Uttrakhand Current Affairs 2025 (July Month) पूरे एक वर्ष के सभी उत्तराखंड विशेष करेंट अफेयर्स 2025, आगामी उत्तराखंड अपर पीसीएस, लोअर पीसीएस, RO/ARO और समस्त उत्तराखंड समूह ग की परीक्षाओं हेतु 500+ बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ। सभी करेंट पीडीएफ फाइल में प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (जुलाई 2025) प्रश्न 1 : लोक रत्न हिमालय सम्मान 2025 निम्नलिखित में से किसे मिला है? a) अनिल जोशी b) सविन बंसल c) राजीव कुमार d) दीपक रावत व्याख्या: देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को उनके असाधारण निर्णयों और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए लोक रत्न हिमालय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्वतीय बिगुल सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के 29वें स्थापना दिवस पर प्रदान किया गया था, जो उत्तराखंड की लोक संस्कृति और प्रशासनिक सेवा के समन्वय का प्रतीक है। उत्तर: b) सविन बंसल प्रश्न 2 : "छात्रों का सतत कल्याण" पुस्तक का विमोचन किसने किया? a) राज्यपाल b) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी c) शिक्षा मंत्री d) राष्ट्रपति व्याख्या : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा "छ...
Uttrakhand Current Affairs 2025 (July Month)
पूरे एक वर्ष के सभी उत्तराखंड विशेष करेंट अफेयर्स 2025, आगामी उत्तराखंड अपर पीसीएस, लोअर पीसीएस, RO/ARO और समस्त उत्तराखंड समूह ग की परीक्षाओं हेतु 500+ बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ।
सभी करेंट पीडीएफ फाइल में प्राप्त करने के लिए संपर्क करें।
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (जुलाई 2025)
प्रश्न 1 : लोक रत्न हिमालय सम्मान 2025 निम्नलिखित में से किसे मिला है?
a) अनिल जोशी
b) सविन बंसल
c) राजीव कुमार
d) दीपक रावत
व्याख्या: देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को उनके असाधारण निर्णयों और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए लोक रत्न हिमालय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्वतीय बिगुल सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के 29वें स्थापना दिवस पर प्रदान किया गया था, जो उत्तराखंड की लोक संस्कृति और प्रशासनिक सेवा के
समन्वय का प्रतीक है।
उत्तर: b) सविन बंसल
प्रश्न 2 : "छात्रों का सतत कल्याण" पुस्तक का विमोचन किसने किया?
a) राज्यपाल
b) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
c) शिक्षा मंत्री
d) राष्ट्रपति
व्याख्या : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा "छात्रों का सतत कल्याण" नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक मुख्य रूप से शिक्षा, रोजगार, नवाचार और सांस्कृतिक मूल्यों पर केंद्रित है।
उत्तर: b) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
प्रश्न 3 : मिस उत्तराखंड 2025 की विजेता कौन रहीं ?
a) स्मृति रावत
b) नेहा जोशी
c) प्रतीका शेखावत
d) वैष्णवी लोहानी
व्याख्या: स्मृति रावत ने मिस उत्तराखंड 2025 का खिताब जीता है। वह पौड़ी गढ़वाल के गजरा गाँव की रहने वाली हैं। इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप वैष्णवी लोहानी रहीं, जो कर्णप्रयाग, चमोली की निवासी हैं। विजेता स्मृति रावत को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री दी जाएगी।
उत्तर: a) स्मृति रावत
प्रश्न 4 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 रुद्रपुर में हुआ।
ख) मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या: उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 का आयोजन रुद्रपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। यह उत्सव दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफल निवेश क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
उत्तर : a) केवल क
प्रश्न 5 : साधना स्वायत्त सहकारिता समूह को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
a) महिला सशक्तिकरण पुरस्कार
b) आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024
c) डेयरी विकास पुरस्कार
d) ग्रामीण विकास पुरस्कार
व्याख्या : स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के अवसर पर साधना स्वायत्त सहकारिता समूह को आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह समूह पौड़ी विकास खंड में कार्यरत है और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। इसने डेयरी यूनिट स्थापित की हैं, जिसमें पाँच ग्राम पंचायतों की 206 महिलाएँ प्रतिदिन दूध इकट्ठा कर रही हैं। इसके अलावा सहकारिता द्वारा संचालित दीदी कैफे (DiDi Cafe) झंगोरा की खीर, मंडवे की रोटी, गहत की दाल जैसे पहाड़ी व्यंजन परोसकर स्थानीय रोजगार का सफल उदाहरण बना है।
उत्तर: b) आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024
प्रश्न 6 : उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए किस योजना की शुरुआत करने की घोषणा है
a) कुपोषण मुक्त योजना
b) पोषण युक्त योजना
c) मिशन ओजस योजना
d) मिशन शक्ति योजना
व्याख्या: जुलाई 2025 में उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए मिशन ओजस योजना की शुरुआत करेगी है। इस मिशन का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराना है।
उत्तर: c) मिशन ओजस योजना
प्रश्न 7 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) ऑर्गन बैंक राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बनेगा।
ख) मिल्क बैंक सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में बनेगा।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या : उत्तराखंड राज्य में पहली बार ऑर्गन बैंक और मिल्क बैंक की स्थापना की जा रही है। ऑर्गन बैंक की स्थापना राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में की जाएगी, जबकि नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक की स्थापना सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी।
उत्तर: b) केवल ख
प्रश्न 8 : वैज्ञानिक पादप पुनरोपण कार्यक्रम में कितनी वनस्पति प्रजातियों को पुन: स्थापित किया जाएगा?
a) 10
b) 14
c) 20
d) 25
व्याख्या : उत्तराखंड सरकार ने 2025 में 14 गंभीर रूप से संकटग्रस्त वनस्पति प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में पुन: स्थापित करने के लिए यह वैज्ञानिक पादप पुनरोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया है। यह कार्यक्रम उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान विंग द्वारा 2025 के मानसून सीजन में शुरू किया गया है।
उत्तर: b) 14
प्रश्न 9 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) जुलाई 2025 में भूतापीय ऊर्जा नीति 2025 को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।
ख) इसे ऊर्जा विभाग, UREDA और UJVNL लागू करेंगे।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या : जूलाई 2025 में उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल द्वारा उत्तराखंड भूतापीय ऊर्जा नीति 2025 को मंजूरी दी गई है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल और आर्थिक रूप से व्यवहार्य भूतापीय संसाधनों की खोज और विकास को बढ़ावा देना है। इसे ऊर्जा विभाग, यूरेडा (UREDA), और यूजेवीएनएल (UJVNL) मिलकर लागू करेंगे, जिससे राज्य की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो सके।
उत्तराखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (UREDA) की स्थापना जुलाई 2001 में हुई थी, और इसका मुख्यालय उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में है
उत्तर: c) दोनों
प्रश्न 10 : ऑपरेशन कालनेमि अभियान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
a) यह ढोंगी बाबाओं की पहचान के लिए है
b) यह उत्तराखंड नशा मुक्त अभियान है
c) यह प्रतियोगी परीक्षा हेतु नकल विरोधी अभियान है
d) यह कृषि सुधार अभियान है
व्याख्या : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन कालनेमि अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ढोंगी बाबाओं और पाखंडी साधुओं की पहचान और गिरफ्तारी करना है, जो धर्म की आड़ में ठगी और पाखंड फैलाते हैं। इसका लक्ष्य महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा देना तथा समाज में विश्वास स्थापित करना है।
उत्तर: a) यह ढोंगी बाबाओं की पहचान के लिए है
प्रश्न 11 : नैनीताल जिले के किस स्थल से से लगभग 3500 साल पुरानी ताम्र मानव आकृति प्राप्त हुई है।
a) काठगोदाम
b) नैनीताल
c) भीमताल
d) रामगढ़
व्याख्या : नैनीताल जिले के भीमताल स्थित मेहरा गाँव से लगभग 3500 साल पुरानी ताम्र मानव आकृति प्राप्त हुई है। पद्मश्री पुरातत्ववेता डॉ. यशोधर मठपाल ने इसे उत्तर सिंधु सभ्यता काल से संबंधित और ऐतिहासिक बताया है। यह खोज उत्तराखंड में ताम्र निधान मूर्तिकला संस्कृति का पहला और दुर्लभ प्रमाण मानी जा रही है।
उत्तर: c) भीमताल
प्रश्न 12 : गांधी इंद्रमणि बड़ोनी सम्मान के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है, जो सम्मान की निरंतरता को प्रभावित करता है?
a) तीसरा संस्करण विजय जड़धारी को 18 अगस्त 2025 को मिला
b) पहला सम्मान 2023 में ढोल वादक शिवजनी को
c) दूसरा सम्मान 2024 में नरेंद्र सिंह नेगी को मिला।
d) यह सम्मान इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती पर दिया जाता है।
व्याख्या: उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बड़ोनी के नाम पर दिए जाने वाले इस सम्मान का तीसरा संस्करण बीज बचाओ आंदोलन के अग्रदूत विजय जड़धारी (चंबा, टिहरी) को प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान इंद्रमणि बड़ोनी की पुण्यतिथि पर 18 अगस्त 2025 को देहरादून में प्रदान किया गया।
(विशेष: पहला सम्मान 2023 में ढोल वादक शिवजनी जी को और दूसरा सम्मान 2024 में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी जी को दिया गया था।)
उत्तर: d) सम्मान इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती पर दिया जाता है।
प्रश्न 13 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए,
क) योग नीति का शुभारंभ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ।
ख) इस नीति का लक्ष्य 2030 तक 5 योग हब और मार्च 2026 तक आयुष सेंटर में योग सेवाएँ।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड सरकार ने राज्य की पहली योग नीति का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में दो नए योग नगर बसाने और दो आध्यात्मिक-आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की। राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक राज्य में पाँच नए योग हब की स्थापना करना और मार्च 2026 तक सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में योग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस नीति का उद्देश्य उत्तराखंड को योग और कल्याण की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करना है।
उत्तर: c) दोनों
प्रश्न 14 : उत्तराखंड सरकार ने सारकोट गांव से प्रत्येक जिले में दो आदर्श गाँव मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने की घोषणा की है, सारकोट गाँव स्थित है ?
a) पिथौरागढ़
b) टिहरी
c) पौड़ी
d) चमोली
व्याख्या: उत्तराखंड सरकार ने सारकोट गाँव (चमोली जिले के गैरसैंण में स्थित मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम) की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गाँव बनाने की घोषणा की है। इन गाँवों में कृषि, बागवानी, पशुपालन, दुग्ध विकास, मशरूम उत्पादन, और समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एकीकृत प्रयास किए जाएँगे।
उत्तर: d) चमोली
प्रश्न 15 : PGID 2023-24 रिपोर्ट में उत्तराखंड को कौन-सा स्थान मिला है?
a) 5वां
b) 8वां
c) 17वां
d) 25वां
व्याख्या: प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स डिस्ट्रिक्ट (PGID) 2023-24 रिपोर्ट : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी इस रिपोर्ट में उत्तराखंड राज्य को देश भर में 25वें स्थान पर रखा गया है और इसे आकांक्षी-1 ग्रेड में शामिल किया गया है। राज्य के जिलों में नैनीताल प्रथम (प्रचेष्टा-1 ग्रेड, 324 अंक) और देहरादून दूसरे (प्रचेष्टा-1 ग्रेड, 317 अंक) स्थान पर रहा है।
उत्तर: d) 25वां
उत्तराखंड सरकार ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और जल प्रबंधन में शामिल करने के लिए जल सखी योजना शुरू कर रही है। इसके तहत पेयजल आपूर्ति और बिलिंग का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा, जिन्हें नल जल मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रश्न 16 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए,
क) जल सखी योजना ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है।
ख) इसके तहत पेयजल आपूर्ति और बिलिंग का काम ग्राम प्रधान को सौंपा जाएगा,
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं,
व्याख्या: उत्तराखंड सरकार ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और जल प्रबंधन में शामिल करने के लिए जल सखी योजना शुरू कर रही है। इसके तहत पेयजल आपूर्ति और बिलिंग का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा, जिन्हें नल जल मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
उत्तर: a) केवल क
प्रश्न 17 : ऑपरेशन लगाम अभियान से संबंधित अप्रत्यक्ष तथ्य क्या दर्शाता है ?
a) गढ़वाल के धार्मिक स्थलों में ढोंगी बाबा की पहचान
b) नदियों किनारे शराब पीने और रेस ड्राइविंग रोकना
c) पर्यटन सीजन के दौरान स्वच्छ भोजन अभियान
d) होटल और होमस्टे में मनमानी को रोकना
व्याख्या: गढ़वाल के सभी जिलों में पर्यटन सीजन के दौरान हुड़दंगियों पर नियंत्रण और नदियों किनारे शराब पीने तथा रेस ड्राइविंग जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए ऑपरेशन लगाम अभियान शुरू किया गया है।
उत्तर: b) नदियों किनारे शराब पीने और रेस ड्राइविंग रोकना
प्रश्न 18 : कुमाऊनी भाषा साहित्य में योगदान के लिए
मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य का चौथा सम्मान किसे दिया गया है
a) देवकी मेहरा
b) अनिल बलूनी
c) ललित प्रसाद
d) मंजूबाला
व्याख्या: कुमाऊनी कवयित्री देवकी मेहरा को चौथा मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान कुमाऊनी भाषा साहित्य में योगदान देने वाले साहित्यकारों को दिया जाता है। देवकी मेहरा ने हिंदी और कुमाऊनी में कविता, गीत, उपन्यास सहित अनेक विधाओं में रचनाएँ की हैं।
उत्तर: a) देवकी मेहरा
प्रश्न 19 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए,
क) सौर सखी नाम महिलाओं को सौर स्वरोजगार योजना से जोड़ता है।
ख) मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का शुभारंभ जून 2025 से किया गया ।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं,
व्याख्या: मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को अब सौर सखी नाम दिया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य में अब तक 250 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है, और वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सौर क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का शुभारंभ 22 सितंबर 2020 से किया गया था। इस योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना। और पर्वतीय क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि का उपयोग करके स्वरोजगार के नए और स्थायी अवसर सृजित करना।
उत्तर: a) केवल क
प्रश्न 20 : बंग्लादेश सरकार ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य शौर्य दिखाने के लिए उत्तराखंड के किन वीर सपूतों का सम्मान किया?
1. शहीद देवेंद्र दत्त बहुगुणा
2. शहीद कल्याण सिंह नेगी
3. शहीद दुर्गेश पंत
4. शहीद घनश्याम दत्त
कौन-सा सही है?
a) केवल 1 और 3
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 2
d) 1, 2, 3 और 4 सभी
व्याख्या: बांग्लादेश सरकार द्वारा सम्मान: वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य शौर्य दिखाने के लिए उत्तराखंड के दो वीर सपूतों—शहीद देवेंद्र दत्त बहुगुणा (टिहरी) और शहीद कल्याण सिंह नेगी (चमोली)—को बांग्लादेश सरकार ने सम्मानित किया।
उत्तर: c) केवल 1 और 2
प्रश्न 21 : हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा उत्तराखंड के रोवर को सम्मान मिला
a) विशाल कुमार
b) मनोज भट्ट
c) राहुल राणा
d) रजत चौहान
व्याख्या: राष्ट्रपति रोवर सम्मान प्रमाण पत्र : हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के रोवर विशाल कुमार को कॉलेज में स्काउटिंग में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया।
उत्तर: a) विशाल कुमार
Related posts :-

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.