सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2023 (solved vdo paper 2023)

उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा 2023 

छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास सहायक अधिकारी, बाल विकास अधिकारी, सहायक उधोग प्रबंधक सहायक समाज कल्याण अधिकारी , सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी आदि विभिन्न पदों के लिए 9 जुलाई 2023 को पुनः आयोजित परीक्षा के हल प्रश्नों के उत्तर व्याख्या सहित पढ़ने के लिए दी गई पोस्ट और साथ में संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए तथ्य विस्तारपूर्वक अवश्य पढ़ें। क्योंकि देवभूमि उत्तराखंड द्वारा अधिकांश प्रश्नों के उत्तर पहले ही लिखे जा चुके हैं। इसलिए प्रत्येक पेपर के साथ उपलब्ध कराना संभव नहीं है। आते तैयारी को बेहतर बनाने के लिए देवभूमि उत्तराखंड से अवश्य जुड़े।

उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 



Uksssc solved vdo/vpdo test paper 2023

(1) ‘‘सीय-वदन सम हिमकर नाही।’’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
(a) उपमा
(b) व्यतिरेक 
(c) प्रतीप
(d) संदेह

Answer - (c)

(2) नि: + रोग में संधि होकर सही शब्द बनेगा
(a) निरोग
(b) निररोग
(c) नीरोग
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer - (c)

(3) निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है
(a) मैंने घर जाना था।
(b) बच्चे को पौष्टिक अहार चाहिए।
(c) अपने वचन पर स्थायी रहो।
(d) भट्ठी में ईंधर नहीं था।

Answer - (d)

(4) सूजी - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए :
       सूची - I                             सूची - II
क. मुक्तिबोध                          1. बादल राग
ख. माखनलाल चतुर्वेदी            2. आँसू   
ग. निराला                             3. चाँद का मुँह टेढ़ा है
घ. जयशंकर प्रसाद                 4. पुष्प की अभिलाषा

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
कूट:
      क         ख        ग        घ
(a)  1         2         3        4
(b)  4         3         2        1       
(c)  3         4         1        2
(d)  4         3         1        2

Answer - (c)


(5) ‘तात्तै खूं , जवि मरूं’ इस कुमाऊनी लोकोक्ति का तात्पर्य है
(a) गर्म भोजन खाना
(b) खाते समय जीभ जलना
(c) जल्दी-जल्दी खाना
(d) प्रत्येक कार्य में उतावली करना

Answer - (d)

(6) सूजी - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए :
       सूची - I                             सूची - II
क. बारामंडल                       1. कुमाई
ख. पिथौरागढ़                      2. खसपर्जिया   
ग. डीडीहाट                         3. सोर्याली 
घ. काली कुमाऊॅं                   4. सीराली

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
(a) क -2, ख -3, ग -4, घ -1
(b) क -2, ग -3, घ -1, ख -4
(c) क -4, घ -3, ग -2, ख -1
(d) क -1, ग -2, ख -3, घ -4

Answer - (a)

(7) निम्न में से विलोम शब्द-युग्म छाँटिए।
(a) अचार-आचार
(b) अभिज्ञ-अनभिज्ञ
(c) केशर-केसर
(d) कोष-कोश

Answer - (b)

(8) निम्नलिखित में से वर्त्स्य व्यंजन है
(a) क
(b) छ
(c) ढ
(d) न

Answer - (d)

(9) इस प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं, इन दोनों कथनों का सम्यक् परीक्षण कर सही उत्तर का चयन कीजिए:
कथन (1) : भाषा और बोली दोनों एक हैं।
कथन (2) : बोली विकसित होकर भाषा बन जाती है।
(a) कथन (1) सही, कथन (2) गलत
(b) कथन (1) और कथन (2) दोनों सही
(c) कथन (1) गलत, कथन (2) सही 
(d) कथन (1) और कथन (2) दोनों गलत

Answer - (c)

(10) भारत में पहला द्वि- भाषी कम्प्यूटर, जो अंग्रेजी और हिंदी दो भाषाओं में काम कर सकता है, उसका नाम है
(a) सिद्धार्थ
(b) राहुल
(c) सुरेन्द्र 
(d) इन्द्र 

Answer - (a)

(11) दिए गए शब्दों में से कौन-से शब्द में उपसर्ग नहीं है?
(a) अनंत 
(b) उत्पीड़न
(c) आदरणीय
(d) असावधान

Answer - (c)

(12) निम्नलिखित में से बेमेल विकल्प को चिन्हित कीजिए।
(a) पर्स, मोव, मैल, थ्वाप
(b) इज, मतारि, मस्तारि, मै
(c) कुल्याड़, रमट, बणकाट, ठेकि
(d) घ्वग, काकुनि, जुनौल, भुट्ट

Answer - (c)

(13) संबोधन के रूप में ‘महोदय’ के स्थान पर ‘प्रिय श्री’ ‘आदरणीय’ और ‘माननीय’ किन पत्रों में लिखा जाता है?
(a) शासकीय पत्रों में
(b) अर्ध शासकीय पत्रों में
(c) समाचार पत्रों में
(d) शासनादेश में

Answer - (b)

(14) शेखर जोशी की किस कहानी पर चिल्ड्रंस फिल्म सोसाइटी द्वारा फिल्म का निर्माण हुआ?
(a) कोसी का घटवार
(b) गलता लोहा
(c) हलवाहा
(d) दाज्यू

Answer - (d)


(15) सूजी - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए :
       सूची - I                             सूची - II
क. मार्छा                              1. उत्तरकाशी
ख. जाड़                               2. चमोली
ग. सलाणी                            3. टिहरी
घ. राठी                                4. पौड़ी
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
कूट:
      क         ख          ग        घ
(a) 2          1          3          4
(b) 2          1          4          3
(c) 1          2          3          4
(d) 1          3           2          4

Answer - (a)

(16) जौनसारी भाषा की लिपि इनमें से कौन-सी है?
(a) ब्राह्मी
(b) खरोष्ठी
(c) देवनागरी
(d) कुटिल

Answer - (c)

(17) ‘खांण हुं नै गेठि, कमर लागि पेटि’ कहावत का अर्थ क्या है?
(a) अच्छा खाना पेट भर खाना
(b) झूठी शान दिखाना
(c) खाने के लिए कमर कसना
(d) खाने के लिए दर-दर भटकना

Answer - (b)

(18) ‘सिंगर पव्ठ्योंणा’मुहावरे का अर्थ है
(a) चलने के लिए तैयार होना
(b) मित्रता के लिए हाथ बढ़ाना
(c) लड़ाई के लिए तैयार होना
(d) प्रतिज्ञा लेना

Answer - (c)

(19) निम्न में से श्रृंग शब्द का सही वर्तनी विश्लेषण है
(a) श + ऋ + –ं + ग
(b) श् + ऋ + ङ् + ग् + अ
(c) श + ऋ + –ं + ग् + अ
(d) श् + ऋ + –ं + ग् + अ

Answer - (b)

(20) सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिए :
      सूची –I                         सूची–II
क. इंद्र                            1. जान्हवी
ख. कामदेव                     2. मकरध्वज    
ग. गंगा                           3. वज्रपाणि
घ. दुर्गा                           4.अपर्णा

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
कूटः
      क        ख         ग         घ
(a) 3          2         1         4
(b) 2          3         1         4
(c) 1          4         2         3
(d) 1         4         3          2

Answer - (a)

(21) एक ही पासा के निम्न तीन भिन्न स्थितियों में से उसके निचले तल पर कौन-से अंक आएंगे ?

(a) 4, 4, 6
(b) 3, 4, 1
(c) 6, 4, 4
(d) 4, 4, 4

Answer  - ()

(22) नीचे दिए हुए प्रश्न में पांच आकृतियां है। आकृतियों से बनी श्रृंखला पहले आकृति से प्रारंभ होती है, जिस पर कोई अंक अंकित नहीं है, तथा अन्य आकृतियों पर कम से 1 से 4 अंक अंकित है, यद्यपि यह श्रृंखला तभी स्थापित होगी, यदि किन्हीं दो अंकित आकृतियों को परस्पर बदल दिया जाए। इन दोनों आकृतियां में से पहले आयी हुई आकृति पर अंकित अंक ही उत्तर है -

सही विकल्प का चयन करें :-
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4,

Answer - ()

(23) योगेश ने पूर्व दिशा में चलना प्रारम्भ किया। 12 km चलने के बाद वह दक्षिण दिशा में मुड़कर 5km चला। पुनः वह पूर्व दिशा में मुड़कर 1km चला। अंत में वह उत्तर दिशा में मुड़कर 9km चला। अपने प्रारम्भिक बिन्दु से वह कितनी दूर है?
(a) 3 km
(b) 4 km
(c) 5 km
(d) 7 km

Answer - (c)

(24) एक संयुक्त परिवार में पिता, माता, 3 विवाहित पुत्र और एक अविवाहित पुत्री है। बेटों में से दो की 2-2 बेटियाँ हैं और एक का एक बेटा है। परिवार में कितने महिला सदस्य हैं?
(a) 2
(b) 3
(c) 6
(d) 9

Answer - (d)

(25) यदि A + B का अर्थ है A,B का बेटा है, A – B का अर्थ है A, B की पत्नी है, A × B का अर्थ है A, B का भाई है, तो P + R – Q का अर्थ होगा
(a) Q, P का पति है
(b) Q, P का बेटा है
(c) Q, P की माँ है
(d) Q, P का भाई है

Answer - (a)

(26) आकृति में त्रिभुजों की संख्या है ?

(a) 23
(b) 27
(c) 28
(d) 29

Answer - (b)

(27) दोपहर के एक भोज में आलू व टमाटर दोनों परोसे गए। कुछ ने आलू व कुछ ने टमाटर लिया। वहां पर कुछ मांसाहारी थे जिन्होंने इनमें से कुछ भी नहीं लिया । बचे हुए लोगों ने आलू व टमाटर दोनों लिया। 

नीचे दिए हुए तार्किक चित्र में से कौन सा चित्र उपरोक्त स्थिति को सही से दर्शाता है ?


Answer - (A)

(28) उत्तर आकृतियां A, B, C और D में से उस आकृति को ज्ञात कीजिए, जो की दिए गए आकृति आव्यूह को पूरा करता है ?


















Answer - (d)

(29) दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो श्रृंखला को पूरा करें।
 3, 5, 9, 17, ?
(a) 33
(b) 42
(c) 26
(d) 65

Answer - (a)

(30) यदि ‘–’ का अर्थ ‘+’ , ‘+’ का अर्थ ‘÷’ , ‘×’ का अर्थ है ‘–’ और ‘÷’ का अर्थ ‘×’ है तब 24-16+8×6+2÷3 का मान क्या होगा?
(a) 17 
(b) 10
(c) -3/2
(d) 19 

Answer - (a)

(31) निम्नलिखित में से कौन-सा URL में उपलब्ध नहीं है?
(a) डोमेन का नाम
(b) फाइल का नाम
(c) IP पता
(d) प्रोटोकॉल

Answer - (c)

(32) ‘भारत में निर्माण’ कार्यक्रम किन स्तंभों पर आधारित है?
(i) नई प्रक्रियाएँ
(ii) नई आधार संरचना
(iii) नया निवेश
(iv)  नए क्षेत्र

(a) (i),(ii) और (iii)
(b) (i),(ii) और (iv)
(c) (i),(iii) और (iv)
(d) (ii),(iii) और (iv)

Answer - (b)

(33) सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये।
नीचे दिए गये कोड से सही उत्तर चुनिए।
      सूची –I                                 सूची–II
क. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस       1. 26 नवम्बर           
ख. राष्ट्रीय युवा दिवस                      2. 12 जनवरी   
ग. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस                  3. 12 अगस्त
घ. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस.             4. 3 मई
                              
       क        ख        ग         घ
(a)  4         3        2          1
(b)  2         3        1          4
(c)  1         2         3          4
(d)  4         1         2          3

Answer - (c)

(34) सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
      सूची –I                         सूची–II
क. प्रथम अनुसूची            1. उच्च सदन में सीटों का आबंटन
ख. द्वितीय अनुसूची          2. संघशासित प्रदेश और उनका                                             विस्तार   
ग. चतुर्थ अनुसूची            3. अनुसूचित क्षेत्रों का प्रशासन
घ. पंचम अनुसूची            4. राज्य सभा के उप-सभापति
कूटः
       क         ख        ग         घ
(a)   2         1         4         3
(b)  1         4          3         2
(c)   1         2         3         4
(d)  2         4         1          3

Answer - (d)

(35) निम्न में से किस शासक के द्वारा प्रति पाँच वर्ष में प्रयाग में धर्म सम्मेलन आयोजित कर कराया जाता था ?
(a) अशोक
(b) कनिष्क 
(c) हर्षवर्धन
(d) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

Answer - (c)

(36) 1857 के विद्रोह को ‘सैनिक विद्रोह’ किसके द्वारा कहा गया था?
(a) एल. ई. आर. रीज
(b) सर जाॅन लॉरेन्स और सीले
(c) टी. आर. होल्मस
(d) सर जेम्स आउट्रेम

Answer - (b)

(37) जनांकिकी परिवर्तन सिद्धान्त के अनुसार, प्रत्येक देश की जनसंख्या कौन-सी अवस्था में तेजी के साथ बढ़ती है?
(a) पहली अवस्था
(b) दूसरी अवस्था
(c) तीसरी अवस्था
(d) b और c दोनों

Answer - (b)

(38) सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।
      सूची –I                         सूची–II
क. मौसम विज्ञान             1. मृदा भूगोल
ख. मृदा विज्ञान                2. जलवायु विज्ञान   
ग. जल विज्ञान                3. भूआकृति विज्ञान
घ. भू विज्ञान                   4. समुद्र विज्ञान
कूटः
        क         ख        ग         घ
(a)   1          2         3         4
(b)   2          1         4         3
(c)   3           1         2         4
(d)   4          2          3        1

Answer - (b)

(39) 2022-23 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक था?
(a) प्राथमिक क्षेत्र 
(b) द्वितीयक क्षेत्र
(c) तृतीयक क्षेत्र
(d) निर्माण क्षेत्र

Answer - (c)


(40) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में स्थापित समाजवादी सिद्धान्त के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं ?
1. पूँजी का समान वितरण।
2. भूमि तथा उद्योग का सरकार द्वारा नियंत्रण।
3. सामाजिक-आर्थिक असमानता का न्यूनीकरण।
4. सभी के लिए अवसरों की समानता ।

नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर चुनें:
कूट : 
(a) 1 और 2
(b) 1,2 और 3
(c) 1, 2, 3, और 4
(d) केवल 4

Answer - (d)

(41) निम्न में से कौन-सा युग में सुमेलित नहीं है ? 
(a) राष्ट्रपति की कार्यपालिका            – अनुच्छेद 53
      शक्ति    
(b) नियंत्रक एवं महालेखा               – अनुच्छेद 148
      परीक्षक का पद
(c) धन विधेयक की परिभाषा           –अनुच्छेद 110
(d) राज्यपाल की नियुक्ति                –अनुच्छेद 213

Answer - (d)

(42) सामान्य रूप से बढ़ती हुई ऊँचाई के साथ वायुमण्डलीय परतों का सही क्रम है
(a) क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, मध्यमण्डल, तापमण्डल
(b) समतापमण्डल, मध्यमण्डल, क्षोभमण्डल, तापमण्डल 
(c) तापमण्डल, क्षोभमण्डल, मध्यमण्डल, समतापमण्डल 
(d) क्षोभमण्डल, तापमण्डल, मध्यमण्डल, समतापमण्डल, 

Answer - (a)

(43) निम्नलिखित में से कौन-सा उपयोगिता सॉफ्टवेयर है ? 
(a) वर्ड प्रोसेसर 
(b) एंटीवायरस
(c) डेक्सटॉप प्रकाशन उपकरण
(d) कम्पाइलर

Answer - (b)

(44) निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सुमेलित है ?
(a) 1853 का अधिनियम - प्रान्तीय स्वायत्तता 
(b) 1861 का अधिनियम - पोर्टफोलियो व्यवस्था
(c) 1919 का अधिनियम - केन्द्र स्तर पर द्वैध व्यवस्था
(d) 1935 का अधिनियम - द्विसदनात्मक व्यवस्था

Answer - (b)

(45) निम्नलिखित में से कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम एक ओपन सोर्स है ?
(a) एमएस-डॉस
(b) विंडोज
(c) लिनक्स 
(d) आईओएस

Answer - (c)

(46) उत्तराखण्ड में ऊँचाई के बढ़ते क्रम में पाये जाने वाले वृक्षों का सही क्रम चुनिये ।
(a) चीड़, देवदार, सागौन, बाँज
(b) सागौन, बाँज, देवदार, चीड़
(c) देवदार, चीड़, सागौन, बाँज
(d) सागौन, चीड़, बाँज, देवदार

Answer - (d)

(47) नीति आयोग के विषय में निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है ? 
(a) इसने योजना आयोग को प्रतिस्थापित किया है।
(b) यह राज्यों के मध्य संसाधनों का आबंटन करता है।
(c) यह एक ‘थिंक टैंक’ के रूप में कार्य करेगा।
(d) यह ग्राम स्तर की योजनाओं को प्रोत्साहित करेगा।

Answer - (b)

(48) प्रयाग स्तंभ अभिलेख निम्न में से किससे जुड़ा है ?
(a) महापद्म नंद
(b) चंद्रगुप्ता मौर्य
(c) अशोक
(d) समुद्रगुप्ता

Answer - (d)

(49) G-20 देशों का सही संयोजन चुनें।
(a) भारत, अमेरिका, चीन, पाकिस्तान
(b) दक्षिण अफ्रीका, भारत, तुर्की, नेपाल
(c) यूरोपीय संघ, जापान, मैक्सिको, बांग्लादेश
(d) भारत, इंडोनेशिया, जापान, मैक्सिको 

Answer - (d)

(50) भारत में बेरोजगारी का अनुमान लगाने के लिए किस अवधारणा का उपयोग नहीं किया जाता है ?
(a) सामान्य स्थिति बेरोजगारी
(b) साप्ताहिक स्थिति बेरोजगारी
(c) दैनिक स्थिति बेरोजगारी
(d) वार्षिक स्थिति बेरोजगारी

Answer - (d)

(51) शिवाजी के प्रशासन को क्या कहा जाता था ?
(a) केन्द्रीय प्रशासन
(b) जिला प्रशासन
(c) ग्राम प्रशासन
(d) अष्ट प्रधान

Answer - (d) 

(52) ‘आर्य समाज के 10 सिद्धांत’ कब व कहाँ प्रतिपादित किये गये? 
(a) मुम्बई, 1877
(b) लाहौर, 1877
(c) कलकत्ता, 1872
(d) मद्रास, 1870

Answer - (b)

(53) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1.  उच्चतम लवणता 20° – 40° उत्तरी अक्षांशों में पायी जाती है।
2. इन भागों में उच्च तापक्रम तथा वाष्पीकरण के साथ आर्द्रता न्यून होती है ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा से सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं है

Answer - (c)

(54) किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री बने बिना ही भारत के प्रधानमंत्री निम्न में से कौन बने ?
1. मोरारजी देसाई
2. चौधरी चरण सिंह
3. चन्द्र शेखर
4. एच. डी. देवेगौड़ा 
5. मनमोहन सिंह
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें ।
कूट :

(a) 1, 2 और 4
(b) 3, 4 और 5
(c) 1, 3 और 5 
(d) 3 और 5

Answer - (d)

(55) सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।
      सूची –I                          सूची–II
क. पंजाब हिमालय             1. सिन्धु एवं सतलज नदियों 
                                           के मध्य
ख. कुमाऊं हिमालय            2. काली एवं तिस्ता नदियों 
                                           के मध्य 
ग. नेपाल हिमालय              3. तीस्ता एवं दिहांग 
                                          नदियों के मध्य 
घ. असम हिमालय              4. सतलज एवं काली 
                                           नदियों के मध्य
कूटः
        क           ख          ग           घ
(a)    2            1          3           4
(b)    1            2          3           4
(c)    1            2          4           3
(d)    1           4           2           3

Answer - (d)

(56) खाद्य सुरक्षा के मात्रात्मक एवं गुणात्मक पहलुओं के समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा कौन-से तीन खाद्य आधारित सुरक्षा जाल अपनाए गए हैं ?
i. सार्वजनिक वितरण प्रणाली
ii. भारतीय खाद्य निगम
iii. समेकित बाल विकास सेवाएँ
iv. दोपहर भोजन कार्यक्रम

(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i), (ii) और (iv)
(c) (i), (iii) और (iv)
(d) (ii), (iii) और (iv)

Answer - (c)

(57) ‘नवरत्न’ परिषद का संबंध है
(a) बल्लाल सेन
(b) हर्षवर्धन
(c) चंद्रगुप्त – द्वितीय
(d) देवपाल

Answer - (c)

(58) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं । एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है  ।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए ।
कथन (A) : केन्द्रीय मंत्री प्रधानमंत्री द्वारा बर्खास्त किए जा सकते हैं 
कारण (R) : केन्द्रीय मंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की राय पर की जाती है ।

कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण है 
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R),(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है

Answer - (d)

(59) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. सागर के निवर्तन या पीछे हटने से स्थलखण्ड सूख कर मैदान बन जाते हैं ।
2. भारत का कच्छ मैदान इसी प्रक्रिया से निर्मित है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है/हैं ? 
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) 1 और 2 दोनों कथन गलत है

Answer - (c)

(60) कौन-सा डिवाइस आपको कंप्यूटर में डेटा और निर्देश दर्ज करने की अनुमति देता है ?
(a) इनपुट डिवाइस
(b) आउटपुट डिवाइस
(c) एएलयू
(d) सीपीयू

Answer - (a)

(61) उत्तराखण्ड के समाज में ‘सटवारा प्रथा’ का अर्थ क्या है ?
(a) वस्तुओं का पारस्परिक विनियम
(b) उत्तराखण्ड का प्रमुख मेला
(c) विवाह आमंत्रण 
(d) प्रमुख भोज्य पदार्थ

Answer - (a)

(62) निम्नलिखित कथनों को पढ़ें :
कथन 1 : काली, कुमाऊॅं की सबसे लम्बी नदी है ।
कथन 2 : जौलजीबी, काली और गोरी के संगम पर अवस्थित है ।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा सही है ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) 1 और 2 दोनों गलत हैं 

Answer - (c)


(63) कल्याण पाॅल किस गैर– सरकारी संगठन (एनजीओ) से संबंधित है ?
(a) पेन हिमालयन ग्रासरूट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन
(b) हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर
(c) सोशियल डेवलपमेंट फाॅर कम्यूनीटीज़
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer - (a)

(64) निम्नलिखित में से सुमेलित युग्म का चयन कीजिए :
(a) डोडी ताल                    – पौड़ी गढ़वाल
(b) नचिकेता ताल               – चमोली
(c) नौकुचिया ताल              – नैनीताल
(d) देवरिया ताल               – चम्पावत

Answer - (c)

(65) ‘‘द पिलिग्रिम’’ के नाम से किसे जाना जाता है
(a) फ्रैडरिक विलसन
(b) पी. वैरन
(c) ए. गान्सर 
(d) उपरोक्त में से कोई नही

Answer - (b)


(66) निम्नलिखित को सुमेलित करें ।
     जल विद्युत परियोजना              जनपद      
क. उरगम परियोजना              1. नैनीताल
ख. सोनप्रयाग परियोजना         2. पिथौरागढ़
ग. सुरिनगाड़ परियोजना           3. रुद्रप्रयाग
घ. कोटाबाग परियोजना           4. चमोली
        क        ख         ग          घ
(a)   1          2          3          4
(b)   4          3          2          1
(c)   2          3          4          1
(d)   3          2          1          4

Answer - (b)

(67) निम्न में से किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्ष 2021 में ‘‘मिशन गौरा शक्ति’’ को प्रारम्भ किया गया था ?
(a) महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त करने के लिए
(b) महिलाओं की सुरक्षा की सशक्तिकरण तथा उनके प्रति होने वाली हिंसा की रोकथाम के लिए
(c) महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त करने के लिए
(d) महिलाओं में स्वास्थ्य के स्तर को सशक्त करने के लिए

Answer - (b)

(68) निम्नलिखित में से कौन 1 सितम्बर 1994 को खटीमा में शहीद हुआ था/थे ?
1. भगवान सिंह सिरोला
2. भुवन सिंह 
3. रवीन्द्र रावत
4. प्रताप सिंह
(a) केवल 1,2,3
(b) केवल 1,2,4
(c) केवल 2,3,4
(d) सभी 1,2,3,4

Answer - (b)

(69) लेखकों एवं रचनाओं को सुमेलित कीजिए :    
क. भरत कवि                      1. वास्तुशिरोमणि
ख. सुदर्शन शाह                   2. फतेप्रकाश
ग. शंकर                             3. सभासार
घ. रतन कवि                       4. मानोदय काव्य
        क        ख         ग         घ
(a)   3          4         1         2
(b)   4          1         2         3
(c)   4          2         1         3
(d)   4         3         1          2

Answer - (d)


(70) शाहजहाँ के दरबार से कौन दो चित्रकार ‘‘गढ़वाल दरबार’’ में आये थे ?
(a) हीरालाल एवं मंगतराम 
(b) श्यामदास एवं हरदास
(c) मौलाराम और दशवंत
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer - (b)

(71) निम्न में से किसने कहा था कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के चार बार दर्शन करने के उपरान्त मानो उनकी चार धाम यात्रा पूर्ण हो गई हो ?
(a) जयदत्त जोशी
(b) बुद्धि वल्लभ पन्त 
(c) लोकरत्न पंत
(d) बद्रीदत्त पाण्डेय

Answer - (d) 

(72) शिवदत्त, शिवपालित और हरिदत्त नामक शासकों के सिक्के किस स्थान से प्राप्त हुए हैं ?
(a) सुमाड़ी
(b) रानीहाट
(c) अल्मोड़ा
(d) पुरोला

Answer - (c)

(73) निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए । 
क. दरबान सिंह नेगी             1. रेमन मेग्सेसे
ख. गोविन्द बल्लभ पंत         2. द्रोणाचार्य पुरस्कार
ग. हंसा मनराल                   3. विक्टोरिया क्रॉस
घ. दीप जोशी                      4. भारत रत्न 
        क        ख         ग          घ
(a)   4          3          2          1
(b)   1          2          3          4
(c)   2          4          1          3
(d)   3          4          2          1

Answer - (d)

(74) गढ़वाल स्थित ‘‘मलारी’’ किस संस्कृति से संबंधित है ?
(a) ताम्र निधि संस्कृति
(b) महापाषाणीय शवाधान
(c) मध्यपाषाण संस्कृति
(d) चित्रित धूसर मृदभांड

Answer - (b)

(75) परमार वंश के शासकों का सही क्रम चुनिए ।
(a) श्यामशाह – मानशाह – महीपतशाह – पृथ्वीपतशाह
(b) मानशाह - श्यामशाह - महीपतशाह - पृथ्वीपतशाह 
(c) महीपतशाह - मानशाह - श्यामशाह - पृथ्वीपतशाह 
(d) मानशाह - श्यामशाह - पृथ्वीपतशाह - महीपतशाह 

Answer - (b)


(76) डॉ. पीताम्बर दत्त बर्थवाल हिन्दी साहित्य में डि. लिट्. की उपाधि पाने वाले प्रथम व्यक्ति हैं । उन्होंने अपना शोध प्रबन्ध किस भाषा में प्रस्तुत किया ?
(a) अंग्रेज़ी 
(b) हिन्दी 
(c) कुमाऊॅंनी 
(d) गढ़वाली

Answer - (a)

(77) यमुना घाटी में स्वैच्छिक ‘चकबंदी’ का प्रणेता कौन था ?
(a) केदार सिंह रावत
(b) युद्धवीर सिंह रावत
(c) प्रहलाद सिंह रावत
(d) स्व. राजेन्द्र सिंह रावत

Answer - (d)

(78) निम्न में से किस स्थान पर उत्तराखण्ड ज्यूडिशियल और लीगल अकादमी उवस्थित है ?
(a) कोटद्वार
(b) भवाली
(c) लैन्सडाउन
(d) बागेश्वर

Answer - (b)

(79) सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।
      सूची –I                           सूची–II
क. महात्मा गाँधी का             1. नैनीताल
      कुमाऊॅं आगमन                      
ख. वन अधिकारों की            2. मसूरी
     लड़ाई              
ग. ‘समय विनोद’ का            3. ताड़ीखेत
    प्रकाशन                   
घ. उत्तराखण्ड क्रान्ति दल      4. तिलाड़ी
    की स्थापना             
कूटः
         क            ख           ग            घ
(a)     1             2           4            3
(b)     3             4           2            1
(c)     3             4           1            2
(d)     1            4            3            2

Answer - (c)

(80) उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की निम्नलिखित घटनाओं को आरोही क्रम में बताइये ।
1. पर्वतीय विकास परिषद का गठन ।
2. कुमाऊॅं परिषद का काँग्रेस में विलय ।
3. उत्तराखण्ड युवा परिषद का गठन ।
4. गढ़देश सेवा संघ की स्थापना ।

कूट :
(a) 1      2      3      4
(b) 2      4      1      3
(c) 4       3      2      1
(d) 3      4       1      2

Answer - (b)

(81) निम्न में से कौन ‘कुमाऊॅं के राजा’ के रूप में जाने जाते हैं?
(a) कर्नल गोयन
(b) कमिशनर ट्रेल
(c) कमिशनर बैटन
(d) कमिशनर रैमजे

Answer - (d)

(82) भूमि के निम्नलिखित प्रकारों को सुमेलित कीजिए :
(a) तलाऊँ                     i. बंजर भूमि
(b) कटील                     ii. सीढ़ीदार भूमि
(c) उपराँव                     iii. सिञ्चित भूमि
(d) इजरान                    iv. बिना सीढ़ीदार पथरीली भूमि 

        a         b         c         d
(a)  iii         i          iv        ii
(b)  iii         iv        i          ii
(c)   i           iii        ii         iv
(d)  iii         ii         iv        i

Answer - (*)
विवादित प्रश्न है 

(83) महान शहीद चंद्रशेखर आजाद अपनी युवा टीम के साथ दुगड्डा के निकट नाथुपुर में निम्न में से किसके आमंत्रण पर रुके थे ?
(a) प्रताप सिंह 
(b) कुंवर सिंह
(c) भवानी सिंह
(d) नैन सिंह

Answer - (c)

(84) निम्नलिखित उत्तराखण्ड के प्राचीन स्थलों को सुमेलित कीजिए।
       प्राचीन नाम                     आधुनिक नाम
a. योगीश्वर                     ‌    1. लैन्सडाउन         
b. गोथला                          2. रुद्रप्रयाग
c. कालो डांडा                     3. जागेश्वर
d. पुनाड़                            4. गोपेश्वर              
       a        b        c         d
(a)  3       4         1         2
(b)  1       2         3         4
(c)  4       3         2          1
(d)  3       4         2         1

Answer - (a)

(85) ‘कोल्टी’ से क्या आशय है ? 
(a) लोक नृत्य
(b) मुखौटा नृत्य
(c) कविता
(d) विधवा या परित्यक्ता से 

Answer - (d)

(86) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं । एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है । कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : उत्तराखंड के शहरी स्थानीय निकाय में तीन प्रकार की संस्थाएँ  सम्मिलित हैं ।
कारण (R) : श्रीनगर उत्तराखंड के विशुद्ध पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एकमात्र नगर निगम है ।
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण है
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R),(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है

Answer - (b)

(87) सुमेलित युग्मा का चयन करें ।
1. बैराट का किला               – पिथौरागढ़
2. विसाड़ का किला             – जोशीमठ
3. मानिल का किला             – काशीपुर
4. खगमरा का किला            –  अल्मोड़ा
(a) 1, 2 और 3         
(b) 2, 3 और 4
(c) केवल 4
(d) 2 और 3

Answer - (a)

(88) ‘नकदूण’ का संबंध किससे है ?
(a) जंगली जड़ी का प्रकार
(b) लोक गीत
(c) लोक नृत्य
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer - (a)

(89) सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये और सही विकल्प का चयन कीजिए ।
      सूची –I                            सूची–II
क. इण्डियन इन्स्टीट्यूट            1. रुड़की
      आप रिमोट सेन्सिंग                      
ख. नेहरू पर्वतारोहण             2. रानीखेत
     संस्थान            
ग. सेन्ट्रल बिल्डिंग                  3. देहरादून
    रिसर्च संस्थान                 
घ. ड्रग कम्पोजिट                  4. उत्तरकाशी
    रिसर्च संस्थान             
कूटः
         क             ख            ग             घ
(a)     1              2            3             4
(b)     4              3            2             1
(c)     3              4            1             2
(d)     3             4             2             1

Answer - (c)

(90) अराजकता के काल में किस डोटी राजा ने सर्वप्रथम कमादेश तथा केदारभूमि को विजित किया ?
(a) क्राचल्लदेव
(b) अशोक चल्ल
(c) रणबहादूर
(d) अमर सिंह, थापा

Answer - (b)

(91) कथन (A) : उत्तराखण्ड में शैव धर्म के सर्वाधिक उपासक        है‌।
    कथन (B) : शिव महापुराण में भगवान शिव को केदार           क्षेत्र का स्वामी कहा गया है ।
    ऊपर दो कथन दिये गये हैं । इन दो कथनों के आधार पर निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिये ।
(a) कथन (A) सही है, कारण (R) गलत है
(b) कारण (R) सही है, कथन (A) गलत है
(c) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं
(d) न कथन (A) सही है, न कारण (R) सही है

Answer - (c)

(92) निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है ?
(a) नंदा देवी                      – राष्ट्रीय पार्क
(b) झिलमिल ताल              – वन्यजीव अभयारण्य 
(c) नैना देवी हिमालयन        – संरक्षण रिजर्व
      पक्षी 
(d) केदारनाथ                    – वन्यजीव अभयारण्य 

Answer - (b)

(93) निम्न में से किसने महिलाओं को यह सन्देश दिया कि ‘‘रोओ मत, आगे बढ़ो’’ ?
(a) बिशनी देवी 
(b) विजय लक्ष्मी सुमन
(c) तुलसी देवी
(d) टिंचरी माई

Answer - (c)

(94) टिहरी नरेश नरेन्द्र शाह से सम्बन्धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
1. 1920 में कृषि बैंक की स्थापना की ।
2. 1923 में राजधानी में ‘‘सार्वजनिक पुस्तकालय’’ की स्थापना की ।
3. राजधानी टिहरी में डाकघर खोला ।

उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं
(a) केवल 1 
(b) केवल 1, 2 
(c) 1, 2, 3 सभी
(d) केवल 2, 3

Answer - (b)

(95) कथन (A) : उत्तराखण्ड के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कोटि बनाल स्थापत्य शैली का प्रयोग होता है ।
कथन (R) : कोटी बनाल शैली भूकम्प रोधी होती है ।
ऊपर दो कथन दिये गये हैं । इन दो कथनों के आधार पर निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिये।
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का स्पष्टीकरण है
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R),(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है 
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है

Answer - (a)

(96) निम्न में से किस एक संस्थान ने उत्तराखण्ड के प्रत्येक तेरह जनपदों में एक–एक संस्कृत ग्राम को विकसित करने का निर्णय किया है ?
(a) उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय
(b) उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी
(c) सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय
(d) गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय

Answer - (b)

(97) निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ? 
1. पुलिस पटवारी व्यवस्था की स्थापना जी. डब्ल्यू. ट्रेल ने की।
2. जी. डब्ल्यू. ट्रेल ने ब्रिटिश कुमाऊॅं के कमिशनर के रूप में एडवर्ड गार्डनर का स्थान लिया था।
3. कुमाऊॅं कमिशनर के रूप में जाॅन बैटन का कार्यकाल ब्रिटिश शासन का कुमाऊॅं में स्वर्णिम युग माना जाता है।
4. जॉन बैटन ने कुमाऊॅं कमिशनर के रूप में टाॅमस लुशिंगटन का स्थान लिया था ।

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(a) 1, 2 और 3 
(b) 2, 3 और 4
(c) 1, 2 और 4 
(d) 1, 3 और 4

Answer - ()

व्याख्या - उपरोक्त प्रश्न विवादित क्योंकि सभी कथन सही प्रतीत होते हैं।

(98) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 
1. रुद्रचंद्र, मुगल शासक अकबर का समसामयिक था ।
2. आइन-ए- अकबरी में कुमाऊॅं को दिल्ली सूबा का एक हिस्सा दिखाया गया है ।
3. खतडुवा उत्सव को रुद्रचंद्र की विजयोत्सव के स्मृति में मनाया जाता है।
4. रेखा प्रणाली की राजस्व व्यवस्था से संबंधित थे जिसको लक्ष्मणचंद ने अपनाया था ।
सही विकल्प का चयन करें ।
(a) कथन 1, 2 एवं 3 सही हैं 
(b) कथन 2, 3 एवं 4 सही हैं 
(c) कथन  1, 2 एवं 4 सही हैं 
(d) कथन 1, 3 एवं 4 सही है

Answer - (c)

(99) निम्नलिखित में से सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिए ।
1. ऋषिकेश                     – मनसा देवी मन्दिर 
2. कौसानी                      – अनाशक्ति आश्रम
3. जोशीमठ                     – लक्ष्मी आश्रम 
4. चम्पावत जनपद           – मुगलगढ़ी

(a) 1 और 2
(b) 2 और 4
(c) केवल 2
(d) 3 और 4

Answer - (b)

(100) निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित है ?
1. डिबेटिंग क्लब की स्थापना        – नैनीताल
2. हैप्पी क्लब की स्थापना            – अल्मोड़ा
3. ‘‘गढ़वाली’’ नामक पत्रिका        – देहरादून 
   का प्रकाशन
4. कुमाऊ परिषद का प्रथम          – कौसानी 
    अधिवेशन

कूट :

(a) 1, 2
(b) 2, 4
(c) 3, 4
(d) 2, 3

Answer - (d)


ऊपर दिए गए प्रश्नों के उत्तर पढ़ने के लिए संकेत के रूप में कुछ लिंक दिए गए इसी तरह सभी प्रश्नों के उत्तर पढ़ने के लिए देवभूमि उत्तराखंड पोर्टल पर विजिट करें।

Related posts :- 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...