उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (मई 2026) नमस्कार मित्रों, जैसा कि आप सभी जानते हैं 14 जून को उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा होने वाली जिसमें 6-7 करेंट अफेयर्स प्रश्न पूछे जाते हैं। उन्हीं प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परीक्षा पैटर्न पर आधारित 22 बहुविकल्पीय प्रश्न तैयार किए गये हैं जिसमें सभी प्रश्नों की व्याख्या भी की गई है। जो आपके वर्ष 2026 और 2027 में होने वाली सभी एग्जाम में सहायक सिद्ध होंगे। अतः सभी प्रश्नों को ध्यान पढ़ें । और स्वयं के शार्ट नोट्स तैयार करें। Uttrakhand Current Affairs 2026 प्रश्न 1. मई 2026 में प्रदान किए गए 'पंडित भैरव दत्त धुलिया पुरस्कार 2026' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: इस वर्ष यह पुरस्कार '12मासा' डिजिटल चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार श्री राहुल कोठियाल को प्रदान किया गया। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2023 में 'कर्मभूमि फाउंडेशन' द्वारा की गई थी। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 और न ही 2 उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों व्याख्या: '12मासा' डिजिटल चैनल स...
स्वाभिमानी राजपूत
काव्य संग्रह
यह कैसी स्वाभिमानी है?
यह कैसी बुद्धिमानी है?
माना कि तुम राजपूत हो,
लेकिन फितरत वही पुरानी,
सौ गजो का बल है तुम में,
कहीं इस बात का अभिमान तो नही,
माना कि तुम राजपूत हो,
कभी दुश्मन से हारे नहीं,
मस्तक - ए - सर झुकाया नहीं,
पहचान तो कर लो बैरी कि,
भाई हमारा दूसरे पार तो नहीं,
क्यों सत्ता की लालच है इतनी,
हाथ मिला बैठे हो गैरों से,
क्या यही स्वाभिमानी है,
क्या यही बुद्धिमानी है,
सदियों से जो करते आए हो,
क्या इतिहास वही दोहराना है,
रण छोड़ दिया जयचंद नेे,
मान गए क्यों अकबर की शरण में,
मैं बात कर रहा हूं उन राणा कि,
मैं बात कर रहा हूं चौहानों की,
अभी भी कुछ नहीं बदला तुम में,
गांव में ही बैर है इतना,
जमीन के कुछ टुकड़ों से,
आपस में क्यों लड़ते हो,
राष्ट्रीय भाव जगाओ मन में,
यह कैसी स्वाभिमानी है?
यह कैसी बुद्धिमानी है?
सहनशीलता क्यों नहीं है तुम में,
वक्त बदला, दुनिया बदली,
राजपूत क्यों नहीं बदले,
हठी को छोड़ो अपनों को खोजो,
प्रेम भाव जगाओ मन मेंं,
माना कि तुम राजपूत हो,
जानता हूं हठी को नही छोड़ोगे,
ऊपर लिखा सच नहीं मानोगे तुम,
यह कैसी स्वाभिमानी है?
यह कैसी बुद्धिमानी है?
जिद के आगे झुक गई है दुनिया,
राज कर गए तुम पर अनपढ़ राजा।
कविता का उद्देश्य
प्रस्तुत पंक्तियों की रचना स्वयं के द्वारा की गई है, यह भाव उत्पन्न होने का मुख्य कारण है कि अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के छोटे-छोटे टुकड़ों के लिए लोगों को लड़ाई करते पाया है। क्योंकि आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए बहुत सारे राजपूत सेना में भर्ती हो गए। वहीं अन्य खेती पर भी निर्भर हो गए थे। जैसा की आप सबको मालूम है कि कन्नौज के शासक हर्षवर्धन के बाद देश में विभिन्न प्रकार के राजपूताना राज्यों का उदय हुआ । परमार, चौहान , राणा, चंद, कत्यूरी आदि ने नए राज्यों की स्थापना की। कहीं ना कहीं भारत में सबसे अधिक मात्रा में राजपूतों की संख्या है । और वह किसी ना किसी जाति या धर्म से संबंध रखते हैं । राजपूत हमेशा की तरह ही स्वाभिमानी से जिए हैं , और जिसकी मुख्य पहचान भी स्वाभिमानी ही है । लेकिन मेरे अनुभव के अनुसार राजपूतों में सहनशीलता की कमी होती है। वे अत्यधिक उग्र स्वभाव के होते हैं। बहुत जल्दी ही हाथापाई और लड़ाई पर आ जाते हैं। मैं यहां पर अधिकांश राजपूतों की बात कर रहा हूं ना कि सभी की बहुत से ऐसे भी हैं जो अत्यधिक प्रेम भाव से रहते हैं। और उनमें सहनशीलता का भंडार है ।
मेरा उद्देश्य किसी जाति धर्म को रात को बढ़ावा देना है। और ना ही किसी की निंदा करना है। मेरी कोशिश है कि अपनों की कमियों को उजागर करना । यदि आपको इन बातों का यकीन ना हो तो कभी महसूस करना आपको सच्चाई खुद-ब-खुद दिख जाएगी । अतः जरूरत देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को सहनशीलता और प्रेम भाव को बनाने की सदैव कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि आप लोग देश की आन हैं। जिनका लोहा विदेशियों ने भी माना है जिसका जिक्र बाबर ने भी किया है । अकबर ने भी किया है। हारे हैं तो बस अपनों से, जिसके लिए भाईचारे की भावना जरूरी है।
यदि मेरे विचार जातिवाद या किसी व्यक्ति विशेष को कष्ट देती हैं। तो उसके लिए क्षमा करें।। लेकिन सच्चाई यही है और सच्चाई को स्वीकार करें।
धन्यवाद
अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Bahut axchi h poem h Bhai
जवाब देंहटाएंKatai suuper.. se uper tk...
Bhut sundar कविता hai 😊
जवाब देंहटाएंBahut sundar ...
जवाब देंहटाएं