उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026 जनवरी माह के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स देवभूमि उत्तराखंड द्वारा सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स व्याख्या सहित तैयार किए जाते हैं। जो उत्तराखंड में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स प्रश्न 1. नीति आयोग द्वारा जारी 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2024' (जनवरी 2026 में रिपोर्ट) के अनुसार, 'छोटे राज्यों' की श्रेणी में उत्तराखंड का कौन सा स्थान रहा? (A) द्वितीय (B) तृतीय (C) प्रथम (D) चतुर्थ उत्तर: (C) प्रथम व्याख्या: नीति आयोग की इस रिपोर्ट में उत्तराखंड ने 52.07 स्कोर के साथ छोटे राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया। यदि सभी राज्यों (ओवरऑल) की बात करें, तो उत्तराखंड 13वें स्थान पर रहा। इस सूचकांक का आधार निर्यात ढांचा और व्यापारिक वातावरण है। सूचकांक का मुख्य उद्देश्य निर्यात तैयारी सूचकांक का लक्ष्य राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है ताकि वे अपनी नीतियों, बुनियादी ढांचे और व्यापारिक वातावरण में सुधार कर सकें। यह मुख्य रूप से 4 स्तंभों (Pillars) पर आधारित होता है: नीति (Policy): राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने ...
Uksssc secretarial Guard 2021 प्रश्न पत्र हल - समूह-ग 2021 ( सचिवालय रक्षक सुरक्षा संवर्ग) वर्ग अ (हिन्दी ) - (कुल प्रश्न -20) आज 26 सितंबर 2021 को Uksssc 2021 सचिवालय रक्षक सुरक्षा संवर्ग की परीक्षा आयोजित की गई । जिसमें 20 प्रश्न हिंदी, 40 प्रश्न उत्तराखंड , व सामान्य ज्ञान से 40 प्रश्न से पूछे गए हैं। प्रथम पृष्ठ में हिंदी के 20 प्रश्नों का उल्लेख उत्तर सहित किया गया है और सभी प्रश्नों के उत्तर की व्याख्या की गई है। Part - 1 (हिंदी) (1) शुद्ध वर्तनी है- (a) संश्लिस्ट (b) संश्लिष्ट (c) संस्लिष्ट (d) संष्लिष्ठ Answer - b (2) निम्न में से घोष वर्ण हैं - (a) ख (b) च (c) म (d) ठ Answer - (c) व्याख्या - कंपन के आधार पर हिंदी वर्णमाला के दो भेद होते हैं। घोष (सघोष) और अघोष । अघोष - जिन वर्णों के उच्चारण में आवाज की जगह केवल सांस का उपयोग होता है उन्हें अघोष वर्ण कहते हैं। जैसे - क, ख, च, छ, ट, ठ, त, थ, प, फ, श, ष, से। इन वर्गो की कुल संख्या 13 होती है। घोष - जिन वर्णों के उच्चारण में केवल आवाज उपयोग होता है उन्हें घोष या सघोष वर्ण कहते हैं । जैसे - ग, घ, ड़, ...