हिन्दी भाषा के प्रमुख साहित्यकार नमस्कार दोस्तों आज हम हिंदी साहित्य के सिलेबस के अनुसार बाहरी राज्यों में जन्म लेने वाले साहित्यकारों का अध्ययन करेंगे। जो उत्तराखंड की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं आज के लेख में गजानन माधव मुक्तिबोध के जीवन परिचय और उनकी प्रमुख सभी रचनाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे । इससे पूर्व हम सुमित्रानंदन पंत, राहुल सांकृत्यायन, महादेवी वर्मा, शैलेश मटियानी और मंगलेश डबराल के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं। जिनके लिंक लेख के अंत में नीचे दिए गए हैं। तो आईए जानते हैं गजानन मुक्तिबोध के बारे में विस्तार से - गजानन माधव मुक्तिबोध हिंदी साहित्य में 'अंधेरे के कवि' और फेंटेसी के बेजोड़ शिल्पी के रूप में विख्यात गजानन माधव मुक्तिबोध का नाम आधुनिक हिंदी काव्य के इतिहास में सबसे अलग और चमकीला है । वे प्रगतिशील चेतना और प्रयोगवाद के एक ऐसे अनूठे सेतु थे, जिन्होंने कविता को आत्म संघर्ष, आत्मा खोज और व्यवस्था के खिलाफ एक तीव्र बौद्धिक हथियार बनाया। जीवन परिचय गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म 13 नवंबर, 1917 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के 'श्...
Uksssc mock test series 2023 इस वर्ष देवभूमि उत्तराखंड द्वारा एक बार पुनः समूह ग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज प्रारंभ की गई है। जिसमें आपको ऑनलाइन 50 मॉडल पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि कोई परीक्षार्थी सभी मॉक टेस्ट पीडीएफ फाइल के रूप में खरीदने के इच्छुक हो । तो उन्हें बहुत कम कीमत पर सभी मॉक टेस्ट की फाइल 20 के सेट के साथ उपलब्ध हो जाएगी। या यदि कोई परीक्षार्थी को लगता है। देवभूमि उत्तराखंड का कार्य प्रशंसनीय है तो वह भी आर्थिक सहायता के रूप में सहायता कर सकता है। (20 practice set price - 50 only) । गूगल पे नं. 9568166280। Download - click here उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर 2023 ग्राम विकास अधिकारी, समीक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी एवं बन्दीरक्षक की आगामी सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सीरीज। Uksssc mock test 55 (1) जो विधान या नियम के विरुद्ध हो के लिए एक शब्द है (a) विधि अनुसार (b) असंवैधानिक (c) संवैधानिक (d) इनमें से कोई नहीं answer (b) (2) तत्सम शब्द आदित्यवार का तद्भव शब्द होगा (a) ...