Uttarakhand Current Affairs 2025 उत्तराखंड करेंट अफेयर्स जनवरी 2025 से जून 2025 तक प्रश्न 1 : राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 किस संगठन द्वारा आयोजित किया गया? A) उत्तराखंड शिक्षा विभाग B) पृथ्वी अभुदय एजुकेटर एसोसिएशन इंडिया (PAEI) C) एमटी यूनिवर्सिटी D) संस्कृत अकादमी व्याख्या: यह पुरस्कार देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता, संस्कृति और भाषा के संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया गया। यह सम्मान समारोह पृथ्वी अभुदय एजुकेटर एसोसिएशन इंडिया (PAEI) द्वारा एमटी यूनिवर्सिटी, मोहाली, पंजाब में आयोजित किया गया। उत्तराखंड के नौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें पौड़ी गढ़वाल की तीन शिक्षिकाएं शामिल हैं: रश्मि उनियाल (सहायक अध्यापक विज्ञान, कोटद्वार), कविता असवाल (सहायक अध्यापक अंग्रेजी, दुगड्डा) सरिका कैस्टवाल (प्रवक्ता, रसायन विज्ञान, रिकनी खाल)। इन्हें शैक्षिक नवाचार, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक व रचनात्मक दृष्टिकोण के विकास, विद्यालय के भौतिक व बौद्धिक स्तर को ऊँचाई तक पहुँचाने, और स्थानीय संस्कृति, भाषा व परंपराओं के संरक्षण हेतु ...
Uttarakhand Current Affairs 2025
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स जनवरी 2025 से जून 2025 तक
प्रश्न 1 : राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 किस संगठन द्वारा आयोजित किया गया?
A) उत्तराखंड शिक्षा विभाग
B) पृथ्वी अभुदय एजुकेटर एसोसिएशन इंडिया (PAEI)
C) एमटी यूनिवर्सिटी
D) संस्कृत अकादमी
व्याख्या: यह पुरस्कार देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता, संस्कृति और भाषा के संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया गया। यह सम्मान समारोह पृथ्वी अभुदय एजुकेटर एसोसिएशन इंडिया (PAEI) द्वारा एमटी यूनिवर्सिटी, मोहाली, पंजाब में आयोजित किया गया। उत्तराखंड के नौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें पौड़ी गढ़वाल की तीन शिक्षिकाएं शामिल हैं:
- रश्मि उनियाल (सहायक अध्यापक विज्ञान, कोटद्वार),
- कविता असवाल (सहायक अध्यापक अंग्रेजी, दुगड्डा)
- सरिका कैस्टवाल (प्रवक्ता, रसायन विज्ञान, रिकनी खाल)।
इन्हें शैक्षिक नवाचार, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक व रचनात्मक दृष्टिकोण के विकास, विद्यालय के भौतिक व बौद्धिक स्तर को ऊँचाई तक पहुँचाने, और स्थानीय संस्कृति, भाषा व परंपराओं के संरक्षण हेतु यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
सही उत्तर: B
प्रश्न 2 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार नई कृषि नीतियों में से कौन-सी नीति शामिल नहीं है?
A) कीवी नीति
B) ड्रैगन फ्रूट नीति
C) सेब तुड़ाई उपरांत योजना
D) गेहूं उत्पादन नीति
व्याख्या : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ई-रूपी प्रणाली और चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ किया। चार नई कृषि नीतियाँ हैं:
- कीवी नीति,
- ड्रैगन फ्रूट नीति,
- सेब तुड़ाई उपरांत योजना,
- और मिलेट मिशन।
सही उत्तर: D
प्रश्न 3 : ई-रूपी प्रणाली किसानों को किस माध्यम से ई-वाउचर प्रदान करती है?
A) ईमेल के माध्यम से
B) एसएमएस या क्यूआर कोड के माध्यम से
C) बैंक चेक के माध्यम से
D) डाक द्वारा
व्याख्या: ई-रूपी (Electronic Rupee Voucher Payment Interface) प्रणाली किसानों को एसएमएस या क्यूआर कोड के माध्यम से ई-वाउचर देकर अनुदान वितरण की एक पारदर्शी और बिचौलिया-मुक्त प्रणाली है। यह किसानों को खाद, बीज, और दवाई के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा देगी। चारों नीतियाँ राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कृषि और रोजगार को मजबूत करेंगी।
सही उत्तर: B
प्रश्न 4 : भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य कौन-सा बना?
A) मिजोरम
B) केरल
C) लद्दाख
D) उत्तराखंड
व्याख्या: हाल ही में भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य मिजोरम बना। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने भी 24 जून 2024 को यह दर्जा हासिल किया था, लेकिन राज्य स्तर पर मिजोरम पहले स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में मिजोरम की प्रगति को दर्शाती है।
सही उत्तर: A
प्रश्न 6 : 25वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'पायर' के लिए बेस्ट एक्टर का नामांकन किसे मिला?
A) हीरा देवी
B) पदम सिंह कापड़े
C) मुनस्यारी तहसील
D) उत्तराखंड फिल्म बोर्ड
व्याख्या: 25वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल: उत्तराखंड की फिल्म 'पायर' के अभिनेताओं—पदम सिंह कापड़े और हीरा देवी—को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया। यह फिल्म मुनस्यारी तहसील के एक वृद्ध दंपति की अमर प्रेम की गाथा पर आधारित है।
सही उत्तर: B
प्रश्न 7 : उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त कौन नियुक्त हुईं?
A) राधा रतूड़ी
B) सायरा बानो
C) ऋतु खंडूरी
D) कंचन चौधरी
व्याख्या: पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 12 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2028 तक रहेगा।
- उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष : सायरा बानो
- उत्तराखंड के महालेखाकार : परवेज आलम
सही उत्तर: A
प्रश्न 8 : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा बालिकाओं को दी जाने वाली वार्षिक छात्रवृत्ति की राशि कितनी है?
A) ₹2000
B) ₹2500
C) ₹3100
D) ₹1000
व्याख्या: उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत सभी वर्ग की छात्राओं को ₹3100 वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को संस्कृत शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।
सही उत्तर: C
प्रश्न 9 : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग पर भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग की लंबाई कितनी है?
A) 10 किमी
B) 14.57 किमी
C) 20 किमी
D) 5 किमी
व्याख्या: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना के अंतर्गत देवप्रयाग-जनासु (पौड़ी) के पास भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इसकी लंबाई लगभग 14.57 किमी है और इसके निर्माण में पहली बार जर्मन टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) पद्धति का प्रयोग किया गया है।
सही उत्तर: B
प्रश्न 10 : देश का पहला जिला जो स्वयं की वायरलेस प्रणाली विकसित करने वाला बना, कौन-सा है?
A) देहरादून
B) पौड़ी गढ़वाल
C) चंपावत
D) रुद्रप्रयाग
व्याख्या: देश का पहला जिला जिसने स्वयं की वायरलेस प्रणाली विकसित की: उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिला देश का ऐसा पहला जिला बना है। यह प्रणाली आपदा प्रबंधन में तेज और निर्बाध संचार को सुनिश्चित करेगी।
सही उत्तर: D
प्रश्न 11 : उत्तराखंड का पहला नक्षत्र भवन कहाँ स्थापित किया जाना प्रस्तावित है?
A) देहरादून
B) नैनीताल,
C) रुद्रप्रयाग
D) डीडीहाट
व्याख्या: उत्तराखंड का पहला नक्षत्र भवन : डीडीहाट, पिथौरागढ़ के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। यह खगोल शास्त्र और विज्ञान के क्षेत्र में काम करेगा।
सही उत्तर: D
प्रश्न 12 : भारत के पूर्व बास्केटबॉल कप्तान हरिदत्त कापड़ी को किस वर्ष अर्जुन पुरस्कार मिला?
A) 1969
B) 2014
C) 2021
D) 1983
व्याख्या: भारत के पूर्व बास्केटबॉल कप्तान हरिदत्त कापड़ी (पिथौरागढ़ निवासी) का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 1969 में अर्जुन पुरस्कार और 2014 में उत्तराखंड सरकार द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला था।
सही उत्तर: A
प्रश्न 13 : हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया किस जिले की रहने वाली हैं?
A) कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
B) रोशनाबाद, हरिद्वार
C) धारचूला, पिथौरागढ़
D) रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर
व्याख्या: हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने खेल से संन्यास ले लिया है। वह रोशनाबाद, हरिद्वार की रहने वाली हैं और उन्हें 2021 में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सही उत्तर: B
प्रश्न 14 : खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में उत्तराखंड ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
A) 1
B) 2
C) 3
D) 0
व्याख्या: खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025: इस पांचवें संस्करण की पदक तालिका में उत्तराखंड 10वें स्थान पर रहा, जिसने कुल 6 पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य) जीते। खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 : इस दूसरे संस्करण में उत्तराखंड 17वें स्थान पर रहा, जिसने कुल 13 पदक (1 स्वर्ण, 4 रजत, 8 कांस्य) जीते।
सही उत्तर: A
प्रश्न 15 : टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्तराखंड का कौन-सा जिला प्रथम स्थान पर है?
A) देहरादून
B) चंपावत
C) रुद्रप्रयाग
D) हरिद्वार
व्याख्या : टीबी मुक्त भारत अभियान: इस अभियान में उत्तराखंड का चंपावत जिला प्रथम स्थान पर है। यह अभियान 9 सितंबर 2022 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को 2025 तक तपेदिक (टीबी) मुक्त बनाना है।
इसके अंतर्गत राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत समुदाय स्तर पर जागरूकता, निदान और उपचार को मजबूत करना शामिल है, जिसमें पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर टीबी के प्रसार को रोकना और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना प्रमुख है।
सही उत्तर: B
प्रश्न 16 : निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को 2005 में संसद द्वारा पारित किया गया
- मनरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने में चम्पावत जिला प्रथम रहा?
कौन-सा सही है
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या: 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने में देहरादून जिला लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान पर आया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को 2005 में संसद द्वारा पारित किया गया और 2 फरवरी 2006 से पूरे देश में लागू किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा को मजबूत करना है। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिन का गारंटीड मजदूरी रोजगार प्रदान किया जाता है, जो मांग-आधारित है और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सशक्त बनाता है।
सही उत्तर: A
प्रश्न 17 : इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2025 में उत्तराखंड का स्थान क्या रहा?
A) 1वाँ
B) 10वाँ
C) 16वाँ
D) 20वाँ
व्याख्या: इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2025 में उत्तराखंड का स्थान 16वाँ रहा। यह रिपोर्ट अप्रैल 2025 में लॉन्च की गई, जो टाटा ट्रस्ट्स और अन्य संगठनों द्वारा तैयार की गई पहली राष्ट्रीय स्तर की आवर्ती रिपोर्ट है,
जिसका उद्देश्य राज्यों की न्याय वितरण क्षमता का मूल्यांकन करना है। रिपोर्ट पुलिस, न्यायपालिका, जेल सुधार और कानूनी सहायता सेवाओं पर डेटा-आधारित रैंकिंग प्रदान करती है, ताकि न्याय प्रणाली में कमजोरियों को पहचानकर सुधार के लिए नीतिगत सिफारिशें की जा सकें।
सही उत्तर: C
प्रश्न 17 : उत्तराखंड कैबिनेट ने किस स्थान को नगर पालिका का दर्जा प्रदान किया है?
A) सिरोली कला, ऊधम सिंह नगर
B) किच्छा, नैनीताल
C) हल्द्वानी, नैनीताल
D) रुड़की, हरिद्वार
व्याख्या: उत्तराखंड कैबिनेट ने सिरोली कला (ऊधम सिंह नगर) को नगर पालिका का दर्जा दिया है। यह निर्णय स्थानीय शासन को मजबूत करने और शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नवंबर 2024 में सिरोली कलां (जिसे सिरोली कला के रूप में भी जाना जाता है) के नगर पालिका दर्जे की पुष्टि की, जिससे किच्छा नगर पालिका से इसकी अलग इकाई बन गई। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों के शहरीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगा, जिसमें जल निकासी, स्वच्छता और सड़क निर्माण जैसे लाभ शामिल हैं।
सही उत्तर: A
प्रश्न 18 : उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (यूशर्क) का विलय किस संगठन में किया गया है?
A) यूकोस्ट
B) यूएसईआरसी
C) यूजेवीएनएल
D) यूओयू
व्याख्या: यूशर्क (उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र) का विलय यूकोस्ट (उत्तराखंड विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद) में कर दिया गया है। यह विलय अप्रैल 2025 में कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया गया, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक संसाधनों का एकीकरण, अनुसंधान की दक्षता बढ़ाना और राज्य स्तर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास को गति प्रदान करना है। इससे शोधकर्ताओं को एकीकृत प्लेटफॉर्म मिलेगा, जो जलवायु परिवर्तन, कृषि और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देगा। लाभों में संसाधनों का बेहतर उपयोग, डुप्लिकेशन में कमी और राज्य के वैज्ञानिक कार्यक्रमों की मजबूती शामिल है।
सही उत्तर: A
प्रश्न 19 : केंद्रीय विद्युत और सिंचाई बोर्ड ने किस जल विद्युत गृह को सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत परियोजना का पुरस्कार प्रदान किया है?
A) तिलोथ विद्युत गृह, उत्तरकाशी
B) विष्णुगढ़ पिपलकoti, चमोली
C) मनेरी भाली, उत्तरकाशी
D) लखवर, देहरादून
व्याख्या: केंद्रीय विद्युत और सिंचाई बोर्ड ने यूजेवीएनएल के तिलोथ विद्युत गृह (उत्तरकाशी) को सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत परियोजना के पुरस्कार से नवाजा है।
मार्च 2025 में प्राप्त यह पुरस्कार 90 मेगावाट क्षमता वाले इस संयंत्र की उत्कृष्ट प्रदर्शन, रखरखाव और पर्यावरण अनुकूल संचालन के लिए दिया गया। परियोजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना और राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना है, जो भगीरथी नदी पर स्थित है।
सही उत्तर: A
प्रश्न 20 : उत्तराखंड जनजाति महोत्सव 2025 में आदि गौरव सम्मान पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
A) नरेंद्र सिंह नेगी और किशन महिपाल
B) सुंदरलाल बहुगुणा और अनिल प्रकाश जोशी
C) मायाराम उनियाल और लीलाधर जगूड़ी
D) पूजा तिवारी और मीनाक्षी नेगी
व्याख्या: आदि गौरव सम्मान पुरस्कार 2025 उत्तराखंड जनजाति महोत्सव 2025 में लोक गायक श्री गण रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी और किशन महिपाल को सम्मानित किया गया। मार्च 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान यह पुरस्कार जनजातीय संस्कृति, लोक संगीत और परंपराओं के संरक्षण में उनके योगदान के लिए दिया गया। महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय विरासत को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है।
सही उत्तर: A
प्रश्न 21 : अंतरराष्ट्रीय गार्गी अवार्ड किस उत्तराखंड निवासी को प्रदान किया गया?
A) लीलाधर जगूड़ी
B) डॉ. मायाराम उनियाल
C) डॉ. पूजा तिवारी,
D) विमला बहुगुणा
व्याख्या: अंतरराष्ट्रीय गार्गी अवार्ड: टनकपुर की डॉ. पूजा तिवारी को पंजाब में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह एम्स भटिंडा में कार्डियोलॉजिस्ट विभाग में रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। मार्च 2025 में प्राप्त यह पुरस्कार महिलाओं के सशक्तिकरण और चिकित्सा अनुसंधान में उनके योगदान के लिए दिया गया।
सही उत्तर: C
प्रश्न 22 : महिला सारथी योजना का शुभारंभ किस तिथि को किया गया?
A) 21 मार्च 2025
B) 12 मार्च 2025
C) 8 मार्च 2025
D) 19 फरवरी 2024
व्याख्या: महिला सारथी योजना: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2025) को शुरू की गई। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें निशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ाना और रोजगार सृजन करना है, जो देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई।
सही उत्तर : C
प्रश्न 23 : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन में उत्तराखंड का कौन-सा जिला प्रथम स्थान पर रहा है?
A) पौड़ी गढ़वाल
B) नैनीताल
C) उत्तरकाशी
D) देहरादून
व्याख्या: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना: इस योजना के क्रियान्वयन में उत्तराखंड का पौड़ी गढ़वाल जिला प्रथम स्थान पर रहा है। 2017 में शुरू यह योजना गर्भवती और धात्री महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिसमें पहली दो संतानों के लिए ₹5,000 की सहायता दी जाती है। उद्देश्य मातृत्व सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करना है। 2025 तक 4 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिला, जिसमें उत्तराखंड में डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी वितरण हुआ।
सही उत्तर: A
प्रश्न 24 : फिट उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ किस तिथि को किया गया?
A) 04 मार्च 2025
B) 8 मार्च 2025
C) 06 मार्च 2025
D) 12 मार्च 2025
व्याख्या: फिट उत्तराखंड अभियान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वस्थ भारत, सशक्त भारत' के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने 12 मार्च 2025 को इसकी शुरुआत की। इसका उद्देश्य नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एथलीटों, कोचों और नागरिकों को जोड़ता है। लाभों में स्वास्थ्य जागरूकता, गैर-संक्रामक रोगों में कमी और समुदाय स्तर पर फिटनेस कार्यक्रम शामिल हैं।
सही उत्तर: D
प्रश्न 25 : केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड के लिए मंजूर किए गए रोपवे प्रोजेक्टों में से एक की लंबाई कितनी है?
A) सोनप्रयाग से केदारनाथ : 12.9 किमी
B) गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब : 10 किमी
C) सोनप्रयाग से केदारनाथ : 5 किमी
D) गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब : 15 किमी
व्याख्या: रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी : केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड के लिए दो रोपवे प्रोजेक्ट—
- सोनप्रयाग से केदारनाथ (लगभग 12.9 किमी) और
- गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब (लगभग 12.4 किमी)—को मंजूरी दे दी गई है।
मार्च 2025 में अनुमोदित 'पर्वतमाला' योजना के तहत ₹6,811 करोड़ की लागत से विकसित, इनका उद्देश्य तीर्थयात्रियों की सुविधा बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण है।
सही उत्तर: A
प्रश्न 26 : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को किस कोर्स की मान्यता प्राप्त हुई है?
A) बीएड विशेष शिक्षा
B) एमएड सामान्य शिक्षा
C) एमएससी पर्यावरण
D) बीटेक प्रौद्योगिकी
व्याख्या: एमएड विशेष शिक्षा की मान्यता: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (Open University), हल्द्वानी को भारतीय पुनर्वास परिषद (नई दिल्ली) से एमएड विशेष शिक्षा की मान्यता प्राप्त हो गई है। 2025 सत्र के लिए अनुमोदित, यह कोर्स दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और बौद्धिक अक्षमता वाले बच्चों के लिए है। उद्देश्य विशेष शिक्षकों की क्षमता निर्माण है। लाभों में समावेशी शिक्षा, दिव्यांगों का सशक्तिकरण और दूरस्थ शिक्षा की पहुंच शामिल हैं।
सही उत्तर: B
प्रश्न 27 : गुड गवर्नेंस अवार्ड 2025 में उत्तराखंड के किस जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ?
A) अल्मोड़ा
B) देहरादून
C) हरिद्वार
D) नैनीताल
व्याख्या: गुड गवर्नेंस अवार्ड 2025: इस अवार्ड में उत्तराखंड के जिलों में नैनीताल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया (82 स्कोर)। मार्च 2025 में प्रदान, यह पुरस्कार स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था में उत्कृष्टता के लिए है। उद्देश्य शासन की गुणवत्ता मापना है। लाभों में नीतिगत सुधार, संसाधन आवंटन और नागरिक संतुष्टि में वृद्धि शामिल हैं।
सही उत्तर : D
प्रश्न 28 : प्रधानमंत्री मोदी ने किस स्थान के दर्शन किए?
A) मुखवा गाँव
B) हेमकुंड साहिब
C) केदारनाथ
D) बद्रीनाथ
व्याख्या : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 6 मार्च 2025 को गंगोत्री धाम के शीतकालीन स्थल मुखवा गाँव के दर्शन किए गए। मुखीमाथ मंदिर में पूजा के बाद, उन्होंने हर्षिल में विंटर टूरिज्म कार्यक्रम को संबोधित किया।
सही उत्तर : A
प्रश्न 29 : हिमालय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन कहाँ हुआ?
A) देहरादून
B) नैनीताल
C) मसूरी
D) हरिद्वार
व्याख्या: हिमालय सांस्कृतिक उत्सव: हाल ही में देहरादून में हिमालय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हुआ। नवंबर 2025 में 'स्पर्श हिमालय महोत्सव' के रूप में, 60+ देशों के कलाकारों ने भाग लिया।
सही उत्तर: A
प्रश्न 30 : निम्न कथनों पर विचार करें।
- केंद्र सरकार द्वारा टीबी मुक्त पंचायत पहल के तहत उत्तराखंड को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ?
- विश्व टीवी दिवस प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है।
कौन-सा सही है
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या: केंद्र सरकार ने टीबी मुक्त पंचायत पहल के तहत समुदाय आधारित प्रयासों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उत्तराखंड को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।
यह पुरस्कार 24 मार्च 2025 में विश्व टीबी दिवस पर प्रदान किया गया, यह पुरस्कार 2023 से 2024 में 1,424 से 2,227 टीबी मुक्त पंचायतों की वृद्धि के लिए है।
सही उत्तर : C
प्रश्न 31 : उत्तराखंड भू-कानून के नए प्रस्ताव के तहत कौन-से जिलों को छोड़कर अन्य में कृषि भूमि खरीद पर प्रतिबंध लगेगा?
A) हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर
B) देहरादून और नैनीताल
C) पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा
D) उत्तरकाशी और चमोली
व्याख्या : उत्तराखंड कैबिनेट ने भू-कानून के नए प्रस्ताव को 19 फरवरी 2024 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर को छोड़कर बाकी 11 जिलों में राज्य के लोग कृषि और बागवानी के लिए जमीन नहीं खरीद पाएंगे। इसका उद्देश्य स्थानीय संसाधनों और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना है।
सही उत्तर: A
प्रश्न 32 : धनवंतरी पुरस्कार 2024 किसे प्रदान किया गया?
A) डॉ. प्रयाग जोशी
B) नरेंद्र सिंह नेगी
C) लीलाधर जगूड़ी
D) डॉ. मायाराम उनियाल
व्याख्या: केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड के प्रसिद्ध जड़ी-बूटी विशेषज्ञ डॉ. मायाराम उनियाल जी को इस प्रतिष्ठित धनवंतरी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार इन्हें फरवरी 2025 में दिया गया था, यह द्रव्यगुण विज्ञान में 60 वर्षों के योगदान के लिए है।
सही उत्तर: D
प्रश्न 33 : राष्ट्रीय कबीर सम्मान 2023 किसे प्रदान किया गया?
A) लीलाधर जगूड़ी
B) नरेंद्र सिंह नेगी
C) किशन महिपाल
D) गोविन्द भट्ट
व्याख्या : मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी जी को राष्ट्रीय कबीर सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। 1986 से संस्थापित यह पुरस्कार हिंदी साहित्य में कबीर परंपरा को समर्पित है।
सही उत्तर : A
प्रश्न 34: स्कॉच अवार्ड किस जिले को प्रदान किया गया?
A) पिथौरागढ़
B) उत्तरकाशी
C) चमोली
D) रुद्रप्रयाग
व्याख्या: स्कॉच अवार्ड: रुद्रप्रयाग जिला को इको-फ्रेंडली और सेफ केदारनाथ यात्रा 2024 को सफल बनाने के प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड प्रदान किया गया। फरवरी 2025 में प्राप्त, यह स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन के लिए है। इसका उद्देश्य सतत पर्यटन को बढ़ावा देना है। ंऔर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय अर्थव्यवस्था वृद्धि शामिल हैं।
सही उत्तर : D
प्रश्न 35 : पर्यावरण और वन मंत्रालय के पर्यावरण कैलेंडर में उत्तराखंड के किन पर्यावरणविदों के नाम अंकित हैं?
A) सुंदरलाल बहुगुणा और अनिल प्रकाश जोशी
B) मायाराम उनियाल और लीलाधर जगूड़ी
C) नरेंद्र सिंह नेगी और किशन महिपाल
D) विमला बहुगुणा और मीनाक्षी नेगी
व्याख्या: पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा जारी पर्यावरण कैलेंडर में उत्तराखंड के दो पर्यावरणविदों— सुंदरलाल बहुगुणा जी और अनिल प्रकाश जोशी जी—के नाम अंकित हैं। 2025 कैलेंडर में चिपको आंदोलन और वृक्षारोपण के योगदान को सम्मानित किया गया।
सही उत्तर: A
प्रश्न 36 : उत्तराखंड में वनों को आग से बचाने हेतु किस मॉडल को अपनाने की बात कही गई है?
A) सरोजिनी मॉडल खेत
B) चिपको मॉडल
C) शीतला खेत मॉडल
D) गंगोत्री मॉडल
व्याख्या: उत्तराखंड में वनों को आग से बचाने हेतु शीतला खेत मॉडल (शुरुआत 2003) को अपनाने की बात कही गई है। 2003-04 की सूखे के बाद अल्मोड़ा के 30 गाँवों द्वारा विकसित, यह समुदाय-आधारित दृष्टिकोण है। उद्देश्य वनाग्नि रोकना और जल संरक्षण है। लाभों में समुदाय भागीदारी, जल स्तर वृद्धि और जैव विविधता संरक्षण शामिल हैं।
सही उत्तर : C
प्रश्न 37 : विमला बहुगुणा का निधन कब हुआ?
A) 14 फरवरी 2024
B) 6 मार्च 2025
C) 8 मार्च 2025
D) 19 फरवरी 2024
व्याख्या: 14 फरवरी 2024 को सर्वोदय कार्यकर्ता और भूदान आंदोलन से जुड़ीं विमला बहुगुणा (सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी) का निधन हो गया। 93 वर्षीय विमला ने चिपको आंदोलन, महिला सशक्तिकरण और वन संरक्षण में योगदान दिया।
सही उत्तर: A
प्रश्न 38 : कर्नाटक की पहली महिला वन प्रमुख कौन बनीं?
A) हेमा जोशी
B) पूजा तिवारी
C) विमला बहुगुणा
D) मीनाक्षी नेगी
व्याख्या: कर्नाटक की पहली महिला वन प्रमुख: उत्तराखंड की मीनाक्षी नेगी जी को नियुक्त किया गया है। फरवरी 2025 में 1989 बैच आईएफएस अधिकारी के रूप में पीसीसीएफ बनीं।
सही उत्तर: D
प्रश्न 39 : गढ़वाल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान किस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुए?
A) हर्षिल, उत्तरकाशी
B) नेलांग घाटी, उत्तरकाशी
C) भिता गुफा, उत्तरकाशी
D) गंगोत्री, उत्तरकाशी
व्याख्या: गढ़वाल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान उत्तरकाशी के पुरोला में भिता गुफा में अनेक शिवलिंग प्राप्त हुए। 2025 में खोजे गए ये प्राचीन अवशेष हिमालयी पुरातत्व को दर्शाते हैं।
सही उत्तर: C
प्रश्न 40 : हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान ने वर्ष 2025 को किस रूप में मनाने का निर्णय लिया है?
A) वन वर्ष
B) जल वर्ष
C) सांस्कृतिक वर्ष
D) पर्यावरण वर्ष
व्याख्या: हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान ने वर्ष 2025 को 'जल वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। हिमालयी जल संकट पर फोकस, जिसमें जल संरक्षण और जड़ी-बूटी कृषि शामिल है।
सही उत्तर: B
प्रश्न 41 : प्रिया आर्य का चयन किस प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ?
A) बीसीसीआई अंडर-19 महिलाओं की वनडे
B) यूके प्रीमियर लीग
C) खेलो इंडिया विंटर गेम्स
D) पैरा गेम्स
व्याख्या: प्रिया आर्य का चयन BCCI अंडर-19 महिलाओं की वनडे प्रतिस्पर्धा के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ। 2025 में चयनित, यह युवा क्रिकेट को बढ़ावा देगा।
सही उत्तर: A
जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें तथा उत्तराखंड के पूरे एक वर्ष के करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए संपर्क करें।
Related Post : -

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.