सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्वतों के निर्माण (Geography Notes - part 06)

पर्वतों के निर्माण  प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...

Mutual fund in hindi

 म्यूचल फंड क्या है ?

यदि आपके पास पैसा है तो  "पैसा निवेश करने का सर्वोत्तम विकल्प - म्यूच्यूअल फंड"।

म्यूच्यूअल फंड शब्द आप सब ने सुना होगा। जिसका टीवी पर बार-बार ads आता है। पैसा निवेश करना है तो म्यूच्यूअल फंड पर करो। शायद ही कोई आम नागरिक इस पर गौर करता है। और ना तो जानने की इच्छा रखता है। लेकिन यदि आप एक समझदार और सुशिक्षित व्यक्ति हैं। तो मेरे ख्याल से आपको Mutual fund  के बारे में अवश्य ही जानना चाहिए। 

             मैंने अक्सर देखा है- पैसा कमाकर लोग जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के इरादे  से फर्जी लोगों की स्कीम में पैसा लगा देते हैं । पैसा डूब देते हैं।  और ठगी का शिकार हो जाते हैं। या फिर बैंक में फिक्स डिपॉजिट जमा करके पैसो को डबल करते हैं। जिसमें कम से कम 20 साल लग जाते हैं। और मैं यहीं पर कहूं कि केवल 5 से 10 सालों में पूरी सुरक्षा के साथ इससे अधिक पैसा कमाया जा सकता है तो कैसे? ज्यादा जानकारी के लिए पूरा  आर्टिकल पढ़ें।

 वर्तमान समय में मार्केटिंग कंपनियां आसमान छू रही है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि प्रत्येक इंसान मार्केटिंग कर सकें। मार्केटिंग मतलब product selling और chain system वाली कंपनियां । एक चैन की तरह काम करती है । और कमीशन के जरिए पैसा कमाना चाहते हैं । इसके अलावा शेयर मार्केट में  संभावना है। लेकिन शेयर मार्केट असुरक्षित है । वहीं Mutual fund काफी अधिक सुरक्षित है। तो जानें Mutual fund क्या है? निवेश कैसे किया जाता है? और  ज्यादा सुरक्षित कैसे हैं ? 

Mutual fund क्या है ?

आसान शब्दों में कह तो बहुत सारे लोगों के पैसों से बना एक फंड होता है । कुछ जानकार और समझदार लोग जिनके पास देश की आर्थिक गतिविधियों की पूर्ण जानकारी होती है। तथा उस क्षेत्र में विशेष योग्यता रखते हैं। ऐसे कुछ लोग मिलकर एक फंड बनाते हैं। जिसमें आम जनता द्वारा जो निवेशक शेयर मार्केट , बॉन्ड्स, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में निवेश करना चाहते हैं । और जिनको शेयर मार्केट की जानकारी नहीं होती वह इसमें पैसा लगाकर लाभ कमाना चाहते हैं तो वह सभी  Mutual fund की सहायता से कमा सकते हैं । यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है । इसमें फंड मैनेजर होता है ।  फंड से प्राप्त पैसों का प्रयोग किसी एक कंपनी में ना लगाकर बल्कि गहन विश्लेषण द्वारा विभिन्न कंपनियों के शेयर,  बॉन्ड्स, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज खरीदने में लगाता है। जहां से अधिकतम लाभ की गुंजाइश होती है। इसमें यदि किसी एक कंपनी के शेयर से नुकसान हो भी जाए तो दूसरी कंपनी पूरा कर देती है।  इसमें रिस्क शेयर मार्केट से रिस्क कम है , तो शेयर मार्केट से पैसा भी थोड़ा कम है । लेकिन फालतू स्कीमों से अधिक पैसा है। और यदि आप म्यूचल फंड के डायरेक्ट प्लान में निवेश करते हैं तो अत्यधिक लाभ कमा सकते हैं। म्यूचुअल फंड के किसी डायरेक्ट प्लान में निवेश करने का फायदा यह है कि आपको कमीशन नहीं देनी पड़ती है । इसलिए इसमें लंबी अवधि का निवेश करने से  रिटर्न बढ़ जाता है। यदि आप Mutual fund में खुद से निवेश करते हैं तो आपको कमीशन  नहीं देनी पड़ेगी।

देश में मुख्यत: चार प्रकार के म्युचुअल फंड में देखें जाते हैं।

  • इक्विटी म्युचुअल फंड (equity mutual fund)
  •  डेट म्युचुअल फंड (debt Mutual fund)
  • हाइब्रिड म्युचुअल फंड (hybrid Mutual fund)
  • सॉल्यूशन और ओरिएंटेड स्कीम फंड (Solution and oriented scheme fund)

इक्विटी म्युचुअल फंड (equity mutual fund)

इक्विटी म्युचुअल फंड  का संबंध शेयर मार्केट से हैं। यह थोड़ा जोखिम भरा होता है। इसमें पल-पल की खबर निवेशकों को होनी चाहिए। इसमें निवेशकों द्वारा सीधे शेयरों पर निवेश किया जाता है , म्यूचल फंड की सहायता से। लेकिन आपको यह भी मालूम है कि जहां थोड़ा रिस्क होता है फायदा भी वहीं होता है ।यदि कंपनी की हालात सही है तो एक लंबे समय के बाद आपके निवेश का बेहतरीन रिटर्न  कमाने में मदद मिलती है।

सुझाव - जिन निवेशकों का वित्तीय लक्ष्य 10 साल बाद पूरा होना है तो इस तरह के  म्यूचल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

ॠण म्युचुअल फंड (debt Mutual fund)

छोटी अवधि के वित्तीय लक्ष्य पूरा करने के लिए निवेशक ,ॠण  म्युचुअल फंड को चुन सकते हैं। 5 साल से कम अवधि के लिए इसमें निवेश करना ठीक है। और इक्विटी म्यूचुअल फंड की तुलना में जोखिम भी कम है।

सुझाव : फिक्स डिपाजिट की तुलना में बेहतर रिटर्न देते हैं।

हाइब्रिड म्युचुअल फंड (hybrid Mutual fund)

हाइब्रिड म्युचुअल फंड स्कीम  दोनों में निवेश करने की सुविधा प्रदान करता है।  यह  निवेश दोनों स्कीम से ज्यादा उचित लगता है। लेकिन इस फंड को  चुनते वक्त भी निवेशकों को अपने जोखिम उठाने की क्षमता का ध्यान रखना जरूरी है ।

सॉल्यूशन और ओरिएंटेड स्कीम फंड (Solution and oriented scheme fund)

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है। यह विशेषकर  समस्याओं का समाधान करने के लिए होता है । इसमें जब कोई व्यक्ति नौकरी से रिटायर हो जाता है । तो वह अपने बच्चों की शिक्षा के लिए इस तरह की स्कीम में पैसा निवेश कर सकता है । और भविष्य के लिए एक अच्छी शिक्षा को संभव बना सकता है। इसमें कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना जरूरी होता है ।

 Mutual fund में  निवेश कैसे करें।

म्यूचल फंड में निवेश करने का सबसे अच्छा तरीक़ा Mutual fund एडवाइजर से मदद लें।  जिससे आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं । और नुकसान होने की संभावना ना के बराबर होती है  ।

दूसरा तरीका यह है कि आप वेबसाइट पर जाकर अपना निजी अकाउंट बनाकर Mutual fund स्कीम के डायरेक्ट प्लान को निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको कोई कमीशन नहीं देनी होगी । लेकिन नजर रखनी पड़ेगी तथा नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।

विशेष तथ्य 

म्यूचल फंड कंपनियों का संचालन (AMC- Assets Management Company) कंपनी द्वारा किया जाता है। AMC कंपनी SEBI के अंतर्गत कार्य करती हैं। Assets Management Company को फंड हाउस भी कहा जाता है।

निष्कर्ष

मेरे हिसाब से म्यूचल फंड एडवाइजर से मदद लेकर ही निवेश करना चाहिए। क्योंकि हमें नहीं पता होता है कि कौन सी कंपनी  profit  में जाएगी और कौन सी loss में जाएगी। एक आम नागरिक को तो यह भी नहीं पता होता वर्तमान समय में अर्थव्यवस्था की स्थिति कैसी है ? आर्थिक गतिविधियां सकारात्मक है या नकारात्मक।   क्योंकि इतना तो जरूर है म्यूचल फंड में पैसा नहीं डूबता है। लेकिन यह भी सच है। कभी-कभी कोई profit भी नहीं होता है।

उम्मीद करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको Mutual fund में निवेश करने को प्रेरित करेगी। और जो मेहनत करके गलत जगह पैसा लगाकर  कमाना चाहते हैं। उन्हें यह एक बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा।

धन्यवाद।

इन्हें भी जानें - 

इंटरनेट से पैसा कैसे कमाए ?

वित्तीय बाजार और रिजर्व बैंक

मुद्रा स्फीति क्या है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

उत्तराखंड का इतिहास : चंद राजवंश (भाग-2)

  उत्तराखंड का इतिहास चंद राजवंश का इतिहास (भाग-२) विस्तार से चंद राजा कन्नौज के शासकों के वंशज थे । जो महमूद गजनवी के आक्रमण के समय कुर्मांचल में प्रविष्ट हुए थे। उस समय कुर्मांचल में ब्रह्मदेव का शासन था। ब्रह्मदेव कत्यूर वंश का अंतिम सम्राट था। 10 वीं शताब्दी में लोहाघाट के आसपास सुई राज्य था। सुई राज्य पर ब्रह्मदेव शासन कर रहा था। *इतिहासकार श्यामलाल, एटकिंसन, वाल्टन व बद्रीदत्त पांडे के अनुसार चंद शासक इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। चंद राजवंश का उदय चंद वंश के संस्थापक - (1) सोमचंद (1025-1046 ईसवी) 1025 ईस्वी के आसपास सोमचंद ने चंपावत में अपनी राजधानी स्थापित की। इतिहासकार श्यामलाल के अनुसार सोमचंद इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। कुमाऊं में सोमचंद के आने की अनेक कहानियां है । परीक्षाओं की दृष्टि से यह मान सकते हैं कि सोमचंद 11 वीं सदी के आरंभ में बद्रीनाथ की यात्रा पर आया था। संयोगवश उसकी मुलाकात कत्यूरी नरेश ब्रह्मदेव से हो जाती है। ब्रह्मदेव सोमचंद की राजोचित, योग्यता, रूप-रंग व व्यक्तित्व को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। और अपनी एकलौती पुत्री चंपा का विवाह सोमचंद...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...