सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uksssc Mock Test 2026

उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर Uksssc Mock Test - 231 (1) 'स्मृति की रेखाएं' और 'अतीत के चलचित्र' किसकी प्रसिद्ध गद्य रचनाएँ हैं? A. सुमित्रानंदन नंदन पंत  B. गजानन मुक्तबोध C. महादेवी वर्मा D. मन्नू भण्डारी  (2) प्रारूपण है - a) अंतिम दस्तावेज़ जारी करना और प्रिंट के लिए भेजना  b) विचारों को व्यवस्थित रूप देना और संरचना प्रदान करना c) मीडिया को सूचना देना और जनता तक पहुंचाना  d) गोपनीय पत्र लिखना  (3) निम्न को सुमेलित कीजिए        (a) बिजली        (1) सुरभि  (b) यमुना          (2) तरुणी (c) गाय            (3) अर्कजा (d) स्त्री            (4) वितुंडा कूट  :      (a)   (b)    (c)   (d) (A)  3     2      4     1                 (B)  2     3...

Top10 उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी 2021 (भाग-2)

            Top 10

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी 2021

उत्तराखंड की आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण टॉप 10 प्रश्नोत्तरी तैयार किए गए है । जो समूह-ग, पटवारी एवं लेखपाल, बंदीरक्षक और फॉरेस्ट गार्ड के अनुरूप तैयार की गयी है। आने वाली परीक्षाओं में उत्तराखंड से संबंधित प्रश्नों की भूमिका बढ़ गई है । बता दें कि इन सभी परीक्षाओं में लगभग 100 में से 40 प्रश्न केवल उत्तराखंड से ही पूछे जाएंगे। कहीं ना कहीं उत्तराखंड की जानकारी होना अति आवश्यक है। अतः नीचे दिए गए प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।  देवभूमि उत्तराखंड के द्वारा प्रतिदिन 10 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे साथ ही व्याख्या सहित उत्तर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रति सप्ताह 100 marks की मॉक टेस्ट सीरीज उपलब्ध जाएगी है। हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करें। 6396956412 या टेलीग्राम चैनल - Devbhumi uttrakhand

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी - 02

(1) राजी जनजाति मूल रूप से उत्तराखंड के किस जिले में निवास करती है ?

(a) अल्मोड़ा

(b) बागेश्वर

(c) पिथौरागढ़

(d) उधम सिंह नगर

 व्याख्या :- राजी जनजाति लकड़ी की 'शिल्पकला' के लिए जानी जाती है । यह जनजाति मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में निवास करती है। इसके अतिरिक्त यह चंपावत एवं नैनीताल जिले में निवास करती है। इस जनजाति के लोगों का कद छोटा तथा मुख की आकृति चपटी होती है। इस जनजाति की भाषा में तिब्बती व संस्कृत शब्दों का प्रयोग अधिक होता है किंतु यह लोग मुख्यत: मुंडा बोली बोलते हैं। राजी जनजाति के प्रमुख त्यौहार गोरा, अट्टावली, कारक (कर्क) का मकारा सक्रांति है। यह लोग विशेष अवसरों पर गोला बनाकर नृत्य करते हैं। जिसे "माडिया नृत्य" कहते हैं।

Answer - (c)

(2) उत्तराखंड में मैत्री आंदोलन किस वर्ष प्रारंभ किया गया ?

(a) 1974

(b) 1988

(c) 1996

(d) इनमें से कोई नहीं 

 व्याख्या :- वन संरक्षण के लिए कल्याण सिंह रावत ने "मैत्री आंदोलन" का प्रारंभ वर्ष 1996 में उत्तराखंड के चमोली जिले से किया। इस आंदोलन की प्रेरणा उन्हें चिपको आंदोलन (1974) से मिली। मैत्री आंदोलन का उद्देश्य लोगों को पेड़ों से भावात्मक रूप से जोड़ना है। मैत्री आंदोलन के अंतर्गत विवाह समारोह में वर-वधू द्वारा पौधे रोपने का प्रचलन है। पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा यह अभियान पर्यावरण से जुड़ी अनेक गंभीर समस्याओं को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Answer - (c)

(3) प्रथम चंद राज वंश का शासक जिसने दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक से मुलाकात की थी, वह था-

(a) रूद्र चंद

(b) ज्ञानचंद

(c) भारती चंद

(d) लक्ष्मीचंद

व्याख्या :-  ज्ञानचंद ऐसा पहला शासक था जिसने दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह से मुलाकात की और पिथौरागढ़ पर अधिकार किया । सेराखड़कोर ताम्र-पत्र लेख से नेपाली शासक विजय बम तथा इसके मध्य संधि का उल्लेख मिलता है ।

Answer - (b)

(4) अल्मोड़ा में स्थित गोलू देवता का उद्भव स्थान कहां माना जाता है ?

(a) चंपावत

(b) बागेश्वर

(c) चमोली

(d) हरिद्वार

व्याख्या :-  गोलू देवता कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक व ऐतिहासिक भगवान है। इनका उद्भव स्थान चंपावत से माना जाता है । राज्य के अल्मोड़ा जिले से 15 किलोमीटर दूर गोलू देवता गैराड़ मंदिर स्थित है। संपूर्ण क्षेत्र में इनकी पूजा की जाती है। गोलू देवता को वास्तव में गौर भैरव (शिव) का अवतार माना जाता है तथा भक्तों द्वारा इन्हें न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है । लोगों का विश्वास है कि गोलू देवता भक्तों को त्वरित न्याय प्रदान करते हैं । अपनी इच्छाओं की पूर्ति के बाद भक्त मंदिर में घंटी चढ़ाते हैं। कुमाऊं क्षेत्र में गोलू देवता के कई मंदिर हैं जिनमें गैराड़, चितई, चंपावत व घोड़ाखाल के मंदिर प्रसिद्ध है।

Answer - (a)

(5) श्री देव सुमन ने किस वर्ष "सुमन सौरभ" नामक पत्र का संपादन किया था ?

(a) 1922

(b) 1925

(c) 1936

(d) 1937

व्याख्या -  श्री देव सुमन ने वर्ष 1937 में सुमन सौरभ नामक पत्र का संपादन किया तथा इन्होंने हिमालय सेवा संघ हिमालय राष्ट्रीय शिक्षा परिषद गढ़ सेवा संघ आदि संस्थानों की स्थापना भी की। श्री देव सुमन उत्तराखंड के प्रसिद्ध पत्रकार लेखक व स्वतंत्रता सेनानी थे। मात्र 29 वर्ष की आयु में ही इन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। इनके बलिदान दिवस को प्रतिवर्ष सुमन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। अमर शहीद श्री देव सुमन की पत्नी का नाम विनय लक्ष्मी सुमन था। यह वर्ष 1962 से 1967 तक राज्य के टिहरी गढ़वाल के जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की विधायक रहीं। 

Answer - (d)

(6) उत्तराखंड की सबसे गहरी झील कौन सी है ?

(a) श्याम ताल

(b) नोकुचिया ताल

(c) यम ताल

(d) इनमें से कोई नहीं

 व्याख्या - नौकुचिया झील उत्तराखंड की सबसे गहरी झील है। यह झील नैनीताल जिले में स्थित है । इस झील की लंबाई 983 मीटर, चौड़ाई 693 मीटर तथा गहराई 40 मीटर है। यह झील समुंद्र तल से 1292 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील की मुख्य विशेषता उसके टेढ़े मेढ़े 9 कोने हैं । यहां स्थानीय लोगों का यह विश्वास है कि यदि कोई व्यक्ति एक ही नजर में इस झील के 9 कोने को देख लेता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह जीर मुख्यत: नौका विहार तथा विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षियों के आवागमन के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त नैनी झील की गहराई 26 मीटर, भीमताल की 27 मीटर तथा सातताल की गहराई 20 मीटर है।

Answer - (b)

(7) उत्तरकाशी के "शक्ति त्रिशूल" में दो स्थानों पर कौन सी लिपि में लिखा गया है?

(a) देवनागरी लिपि में

(b) खरोष्ठी लिपि में

(c) शंख लिपि में

(d) पाली लिपि में

 व्याख्या :- उत्तरकाशी के 'शक्ति त्रिशूल' में दो स्थानों पर शंख लिपि में लिखा गया है । उत्तरकाशी ऋषिकेश से 155 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक शहर है तथा यहां पर स्थित शक्ति मंदिर में 6 मीटर ऊंचा तथा 90 सेंटीमीटर परिधि वाला एक बड़ा त्रिशूल स्थापित है । पौराणिक कथाओं के अनुसार देवी दुर्गा ने इसी त्रिशूल से दानवों का संहार किया था बाद में उन्हीं के नाम पर यहां शक्ति मंदिर की स्थापना की गई ।

Answer - (c)

(8) कुमाऊं में राजकर के अतिरिक्त  'सयानो व थोकदारों' को दिए जाने वाला कर कहलाता था।

(a) सलामी

(b) पुंगारी

(c) दस्तूर

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

 व्याख्या :- कुमाऊं में राजकर के अतिरिक्त "सयानो व थोकदारों" को दिए जाने वाला कर "दस्तूर" कहलाता था । इसके अतिरिक्त पुंगारी कर एक प्रकार का भूमि कर था जो कुमाऊं में गोरखा कानून के अनुसार लिया जाता था। सलामी कर या सलामया कर एक प्रकार का नजराना कर था । जिसका राज्य की कुल कर का व्यवस्था में योगदान 10% था।

Answer - (c)

(9) विरही गंगा किस नदी जल प्रवाह क्षेत्र में हैं ?

(a) यमुना-ढोस जल प्रवाह

(b) भागीरथी-अलकनंदा जल प्रभाव

(c) यमुना-भागीरथी जल प्रवाह

(d) काली जल प्रवाह

 व्याख्या :- विरही गंगा, भागीरथी-अलकनंदा जल प्रवाह क्षेत्र में है। वास्तव में गंगा नदी भागीरथी और अलकनंदा नदियों का सम्मिलित रूप है जो देवप्रयाग के निकट मिलकर गंगा कहलाती है। तथा गंगा नदी ब्रह्मपुत्र नदी के साथ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करती है।

Answer - (b)

(10) निम्नलिखित में से कौन सी रचना यशवंत सिंह कटौच की नहीं है ?

(a) हिमालय का इतिहास

(b) मध्य हिमालय की कला

(c) मध्य हिमालय का पुरातत्व के लेखक

(d) उत्तराखंड का नवीन इतिहास

व्याख्या :- हिमालय के इतिहास के लेखक मदन चंद्र भट्ट है जबकि अन्य तीनों पुस्तक के लेखक यशवंत सिंह कटोच हैं। यशवंत सिंह कटौच जन्म वर्ष 1935 में उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हुआ था ।

Answer - (a)



Related post :-




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र

महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र (बागेश्वर) कस्तूरी मृग - उत्तराखंड का राज्य पशु  कस्तूरी मृग के महत्व को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने कस्तूरी मृगों के संरक्षण के लिए 2001 में राज्य पशु घोषित किया। वर्ष 1972 में कस्तूरी मृग संरक्षण के लिए केदारनाथ वन्य जीव विहार के अंतर्गत कस्तूरी मृग विहार की स्थापना की गई । और वर्ष 1974 में बागेश्वर जनपद में महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान की स्थापना की।                    महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र  यह केंद्र कस्तूरी मृग संरक्षण और अनुसंधान के लिए समर्पित है जो एक लुप्तप्राय प्रजाति है, बागेश्वर जनपद गठन से पूर्व महरूड़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र की स्थापना वर्ष 1974 में पिथौरागढ़ जनपद में की गई थी। किन्तु 15 सितंबर 1997 में बागेश्वर जनपद के गठन के पश्चात् वर्तमान में यह केंद्र उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में महरूढ़ी धरमघर नामक स्थान पर स्थित है।                  महरुढ़ी कस्तूरी मृग अनुसंधान केन्द्र  *कुछ पुस्तकों में इसक...