उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 (अगस्त माह) देवभूमि उत्तराखंड द्वारा जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराएं जा रहें हैं। सभी करेंट अफेयर्स के लिंक या पीडीएफ प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। या टेलीग्राम चैनल से जुड़े। 9568166280 Uttarakhand Current Affairs 2025 प्रश्न 1: आदर्श संस्कृत ग्राम योजना के बारे में विचार करें। 1. इस योजना का शुभारंभ देहरादून के भोगपुर से शुरू हुआ 2. इस योजना के तहत 13 ग्राम संस्कृत ग्राम बनाए जाएँगे। 3. उत्तराखंड संस्कृत अकादमी और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा संचालित होगी 4. कर्नाटक का मथुर/माथुर गाँव भारत का प्रसिद्ध संस्कृत ग्राम है, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है? a) केवल 1 और 2 b) केवल 2 और 3 c) केवल 1 और 4 d) उपर्युक्त सभी व्याख्या: 10 अगस्त 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले के भोगपुर संस्कृत ग्राम से आदर्श संस्कृत ग्राम योजना का शुभारंभ किया। उद्देश्य : संस्कृत भाषा को जन भाषा बनाना और इसका गौरव पुनः स्थापित करना। इन ग्रामों में वार्तालाप और का...
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 (अगस्त माह)
देवभूमि उत्तराखंड द्वारा जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराएं जा रहें हैं। सभी करेंट अफेयर्स के लिंक या पीडीएफ प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। या टेलीग्राम चैनल से जुड़े। 9568166280
Uttarakhand Current Affairs 2025
प्रश्न 1: आदर्श संस्कृत ग्राम योजना के बारे में विचार करें।
1. इस योजना का शुभारंभ देहरादून के भोगपुर से शुरू हुआ
2. इस योजना के तहत 13 ग्राम संस्कृत ग्राम बनाए जाएँगे।
3. उत्तराखंड संस्कृत अकादमी और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा संचालित होगी
4. कर्नाटक का मथुर/माथुर गाँव भारत का प्रसिद्ध संस्कृत ग्राम है,
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है?
a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 4
d) उपर्युक्त सभी
व्याख्या: 10 अगस्त 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले के भोगपुर संस्कृत ग्राम से आदर्श संस्कृत ग्राम योजना का शुभारंभ किया।
- उद्देश्य : संस्कृत भाषा को जन भाषा बनाना और इसका गौरव पुनः स्थापित करना। इन ग्रामों में वार्तालाप और कामकाज संस्कृत में किए जाएँगे, साथ ही वेद-पुराण-उपनिषदों का पाठ होगा। यह योजना उत्तराखंड संस्कृत अकादमी और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा संचालित होगी। कुल राज्य के प्रत्येक जिले में एक आदर्श संस्कृत ग्राम (कुल 13 संस्कृत ग्राम) बनाए जाएँगे।
- चयनित ग्राम: हरिद्वार में नूरपुर पंजनहेड़ी, उत्तरकाशी में कोट गाँव, चमोली में डिमर गाँव, रुद्रप्रयाग में बैंजी, टिहरी में मुखेम गाँव और देहरादून में भोगपुर।
बता दें कि इससे पूर्व कर्नाटक का मथुर/माथुर गाँव भारत का प्रसिद्ध संस्कृत ग्राम है, जहाँ रोजमर्रा के संचार के लिए संस्कृत का उपयोग किया जाता है।
उत्तर: d) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 2 : उत्तराखंड सरकार और जर्मन में स्थित राइन माइन के बीच लेटर ऑफ इंटेट (LOI) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a) पर्यटन विकास और पर्यटन प्रशिक्षण
b) युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और स्टार्टअप से जोड़ना
c) कृषि सुधार और कृषि प्रशिक्षण
d) डिजिटल एवं तकनीकी मशीनों को उपलब्ध कराना
व्याख्या: उत्तराखंड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन माइन (RheinMain) के बीच लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण (Vocational Training), हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी (Renewable Energy Technology) और स्टार्टअप सेक्टर से जोड़ना है।
उत्तर: b) युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और स्टार्टअप से जोड़ना
प्रश्न 3 : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 2023 की गणना के अनुसार कितने बाघ हैं?
a) 560
b) 260
c) 58
d) 1936
व्याख्या: देश के 58 टाइगर रिजर्व में, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को बाघों की सर्वाधिक संख्या (260 बाघ, 2023 की गणना के अनुसार) के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है और इसकी स्थापना 1936 में हुई थी। उत्तराखंड में बाघों की कुल संख्या 560 है। 29 जुलाई को ग्लोबल टाइगर डे मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल टाइगर फोरम की स्थापना के बाद हुई थी।
उत्तर: b) 260
प्रश्न 4 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) 'अपनी सरकार पोर्टल' पर 886 सेवाएँ उपलब्ध हैं।
ख) 100% गाँवों में दूरसंचार कनेक्टिविटी पहुँच चुकी है।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, कैंप कार्यालय, देहरादून से सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) सक्षम सेवाओं का उद्घाटन किया। राज्य में वर्तमान में 'अपनी सरकार पोर्टल' पर 886 सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्रमुख सेवाओं में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, सीएम डैशबोर्ड, स्मार्ट क्लास रूम, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, टेलीमेडिसिन और ई-संजीवनी शामिल हैं।
राज्य के 95% गाँवों तक दूरसंचार कनेक्टिविटी पहुँच चुकी है। नेक्स्ट जनरेशन डेटा सेंटर में आपदा रिकवरी मैकेनिज़्म होगा, ताकि आपदा के समय डेटा और सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। रिमोट सेंसिंग और ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर से आपदा प्रबंधन, कृषि, वन और शहरी नियोजन में सुधार होगा।
उत्तर: a) केवल क
प्रश्न 5 : डिजिटल उत्तराखंड ऐप के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) यह सरकारी सेवाओं को घर बैठे उपलब्ध कराएगा
b) निगम सारथी AI चैटबोट देहरादून के लिए है
c) इस ऐप द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' में रुद्राक्ष का 1 लाखवाँ पौधा रोपते दिखाया गया।
d) राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने 'डिजिटल उत्तराखंड ऐप' का शुभारंभ किया
व्याख्या: डिजिटल उत्तराखंड ऐप और निगम सारथी AI चैटबोट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'डिजिटल उत्तराखंड ऐप' का शुभारंभ किया, जो नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाएगा। मुख्यमंत्री ने निगम सारथी नामक एक एआई (AI) चैटबोट भी लॉन्च किया,
जिसका उद्देश्य देहरादून नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करना है। उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपा, जो नगर निगम क्षेत्र में इस वर्ष लगाया गया 1 लाखवाँ पौधा था। राज्य में आयुर्वेदिक, प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊँ मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना की जा रही है।
उत्तर: d) राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने 'डिजिटल उत्तराखंड ऐप' का शुभारंभ किया
प्रश्न : टैक्स पेयर हब की टैगलाइन क्या है?
a) करदाता एक राष्ट्र निर्माता
b) शिक्षा से समृद्धि
c) जागरूकता से सुरक्षा
d) युवा शक्ति
व्याख्या: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून में टैक्स पेयर हब का उद्घाटन किया। यह हब आयकर विभाग की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य करदाताओं को शिक्षित और जागरूक करना है। इसमें बच्चों के लिए विशेष फाइनेंशियल एजुकेशन कॉर्नर भी होगा।
टैगलाइन: "प्रत्येक आयकर दाता एक राष्ट्र निर्माता" (Every Income Tax Payer A Nation Builder)। यह देश का तीसरा टैक्स पेयर हब है, इससे पहले गोरखपुर और चंडीगढ़ में इसका उद्घाटन हो चुका है।
उत्तर: a) करदाता एक राष्ट्र निर्माता
प्रश्न 6 : उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2025 के प्रावधानों में कौन-सा गलत है है
क) विधेयक में गंभीर मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान है।
ख) सोशल मीडिया पर धर्मांतरण प्रचार अपराध माना गया है।
ग) उपहार, नकदी, नौकरी का प्रस्ताव, विवाह का वादा या अन्य धर्म को नकारात्मक रूप से प्रस्तुत करना भी प्रलोभन माना जाएगा।
घ) झूठी पहचान/धर्म छुपाकर विवाह को अपराध माना गया है।
व्याख्या: उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2025 उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी दी है, यह विधेयक 13 अगस्त को मंत्रिमंडल में मंजूरी के बाद 20 अगस्त को विधानसभा में पारित हुआ और राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद कानून बना। जिसका मुख्य उद्देश्य बलपूर्वक एवं धोखाधड़ी से धर्मांतरण को रोकना है।
विधेयक के मुख्य प्रावधान:
- कठोर दंड: गंभीर मामलों में आजीवन कारावास + ₹10 लाख जुर्माना।
- सामान्य अपराधों के लिए 3 से 10 वर्ष का कारावास। नाबालिग और महिला से जुड़े मामलों में 5 से 14 वर्ष का कारावास।
- डिजिटल प्रचार पर रोक: सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से धर्मांतरण का प्रचार करना भी अपराध माना गया है।
- प्रलोभन की परिभाषा : उपहार, नकदी, नौकरी का प्रस्ताव, विवाह का वादा या अन्य धर्म को नकारात्मक रूप से प्रस्तुत करना भी प्रलोभन माना जाएगा।
- झूठी पहचान/धर्म छुपाकर विवाह: इस पर 3 से 10 वर्ष की जेल + ₹3 लाख का जुर्माना का प्रावधान है।
- संपत्ति की जब्ती: अवैध धर्मांतरण से अर्जित संपत्ति जब्त की जा सकेगी।
- संज्ञेय अपराध: अपराध संज्ञेय होगा, जिसका अर्थ है बिना वारंट गिरफ्तारी संभव होगी।
उत्तर: क) विधेयक में गंभीर मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान है।
प्रश्न 7 : पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में कितने प्रतिशत आरक्षण मिलेगा?
a) 5%
b) 10%
c) 15%
d) 20%
व्याख्या: पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण उत्तराखंड सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण देने की घोषणा की है। यह आरक्षण केवल राज्य सरकार के वर्दी धारी ग्रुप 'सी' पदों (जैसे पुलिस, वन आरक्षी) पर लागू होगा।
छूट : भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी और आवेदन हेतु अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उत्तर: b) 10%
प्रश्न 8 : जीवन चंद्र जोशी के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) उन्हें सीनियर फेलोशिप मिली।
b) वे चीड़ की सूखी छाल पर कलाकृतियाँ बनाते हैं
c) दिव्यांग काष्ठ कलाकार जीवन चंद्र जोशी पौड़ी के निवासी हैं
d) यह सम्मान 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रपति ने दिया
व्याख्या: हल्द्वानी निवासी दिव्यांग काष्ठ कलाकार जीवन चंद्र जोशी को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से चीड़ की सूखी छाल पर कलाकृतियाँ बनाने के लिए सीनियर फेलोशिप प्राप्त हुई है। वह यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले भारत के पहले कलाकार हैं। उनकी कलाकृतियाँ कत्यूर शैली के मंदिरों, धार्मिक मूर्तियों और उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति पर आधारित हैं। 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रपति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
उत्तर: c) दिव्यांग काष्ठ कलाकार जीवन चंद्र जोशी पौड़ी के निवासी हैं
प्रश्न 9 : शिवानी भंडारी को यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड किस फिल्म के लिए मिला?
a) कारा-एक प्रथा
b) लक्ष्मण झूला
c) गढ़वाली गीत
d) ऋषिकेश ड्रामा
व्याख्या: यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2025: शिवानी भंडारी (ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला निवासी) को सुपरहिट गढ़वाली फिल्म 'कारा-एक प्रथा' में बेहतर अभिनय के लिए लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला है। इस अवार्ड समारोह का आयोजन 23 अगस्त 2025 को दिल्ली में हुआ।
उत्तर: a) कारा-एक प्रथा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पाँचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित किया गया। इस समागम में उत्तराखंड से पाँच शिक्षकों (दौलत सिंह गोसाई, राखी पांडे, रमेश प्रसाद भड़ोनी, कुसुमलता गढ़िया, और कौस्तुभ जोशी) का चयन किया गया। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और समावेशी शिक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
बता दें कि : 29 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हुई थी।
प्रश्न 10 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) अखिल भारतीय शिक्षा समागम में उत्तराखंड के 5 शिक्षकों का चयन हुआ।
ख) 5 अगस्त 2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हुई थी।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या: दोनों कथन सही हैं।
उत्तर: a) केवल क
प्रश्न 11: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) ड्रैगन मिशन 2025 सेब की खेती के लिए है।
ख) यह मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत है।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या: ड्रैगन मिशन 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया। इसे मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत लागू किया गया है।
उत्तर: b) केवल ख
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (29 जुलाई) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन की घोषणा की। इसमें अग्निवीर योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को सीधी नियुक्ति दी जाएगी। इसका उद्देश्य बाघों के अवैध शिकार, लकड़ी तस्करी, अवैध खनन और अतिक्रमण को रोकना है। इस बल को ड्रोन, थर्मल इमेजिंग और जीपीएस ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाएगा।
प्रश्न 12 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन की घोषणा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के दिन की ।
b) अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है
c) अग्निवीर युवाओं को सीधी नियुक्ति
d) उद्देश्य : अवैध शिकार रोकना
व्याख्या: नकारात्मक प्रश्न तकनीकों की जांच करता है। विकल्प d गलत है, क्योंकि आधुनिक तकनीकें (ड्रोन, थर्मल) हैं।
उत्तर: b) अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है
प्रश्न 13 : नंदा देवी उपजात यात्रा के बारे में निम्नलिखित कथनों के बारे में विचार करें है?
क) यह 16 साल बाद शुरू हुई
ख) इस यात्रा का शुभारंभ 24 अगस्त 2025 को हुआ
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या: बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक के बदियाकोट गाँव में स्थित माँ आदि बद्री भगवती माता धाम से 16 साल बाद इस यात्रा पर्व का शुभारंभ 24 अगस्त 2025 को हुआ। यह यात्रा चार पड़ावों को पार कर 30 अगस्त 2025 को जल और ब्रह्म कमल लेकर लौटेगी।
उत्तर: c) दोनों
प्रश्न 14 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) धराली में 5 अगस्त 2025 को बादल फटने की घटना घटित हुई।
ख) धराली गांव ऋषि गंगा के तट पर स्थित है।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या: 5 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी के धराली में खीरगंगा नदी के किनारे बादल फटने की घटना हुई थी।
उत्तर: a) केवल क
प्रश्न 15 : अंकिता धानी ने किस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता?
a) 100 मीटर दौड़
b) 2000 मीटर स्टीपलचेज
c) लंबी कूद
d) भाला फेंक
व्याख्या: ग्रैंड स्लैम जेरूसलम एथलेटिक्स मीट 2025: पौड़ी गढ़वाल की निवासी अंकिता धानी ने 2000 मीटर स्टीपलचेज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।
उत्तर: b) 2000 मीटर स्टीपलचेज
प्रश्न 16: अनुपूरक बजट 2025-26 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
a) कुल राशि ₹5315 करोड़
b) कुल राशि ₹6815 करोड़
c) कुल राशि ₹4213 करोड़
d) कुल राशि ₹6315 करोड़
व्याख्या: मुख्यमंत्री श्री धामी ने विधानसभा में ₹5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस किया गया है, जैसे रिस्पना-बिंदाल की एलिवेटेड रोड के लिए भूमि क्रय, जोशीमठ व अन्य स्थानों पर भू-धंसाव के अंतर्गत राहत कार्य, आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण, आगामी कुंभ मेला 2027 के लिए निर्माण कार्य और पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण।
उत्तर: a) कुल राशि ₹5315 करोड़
प्रश्न 17 : एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आयोजन कहाँ हुआ?
a) नैनीताल
b) देहरादून
c) चमोली
d) पिथौरागढ़
व्याख्या: एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2025: इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भारत में पहली बार देहरादून के हिमाद्री आइस रिंक, रायपुर में हुआ।
उत्तर: b) देहरादून
प्रश्न 18 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) मानसी नेगी और शालिनी नेगी ने कांस्य पदक जीता।
ख) इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन जापान में हुआ।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या : उत्तराखंड की दो बेटियों, मानसी नेगी और शालिनी नेगी ने 20 कि.मी. वॉक रेस में कांस्य पदक जीता। इस आयोजन जर्मनी में हुआ था।
उत्तर: a) केवल क
Related posts :-

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.