सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गजानन माधव मुक्तिबोध : Biography

हिन्दी भाषा के प्रमुख साहित्यकार  नमस्कार दोस्तों आज हम हिंदी साहित्य के सिलेबस के अनुसार बाहरी राज्यों में जन्म लेने वाले साहित्यकारों का अध्ययन करेंगे।‌ जो उत्तराखंड की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं आज के लेख में गजानन माधव मुक्तिबोध के जीवन परिचय और उनकी प्रमुख सभी रचनाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे । इससे पूर्व हम सुमित्रानंदन पंत, राहुल सांकृत्यायन, महादेवी वर्मा, शैलेश मटियानी और मंगलेश डबराल के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं। जिनके लिंक लेख के अंत में नीचे दिए गए हैं। तो आईए जानते हैं गजानन मुक्तिबोध के बारे में विस्तार से - गजानन माधव मुक्तिबोध  हिंदी साहित्य में 'अंधेरे के कवि' और फेंटेसी के बेजोड़ शिल्पी के रूप में विख्यात गजानन माधव मुक्तिबोध का नाम आधुनिक हिंदी काव्य के इतिहास में सबसे अलग और चमकीला है । वे प्रगतिशील चेतना और प्रयोगवाद के एक ऐसे अनूठे सेतु थे, जिन्होंने कविता को आत्म संघर्ष, आत्मा खोज और व्यवस्था के खिलाफ एक तीव्र बौद्धिक हथियार बनाया।  जीवन परिचय  गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म 13 नवंबर, 1917 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के 'श्...

Uttarakhand Current Affairs 2025 (June Month)

उत्तराखंड स्पेशल करेंट अफेयर्स 2025

जून 2025 माह के सभी महत्वपूर्ण उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 



प्रश्न 01: सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025 की गैर-सरकारी श्रेणी में यह पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
A) नगर निगम रुद्रपुर
B) विजय जड़धारी
C) डॉ. संतोष सिंह बिष्ट
D) श्री प्रताप सिंह पोखरियाल

कौन-सा सही है 
a) केवल A
b) A और C
c) B और D
d) C और D

व्याख्या: 
सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025 : यह पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किया गया है। सरकारी श्रेणी में यह सम्मान नगर निगम रुद्रपुर को दिया गया है, जबकि गैर-सरकारी श्रेणी में यह पुरस्कार विजय जड़धारी और श्री प्रताप सिंह पोखरियाल को प्रदान किया गया।

सही उत्तर: C

प्रश्न 02: हिमालयन एस्टल ऑब्जर्वेटरी का निर्माण किसके सहयोग से हुआ है?
A) सेतु आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग
B) रानीखेत कंटोनमेंट बोर्ड और एस्ट्रो स्टॉप्स
C) यू-कॉस्ट और बीईसीआईएल
D) नीति आयोग और सेतु

व्याख्या: उत्तराखंड का पहला बड़ा खगोल केंद्र (हिमालयन एस्टल ऑब्जर्वेटरी) रानीखेत कंटोनमेंट क्षेत्र में स्थापित किया गया है। इसका निर्माण रानीखेत कंटोनमेंट बोर्ड और एस्ट्रो स्टॉप्स के सहयोग से हुआ है, जहाँ अत्याधुनिक टेलीस्कोप के माध्यम से पर्यटक खगोल विज्ञान की लाइव झलक देख सकेंगे।

सही उत्तर: B

प्रश्न 03: ऑपरेशन भल छ का संबंध है?
A) महिला सुरक्षा 
B) युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने से 
C) वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिकों की सहायता 
D) पर्यावरण संरक्षण 

व्याख्या  : ऑपरेशन भल छ (Bhal Chha): उत्तराखंड पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से अकेले रहने वाले बुजुर्गों की मदद और देखभाल सुनिश्चित करने हेतु यह ऑपरेशन शुरू किया है।

सही उत्तर: C

प्रश्न 04: निम्नलिखित में से कौन-सी जानकारी नई चमगादड़ प्रजाति की खोज के संबंध में असत्य है?
1. यह खोज गोविन्द वन्यजीव अभयारण्य में हुई।
2. प्रजाति का नाम हिमालयन लॉन्ग टेल्ड मायोटिस है।
3. इससे भारत में चमगादड़ प्रजातियों की संख्या 135 हो गई।

विकल्प 

कौन-सा सही है 
a) केवल 1
b) 2 और 3
c) 1 और 3
d) 1, 2 और 3 सभी 

व्याख्या: भारतीय वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में हिमालयन लॉन्ग टेल्ड मायोटिस नामक एक नई चमगादड़ प्रजाति की खोज की है। इसकी पुष्टि के बाद भारत में चमगादड़ प्रजातियों की कुल संख्या 135 हो गई है। 

सही उत्तर: a

प्रश्न 05: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन 1: तेरे मेरे सपने अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कथन 2: यह अभियान सेतु आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा शुरू किया गया है।
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या: उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सेतु आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने मिलकर "तेरे मेरे सपने" अभियान की शुरुआत की है। 

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा (POSH), घरेलू हिंसा से बचाव और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना है। 

सही उत्तर: C

प्रश्न 06: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन 1: उत्तराखंड भूतापीय ऊर्जा नीति 2025 को कैबिनेट की मंजूरी मिली है।
कथन 2: इस नीति के तहत 20 भूतापीय क्षेत्रों का विकास कर ग्रीन ऊर्जा उत्पादन किया जाएगा।
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या: 
उत्तराखंड भूतापीय ऊर्जा नीति 2025 : इस नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इसका उद्देश्य राज्य के 40 भूतापीय क्षेत्रों का विकास कर ग्रीन ऊर्जा उत्पादन करना है। परियोजनाओं के विकास हेतु ड्रिलिंग और शोध कार्य में 50% से 100% तक सब्सिडी देने का प्रावधान है। 

सही उत्तर: A

प्रश्न 07: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।
कथन 1: युवा किसान पुरस्कार डॉ. संतोष सिंह बिष्ट को उनकी कृषि तकनीकी में योगदान के लिए दिया गया।
कथन 2: डॉ. संतोष सिंह बिष्ट नैनीताल जिले के निवासी हैं 
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या: कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोधार्थी और पिथौरागढ़ जिले के प्रगतिशील युवा किसान डॉ. संतोष सिंह बिष्ट को उनकी नवाचारी कृषि तकनीकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

सही उत्तर: A

प्रश्न 08: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।
कथन 1: डिजिटल नोमेड विलेज का उद्देश्य पहाड़ों से पलायन रोकना है।
कथन 2: भारत का पहला डिजिटल नोमेड विलेज गुंजी गाँव (उत्तराखंड) है।
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या: पहाड़ों से पलायन रोकने और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के लिए गोवा और सिक्किम की तर्ज़ पर "डिजिटल नोमेड विलेज" बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत का पहला डिजिटल नोमेड विलेज सिक्किम का याकतेन गाँव है। 

सही उत्तर: A

प्रश्न 09: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उत्तराखंड की नगर निकाय श्रेणी में राष्ट्रीय रैंक 54 प्राप्त करने वाला स्थान कौन-सा है?
A) लाल कुआं
B) रुद्रपुर
C) लेंसडोन छावनी
D) देहरादून 

व्याख्या: 
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: उत्तराखंड में नगर निकाय श्रेणी में लाल कुआं को पहला स्थान (राष्ट्रीय रैंक 54वीं) और रुद्रपुर को दूसरा स्थान (राष्ट्रीय रैंक 68वीं) प्राप्त हुआ। 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 (छावनी): उत्तराखंड की नौ छावनियों में लेंसडोन छावनी को प्रथम स्थान (देश में 17वाँ स्थान) प्राप्त हुआ।

सही उत्तर: A

प्रश्न 10: निम्नलिखित में से कौन-सी जानकारी भारत की प्रथम राज्य स्तरीय योग नीति के संबंध में गलत है?
A) यह उत्तराखंड योग नीति 2025 है।
B) 2030 तक पाँच नए योग हब स्थापित किए जाएँगे।
C) प्रमुख योग हब में नैनी झील शामिल है।
D) सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में 2026 तक योग सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

व्याख्या: 
उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025 में भारत की प्रथम राज्य स्तरीय उत्तराखंड योग नीति 2025 लागू की है। इस नीति का उद्देश्य योग को आध्यात्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन आधारित मॉडल के रूप में विकसित करना है। इसके तहत 2030 तक पाँच नए योग हब स्थापित किए जाएँगे और 2026 तक सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में योग सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। जागेश्वर, मुक्तेश्वर, व्यास घाटी, टिहरी झील और कोलीढेक झील को प्रमुख योग हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

सही उत्तर: C

प्रश्न 11: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन 1: ऑपरेशन क्लीन का उद्देश्य नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करना है।
कथन 2: यह कुमाऊं रेजिमेंट  द्वारा शुरू किया गया।
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या: 
ऑपरेशन क्लीन: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने और राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए इस ऑपरेशन की शुरुआत की गई।

सही उत्तर: D

प्रश्न 12: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन 1: वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2024 में पूनम बिष्ट असवाल ने कांस्य पदक जीता।
कथन 2: यह प्रतियोगिता पिथौरागढ़ में आयोजित की गई थी।
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या  : वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2024: बर्मिंघम (अमेरिका) में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुक्केबाजी में उत्तराखंड की पूनम बिष्ट असवाल ने स्वर्ण पदक जीता।


सही उत्तर: D

प्रश्न 13: राष्ट्रीय गौरव सम्मान साहित्य किसे प्रदान किया गया?
A) डॉ. संतोष सिंह बिष्ट
B) विजय जड़धारी
C) डॉ. अंकिता चांदना
D) प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहिनी

व्याख्या: सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट और कवयित्री डॉ. अंकिता चांदना को राष्ट्रीय गौरव सम्मान साहित्य से सम्मानित किया गया।

सही उत्तर: C

प्रश्न 14: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलपति कौन बने हैं?
A) डॉ. अंकिता चांदना
B) प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहिनी
C) श्री प्रताप सिंह पोखरियाल
D) डॉ. संतोष सिंह बिष्ट

व्याख्या: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलपति: प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहिनी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है।

सही उत्तर: B

प्रश्न 15: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग के तहत श्रीनगर में बन रहे रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नया नाम प्रस्तावित है।
A) अटल रेलमार्ग 
B) रानीहाट नैथाना
C) माधो सिंह भंडारी 
D) पंच प्रयाग 

व्याख्या: श्रीनगर रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तन: 
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग के तहत श्रीनगर में बन रहे रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानीहाट नैथाना किया जाना प्रस्तावित है।
सही उत्तर: B 

प्रश्न 16: निम्नलिखित में से कौन-सी जानकारी राज्य सहायता मिशन (SSM) कार्यशाला के संबंध में असत्य है?
A) यह देहरादून में आयोजित की गई।
B) इसका उद्देश्य नीति आयोग और राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना है।
C) यह पहली क्षेत्रीय कार्यशाला है।
D) यह गैरसैंण में आयोजित हुई।

व्याख्या: नीति आयोग और उत्तराखंड राज्य सशक्तिकरण एवं परिवर्तन संस्थान (सेतु) के सहयोग से देहरादून में राज्य सहायता मिशन की पहली क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य नीति आयोग और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संरक्षित सहयोग को बढ़ावा देना है। 

सही उत्तर: D

प्रश्न 17: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन 1: प्रदेश का पहला विज्ञान समुदाय रेडियो स्टेशन यू-कॉस्ट में शुरू किया गया है।
कथन 2: इसका निर्माण बीईसीआईएल द्वारा किया गया है।
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या:  उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) में प्रदेश का पहला साइंस कम्युनिटी रेडियो स्टेशन शुरू किया गया है, जिसका निर्माण बीईसीआईएल (BECIL) द्वारा किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और शोध कार्यों की सामाजिक उपयोगिता को बताना है।

सही उत्तर: C

प्रश्न 18: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन 1: पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन (भारतीय सेना) चमोली जिले में शुरू किया गया है।
कथन 2: इसका नाम पंचसूल पल्स 88.4 FM है।
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या: पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन (भारतीय सेना): भारतीय सेना ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में अपना पहला एफएम रेडियो स्टेशन "पंचसूल पल्स 88.4 FM" शुरू किया है। इसका नाम स्थानीय पंचसूल ब्रिगेड से जुड़ाव दर्शाता है और यह स्टेशन ऑपरेशन सद्भावना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक-सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है। 

सही उत्तर: B

प्रश्न 19: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।
कथन 1: 20वाँ गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट 2025 का आयोजन राजभवन गोल्फ क्लब, देहरादून में हुआ।
कथन 2: ग्रॉस श्रेणी के विजेता जफर इकबाल रहे।
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या: 20वाँ गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट 2025: इस टूर्नामेंट का आयोजन राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में किया गया था। इसमें ग्रॉस श्रेणी के विजेता जफर इकबाल रहे, जबकि महिला वर्ग की विजेता सृष्टि धन रहीं। 

सही उत्तर : B

प्रश्न 20: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।
कथन 1: उत्तराखंड का पहला गजा घंटाकर्ण महोत्सव 2025 टिहरी गढ़वाल के घंटाकर्ण धाम, गजा में आयोजित हुआ।
कथन 2: इस दौरान अहिल्या स्मृति मैराथन का उद्घाटन किया गया।
कौन-सा सही है?
A) कथन 1 सही है, कथन 2 गलत है।
B) कथन 1 गलत है, कथन 2 सही है।
C) दोनों कथन सही हैं।
D) दोनों कथन गलत हैं।

व्याख्या: उत्तराखंड का पहला गजा घंटाकर्ण महोत्सव 2025: यह महोत्सव टिहरी गढ़वाल के घंटाकर्ण धाम, गजा में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अहिल्या स्मृति मैराथन (एक विरासत, एक संकल्प थीम पर आधारित) का भी उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, एकता और सांस्कृतिक गौरव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। गजा घंटाकर्ण मंदिर को पारंपरिक रूप से बद्रीनाथ धाम की यात्रा के बाद दूसरी परिक्रमा स्थली के रूप में जाना जाता है। 

सही उत्तर : C 

प्रश्न 21: हरेला दिवस 2025 की थीम क्या रही?
A) एक विरासत, एक संकल्प
B) हरेला का त्यौहार मनाओ धरती मां का ऋण झुकाओ
C) स्वास्थ्य, एकता और सांस्कृतिक गौरव
D) पलायन रोकें, रोजगार बढ़ाएँ

व्याख्या: 16 जुलाई को मनाए गए हरेला दिवस की थीम "हरेला का त्यौहार मनाओ धरती मां का ऋण झुकाओ" रही।

सही उत्तर: B

प्रश्न 22 : निम्नलिखित में से कौन-सी जानकारी मौण मेला और श्रावणी मेला के संबंध में गलत है?
A) मौण मेला जौनपुर क्षेत्र (मसूरी, उत्तरकाशी सहित) में  आयोजित किया गया।
B) जौनपुर क्षेत्र अलगाड़ नदी के तट पर स्थित है।
C) श्रावणी मेला बागेश्वर में आयोजित हुआ।
D) श्रावणी मेला श्रावण माह के पहले सोमवार से जागेश्वर धाम, में आयोजित किया जाता है।

व्याख्या: 
  • मौण मेला: यह प्रसिद्ध मेला जौनपुर क्षेत्र (मसूरी, उत्तरकाशी सहित) में अलगाड़ नदी के तट पर आयोजित किया गया। 
  • श्रावणी मेला: यह मेला श्रावण माह के पहले सोमवार से जागेश्वर धाम, अल्मोड़ा में शुरू किया गया। (इसलिए, श्रावणी मेला को अल्मोड़ा में आयोजित होने का कथन गलत है।)
सही उत्तर: C

Related Post. :-





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

उत्तराखंड का इतिहास : चंद राजवंश (भाग-2)

  उत्तराखंड का इतिहास चंद राजवंश का इतिहास (भाग-२) विस्तार से चंद राजा कन्नौज के शासकों के वंशज थे । जो महमूद गजनवी के आक्रमण के समय कुर्मांचल में प्रविष्ट हुए थे। उस समय कुर्मांचल में ब्रह्मदेव का शासन था। ब्रह्मदेव कत्यूर वंश का अंतिम सम्राट था। 10 वीं शताब्दी में लोहाघाट के आसपास सुई राज्य था। सुई राज्य पर ब्रह्मदेव शासन कर रहा था। *इतिहासकार श्यामलाल, एटकिंसन, वाल्टन व बद्रीदत्त पांडे के अनुसार चंद शासक इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। चंद राजवंश का उदय चंद वंश के संस्थापक - (1) सोमचंद (1025-1046 ईसवी) 1025 ईस्वी के आसपास सोमचंद ने चंपावत में अपनी राजधानी स्थापित की। इतिहासकार श्यामलाल के अनुसार सोमचंद इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। कुमाऊं में सोमचंद के आने की अनेक कहानियां है । परीक्षाओं की दृष्टि से यह मान सकते हैं कि सोमचंद 11 वीं सदी के आरंभ में बद्रीनाथ की यात्रा पर आया था। संयोगवश उसकी मुलाकात कत्यूरी नरेश ब्रह्मदेव से हो जाती है। ब्रह्मदेव सोमचंद की राजोचित, योग्यता, रूप-रंग व व्यक्तित्व को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। और अपनी एकलौती पुत्री चंपा का विवाह सोमचंद...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...