सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तराखंड का प्रागैतिहासिक काल (प्री history of uttrakhand)

उत्तराखंड का प्रागैतिहासिक काल उत्तराखंड का प्रागैतिहासिक काल (Prehistoric Era) अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली है। इस काल का कोई लिखित प्रमाण नहीं है, इसलिए इसका इतिहास गुफाओं में मिले शैल-चित्रों (Rock Paintings), पत्थरों के औजारों और प्राचीन कंकालों के आधार पर लिखा गया है। आइए जानते हैं विस्तार से - “धूल से भरी राहें और तपता हुआ सूरज... उत्तर भारत के एक गुमनाम गाँव के किनारे एक ऊँचा सा मिट्टी का टीला था। लोग वहाँ से ईंटें उखाड़ रहे थे, कोई अपने घर की दीवार बना रहा था, तो कोई उन पत्थरों को कचरा समझकर फेंक रहा था। वहीं दूर खड़ा एक अंग्रेज अफसर, जिसका नाम अलेक्जेंडर कनिंघम था, यह सब बड़े गौर से देख रहा था। उसके पास एक पुरानी किताब थी—चीनी यात्री ह्वेनसांग की डायरी। कनिंघम को यकीन था कि जिस टीले को लोग 'कचरा' समझ रहे हैं, उसके नीचे सम्राट अशोक का कोई महान शहर या बुद्ध का कोई पवित्र मठ दफन है। वो बेचैनी और वो खत  कनिंघम रात भर सो नहीं पाए। उन्हें लग रहा था जैसे वो दफन शहर उन्हें पुकार रहे हों। उन्होंने सोचा, "अगर आज मैंने इन पत्थरों को नहीं बचाया, तो आने वाली पीढ़ियाँ कभी नहीं...

Top 10 weekly current affai (4th-11th March)

 7 days challenge 

Weekly current affair in hindi

4th April - 11th April

 7 days challenge  quiz के अंतर्गत यहां देवभूमिउत्तराखंड.com के द्वारा सप्ताह के most important Top 10 weekly current affair हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी 2021 में होने वाली आगामी परीक्षाओं ukpcs, uppcs , uksssc , upsssc , ssc chsl, CGL मेंशत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से फरवरी तक के प्रत्येक सप्ताह के करंट अफेयर पढ़ सकते हैं। आज की प्रश्नोत्तरी में 4th -11th April के करंट अफेयर हैं। जिन का विस्तृत वर्णन भी किया गया है।

(1) हाल ही में SIDBI का नया चेयरमैन एवं MD किसे नियुक्त किया गया है?

(a) एस. रमन्न

(b) संजीव कुमार

(c) यशवर्धन कुमार सिन्हा

(d) अमिताभ चौधरी

व्याख्या :  हाल ही में एस. रमन्न की सिडबी के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है।  इस बैंक का मुख्यालय लखनऊ में है।  सिडबी ( भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक)   की स्थापना 2 अप्रैल 1990 को हुई है। इस बैंक का प्रमुख उद्देश्य भारतीय लघु उद्योगों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे देश के सूक्ष्म, लघु एवं उद्योगों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। 

(2) फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार वर्ष 2021 संसार का सबसे धनी व्यक्ति कौन है?

(a) जेफ बेजोस

(b) एलन मस्क

(c) बिल गेट्स

(d) मार्क जुकरबर्ग

व्याख्या : फोर्ब्स प्रत्येक वर्ष दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट जारी करता है।  वर्ष 2021की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अमेजन के मालिक जेब बेजोस हैं जो 4 साल से इस लिस्ट में शीर्ष पर कायम है। वहीं इस लिस्ट में दूसरा स्थान स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को मिला है । इस सूची में मुकेश अंबानी को 10वें पायदान पर रखा गया है। वर्ष 2021 में मुकेश अंबानी चीन के जैक मा को पीछे कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। इसके साथ ही दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरे स्थान पर आ गया है।

(3) निम्नलिखित में से मधु क्रांति का संबंध किससे है?

(a) गन्ने की खेती से

(b) खजूर की खेती से

(c) मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन से

(d) फलों के उत्पादन से

व्याख्या : मीठी क्रांति को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में 8 अप्रैल को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा  मधु क्रांति पोर्टल की शुरूआत की गई है। जिस का संचालन राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड(NBB) की सहायता से किया जाएगा । यह पोर्टल डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से शहद प्राप्त करने के स्रोतों का पता लगाने में मदद करेगा।

(4) वर्तमान समय में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के नए अध्यक्ष कौन है?

(a) के. सिवान

(b) उदय शंकर

(c) संजीव कुमार

(d) अजय त्यागी

व्याख्या :  AAI - (Airport Authority of India )एक संवैधानिक निकाय है । वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव कुमार को AAI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । AAI का मुख्य कार्य देश में नागरिक उड्डयन अवसंरचना का निर्माण व प्रबंधन करना है।

(5) सत्यशोधक समाज के संस्थापक कौन थे ?

(a) दयानंद सरस्वती

(b) राजा राममोहन राय

(c) ज्योतिबा फुले

(d) विवेकानंद

सत्यशोधक समाज की स्थापना ज्योतिराव गोविंद राज फुले ने की 24 सितंबर 1873 में की थी। हाल ही में ज्योतिराव का जन्म दिवस मनाया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 11 अप्रैल को ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर "टिका उत्सव" मनाने की बात कहीं। जो बाबासाहेब अंबेडकर के जन्मदिन 14 अप्रैल तक चलेगा। ज्योति राव फूले एक समाज सुधारक थे इन्होंने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए सत्यशोधक समाज की स्थापना की । इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों की शिक्षा का अधिकार प्रदान करना बाल विवाह का विरोध करना तथा विधवा विवाह का समर्थन करना था।

(6) हाल ही में डॉ चिंतन वैष्णव को अटल इन्नोवेशन मिशन का नया निदेशक नियुक्त किया गया है अटल इन्नोवेशन मिशन को कब लांच किया गया था ?

(a) 2015

(b) 2016

(c)2018

(d) 2019

व्याख्या : अटल इनोवेशन की शुरुआत 2016 में की गई थी। इसके प्रथम निदेशक श्री रामानाथन थे। डॉ. चिंतन वैष्णव श्री रामानाथन का स्थान लेंगे। अटल इन्नोवेशन मिशन भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है इसका संचालन नीति आयोग द्वारा किया जाता है। इसका मिशन का उद्देश्य है - नवाचार एवं उद्यमिता के गतिशील इको सिस्टम को बढ़ावा देना।

(7) भारत के संविधान किस अनुच्छेद में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का उल्लेख किया गया है। (Most important)

(a) अनुच्छेद 134 A

(b) अनुच्छेद 124 A

(c) अनुच्छेद 131 A

(d) अनुच्छेद 124 C 

 व्याख्या :  भारत के उच्चतम न्यायालय का गठन 28 जनवरी 1950 को किया गया था यह भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत लागू संघीय न्यायालय का उत्तराधिकारी था। सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अनुच्छेद 124 ए के तहत राष्ट्रपति द्वारा की जाती है । अनुच्छेद 124 ए  राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का उल्लेख किया गया है।  हाल ही में भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप श्री शरद अरविंद बोबड़े की स्था्न  पर एन. वी. रमन्ना  नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है ।

(8) जापान के टोक्यो शहर में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक कौन बनी है ?

(a) हिमा दास

(b) नेत्रा कुमानन

(c) भावना कंठ

(d) शेफाली वर्मा

(9) खबरों में रहा पोंग डैम लैक वन्यजीव अभ्यारण भारत में कहां स्थित है ?

(a) मध्य प्रदेश

(b) हिमाचल प्रदेश

(c) ओडिशा

(d) उत्तराखंड

व्याख्या : पोंग डैम ब्लैक वन्य जीव अभ्यारण हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है । इसे महाराणा प्रताप सागर वन्य जीव अभ्यारण भी कहा जाता है। हाल ही में इस अभ्यारण में वर्ल्ड फ्लू के कारण 100 प्रवासी पक्षियों के मरने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि वर्ल्ड फ्लू इनफ्लुएंजा टाइप ए वायरस से होने वाली संक्रामक बिमारी है।

(10) हाल ही में 5 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया था। इसकी स्थापना कब की गई थी?

(a) 5 अप्रैल 1980

(b) 5 अप्रैल 1981

(c) 5 अप्रैल 1951

(d) 5 अप्रैल 1977

व्याख्या : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  6 अप्रैल 1980 को  अस्तित्व में आई। सर्वप्रथम 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ नामक संगठन की स्थापना की। बाद में इस संगठन के कुछ सदस्यों ने मिलकर भाजपा की स्थापना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

(11) निम्न में से कौन-सी रचना सूरदास की नहीं है ?

(a) सूरसागर

(b) सूरसरावली

(c) विनय पत्रिका

(d) साहित्य लहरी

व्याख्या : हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के  द्वारा महाकवि सूरदास की तपस्थली भूमि का मौजूदा नाम महमूदपुर बदलकर परासौली कर दिया है। पड़ासोली मथुरा जिले के अंतर्गत आता है। सूरदास का जन्म 1540 ईस्वी में मथुरा में हुआ था और इनकी मृत्यु परसौली में हुई थी। लेकिन कुछ विद्वानों ने इन की जन्मस्थली सीही बताई है। सूरदास की प्रमुख रचनाएं सूरसागर सूर सरावली, साहित्य लहरी और नल दमयंती हैं।

उपयुक्त सभी dhirsti Ias notes , edu teria test series , or unacedmy , के प्रतिदिन करंट अफेयर के प्रश्नों के गहन अध्ययन से तैयार किए गए हैं। इन प्रश्नों में अतिरिक्त जानकारी जोड़कर उपयोगी प्रश्न तैयार किए गए। यदि आपको प्रतिदिन के करंट अफेयर पढ़ने हो तो यूट्यूब में दृष्टि आईएएस यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related post :-

 Weekly current affair (29 th March - 4 th April)

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

गढ़वाल का परमार वंश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र

महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र (बागेश्वर) कस्तूरी मृग - उत्तराखंड का राज्य पशु  कस्तूरी मृग के महत्व को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने कस्तूरी मृगों के संरक्षण के लिए 2001 में राज्य पशु घोषित किया। वर्ष 1972 में कस्तूरी मृग संरक्षण के लिए केदारनाथ वन्य जीव विहार के अंतर्गत कस्तूरी मृग विहार की स्थापना की गई । और वर्ष 1974 में बागेश्वर जनपद में महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान की स्थापना की।                    महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र  यह केंद्र कस्तूरी मृग संरक्षण और अनुसंधान के लिए समर्पित है जो एक लुप्तप्राय प्रजाति है, बागेश्वर जनपद गठन से पूर्व महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र की स्थापना वर्ष 1974 में पिथौरागढ़ जनपद में की गई थी। किन्तु 15 सितंबर 1997 में बागेश्वर जनपद के गठन के पश्चात् वर्तमान में यह केंद्र उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में महरूढ़ी धरमघर नामक स्थान पर स्थित है।                  महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र  *कुछ पुस्तकों में इसक...