्रमाण नहीं है, इसलिए इसका इतिहास गुफाओं में मिले शैल-चित्रों (Rock Paintings), पत्थरों के औजारों और प्राचीन कंकालों के आधार पर लिखा गया है। आइए जानते हैं विस्तार से - “धूल से भरी राहें और तपता हुआ सूरज... उत्तर भारत के एक गुमनाम गाँव के किनारे एक ऊँचा सा मिट्टी का टीला था। लोग वहाँ से ईंटें उखाड़ रहे थे, कोई अपने घर की दीवार बना रहा था, तो कोई उन पत्थरों को कचरा समझकर फेंक रहा था। वहीं दूर खड़ा एक अंग्रेज अफसर, जिसका नाम अलेक्जेंडर कनिंघम था, यह सब बड़े गौर से देख रहा था। उसके पास एक पुरानी किताब थी—चीनी यात्री ह्वेनसांग की डायरी। कनिंघम को यकीन था कि जिस टीले को लोग 'कचरा' समझ रहे हैं, उसके नीचे सम्राट अशोक का कोई महान शहर या बुद्ध का कोई पवित्र मठ दफन है। वो बेचैनी और वो खत कनिंघम रात भर सो नहीं पाए। उन्हें लग रहा था जैसे वो दफन शहर उन्हें पुकार रहे हों। उन्होंने सोचा, "अगर आज मैंने इन पत्थरों को नहीं बचाया, तो आने वाली पीढ़ियाँ कभी नहीं...
काव्य संग्रह
सपने अधूरे हैं अभी
किताबों के साए में,
रातों के उजाले में,
जगा हूं कभी ,
नींद कैसे आएगी साहिब
सपने अधूरे हैं अभी।
पापा के कंधों में ,
ममता के आंचल में
सर रखकर रोया था कभी,
कर्ज कैसे अदा करूं साहिब ,
सपने अधूरे हैं अभी,
बहुत-से-राही मिले थे सफर में,
सिर्फ तुम बसे हो मेरे मन में,
सजदे सर झुकाया है तभी ।
कैसे बयां करूं मैं प्रिये
सपने अधूरे हैं अभी।
काव्य संग्रह
तुम भी कुछ लिखते हो
अनसुलझे से हो तुम,
पर इतने भी कठिन नहीं ।
हम समझ ना सके !
बस बहके हुए हो ,
दुनिया के रंगों से,
बंधे हुए हो एक डोरी से,
वरना ! उड़ने की चाह,
तुम भी रखते हो ।
ख्याबों की डायरी में,
तुम भी कुछ लिखते हो।
धैर्य से परिपूर्ण हो तुम,
सादगी से जीते हो,
खुश-मिजाजी अंदाज है।
बातें मिठी करते हो।
हमें मालूम है ,
तनहा जब भी होते हो,
आंसुओं की स्याही से,
तुम भी कुछ लिखते हो।
सदियों का इंतजार,
आंखों में उतर आया है,
एक और साल बीत गया।
फिर नया साल आया है।
जानें क्यों ऐसा होता है
ढूंढता मैं सासों को,
हर बार तू ही टकराया है।
By : sunil
देवभूमिउत्तराखंड.com आप सभी का हमारी वेबसाइट में हार्दिक स्वागत करता है । आपसे अनुरोध है यदि आपको दी गई पोस्ट अच्छी लगती हैं। तो अधिक से अधिक लोगों को शेयर कीजिए और मेरे यूट्यूब चैनल IMI 2021 को सब्सक्राइब कीजिए।
देवभूमि उत्तराखंड डॉट कॉम Inspiration Motivation और Information का एक बड़ा स्थल है, जहां आप सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां और कविताओं से रोमांचित होते हैं.
इन्हें भी पढ़ें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.