सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्वतों के निर्माण (Geography Notes - part 06)

पर्वतों के निर्माण  प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...

Top10 September current affairs 2021 (week -1)

       Top10 MCQ

weekly current affairs 2021

September (week - 01)
1st - 7th September


देवभूमिउत्तराखंड के द्वारा सप्ताह के most important Top 10 weekly current affair हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी 2021 में होने वाली आगामी परीक्षाओं ukpcs, uppcs , uksssc , upsssc , ssc chsl, CGL में शत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से जुलाई तक के प्रत्येक सप्ताह के करंट अफेयर पढ़ सकते हैं। आज की प्रश्नोत्तरी में 1st - 7th September के करंट अफेयर हैं। जिनका विस्तृत वर्णन भी किया गया है।

Top 10 MCQ current affairs

(1) गोवा को किस वर्ष पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था ?

(a) 1961

(b) 1972

(c) 1987

(d) 1997

व्याख्या   :- हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत ने सितंबर के प्रथम सप्ताह लोगों को मुफ्त पानी देने की घोषणा की है। इसके साथ ही गोवा अपने नागरिकों को मुफ्त पानी मुहैया कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है । बता दें कि क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा सबसे छोटा राज्य है। गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा वर्ष 1987 में दिया गया था ।

Answer :---- (c)

(2) हाल ही में किन्हें राज्यसभा के सभापति द्वारा संसद के उच्च सदन के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?

(a) देश दीपक वर्मा

(b) डॉ रामचार्यालु

(c) हरिवंश नारायण सिंह

(d) इनमें से कोई नहीं

व्याख्या   :--- डॉ परासरम पट्टाभि केशव रामचार्युलु  को राज्यसभा के सभापति द्वारा संसद के उच्च सदन के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। जिन्होंने देश दीपक वर्मा का स्थान लिया है । रामाचार्युलु 2018 से राज्यसभा सचिवालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं । रामाचार्युलू को 2005 में JNU द्वारा " भारतीय संसद की समिति प्रणाली और अमेरिकी कांग्रेस : एक तुलनात्मक अध्ययन" पर उनके काम के लिए पीएचडी से सम्मानित किया जा चुका है ।

Answer :--- (b)

(3) हाल ही में "फिरदौसी कादरी" को 63वां रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है, वह किस देश से हैं ?

(a) भारत

(b) पाकिस्तान

(c) बांग्लादेश

(d) अफगानिस्तान

व्याख्या   :- हाल ही में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी गई है, यह रमन मैग्सेस पुरस्कार का 63 वा संस्मरण है, इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है । इस वर्ष यह पुरस्कार 5 लोगों को दिया गया है। फिरदौसी कादरी (बांग्लादेश), मोहम्मद अहमद शाकिब (पाकिस्तान),  राँबर्टो बैलोन  ( फिलीपींस ), स्टीवन मुन्सी ( दक्षिण पूर्व एशिया), वॉचडॉक (इंडोनेशिया), । रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1957 में फिलीपीन्स के पूर्व राष्ट्रपति रेमन फिएरो मैग्सेसे नाम पर की गई थी ।

Answer :- (c)

(4) निम्नलिखित में से कौन सा युग में सही सुमेलित नहीं है

        राज्य                       राजकीय पशु

(a) राजस्थान   ---------.     काला हिरण

(b) पश्चिम बंगाल ---------   फिशिंग कैट

(c) उत्तराखंड -----------     कस्तूरी मृग

(d) लद्दाख -------------.      हिम तेंदुआ

व्याख्या   :--- हाल ही में लद्दाख ने हिम तेंदुआ को राष्ट्रीय पशु तथा काली गर्दन वाली सारस को राजकीय पक्षी घोषित किया है। उत्तराखंड का राजकीय पशु कस्तूरी मृग है । राजस्थान का चिंकारा व पश्चिम बंगाल का फिशिंग कैट है।

Answer :---- (a)

(5) हाल ही में "राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान" का नाम बदलकर ओरांग राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया है। "ओरांग राष्ट्रीय उद्यान"  कहां स्थित है?

(a) मध्य प्रदेश

(b) ओडीशा

(c) पश्चिम बंगाल

(d) असम

व्याख्या   :- मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की सरकार ने असम राज्य में स्थित "राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान" का नाम बदलकर "ओरांग राष्ट्रीय उद्यान" कर दिया है। असम सरकार के अनुसार - यह निर्णय आदिवासी और जनजातीय समुदाय के मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है । 1992 से पूर्व राजीव गांधी वन्यजीव अभ्यारण का नाम औरंग वन्य जीव अभ्यारण ही था। ओरांग राष्ट्रीय उद्यान असम के दरांग और सोनितपुर जिलों में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है । वर्ष 1999 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था व 2016 में टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया था।

Answer :---- (d)

(6) उड़ीसा में स्थित भितरकनिका वन्य जीव अभ्यारण को किस वर्ष रामसर आर्द्रभूमि के रूप में नामित किया गया था?

(a) 1996

(b) 2002

(c) 2005

(d) 2014

व्याख्या   :--- हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार कहा गया कि ब्रह्माणी नदी बेसिन से ताजे पानी को मोड़े जाने के चलते उड़ीसा का भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान गंभीर खतरे में है। भितरकनिका वन्य जीव अभ्यारण का अंतरराष्ट्रीय महत्व देखते हुए वर्ष 2002 में रामसर आर्द्रभूमि के रूप में संरक्षित किया गया था।

Answer :---- (b)

(7) सौर ऊर्जा किस प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न होती है?

(a) नाभिकीय विखंडन से

(b) तत्कालिक दहन से

(c) जल ऊष्मीय प्रक्रिया से

(d) नाभिकीय संलयन से

व्याख्या   :--- हाल ही में कैलीफोर्निया की लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लैबोरेटरी  ने अपनी राष्ट्रीय इग्निशन सुविधा में किए गए एक प्रयोग द्वारा परमाणु संलयन अनुसंधान में सफलता हासिल की है। इस कामयाबी ने दुनिया को नाभिकीय संलयन के माध्यम से असीमित स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन की दिशा में काफी अहम लीड  दे दी है। संलयन का अर्थ है जुड़ना,  अर्थात नाभिकीय संलयन को दो हल्के नाभिक जुड़कर एक भारी नाभिक में बदलने की प्रक्रिया को नाभिक संलयन कहा जाता है । जब दो हल्के नाभिक आपस में जोड़कर एक भारी नाभिक बनाते हैं, तो बड़ी मात्रा में ऊर्जा ( प्रकाश ) मुक्त करते हैं।

Answer :---- (d)

(8) उत्तराखंड के नए राज्यपाल किन्हें नियुक्त किया गया है?

(a) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत 

(b) श्री बनवारी लाल पुरोहित

(c) श्री जगदीश मुखी

(d) श्रीमती बेबी रानी मौर्य

व्याख्या   :--- बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद सेना के पूर्व उपाध्यक्ष और सेवानिवृत्त "लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह" को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है । राष्ट्रपति भवन के अनुसार नई नियुक्ति के अलावा कई राज्यपालों का हस्तांतरण किया गया हैं । श्री बनवारीलाल पुरोहित की तमिलनाडु से पंजाब भेजा गया। आर. एन. रवि को बातौर और राज्यपाल नागालैंड से तमिलनाडु भेजा गया। असम के राज्यपाल जगदीश मुंशी को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया।

Answer :- (a)

(9) हाल ही में वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की 24 वीं. बैठक की अध्यक्षता की, FSDC के गठन प्रस्ताव किस समिति ने दिया था?

(a) नचिकेत मोर समिति

(b) दामोदरन समिति

(c) उर्जित पटेल समिति

(d) रघुराम राजन समिति

व्याख्या   :--- वित्तीय स्थायित्व एवं विकास परिषद (FSDC) का गठन 2010 में प्रस्तावित रघुराम राजन समिति 2008 की अनुशंसा पर किया गया था। यह गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं के विवाद का समाधान करने के लिए एक गैर-वैधानिक निकाय है। इसके चेयरपर्सन भारत के वित्त मंत्री होते हैं। इसका मुख्य कार्य वित्तीय समावेशन, वित्तीय स्थायित्व और वित्तीय शिक्षा है।

Answer :---- (d)

(10) पंजशीर घाटी कहां स्थित है?

(a) पाकिस्तान

(b) अफगानिस्तान

(c) भारत

(d) नेपाल

व्याख्या   :- पंचशील घाटी हिंदूकुश पर्वत श्रेणी में काबुल से 150 किलोमीटर दूर उत्तर मध्य अफगानिस्तान में है, इस घाटी को पंजशीर नदी विभाजित करती है,  पंजशीर का शाब्दिक अर्थ 5 शेरों की भूमि होता है। हाल ही में अफगानिस्तान में तालिबानियों ने विद्रोह कर सत्ता अपने हाथ में ले ली है । जहां  तालिबानों ने समस्त अफगानिस्तान पर अधिकार कर लिया है सिवाय पंचशील को छोड़कर । तालिबानियों ने दावा किया है कि उसकी सेना पंजशीर की तरफ बढ़ रही है।

Answer :---- ( b)


Source : the Hindu, bbc news, Dainik Jagran

Related posts :-



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

उत्तराखंड का इतिहास : चंद राजवंश (भाग-2)

  उत्तराखंड का इतिहास चंद राजवंश का इतिहास (भाग-२) विस्तार से चंद राजा कन्नौज के शासकों के वंशज थे । जो महमूद गजनवी के आक्रमण के समय कुर्मांचल में प्रविष्ट हुए थे। उस समय कुर्मांचल में ब्रह्मदेव का शासन था। ब्रह्मदेव कत्यूर वंश का अंतिम सम्राट था। 10 वीं शताब्दी में लोहाघाट के आसपास सुई राज्य था। सुई राज्य पर ब्रह्मदेव शासन कर रहा था। *इतिहासकार श्यामलाल, एटकिंसन, वाल्टन व बद्रीदत्त पांडे के अनुसार चंद शासक इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। चंद राजवंश का उदय चंद वंश के संस्थापक - (1) सोमचंद (1025-1046 ईसवी) 1025 ईस्वी के आसपास सोमचंद ने चंपावत में अपनी राजधानी स्थापित की। इतिहासकार श्यामलाल के अनुसार सोमचंद इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। कुमाऊं में सोमचंद के आने की अनेक कहानियां है । परीक्षाओं की दृष्टि से यह मान सकते हैं कि सोमचंद 11 वीं सदी के आरंभ में बद्रीनाथ की यात्रा पर आया था। संयोगवश उसकी मुलाकात कत्यूरी नरेश ब्रह्मदेव से हो जाती है। ब्रह्मदेव सोमचंद की राजोचित, योग्यता, रूप-रंग व व्यक्तित्व को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। और अपनी एकलौती पुत्री चंपा का विवाह सोमचंद...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...