सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्वतों के निर्माण (Geography Notes - part 06)

पर्वतों के निर्माण  प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...

March Current affairs 2023

Current affairs 2023


राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स मार्च 2023

(1) वर्ष 2023 में निम्नलिखित में से किन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया है?
(a) ज़ाकिर हुसैन 
(b) एसएम कृष्णा 
(c) श्रीनिवास वर्धन 
(d) डॉ सुकमा आचार्य

व्याख्या :- उपर्युक्त प्रश्न का सही उत्तर डॉ सुकमा अचार्य होगा क्योंकि डॉ सुकमा आचार्य (उत्तराखंड) को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा 106 पद पुरस्कारों की घोषणा की जिनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री प्रदान किए गए। 
पदम विभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता -  जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धन, मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत), दिलीप महालनोविस (मरणोपरांत) बालकृष्ण दोशी।
(मरणोपरांत) 

Answer - (d)

(2) के. के. बिड़ला फाउंडेशन किन्हें 32वां सरस्वती सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा ?

(a) गीतांजलि श्री 
(b) लक्ष्मीनंदन बोरा
(c) शिवशंकरी 
(d) मनोज दास

व्याख्या :- 
  • के.के बिरला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2022 के लिए 32वां सरस्वती सम्मान तमिल लेखक शिवशंकरी को दिए जाने की घोषणा की है। 
  • सरस्वती सम्मान की शुरुआत 1991 में हुई थी। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रति वर्ष दिए जाने वाला पुरस्कार है। 
  • तमिल लेखिक शिवशंकरी को 2019 के संस्मरण "सूर्यवंशम" के लिए 32वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है। 
  • इससे पूर्व 31वां सरस्वती सम्मान-2021 प्रोफेसर रामदरश मिश्र को उनकी रचना "मैं तो यहां हूं" के लिए दिया गया था। 
  • प्रथम सरस्वती सम्मान हरिवंश राय बच्चन की रचना "आत्मकथा" के लिए दिया गया था। 
  • सरस्वती सम्मान के तहत् 15 लाख रुपए का नगद पुरस्कार, एक पट्टिका, एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
Answer - (c)

(3) व्यास सम्मान 2022 से किसे सम्मानित किया जाएगा?
(a) शीतांशु यशचंद्र
(b) गोविंद मिश्र 
(c) मनोज दास
(d) डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी 

व्याख्या :- के.के बिरला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2022 के लिए 32वां व्यास सम्मान पुरस्कार झांसी (उत्तर प्रदेश) में जन्मे लेखक डॉ ज्ञान चतुर्वेदी को दिए जाने की घोषणा की है। व्यास सम्मान के तहत् 4 लाख रुपए का नगद पुरस्कार, एक पट्टिका, एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। सरस्वती सम्मान की शुरुआत 1991 में हुई थी। इसके अलावा हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट रचनाओं के लिए केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सरस्वती सम्मान और बिहारी पुरस्कार की स्थापना की गई थी। इससे पूर्व 2015 में डॉ ज्ञान चतुर्वेदी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Answer - (d)

(4) महिला विश्व कप मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 में निम्नलिखित में से किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक नहीं जीता है?
(a) मैरी कॉम 
(b) निखत जरीन
(c) सावित्री बूरा
(d) लवलीना बोरगौहन

व्याख्या :- महिला विश्व कप मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 2023 में भारत की 4 महिला खिलाडियों ने अलग-अलग श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पूर्व 2006 में भी भारतीय महिलाओं ने मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक जीते थे।
  1. सावित्री बूरा (81 किग्रा कैटेगरी)
  2. नीतू घंघास (48 किग्रा कैटेगरी)
  3. निखत जरीन (50 किग्रा कैटेगरी)
  4. लवलीना बोरगौहन (75 किग्रा कैटेगरी)
Answer - (a)

(5) वर्ष 2020 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व की कृषि भूमि में सर्वाधिक हिस्सा किस देश का है ?
(a) चीन
(b) भारत 
(c) अमेरिका 
(d) रूस

व्याख्या :- वैश्विक कृषि भूमि रिपोर्ट - 2020 के आंकड़ों के अनुसार विश्व की कृषि भूमि में सर्वाधिक हिस्सा भारत का है। जिसमें भारत का कुल विश्व का कृषि भूमि हिस्सा 10.8% है। तथा अमेरिका और चीन का क्रमशः दूसरे (10.3) और तीसरे (8.7) प्रतिशत है। इसके अलावा चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः रूस और ब्राजील हैं 

Answer - (b)

(6) केंद्र सरकार ने किस राज्य के जिले औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर कर दिया है ?
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) महाराष्ट्र 
(c) मध्यप्रदेश 
(d) तेलंगाना 

व्याख्या :- हाल ही में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के जिले औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर कर दिया है। औरंगाबाद का नाम मुगल बादशाह "औरंगजेब" के नाम पर रखा गया था। वर्तमान समय में छत्रपति संभाजी कर दिया गया है। छत्रपति संभाजी महाराज का शासक शिवाजी के बड़े पुत्र थे जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक बनते हैं।

Answer - (b)

(7) निम्नलिखित में से सही सुमेलित नहीं है ?
(a) मेघालय - कोनराड संगमा 
(b) त्रिपुरा - माणिक साहा
(c) हिमाचल प्रदेश - भगवंत सिंह मान
(d) नागालैंड - नेफ्यूरियो

व्याख्या :- हाल ही में मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में विधानसभा 2023 के चुनाव हुए। तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीट हैं। तीनो राज्यों के मुख्यमंत्री इस प्रकार हैं -
  • मेघालय - कोनराड संगमा 
  • त्रिपुरा - माणिक साहा
  • नागालैंड - नेफ्यूरियो
  • हिमाचल प्रदेश - सुखविंदर सिंह सुक्खू 
Answer - (c)

(8) बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड 2023 से सम्मानित "द एलीफेंट व्हिस्परर्स" के निर्देशक कौन है?
(a) एस एस राजामौली 
(b) कार्तिकी गोंजाल्विस 
(c) गुनीत मोंगा 
(d) करन थपलियाल 

व्याख्या :- 13 मार्च 2023 को लॉस एंजिल्स में 95वें ऑस्कर अवार्ड की घोषणा की गई। यह सम्मान अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशको, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत 16 मई 1929 को हुई थी। बता दें कि ऑस्कर अवार्ड को पहले अकादमी पुरस्कार के नाम से जाना जाता था।

भारत को दो श्रेणियों में ऑस्कर अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया ।

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग - नाटु नाटु 

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग पुरस्कार की श्रेणी में तेलुगु भाषा की भारतीय फिल्म RRR के संगीत "नाटु नाटु" को मिला है। इस फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली हैं और म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरवाणी तथा कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित है।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म - "द एलीफेंट व्हिस्परर्स" 

बेस्ट डॉक्युमट्री शॉर्ट फिल्म पुरस्कार की श्रेणी में तमिल भाषा की भारतीय फिल्म "द एलीफेंट व्हिस्परर्स" को मिला है इसके निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस हैं तथा निर्माता गुनीत मोंगा है।
  • बेस्ट फिल्म - एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वंश ( निर्देशक - डेनियल कॉन और डेनियल शेइनर्ट)
  • बेस्ट एनीमेटेड फिल्म - पिनोचिया
  • बेस्ट निर्देशक - डेनियल कॉन और डेनियल शेइनर्ट
  • बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म - ऑल राइट ऑन द बेस्ट फ्रेंड (जर्मनी)
  • सर्वश्रेष्ठ श्रेष्ठ अभिनेता  - ब्रेंडन फ्रेजर
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - मिशेल योह
भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर अवॉर्ड प्रजेंट करने वाली तीसरी भारतीय महिला बनी। इससे पूर्व पहली भारतीय महिला पर्सिस खंबाटा (1980) और दूसरी प्रियंका चोपड़ा (2016) में बनी थी।

Answer - (b)

(9) भोपाल में सातवें अंतर्रष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन का शुभारंभ किसने किया ?
(a) नरेंद्र मोदी 
(b) जगदीप धनखड़ 
(c) द्रौपदी मुर्मू 
(d) इनमें से कोई नहीं 

व्याख्या :- हाल ही में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मार्च 2023 के प्रथम सप्ताह में सातवें अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन इंडिया फाउंडेशन द्वारा सांची बौद्ध भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया।

Answer - (c)

(10) लद्दाख में सेना की बटालियन की कमान संभालने वाली पहली महिला कौन बनी हैं ?
(a) कैप्टन अवनि चतुर्वेदी 
(b) कर्नल गीता राणा
(c) लेफ्टिनेंट 
(d) इनमें से कोई नहीं 

Answer - (b)

(11) हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किस रॉकेट के द्वारा 36 उपग्रहों को भेजा है?
(a) आदित्य एल-1
(b) आदित्य एल-3
(c) एलवीएम-1
(d) एलवीएम-3

व्याख्या :- 25 मार्च 2023 को भारत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत का सबसे बड़ा और भारी एलवीएम-3 रॉकेट द्वारा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया है। यह रॉकेट अपने साथ ब्रिटेन स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड के 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले गया है। इससे पूर्व इसरो ने वनवेब के 36 उपग्रहों को 23 अक्टूबर 2022 को लांच किया था।

Answer - (d)

(12) वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
(a) 121वां
(b) 126वां
(c) 131वां
(d) 136वां

व्याख्या :- संयुक्त राष्ट्रीय संस्कृत एवं डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क द्वारा प्रकाशित विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2023 के अनुसार 137 देशों में भारत को 126वां स्थान मिला है जबकि पहले स्थान पर फिनलैंड, दूसरे स्थान पर डेनमार्क और तीसरे स्थान पर आइसलैंड हैं। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक फिनलैंड लगातार छठीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है। 

              प्रमुख सूचकांक                          भारत का स्थान 
  • जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2023 -    8वां
  • वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022             -    107वां
  • मानव विकास सूचकांक 2021-22          -   132वां
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022          -    150वां
  • अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022 -   10वां
Answer - (b)

(13) चीन का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है ?
(a) ली कियांग 
(b) के कियांग 
(c) लीयू
(d) हु जिन्ताओं

व्याख्या :- चौधरी नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने चीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है इससे पूर्व के ज्ञान चीन के प्रधानमंत्री थे जबकि चीन के राष्ट्रपति के रूप में शी जिनपिंग ने तीसरी बार शपथ ली है।

Answer - (a)

(14) इंडोनेशिया की नई राजधानी किसे बनाने की घोषणा की  है ?
(a) सुमात्रा 
(b) लोम्बोक
(c) सुलावेसी 
(d) बोर्निया

व्याख्या :- इंडोनेशिया की वर्तमान राजधानी भीड़ भाड़ वाली प्रदूषित और भूकंप से ग्रस्त है साथ ही तेजी से जावा सागर में डूब रही है। इसलिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इंडोनेशिया की नई राजधानी बोर्निया बनाने की घोषणा की है ।

Answer - (d)

(15) नेपाल के नए राष्ट्रपति कौन बने ?
(a) केपी ओली
(b) पुष्पा कमल दहल
(c) रामचंद्र पौडेल
(d) सुभाष चंद्र नेबांग

व्याख्या :- रामचंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति बनाए गए हैं। मार्च 2023 में रामचंद्र पौडेल नेपाल ने तीसरे राष्ट्रपति रूप में शपथ ली है। उन्होंने सुभाष चंद्र नेबांग को हराकर यह राष्ट्रीय बनें हैं। इससे पूर्व रामचंद्र 5 बार मंत्री और एक बार स्पीकर रह चुके हैं। नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री पुष्पा कमल दहल हैं।

Answer - (c)

(16) न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की नई प्रमुख कौन बनी हैं ?
(a) डेविड मालपास 
(b) डिल्मा रूसेफ 
(c) एंटोनिया गुंतेरस
(d) मार्कोस त्रोहिगो 

व्याख्या :- हाल ही में न्यू डेवलपमेंट बैंक की नई प्रमुख ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ को नियुक्त किया गया है। न्यू डेवलपमेंट बैंक ब्रिक्स समूह में शामिल देशों द्वारा स्थापित एक बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान है जिसे ब्रिक्स बैंक के नाम से भी जाना जाता है । इससे पूर्व न्यू डेवलपमेंट बैंक के प्रमुख मार्कोस त्रोहिगो थीं।

Answer - (b)

(17) भारत ने फाइनल में किस देश की टीम को हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2022 जीती है?
(a) न्यूजीलैंड 
(b) आस्ट्रेलिया 
(c) श्रीलंका 
(d) इंग्लैंड 

व्याख्या :-  हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया देश की टीम को हराकर 2-1 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2022 अपने नाम कर ली है। साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। लगातार दूसरी बार भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है।

(18) महिला आईपीएल सीजन -1 का खिताब किस टीम ने जीता है?
(a) दिल्ली कैपिटल 
(b) गुजरात जांयन्ट्स
(c) मुम्बई इंडियंस 
(d) रायल चैलेंजर्स बैंगलोर 

व्याख्या :- 26 मार्च 2023 को हुए महिला आईपीएल के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर महिला आईपीएल सीजन-1 का खिताब जीत लिया है।
वर्ष 2023 में बीसीसीआई ने भारत में पहली बार वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मुंबई में आयोजन किया । जिसमें 5 टीमों ने हिस्सा लिया। 
                टीम                         कप्तान 
  • गुजरात जांयन्ट्स            सबबिनेनी मेघना 
  • मुंबई इंडियंस                 हरमनप्रीत कौर
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     स्मृति मंधाना
  • दिल्ली कैपिटल्स            शेफाली वर्मा
  • यूपी वारियर्स                 दीप्ति शर्मा 
Answer - (c)

(19) ऑस्कर अवॉर्ड 2023 प्रजेंट करने वाली तीसरी भारतीय महिला बनी कौन बनी हैं ?
(a) प्रियंका चोपड़ा 
(b) दीपिका पादुकोण 
(c) आलिया भट्ट 
(d) कंगना रनौत 

Answer - (प्रश्न संख्या 8 की व्याख्या देंखे।)

(20) विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 8 मार्च 
(b) 16 मार्च 
(c) 22 मार्च 
(d) 29 मार्च 

Answer - (c)

देवभूमि उत्तराखंड के सभी नोट्स, टेस्ट सीरीज और करेंट अफेयर्स की अपटेड पाने के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े।

Related posts :- 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

उत्तराखंड का इतिहास : चंद राजवंश (भाग-2)

  उत्तराखंड का इतिहास चंद राजवंश का इतिहास (भाग-२) विस्तार से चंद राजा कन्नौज के शासकों के वंशज थे । जो महमूद गजनवी के आक्रमण के समय कुर्मांचल में प्रविष्ट हुए थे। उस समय कुर्मांचल में ब्रह्मदेव का शासन था। ब्रह्मदेव कत्यूर वंश का अंतिम सम्राट था। 10 वीं शताब्दी में लोहाघाट के आसपास सुई राज्य था। सुई राज्य पर ब्रह्मदेव शासन कर रहा था। *इतिहासकार श्यामलाल, एटकिंसन, वाल्टन व बद्रीदत्त पांडे के अनुसार चंद शासक इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। चंद राजवंश का उदय चंद वंश के संस्थापक - (1) सोमचंद (1025-1046 ईसवी) 1025 ईस्वी के आसपास सोमचंद ने चंपावत में अपनी राजधानी स्थापित की। इतिहासकार श्यामलाल के अनुसार सोमचंद इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। कुमाऊं में सोमचंद के आने की अनेक कहानियां है । परीक्षाओं की दृष्टि से यह मान सकते हैं कि सोमचंद 11 वीं सदी के आरंभ में बद्रीनाथ की यात्रा पर आया था। संयोगवश उसकी मुलाकात कत्यूरी नरेश ब्रह्मदेव से हो जाती है। ब्रह्मदेव सोमचंद की राजोचित, योग्यता, रूप-रंग व व्यक्तित्व को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। और अपनी एकलौती पुत्री चंपा का विवाह सोमचंद...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

कत्यूरी राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

कत्यूरी राजवंश का इतिहास भाग -1 अमोघभूति कुणिद वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था। कुणिद वंश उत्तराखंड में लगभग तीसरी- चौथी शताब्दी की पहली राजनीतिक शक्ति थी । जबकि कत्यूर राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला पहला ऐतिहासिक शक्तिशाली राजवंश था। इसे कार्तिकेयपुर वंश के नाम से भी जाना जाता है। 'कत्यूरी' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग एटकिंसन ने किया था। कत्यूरी राजवंश के संस्थापक बसंत देव थे । जिन्हें बासुदेव के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी। पांडुकेश्वर ताम्रलेख में पाए गए कत्यूरी राजा ललितशूर के अनुसार कत्यूरी शासकों की प्राचीनतम राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी । बाद में नरसिंह देव ने जोशीमठ से बैजनाथ (बागेश्वर ) में राजधानी स्थानांतरित कर दी। जहां से कत्यूरी राजवंश को विशिष्ट पहचान मिली । कत्यूरी राजवंश का उदय कुणिंदों के पतन के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड की भूमि पर कुछ नए राजवंशों का उदय हुआ। जैसे गोविषाण, कालसी लाखामंडल आदि जबकि कुछ स्थानों पर कुणिंद भी शासन करते रहे। कुणिंदो के बाद शक, कुषाण और यौधेय वंश के शासकों ने कुछ क्षेत्रों पर शासन व्यवस्था स्थापित की। ...