सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

लिव इन रिलेशनशिप क्या है ?

लिव इन रिलेशनशिप

मानवता का पाठ : वास्तविक स्वतंत्रता

आपके विचार से मानव का धर्म क्या होना चाहिए? 
मेरे विचार से मानव का धर्म किसी भी जीवित प्राणी को हानि पहुंचाए बिना पर्यावरण की रक्षा करते हुए एक स्वतंत्र जीवन ही मानव का धर्म होना चाहिए । जिसमें ना कोई अत्यधिक कठिन नियम हो,  ना ही कठोर संविधान, ना काले-गोरे का भेद,  ना ही कोई धर्म,  ना ही किसी की कोई जात और ना ही ऐसे रीति रिवाज व परंपराएं जो इंसान को गुलाम बनाती हैं । मैंने अक्सर शादी हो जाने के बाद लोगों को गुलाम बनते देखा है  चाहें वो स्त्रियां हो?  या वो पुरुष हो? 
                आपको मैं पहले ही अवगत करा दूं कि मेरे आर्टिकल का उद्देश्य बिल्कुल नहीं है कि आप सदियों से चली आ रही परंपराओं का पालन ना करें । लेकिन सभी महान विद्वानों ने कहा है कि जिस प्रकार किसी धर्म में कुछ गलत नियम या गलत प्रथाएं हैं उनमें बदलाव जरूरी है । उसी प्रकार यदि हमारे किसी भी प्रकार के रीति रिवाज और परंपराएं इंसान को कमजोर बनाती हैं और उसकी आजादी व उसकी सोच पर लगाम लगाती हैं । तो क्यों ना ऐसी परंपराओं में बदलाव किए जाए।   प्रत्येक मनुष्य आजाद हो। मानो या ना मानो शादियों के बाद 80% से ज्यादा महिलाएं एक प्रकार से पति की गुलामी करती हैं,  उन्हें ना तो अपने विचारों को रखने की अनुमति होती है और ना ही वह किसी भी प्रकार से परिवार का विकास करने के लिए राय दे सकती हैं। बस घर की चारदीवारी में ही पूरा जीवन व्यतीत कर देती है,  क्या आपको नहीं लगता कि यह एक गलत रीति है।  यहां मैं सभी धर्मों में होने वाली शादियां,  जिनकों भारतीय लोग मुख्य रीति रिवाज मे शामिल करते हैं,  उनको गलत बताने की कोशिश नहीं कर रहा हूं । बहुत सारे ऐसे परिवार हैं जो परिवार के प्रत्येक सदस्य को बराबर दर्जा देते हैं। और पूरी स्वतंत्रता  देते हैं यदि आप भी उस विचारधारा में आते हैं तो परंपराएं बनाए रखिए है।  भारत देश को इसकी जरूरत है। अन्यथा जिस प्रकार सती प्रथा और बाल विवाह प्रथा का अंत हुआ। इसी तरह एक दिन शादियां भी लिविंग रिलेशनशिप में बदल जाएंगी।और शायद यह सही भी हो ।  तो क्या है लिव इन रिलेशनशिप? 

लिव इन रिलेशनशिप क्या है? 

लिव इन रिलेशनशिप एक विवादास्पद  लेकिन मॉडर्न लाइफ के लिए एक अनूठा रिश्ता है। जिसमें शादी की पुरानी मान्यताओं को दरकिनार करते हुए दो लोग राजी खुशी रहते हैं। और ठीक उसी तरह से जिम्मेदारियां ऐसे निभाते हैं । जैसे शादी के बाद लोग निभाते हैं । यह संबंध स्नेहात्मक  होता है और रिश्ता गहरा होता है । संबंध कई बार लंबे समय तक भी चल सकते हैं और  फिर स्थाई भी हो सकते हैं।
              लेकिन इसमें जो अलग हैं। वह यह है कि उन पर किसी तरह की कोई  नैतिक व सामाजिक दबाव नहीं होता है।किसी भी प्रकार की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। और अगर चाहे तो एक दूसरे से कभी भी अलग हो सकते हैं । यदि सुप्रीम कोर्ट,  देश की सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसे रिश्ते को मान्यता दी है तो कहीं ना कहीं इसका असर गहरा है। बहुत सारे लोग लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध करते हैं। बहुत सारे को तो पता भी नहीं होता कि लोग कैसे इसमें रहते हैं। बस कह सुनी बातों पर विश्वास करके बोल देते हैं कि लिव इन रिलेशनशिप गलत है। जबकि यह रिश्ता विश्वास पर आधारित होता है। जानकारी के लिए मैं बता दूं कि कोई भी व्यक्ति ज्ञानी ना बने। क्योंकि जिन लोगों ने यह निर्णय दिया है उन्होंने बहुत सारी कानून की किताबें पढ़ी है और  न्यायाधीश बने हैं। और जिन का निर्णय सर्वमान्य है। बाकी इंसान की अपनी-अपनी सोच है।
            जो भी हो,  सवाल तो बहुत सारे होते हैं मन में?  कभी-कभी तो लगता है कि यह फैसला लोगों की भावनाओं से तो नहीं खेलेगा। क्योंकि कहीं भी लिव इन रजिस्टर नहीं होते । तो वहीं कुछ लोग अपनी आदतों से मजबूर होते हैं । कभी यहां तो कभी वहां । हां अगर  दो जिम्मेदार व समझदार एक साथ रहना चाहते हैं और एक दूसरे को समझना चाहते हैं । तो कोई बुराई मुझे तो नजर नहीं आती । परंतु युवा लिव इन रिलेशनशिप एंजॉयमेंट की तरह ले लेें तो खतरे की घंटी हो सकती है।

लिव इन रिलेशनशिप के लाभ


  • लिव इन रिलेशनशिप की सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों पक्ष आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होते हैं । 
  • नैतिक व सामाजिक दबाव से स्वतंत्र होते हैं,  तथा एक दूसरे को जानने का अवसर प्राप्त करते हैं । 
  • दोनों का रिश्ता एक दूसरे के सम्मान पर टिका होता है यदि किसी कारणवश लड़ाई झगड़ा या कोई विवाद हो जाता है तो आसानी से अलग हो सकते हैं ना तो तलाक की झंझट होगी और ना ही कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे
  •  इसमें दोनों पक्ष स्वतंत्र निर्णय लेते हैं जिसमें मानव संसाधन का पूर्ण उपयोग होता है । अक्सर आपने देखा होगा। जब कभी किसी प्रोजेक्ट या मिशन पर पति या पत्नी को जाना होता है तो कोई ना कोई उसके जाने का विरोध करता है और वह रुक जाता है । इस कारण मानव संसाधन की उपयोगिता में कमी आती है।
  • महिला सशक्तिकरण का मुद्दा जो सदियों से चला आ रहा है उसमें मजबूती मिलेगी, और साथ ही साथ महिलाओं का विकास भी संभव हो सकेगा। जिससे वह पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल सकती हैं।
  • दहेज प्रथा वह शादियों पर होने वाला कर्ज उस से भी मुक्ति मिलेगी। खसरा खतौनी क्या है

लिव इन रिलेशनशिप अस्वीकार क्यों? 

लिव इन रिलेशनशिप को समाज इसलिए  स्वीकार नहीं करता है। क्योंकि भारतीय समाज के लोगों का मानना है कि एक लड़का और एक लड़की शादी करने के बाद ही एक साथ रह सकते हैं । अन्यथा उसके अलावा किसी भी रिश्ते को पाप मानते हैं । दुर्भाग्य यह है कि इस इस प्रकार की रिलेशनशिप में यदि कोई बचा जन्म  लेता है तो समाज उस बच्चे को स्वीकार नहीं करता । और लिविंग इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को पति की संपत्ति पर कानूनी अधिकार भी नहीं मिलता है।

निष्कर्ष 


लिव इन रिलेशनशिप को यदि सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया है तो कहीं ना कहीं देश के विकास के लिए और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ही एक कदम है क्योंकि इसमें महिलाएं स्वतंत्र होकर निर्णय ले सकेंगी,  और किसी भी प्रकार का दबाव महसूस नहीं  करेंगी। लेकिन शादी,  जो भारतीय परंपरा की पहचान है जिसमें पारिवारिक  प्रेम  छुपा होता है  जो  दो लोगों के प्रेम से बड़ा होता है। शादी में एक नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी आ जाती है । कहीं ना कहीं लिविंग के साथ में रिलेशनशिप में जिम्मेदारी का अभाव होता है। जब जो मन किया वह करो वाली भावनाएं होती हैं ।हॉलीवुड में तो यह आम बात है और अगर किसी की भावनाओं को तकलीफ नहीं हो रही है , तो भी तो बुराई भी क्या है?  परंतु मैं जिस समाज में हूँ,  मुझे लिव इन  रिलेशनशिप में कुछ खासा इंटरेस्ट नजर नहीं आता। बाकि सब को अपनी जिंदगी अपनी इच्छा अनुसार जीने का अधिकार है। (भारतीय संविधान अनुच्छेद 19 और 21 के अनुसार) 

विशेष तथ्य


6 मई 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा - कि अगर लड़का बालिग है और 21 साल से कम है,  तो वह लिव इन रिलेशनशिप में रह सकता है। और साथ ही साथ यह भी कहा- दो लोग  शादी के बिना एक साथ जीवन जी सकते हैं।


यदि मेरे द्वारा लिखे गए आर्टिकल से आपकी भावनाओं को किसी भी प्रकार से ठेस पहुंचती है तो क्षमा करें। लेकिन सच्चाई यही है , यदि आपको भी अमेरिका , इंग्लैंड की तरह विकास चाहिए। तो कहीं ना कहीं ऐसी प्रथाएं समाज में होना जरूरी है। जिससे महिलाएं स्वतंत्रता महसूस करें और इसी प्रकार के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें और यह आर्टिकल आपको अच्छा लगता है तो शेयर करें, 
धन्यवाद।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...