सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uttarakhand Current Affairs in hindi 2025 (September)

सितम्बर माह के सभी उत्तराखंड स्पेशल करेंट अफेयर्स 2025 Uttrakhand special current affairs 2025 सभी करेंट अफेयर्स पीडीएफ में प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। 9568166280 हमारे द्वारा पूरे एक वर्ष के करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नीचे सभी माह के लिंक दिए गये हैं। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 प्रश्न 1 :  भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) का विशिष्ट फेलो के लिए चुना गया है? a) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  b) डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को c) आईएस दीपक रावत d) शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व्याख्या : डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) का विशिष्ट फेलो चुना गया है। डॉ. जोशी 'हैस्को' (HESCO) के संस्थापक हैं और इन्हें 'माउंटेन मैन' और 'अशोका फेलो' के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें पूर्व में पद्म श्री (2006) और पद्म भूषण (2020) से सम्मानित किया जा चुका है। उत्तर: b) डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को प्रश्न 2 : देहरादून में आयोजित वैली ऑफ वर्ड्स (VOW) लिटरेसी फेस्टिवल 2025 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? a) यह देहरादून में आयोजित हुआ b...

Uttarakhand Current Affairs in hindi 2025 (September)

सितम्बर माह के सभी उत्तराखंड स्पेशल करेंट अफेयर्स 2025

Uttrakhand special current affairs 2025



सभी करेंट अफेयर्स पीडीएफ में प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। 9568166280

हमारे द्वारा पूरे एक वर्ष के करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नीचे सभी माह के लिंक दिए गये हैं।

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025

प्रश्न 1 :  भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) का विशिष्ट फेलो के लिए चुना गया है?
a) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 
b) डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को
c) आईएस दीपक रावत
d) शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

व्याख्या : डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) का विशिष्ट फेलो चुना गया है। डॉ. जोशी 'हैस्को' (HESCO) के संस्थापक हैं और इन्हें 'माउंटेन मैन' और 'अशोका फेलो' के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें पूर्व में पद्म श्री (2006) और पद्म भूषण (2020) से सम्मानित किया जा चुका है।

उत्तर: b) डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को

प्रश्न 2 : देहरादून में आयोजित वैली ऑफ वर्ड्स (VOW) लिटरेसी फेस्टिवल 2025 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) यह देहरादून में आयोजित हुआ
b) इंग्लिश फिक्शन श्रेणी का अवार्ड लक्ष्मी मुरदेश्वर पुरी को मिला
c) अवार्ड 'सोइंग द सन' पुस्तक के लिए था
d) यह हिंदी फिक्शन श्रेणी का अवार्ड था

व्याख्या: देहरादून में आयोजित वैली ऑफ वर्ड्स (VOW) लिटरेसी फेस्टिवल 2025 में इंग्लिश फिक्शन श्रेणी का VOW अवार्ड लक्ष्मी मुरदेश्वर पुरी को उनकी पुस्तक 'सोइंग द सन' के लिए प्रदान किया गया।

उत्तर: d) यह हिंदी फिक्शन श्रेणी का अवार्ड था

प्रश्न 3 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) IIS&M ने टिहरी बांध झील में पहला वाटर स्कीइंग कोर्स शुरू किया।
ख) ADB ने टिहरी झील क्षेत्र के लिए 126.42 मिलियन डॉलर का ऋण मंजूर किया।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IIS&M) ने पहली बार जम्मू और कश्मीर के बाहर अपना पहला वाटर स्कीइंग कोर्स टिहरी बांध झील, उत्तराखंड में शुरू किया है। इसके अलावा हाल ही में टिहरी झील क्षेत्र के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) का ऋण 10 सितंबर 2025 को, भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत पर्यटन (Sustainable Tourism) को बढ़ावा देने के लिए 126.42 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

उत्तर: c) दोनों

प्रश्न 4 : अल्मोड़ा जिले के धलीकोट क्षेत्र में मिले शैलाश्रय का काल कौन-सा है?
a) 1000 से 500 ईसा पूर्व
b) 4000 से 2000 ईसा पूर्व
c) 2000 से 1000 ईसा पूर्व
d) 5000 से 3000 ईसा पूर्व

व्याख्या : अल्मोड़ा जिले के धलीकोट क्षेत्र में पुरातत्व विभाग की टीम को नवपाषाण से ताम्रपाषाण युग (4000 से 2000 ईसा पूर्व) से संबंधित एक शैलाश्रय (Rock Shelter) मिला है, जिसमें तीन पारंपरिक ओखलियाँ भी मौजूद हैं।

उत्तर: b) 4000 से 2000 ईसा पूर्व

प्रश्न 5 : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उत्तराखंड के जनपद प्रदर्शन में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
क) देहरादून ने 19वां स्थान हासिल किया।
ख) ऋषिकेश ने 18वां स्थान हासिल किया।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उत्तराखंड का प्रदर्शन केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत कराए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उत्तराखंड के तीन शहरों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है: 
  • देहरादून: 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 171.7 अंक प्राप्त कर 19वां स्थान हासिल किया। पिछली रैंक (2024 में) 37वीं थी, जो एक महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है। 
  • ऋषिकेश: 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 178.5 अंक प्राप्त कर 14वां स्थान हासिल किया (पिछली रैंक 31वीं थी)। 
  • काशीपुर: 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 177 अंक प्राप्त कर 18वां स्थान प्राप्त किया (पिछली रैंक 19वीं थी)।
उत्तर: a) केवल क

प्रश्न 6 : नंद किशोर जोशी को किस सम्मान के लिए चुना गया है?
a) पद्म श्री
b) विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान
c) साहित्य अकादमी पुरस्कार
d) कुमाऊँनी साहित्य पुरस्कार

व्याख्या : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पाटली गाँव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार नंद किशोर जोशी को नेपाल में 'विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 14 सितंबर (विश्व हिंदी दिवस) के अवसर पर कविता प्रतियोगिता के अंतर्गत शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल द्वारा प्रदान किया जाएगा। जोशी कुमाऊँनी और हिंदी में कविताएँ लिखते हैं।

उत्तर: b) विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान

प्रश्न 7 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) हिमालय बचाओ अभियान 2012 में शुरू हुआ।
ख) हिमालय दिवस 2010 में सुंदरलाल बहुगुणा की पहल पर शुरू हुआ।
ग) हिमालय दिवस 2 सितंबर को मनाया जाता है।

कौन-सा गलत सही है?
a) केवल क
b) केवल ग
c) क और ग 
d) क, ख, और ग सभी 

व्याख्या: हिमालय बचाओ अभियान और हिमालय दिवस 'हिमालय बचाओ अभियान 2025' कार्यक्रम हिंदुस्तान समाचार पत्र समूह द्वारा शुरू किया गया था। इस अभियान की शुरुआत 2012 में हुई थी। 9 सितंबर को हर साल हिमालय दिवस मनाया जाता है। 2025 में इसका 16वां संस्करण मनाया गया। इसकी शुरुआत 2010 में उत्तराखंड में पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा, अनिल प्रकाश जोशी और राधा बहन की पहल पर हुई थी। इसे 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आधिकारिक रूप से हिमालय दिवस घोषित किया।

उत्तर: b) केवल ग

प्रश्न 8 : हिमालय कॉलिंग 2025 सम्मेलन की थीम क्या थी?
a) हिमालय संरक्षण
b) एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए हिमालय के साथ उदय
c) पर्यावरण संतुलन
d) सांस्कृतिक विरासत

व्याख्या : हिमालय कॉलिंग 2025 सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून में 9 सितंबर 2025 को किया। इसका मुख्य उद्देश्य हिमालय की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और बौद्धिक धरोहर का संरक्षण करना था। इस वर्ष की थीम थी: "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए हिमालय के साथ उदय" (जो सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित है)।

उत्तर: b) एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए हिमालय के साथ उदय 

प्रश्न 9 : शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2024 में कुल कितने शिक्षकों को सम्मानित किया गया?
a) 10
b) 12
c) 16
d) 20

व्याख्या: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2024 शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर, राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 के लिए शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के तहत कुल 16 शिक्षकों (नौ प्रारंभिक शिक्षक, पाँच माध्यमिक शिक्षक, एक शिक्षक प्रशिक्षक और एक संस्कृत शिक्षक) को सम्मानित किया। 

उत्तराखंड में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को देश में सबसे पहले लागू करने वाला राज्य उत्तराखंड है। राज्य सरकार ने 2022 में बाल वाटिका की शुरुआत की।

उत्तर: c) 16

प्रश्न 10 : उत्तराखंड के शिक्षा संबंधी प्रयासों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) उत्तराखंड ने बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा तैयार की
b) 'कौशलम' कार्यक्रम कौशल और उद्यमिता पर केंद्रित है
c) उत्तराखंड दूसरा राज्य है जिसने यह रूपरेखा तैयार की
d) यह भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देता है

व्याख्या: उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा तैयार की है। बच्चों में कौशल, उद्यमिता और भारतीय ज्ञान परंपरा विकसित करने के लिए 'कौशलम' कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

उत्तर: c) उत्तराखंड दूसरा राज्य है जिसने यह रूपरेखा तैयार की

प्रश्न 11 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) तीलू रौतेली पुरस्कार 13 महिलाओं को दिया गया।
ख) पुरस्कार राशि दोनों में ₹51,000 हो गई।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार प्रदान किए गए। तीलू रौतेली पुरस्कार कुल 13 महिलाओं और युवतियों को दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार कुल 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिला। 

पुरस्कार की राशि: 
  • तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि ₹31,000 से बढ़ाकर ₹51,000 और 
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार की राशि ₹21,000 से बढ़ाकर ₹51,000 कर दी गई है। 

उत्तर: c) दोनों

प्रश्न 12 : डॉ. मंजू बाला को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार किस तकनीक के लिए मिला?
a) डिजिटल लर्निंग
b) त्रिभाषा तकनीकी
c) ऑनलाइन क्लासेस
d) खेल-आधारित शिक्षा

व्याख्या: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 उत्तराखंड के चंपावत जिले के प्राथमिक विद्यालय चरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। डॉ. मंजू बाला यह सम्मान पाने वाली उत्तराखंड की एकमात्र शिक्षिका और राज्य की पहली महिला प्रधानाध्यापिका हैं। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा में त्रिभाषा तकनीकी (Try-Language Technique) अपनाने के लिए दिया गया, जिसके अंतर्गत वह विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय मातृभाषा कुमाऊँनी में पढ़ाती हैं।

उत्तर: b) त्रिभाषा तकनीकी

प्रश्न 13 : 'ट्रैक ऑफ द ईयर 2025' के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) चिनाप घाटी को 'दूसरी फूलों की घाटी' कहा जाता है
b) इसमें तीन स्थल शामिल हैं
c) चिनाब घाटी 13,000 फीट ऊँचाई पर है
d) चिनाप घाटी उत्तरकाशी में है 

व्याख्या: ट्रैक ऑफ द ईयर 2025 उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने चमोली जिले की चिनाप घाटी को 'ट्रैक ऑफ द ईयर 2025' घोषित किया है। चिनाप घाटी समुद्र तल से 13,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और यहाँ 300 से अधिक प्रजाति के हिमालयी फूल खिलते हैं। इसे 'दूसरी फूलों की घाटी' भी कहा जाता है। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, पर्यटन विभाग ने इस वर्ष तीन स्थलों को ट्रैक ऑफ द ईयर 2025 घोषित किया है: 
  • चिनाप घाटी (चमोली), 
  • गुलाबी कांठा (उत्तरकाशी) और 
  • बनकठिया ग्लेशियर (पिथौरागढ़)।
उत्तर: d) चिनाप घाटी उत्तरकाशी में है 

प्रश्न 14 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) ISRO केदारनाथ हेली सेवाओं के लिए डिजिटल एलिवेशन मॉडल (DEM) तैयार करेगा।
ख) यह जीपीएस से जुड़ा होगा।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: केदारनाथ हेली सेवाओं में हाईटेक तकनीकी केदारनाथ में हेली सेवाओं को सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की हाईटेक तकनीकी का उपयोग किया जाएगा। ISRO हेलीकॉप्टर की लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, मौसम और इलाके की रियल टाइम जानकारी के लिए एक डिजिटल एलिवेशन मॉडल (DEM) तैयार करेगा, जो जीपीएस से जुड़ा होगा। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी।

उत्तर: c) दोनों

प्रश्न 15 : 'नारी 2025' रिपोर्ट में देहरादून का वुमेन सेफ्टी इंडेक्स स्कोर क्या है?
a) 64.6%
b) 60.6%
c) 82.9%
d) 50%

व्याख्या: राष्ट्रीय महिला आयोग की नारी 2025 रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा जारी 'नारी 2025' महिला सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, वुमेन सेफ्टी इंडेक्स में देहरादून का स्कोर 60.6% रहा, जो राष्ट्रीय औसत (64.6%) से कम है। देहरादून को देश के शीर्ष 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून में केवल 50% महिलाएँ ही स्वयं को सुरक्षित मानती हैं, जबकि रात में केवल 44% महिलाएँ ही सुरक्षित महसूस करती हैं। 
देश के सबसे सुरक्षित शहरों में 
  • कोहिमा (82.9% स्कोर), 
  • विशाखापट्टनम, 
  • भुवनेश्वर, 
  • आइजोल, 
  • गंगटोक, 
  • ईटानगर और 
  • मुंबई शामिल हैं।
उत्तर: b) 60.6%

प्रश्न 16 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) 'शिक्षा की बात' कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया।
ख) 'हिमालय कॉलिंग 2025' 9 सितंबर को आयोजित हुआ।

कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' की तर्ज़ पर राज्य के स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों से सीधे संवाद के लिए 'शिक्षा की बात' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा, हिमालय की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और बौद्धिक धरोहर के संरक्षण पर केंद्रित 'हिमालय कॉलिंग 2025' सम्मेलन का आयोजन 9 सितंबर को हिमालय दिवस के अवसर पर किया गया था।

उत्तर: b) केवल ख

प्रश्न 17 : उत्तराखंड मदरसा शिक्षा विधेयक 2025 के बाद उत्तराखंड क्या बन गया?
a) दूसरा राज्य
b) पहला राज्य
c) तीसरा राज्य
d) आखिरी राज्य

व्याख्या: उत्तराखंड ने अल्पसंख्यक शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा विधेयक 2025 पर राज्यपाल गुरमीत सिंह के 6 अक्टूबर 2025 के हस्ताक्षर के बाद, उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ दिया है।

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा विधेयक 2025 (अब उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025) विधानसभा में 20 अगस्त 2025 को पारित हुआ। यह विधेयक गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र के दौरान पारित किया गया था और इसके पारित होने के बाद मदरसा बोर्ड अधिनियम, 2016 को रद्द कर दिया जाएगा।
  • विधानसभा में पारितः 20 अगस्त 2025
  • सरकार की मंजूरी: अगस्त 2025 में राज्य मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी थी।
  • राज्यपाल की मंजूरीः 6 अक्टूबर 2025 को उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विधेयक को मंजूरी दी।
  • लागू होने की तिथिः यह कानून 1 जुलाई 2026 से लागू होगा।
उत्तर: b) पहला राज्य

प्रश्न 18 : आकांक्षी ब्लॉक डेल्टा रैंकिंग 2025-26 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) गदरपुर ब्लॉक उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहा
b) देश में इसकी रैंक 99वीं है
c) यह नीति आयोग द्वारा जारी है
d) गदरपुर देहरादून जनपद में है 

व्याख्या: केंद्र सरकार की पहलों में, केंद्रीय नीति आयोग द्वारा जारी आकांक्षी ब्लॉक (विकास खंड) डेल्टा रैंकिंग 2025-26 की पहली तिमाही में, ऊधम सिंह नगर का गदरपुर ब्लॉक उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहा (देश में 99वीं रैंक)।

आकांक्षी ब्लॉक डेल्टा रैंकिंग आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme) के तहत ब्लॉकों की प्रगति को मापने का एक तरीका है। यह रैंकिंग ब्लॉकों के कुल प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि उनके द्वारा की गई वृद्धिशील प्रगति पर आधारित होती है, जिससे वे अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए प्रेरित होते हैं। इस रैंकिंग के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किए गए सुधारों को देखा जाता है। 

उत्तर: d) गदरपुर देहरादून जनपद में है 

प्रश्न 19 : NCRB 2023 रिपोर्ट में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में कौन-सा स्थान है।
a) पहला
b) दूसरा
c) तीसरा
d) चौथा 

व्याख्या: सुरक्षा, सैन्य अभियान और अपराध राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में अपराध के मामले में दूसरे स्थान पर रहा (मणिपुर पहले स्थान पर)।

उत्तर : b) दूसरा

उत्तराखंड के सभी नोट्स, टेस्ट और करेंट प्राप्त करने के लिए संपर्क करें -9568166280

Related post  :



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...