उत्तराखंड नवंबर माह करेंट अफेयर्स 2025 वर्तमान परीक्षाओं में पिछले दो वर्षों के बीच घटित घटनाओं से प्रश्न पूछे गये हैं। इसलिए देवभूमि उत्तराखंड ने यह निर्णय लिया है कि बीते दो वर्ष के सभी उत्तराखंड स्पेशल करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी करेंट अफेयर्स वर्तमान पैटर्न पर आधारित होंगे किंतु साथ में व्याख्या भी की जाएगी। तथा अभ्यास हेतु आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। Uttarakhand Current Affairs 2025 जनवरी से दिसम्बर तक........ कुल 2000 + बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ प्रश्न 1. भूभौतिकीय वेधशाला (MPGO) का मुख्य उद्देश्य क्या है? a) मौसम पूर्वानुमान b) भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए अग्रिम चेतावनी c) कृषि उत्पादन बढ़ाना d) पर्यटन विकास व्याख्या : नवंबर 2025 में (MPGO) उत्तराखंड के मसूरी में भारतीय भूचुंबकता संस्थान द्वारा बहुआयामी भूभौतिकीय वेधशाला (MPGO) की स्थापना का शिलान्यास किया गया है। यह हाईटेक वेधशाला सर्वे ऑफ इंडिया कैंपस, लैंडौर रोड पर स्थापित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम) में आने वाले भूकंप, भू...
उत्तराखंड नवंबर माह करेंट अफेयर्स 2025
वर्तमान परीक्षाओं में पिछले दो वर्षों के बीच घटित घटनाओं से प्रश्न पूछे गये हैं। इसलिए देवभूमि उत्तराखंड ने यह निर्णय लिया है कि बीते दो वर्ष के सभी उत्तराखंड स्पेशल करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी करेंट अफेयर्स वर्तमान पैटर्न पर आधारित होंगे किंतु साथ में व्याख्या भी की जाएगी। तथा अभ्यास हेतु आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
Uttarakhand Current Affairs 2025
जनवरी से दिसम्बर तक........
कुल 2000 + बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ
प्रश्न 1. भूभौतिकीय वेधशाला (MPGO) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a) मौसम पूर्वानुमान
b) भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए अग्रिम चेतावनी
c) कृषि उत्पादन बढ़ाना
d) पर्यटन विकास
व्याख्या : नवंबर 2025 में (MPGO) उत्तराखंड के मसूरी में भारतीय भूचुंबकता संस्थान द्वारा बहुआयामी भूभौतिकीय वेधशाला (MPGO) की स्थापना का शिलान्यास किया गया है। यह हाईटेक वेधशाला सर्वे ऑफ इंडिया कैंपस, लैंडौर रोड पर स्थापित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम) में आने वाले भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए अग्रिम चेतावनी और भूभौतिकीय निगरानी करना है।
यह वेधशाला पृथ्वी के भीतर हो रहे तनाव, दाब, सूक्ष्म कंपन और चुंबकीय बदलावों की लगातार निगरानी करके समय पर अलर्ट जारी करने की वैज्ञानिक क्षमता को बढ़ाएगी, जिससे आपदा जोखिम न्यूनीकरण में मदद मिलेगी।
उत्तर: b) भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए अग्रिम चेतावनी
प्रश्न 2: मोहन चंद्र कांडपाल के ‘पानी बो पानी उगाओ’ अभियान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) यह वर्षा जल संरक्षण पर केंद्रित है
b) इससे 40 से अधिक गाँवों में 4,500 जल संरचनाएँ बनीं।
c) यह केवल शहरी क्षेत्रों के लिए है
d) राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया
व्याख्या: विकल्प c गलत है, क्योंकि अभियान पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों (जैसे अल्मोड़ा के कांडे गांव) पर केंद्रित है।
हाल ही में राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के छठे संस्करण आयोजित किया गया। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कांडे गांव निवासी शिक्षक मोहन चंद्र कांडपाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह पुरस्कार पहाड़ी क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट दीर्घकालिक योगदान के लिए दिया गया। वह वर्षों से ‘पानी बो पानी उगाओ’ अभियान चला रहे हैं, जिसके तहत वे वर्षा जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के लिए स्थानीय और कम लागत वाले सामुदायिक मॉडल विकसित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से 40 से अधिक गाँवों में लगभग 4,500 से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण हुआ है, जिससे सूख चुके पारंपरिक जल स्रोतों (गधेरा, धारा) का पुनर्भरण हुआ है और ग्रामीण महिलाओं की पानी ढोने की समस्या कम हुई है।
उत्तर: c) यह केवल शहरी क्षेत्रों के लिए है
प्रश्न 3: रुद्रप्रयाग जिले में तांबे के भंडार की खोज किस तकनीक से की गई?
a) पारंपरिक खुदाई
b) रिमोट सेंसिंग की हाइपर स्पेक्ट्रम मैपिंग
c) सैटेलाइट इमेजिंग
d) भूगर्भीय ड्रिलिंग
व्याख्या : हाल ही में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में पोखरी के पास धनपुर सिडोली क्षेत्र में तांबे के एक विशाल भंडार की खोज की गई है। इस भंडार की पहचान आधुनिक रिमोट सेंसिंग की हाइपर स्पेक्ट्रम मैपिंग तकनीक के जरिए की गई है।
यह शोध गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की टीम द्वारा किया गया, जिसने यह पुष्टि की है कि इस क्षेत्र में 1950 के दशक में भी तांबे की माइनिंग होती थी। यह पहली बार है कि इस दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में खनिज खोज के लिए बड़े पैमाने पर रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग हुआ है। रुद्रप्रयाग के अलावा, चंपावत जिले की लधिया घाटी क्षेत्र में भी तांबे के साथ-साथ यूरेनियम के भंडार होने की संभावना है।
उत्तर: b) रिमोट सेंसिंग की हाइपर स्पेक्ट्रम मैपिंग
प्रश्न 4 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) 28वीं अखिल भारतीय वन खेल मीट देहरादून में आयोजित हुई।
ख) इसमें कुल 28 खेलों का आयोजन हुआ।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या: देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स में 28वीं अखिल भारतीय वन खेल मीट (ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट) का आयोजन किया गया। इस मीट में पूरे देश के लगभग 4,500 प्रतिभागी (जिनमें लगभग 3,500 खिलाड़ी शामिल थे) पहुँचे। प्रतियोगिता में कुल 22 खेलों का आयोजन किया गया था।
उत्तर: a) केवल क
प्रश्न 5: सिल्वर एलिफेंट अवार्ड किसे प्रदान किया जा रहा है?
a) मोहन चंद्र कांडपाल
b) डॉ. धन सिंह रावत
c) पुष्कर सिंह धामी
d) द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या: डॉ. धन सिंह रावत उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और भारत स्काउट एंड गाइड्स के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत को सिल्वर एलिफेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारत स्काउट एंड गाइड्स द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। उन्हें यह पुरस्कार उत्तराखंड में स्काउट गाइड आंदोलन को मजबूत बनाने, इसे व्यापक स्तर पर लागू करने और युवाओं में अनुशासन, एकता और देशभक्ति की भावना विकसित करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है।
उत्तर: b) डॉ. धन सिंह रावत
प्रश्न 6: देवलांग पर्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) यह यमुना घाटी क्षेत्र में मनाया जाता है
b) इसमें देवदार के पेड़ को अग्नि को समर्पित किया जाता है
c) यह कृषि उत्सव पर आधारित है
d) यह अंधकार पर प्रकाश की विजय से जुड़ा है
व्याख्या: विकल्प c गलत है, क्योंकि यह सांस्कृतिक-धार्मिक पर्व है, न कि कृषि पर केंद्रित।
यमुना घाटी का देवलांग पर्व यमुना घाटी क्षेत्र (गैरगांव, गंगटाडी, कुथनौर, रवाई, जौनपुर और जौनसार) में पारंपरिक मंगसीर की बगवाल के अवसर पर देवलांग पर्व मनाया जाता है।
यह पर्व प्रमुख रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय और इष्ट देव राजा रघुनाथ की आराधना की सांस्कृतिक-धार्मिक भावना से जुड़ा हुआ है। इस परंपरा के तहत, ग्रामीण जंगल से एक विशालकाय देवदार का पेड़ लाते हैं, उसे खड़ा कर सूखी लकड़ियों के गुच्छे बाँधते हैं और फिर अग्नि को समर्पित करते हैं।
उत्तर: c) यह कृषि उत्सव पर आधारित है
प्रश्न 7: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) सर्वोच्च न्यायालय ने बागेश्वर जिले में खनन प्रतिबंध को आंशिक रूप से निरस्त किया।
ख) खड़िया का उपयोग सिरेमिक और फार्मास्यूटिकल्स में होता है।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं
व्याख्या: सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के उस फैसले को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है जिसमें बागेश्वर जिले में सोप स्टोन (खड़िया) सहित सभी खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। उच्च न्यायालय ने फरवरी 2025 में पर्यावरणीय क्षति के कारण यह प्रतिबंध लगाया था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने वैध पट्टा और पर्यावरणीय मंजूरी होने पर खनन को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। खड़िया एक नरम चट्टान है जिसका उपयोग सिरेमिक, सौंदर्य प्रसाधन, फार्मास्यूटिकल्स और कागज जैसे कई उद्योगों में किया जाता है।
उत्तर: c) दोनों
प्रश्न : कौशल जनगणना शुरू करने वाला भारत का दूसरा राज्य कौन-सा है?
a) उत्तर प्रदेश
b) उत्तराखंड
c) महाराष्ट्र
d) गुजरात
व्याख्या: कौशल प्रशिक्षण और रोजगार की स्थिति का सही आकलन करने के उद्देश्य से उत्तराखंड जल्द ही कौशल जनगणना शुरू करने वाला है। ऐसा करने वाला यह आंध्र प्रदेश के बाद भारत का दूसरा राज्य बन जाएगा।
इस जनगणना से सरकार को उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करने और रोजगार योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक विशिष्ट 'कौशल आईडी' दी जाएगी, जो उनके हुनर की पहचान बन सकेगी।
उत्तर: b) उत्तराखंड
प्रश्न 9: देवभूमि परिवार योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a) यह परिवारों की विशिष्ट आईडी बनाएगी
b) इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है
c) यह केवल ग्रामीण परिवारों के लिए है
d) यह प्रमाणिक डाटाबेस तैयार करेगी
व्याख्या: विकल्प c गलत है, क्योंकि यह सभी परिवारों (ग्रामीण और शहरी) के लिए है।
उत्तराखंड कैबिनेट ने राज्य के निवासियों का एक प्रमाणिक डाटाबेस तैयार करने के लिए देवभूमि परिवार योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत, उत्तराखंड में रहने वाले सभी परिवारों की एक विशिष्ट आईडी बनाई जाएगी। इस विस्तृत डेटाबेस का उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुँचाना है, जिससे लाभार्थी परिवार एक क्लिक पर अपने लिए उपलब्ध सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी देख सकेंगे।
उत्तर: c) यह केवल ग्रामीण परिवारों के लिए है
प्रश्न 10 : मिसिंग लिंक फंडिंग के तहत गोपीनाथ मंदिर मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि कितनी है?
a) 5.79 करोड़ रुपये
b) 7.79 करोड़ रुपये
c) 12.79 करोड़ रुपये
d) 9.79 करोड़ रुपये
व्याख्या: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मिसिंग लिंक फंडिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 9.79 करोड़ रुपये की धनराशि गोपीनाथ मंदिर मार्ग (चमोली) का स्थानीय शैली में निर्माण करने हेतु स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, पंचम राज्य वित्त आयोग मत से गूलरभोज मछली बाजार में दुकानों के निर्माण, कोर्टद्वार हेतु लीगेसी वेस्ट निस्तारण, धौली नदी पर 120 मीटर स्पान पैदल झूला पुल, विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण और पुलिस लाइन रेस कोर्स देहरादून में आवासों के लिए भी बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है।
उत्तर: d) 9.79 करोड़ रुपये
Next Part - coming soon........

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.