उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश (b) हरियाणा (c) झारखंड (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...
उत्तराखंड जुलाई करेंट अफेयर्स 2023
देवभूमि उत्तराखंड पोर्टल पर आप सभी का स्वागत है। देवभूमि उत्तराखंड लंबे समय से आपको फ्री मॉक टेस्ट सीरीज और उत्तराखंड का इतिहास एवं अन्य सामान्य ज्ञान से संबंधित सभी नोट उपलब्ध करवाता है जो आपके आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
देवभूमि उत्तराखंड द्वारा संचालित Uksssc Mock test series से जुड़ने के लिए संपर्क करें।
Contact us - 9568166280
Uttrakhand current affairs in Hindi
(1) हाल ही में उत्तराखण्ड के किस नगर का नाम जसवन्त सिंह रावत के नाम पर जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया ?
(a) लैंसडाउन
(b) चकराता
(c) रानीखेत
(d) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :- हाल ही में उत्तराखण्ड के लैंसडाउन नगर का नाम जसवन्त सिंह रावत के नाम पर जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया गया है । जुलाई 2023 में लैंसडाउन छावनी बोर्ड के अध्यक्षता में बैठक हुई, जिस दौरान बिगेडियर विजय मोहन चौधरी ने महावीर चक्र विजेता शहीद जसवंत सिंह रावत के नाम पर पौड़ी में स्थित लैंसडाउन का नाम जसवंतगढ़ रखने का सुझाव दिया ।
जसवंत सिंह रावत का जन्म उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी जिले में स्थित बीरोखांल के निकट बाड़ियू गाॅव में 19 अगस्त 1941 को हुआ था। ये 1962 के भारत-चीन के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे।
Answer :- (a)
(2) नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड किस स्थान पर रहा?
(a) पहले
(b) सातवें
(c) नौवें
(d) उन्नीसवें
व्याख्या :- 17 जुलाई 2023 को नीति आयोग के उपाध्यन सुमन बेरी ने देश के राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए निर्यात तैयारी इंडेक्स 2022 नामक रिपोर्ट की तीसरा संस्करण जारी किया गया, जिसमें हिमालयी राज्यों में उत्तराखण्ड ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है उत्तराखंड ने निर्यात तैयारी सूचकांक में लम्बी छलांग लगाई है। इस सूचकांक रैंकिंग में राज्य ने सुधार कर देश में नौवां स्थान हासिल किया है, जबकि निर्यात तैयारी सूचकांक 2021 को रैंकिंग में उत्तराखण्ड देश भर में 19वें स्थान पर रहा था
Answer :- (c)
(3) अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस - 2023 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) उत्तराखण्ड
(c) मध्य प्रदेश
(d) गुजरात
व्याख्या :- अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस 2023 की मेजबानी इस वर्ष अक्टूबर में उत्तराखंड के देहरादून शहर में प्रस्तावित है। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसमें हिस्सा लेंगे। पिछले साल यह विज्ञान कांग्रेस मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई थी। उत्तराखंड को 13 साल पहले 2010 में पुलिस विज्ञान कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली थी।
Answer :- (b)
(4) ई - कचरा प्रबंधन करने में उत्तराखण्ड को कौन- सा स्थान प्राप्त हुआ
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
व्याख्या :- 29 जुलाई 2023 को राज्यसभा में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के आधार पर दी गई जानकारी के अनुसार पर्यावरण और समाज के लिए भविष्य में बड़े खतरे के तौर पर सामने आ रहे इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रबंध एकत्रीकरण और पुनर्चक्रण के मामले में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर रहा। जबकि प्रथम स्थान पर हरियाणा रहा तथा तीसरे स्थान पर तेलंगाना।
ई- कचरा क्या है?
ई- कचरा का आशय है कि ऐसे विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जो काम नहीं कर रहे हैं या उपयोग के अपने अंतिम समय में है जैसे - कंप्यूटर, टेलीविजन, फोटोकॉपी और फैक्स मशीन विद्युत उपकरण, फ्रिज तरीके इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद आदि कचरा की श्रेणी में आते हैं
Answer :- (b)
(5) भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास का ‘एक्स एकुवेरिन’ के 12वें संस्करण का आयोजन निम्न में से किस स्थान पर हुआ?
(a) चौबटिया (अल्मोड़ा)
(b) रानीखेत (अल्मोड़ा)
(c) धारचूला (पिथौरागढ़)
(d) मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
व्याख्या :- भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास का ‘एक्स एकुवेरिन ’ के 12वें संस्करण का आयोजन 11 से 24 जून 2023 को चौबटिया (अल्मोड़ा) पर हुआ। 'मित्र' अर्थ वाला एकुवेरिन भारत और मालदीप में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है। इस अभ्यास का 11वां संस्करण दिसंबर 2021 में मालदीप में आयोजित किया गया था।
Answer :- (a)
(6) वाड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन जियोलॉजी (देहरादून) के किस वैज्ञानिक को राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2022 से किन्हें सम्मानित किया गया।
(a) डॉ. ओम नारायण भार्गव
(b) डॉ. विक्रम गुप्ता
(c) डॉ. अमिय कुमार
(d) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :- 24 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में वाड़िया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून के वैज्ञानिक डॉक्टर विक्रम गुप्ता को खान मंत्रालय के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2022 प्रदान किया। डॉ विक्रम गुप्ता को प्राकृतिक खतरों विशेष कर हिमालय में भूस्खलन के क्षेत्र में अध्ययन एवं योगदान के लिए राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ. हरिश बहुगुणा - राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार (उत्तराखंड)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उत्तराखंड के डॉ. हरिश बहुगुणा को भी राष्ट्रीय भू वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार बाबा अटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई के साइंटिफिक ऑफिसर डॉ केसरी तिरुमलेश के साथ संयुक्त रूप से दिया गया। डॉ हरीश बहुगुणा टिहरी क्षेत्र के पहले भू वैज्ञानिक हैं ।
Answer - (b)
(7) हाल ही में किस कथाकार को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है ?
(a) अमृता पांडे
(b) बृजेंद्र लाल शाह
(c) नरेंद्र सिंह नेगी
(d) अनूप शाह
व्याख्या :- हाल ही में अमृत पांडे को कथा संग्रह "सिसकती सांकले" के लिए उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2023 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भाषा संस्थान देहरादून की ओर से यह पुरस्कार उन्हें 30 जून को देहरादून में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। अमृता पांडे हिंदी और कुमाऊनी में विभिन्न समाचार पत्रों में नियमित रूप से आलेख अतिरिक्त उत्कृष्ट पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित करती हैं। अमृता पांडे के प्रस्तावित उपन्यास है - "सांझ का सूरज" और कविता संग्रह "मन का भंवर"
Answer :- (a)
(8) टिहरी गढ़वाल में जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किग ग्रुप की तीसरी बैठक का आयोजन कब किया गया
(a) 26 से 28 जून 2023
(b) 26 से 28 जुलाई 2023
(c) 18 से 21 जून 2023
(d) 18 से 21 जुलाई 2023
व्याख्या :- 26 से 28 जून 2023 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर में तीन दिवसीय जी20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक संपन्न हुई। इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की अगली और आखिरी बैठक 19 सितंबर 2023 को खजुराहो मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी।
Answer :- (a)
(9) मक्खन महोत्सव "अंडूरी" का आयोजन हाल ही में कहां किया गया
(a) अल्मोड़ा
(b) पिथौरागढ़
(c) उत्तरकाशी
(d) चमोली
व्याख्या :- जुलाई के अंतिम सप्ताह में उत्तराखंड में अंडूरी महोत्सव का आयोजन किया गया। अंडूरी महोत्सव उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के दायरा बुग्याल में मनाया प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस "बटर होली" अर्थात "मक्खन होली" के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि लोग खेल-खेल में एक दूसरे को मक्खन, दूध और छाछ लगते हैं और साथ ही तांदी नृत्य करते हैं।
Answer :- (c)
(10) 20 से 23 जून के बीच उत्तराखंड के किस टाइगर रिजर्व में पक्षी सर्वेक्षण किया गया ?
(a) राजाजी टाइगर रिजर्व
(b) कार्बेट टाइगर रिजर्व
(c) उपर्युक्त दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :- हाल ही में वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) , इंडिया टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन और विलेज वॉलिंटियर प्रोटेक्शन फोर्स की 62 सदस्यीय टीम द्वारा 20 से 23 जून के बीच 135 वनमार्गों के 544 किलोमीटर को कवर करते हुए एक पक्षी सर्वेक्षण किया गया।
इस सर्वेक्षण IUCN की सूची में दो गंभीर रूप से लुप्तप्राय, चार संवेदनशील सहित लगभग 275 पक्षी प्रजातियों की गणना की गई।
- गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति - सफेद दुम वाला गिद्ध व लाल सिर वाले गिद्ध
- चार संवेदनशील प्रजाति - ग्रेट हॉर्नबिल, ग्रेट स्लेटी कठफोड़वा ग्रेट क्राउन्ड प्रीनिया, रिवर रिटर्न ।
Answer :- (b)
(11) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका संवर्धन में बेहतरी कार्य करने पर उत्तराखंड के किस जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड मिला ?
(a) अल्मोड़ा
(b) देहरादून
(c) चमोली
(d) ऊधम सिंह नगर
व्याख्या :- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका संवर्धन में बेहतरीन कार्य करने पर चमोली जिले को राष्ट्रीय स्तर पर स्कोर सिल्वर अवार्ड मिला जिले में विभिन्न जगहों पर आजीविका संवर्धन के लिए किए गए कार्यों से लोगों को अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। चमोली में भोजपत्र पर लेखन, लैंटाना से फर्नीचर निर्माण, फल संरक्षण व बद्री प्रसाद निर्माण आदि की सराहना की गई।
Answer :- (c)
(12) बादल फटने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ?
1. किसी क्षेत्र में एक घंटे में 100 सेंटीमीटर या उससे अधिक वर्षा को बादल फटने की घटना के रूप में वर्गीकृत किया जाता है
2. भारत मौसम विज्ञान विभाग वर्ष की घटनाओं के साथ उसकी मात्रा की भविष्यवाणी करता है ?
3. बादल फटने की अधिकांश घटनाएं मैदानी राज्यों में होती हैं
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) उपर्युक्त सभी
(d) कोई भी नहीं
व्याख्या :- जब बादल एक ही स्थान पर एक सीमित दायरे में अचानक से तेज बारिश होती है। तब उसे बादल फटना कहा जाता है। दरअसल बादल फटने की घटना तब घटित होती है जब भारी मात्रा में नमी वाले बादल एक जगह एकत्र हो जाते हैं। जिससे पानी की बूंदे आपस में मिल जाती हैं और बूंद का भार बढ़ने से बादल का घनत्व बढ़ जाता है। बहुत भारी वर्षा की सभी घटनाएं बादल फटना नहीं होती क्योंकि बादल फटने की एक बहुत ही विशिष्ट परिभाषा होती है यह एक छोटे से क्षेत्र में अल्पकालिक और तीव्र वर्षा की घटना है।
मुख्य बिंदु
- 1 घंटे में 100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में 10 सेंटीमीटर या उससे अधिक वर्षा को बादल फटने की घटना के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। इसके अलावा किसी क्षेत्र में आधे घंटे की अवधि में 5 सेंटीमीटर वर्षा को भी बादल फटे की श्रेणी में रखा जाएगा।
- बादल फटने की अधिकांश घटनाएं हिमालयी (पहाड़ी) राज्यों में होती हैं।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग वर्ष की घटनाओं के साथ उसकी मात्रा की भविष्यवाणी करता है ।
Answer :- (b)
(10) किस देश द्वारा हाल ही में लांच किया गया चंद्रयान मिशन लूना-25 विफल हो गया ?
(a) जापान
(b) रुस
(c) अमेरिका
(d) चीन
व्याख्या :- रूस देश द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया चंद्रमा के अध्ययन के लिए मिशन लूना - 25 विफल हो गया था। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह संरचना और चंद्र ध्रुवीय बाह्मंय मंडल के प्लाज्मा और धूल कणों का अध्ययन करना था।
Answer :- (b)
(11) किस भारतीय लेखक को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 45वां यूरोपीय निबंध पुरस्कार दिया गया है ?
(a) शशि थरूर
(b) अरुंधति रॉय
(c) विनोद कांबली
(d) अभिनव रॉय
व्याख्या :- अरुंधति राय को वर्ष 2023 का 45वां यूरोपियन एसे प्राइस फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया जाएगा । यह पुरस्कार उन्हें 2021 में प्रकाशित आजादी नामक निबंध संकलन के फ्रेंच अनुवाद के लिए दिया जाएगा। यूरोपीय निबंध पुरस्कार स्विजरलैंड के अनुसार ने पैलेस में 12 सितंबर को दिया जाएगा।
Answer :- (b)
(12) भारतीय जीवन बीमा निगम का नया निबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
(a) अजय कुमार
(b) अशोक सिंध
(c) आर दोरईस्वामी
(d) अवधेश पुरी
व्याख्या :- केंद्र सरकार ने आर दोरईस्वामी को भारतीय जीवन बीमा निगम का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर 2023 को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे और 31 अगस्त 2026 को अपनी सेवानिवृत्त तक इस पद पर बने रहेंगे। LIC एक भारतीय बहुराष्ट्रीय क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी है। जिसकी स्थापना 1956 में हुई थी इसका मुख्यालय मुंबई में है।
Answer :- (c)
(14) टाइगर गणना रिपोर्ट 2022 के अनुसार सर्वाधिक बाघों की संख्या वाला टाइगर रिजर्व निम्नलिखित में से कौन सा है ?
(a) बांदीपुर टाइगर रिजर्व
(b) कार्बेट टाइगर रिजर्व
(c) काजीरंगा टाइगर रिजर्व
(d) कान्हा टाइगर रिजर्व
व्याख्या :- हाल ही में केंद्रीय वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने all India tiger report estimation report 2022 जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की संख्या 2018 के 2967 से बढ़कर 2022 में 3,682 हो गई है। इन चार वर्षो में बाघों की संख्या में 6 % की वार्षिक दर से वृद्धि हुई है। मध्य प्रदेश राज्य में सर्वाधिक 785 बाघ की गणना की गई है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक में 563 बाघ तथा तीसरे स्थान पर उत्तराखंड में 560 बाघों की गणना की गई है।
उत्तराखंड का कार्बेट टाइगर रिजर्व सर्वाधिक बाघों की संख्या वाला टाइगर रिजर्व है। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व में 260 भागों की संख्या आंकी की गई है। इसके बाद बांदीपुर (105), तथा नागरहोल (141), आदि हैं।
Answer :- (b)
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 2023
(15) 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजवानी कौन करेगा?
(a) दक्षिण अफ्रीका
(b) भारत
(c) ब्राजील
(d) रूस
व्याख्या :- 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 22-24 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में किया गया। इस सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरील रामाफोस, पीएम नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति की जिनपिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियों लूला डा सिल्वा ने समूह के विस्तार की घोषणा की गई।
1 जनवरी 2024 से ब्रिक्स में 6 नए देशों के प्रवेश के साथ ब्रिक्स के सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। इसमें सऊदी अरब, मिस्र, ईरान, अर्जेंटीना, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया जाएगा। वर्तमान समय में ब्रिक्स पांच देशों का समूह है - ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।
15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय - ब्रिक्स और अफ्रीका पारस्परिक रूप से त्वरित विकास, धारणीय विकास और समावेशी बहु पक्षवाद के लिए साझेदारी है।
Answer :- (a)
(16) एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी 2023 किस देश ने जीती है?
(a) भारत
(b) मलेशिया
(c) पाकिस्तान
(d) चीन
व्याख्या :- भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले गए एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में भारत ने मलेशिया को 4-0 से हरा दिया भारतीय टीम चौथी बार यह खिताब जीत चुकी है। अब भारत सबसे ज्यादा बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है।
इसके अलावा देश में पहली बार वुमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। वूमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन 1985 से शुरू हुआ था।
Answer :- (a)
(17) उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत कब हुई ?
(a) 1 जुलाई 2023
(b) 4 नवंबर 2022
(c) 5 नवंबर 2021
(d) 15 अगस्त 2021
व्याख्या :- उत्तराखंड में राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत 4 नवंबर 2022 को की गई थी जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा इस योजना के माध्यम से सन 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने प्रयास है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत 2 करोड़ महिलाओं के कौशल प्रशिक्षण के लिए योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है ।
Answer :- (b)
(18) 32वां बिहारी पुरस्कार 2022 डॉ. माधव हाड़ा को किस पुस्तक के लिए मिला ?
(a) अंजान रास्ते भटकी मंजिल
(b) हम यहां थे
(c) पचरंग चोला पहर सखी रे
(d) उड़न छू
व्याख्या :- 32वां बिहारी पुरस्कार प्रो. माधव हाडा को उनकी 2015 की साहित्यिक आलोचना पुस्तक "पचरंग चोला पहाड़ सखी रे" प्रदान किया गया। इस उपन्यास में मीरा की छवि के निर्माण की प्रक्रियाओं को समझने के साथ विभिन्न स्रोतों में उपलब्ध उसके स्त्री अनुभव और संघर्ष के संकेत की पहचान और विस्तार का प्रयास किया गया है। वर्ष 2021 का बिहारी पुरस्कार मधु कांकरिया को उपन्यास "हम यहां थे" के लिए दिया गया था।
बिहारी पुरस्कार के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है. 1991 ईस्वी में के. के. बिरला फाउंडेशन द्वारा रीतिकाल के प्रसिद्ध कवि बिहारी लाल के नाम पर इस पुरस्कार की स्थापना की।
Answer :- (c)
(19) फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन का ओनर" किसे मिला ?
(a) डॉ मनमोहन सिंह
(b) आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास
(c) पीएम मोदी
(d) विदेश मंत्री एस. जयशंकर
व्याख्या :- हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। लीजन ऑफ ऑनर 1802 में पूर्व फ्रांसीसी सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा स्थापित किया गया था।
Answer :- (c)
(20) HE 1005 - 1439 निम्न में से है?
(a) एक तारे का नाम
(b) मिसाइल का नाम
(c) कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का एड्रेस
(d) वायरस का नाम
व्याख्या :- HE 1005 - 1439 एक तारे का नाम है। जिसकी खोज भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के बेंगलुरु में स्थापित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स वैज्ञानिकों ने की है। वैज्ञानिकों ने इस नए तारे को कार्बन-एन्हांस्ड-मेटल-पुअर के रूप में वर्गीकृत किया है। तारे के रासायनिक संरचना का विश्लेषण करने के लिए सुबारू टेलिस्कोप से जुड़े स्पेक्ट्रोग्राफ का उपयोग किया गया था।
Answer :- (a)
(21) निम्नलिखित में से कौन सा कथन जीएसटी के बारे में सत्य नहीं है ?
1. सम्पूर्ण भारत में जीएसटी (GST) 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया था।
2. जीएसटी (GST) एक प्रत्यक्ष कर है।
3. जीएसटी स्लैब के तहत सभी वस्तुओं और सेवाओं के लिए चार स्तरीय कर संरचना 5%, 12%, 18% और 28% है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही है ?
(a) केवल 1
(b) 2 और 3
(c) केवल 2
(d) 1 और 3
व्याख्या :- हाल ही में देश में जीएसटी लागू होने के 6 साल पूरे हो गए और जिसके उपरांत वस्तु एवं सेवा कर दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता की थी।
भारत में जीएसटी 1 जुलाई 2017 को 101 में संविधान संशोधन के साथ लागू किया गया था। इसे राष्ट्रपति द्वारा संशोधित संविधान के अनुच्छेद 279 (A) एक के अनुसार स्थापित किया गया था। यह एक प्रकार का अप्रत्यक्ष कर है जिसमें सभी वस्तुओं और सेवाओं के लिए चार स्तरीय कर संरचना 5%, 12%, 18% और 28% का प्रावधान किया गया है।
केंद्रीय कर जैसे - उत्पाद शुल्क, सेवा कर आदि को कवर करने के लिए केंद्रीय GST तथा VAT और लग्जरी टैक्स आदि को कवर करने के लिए राज्य जीएसटी (SGST) एवं अंतर्राज्यीय व्यापार कवर करने के लिए एकीकृत जीएसटी (IGST) लागू किया गया था।
Answer :- (c)
(22) हाल ही में किसने कोलकाता शहर में युद्धपोत 'आईएनएस विंध्यगिरी' का उद्घाटन किया ?
(a) पीएम नरेंद्र मोदी
(b) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
(c) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
(d) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर सुविधा में भारत के नवीनतम युद्ध पार्ट आईएनस 'विंध्यगिरी' का उद्घाटन किया। विंध्यगिरी भारतीय नौसेना के लिए जीआरएससी द्वारा बनाए जा रहे तीसरे जहाज का नाम है। P- 17 परियोजना के पहले पांच जहाज 2019 और 2022 के बीच लॉन्च किया जा रहे हैं।
Answer :- (b)
(23) महादेई वन्य जीव अभ्यारण्य स्थित है ?
(a) महाराष्ट्र
(b) ओडिशा
(c) गोवा
(d) असम
व्याख्या :- हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने द्वारा महादेई अभयारण्य व निकटवर्ती क्षेत्रों को बाघ रिजर्व बनाने की घोषणा की गई है । महादेई वन्य जीव अभ्यारण उत्तरी गोवा में वालपुर गांव के निकट स्थित है। 1999 में इसे वन्य जीव अभ्यारण के रूप में घोषित किया गया था जो की 208 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला है।
Answer :- (c)
(24) निम्नलिखित में से कौन सा कथन उड़ान योजना के बारे में सही है।
(a) UDAN का पूरा नाम "उड़े देश का आम नागरिक" है
(b) उड़ान योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी
(c) उड़ान योजना के तहत पहली उड़ान 2017 में शिमला से दिल्ली के लिए शुरू हुई थी
(d) उपर्युक्त सभी कथन सही है
व्याख्या :- अप्रैल 2023 में UDAN 5.0 की शुरुआत की गई। आंकड़ों के मुताबिक योजना की शुरुआत के बाद से अब तक 1.23 करोड़ से अधिक यात्रियों ने इस योजना के तहत यात्रा की है। इस योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। इस योजना का पूरा नाम उड़े देश का आम नागरिक है। इस योजना के तहत पहली उड़ान 2017 में शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।
Answer :- (d)
(25) भारत सरकार द्वारा 5 से 7 जुलाई के बीच हरित हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2023 कहां आयोजित किया गया ?
(a) मुंबई
(b) लखनऊ
(c) अहमदाबाद
(d) नई दिल्ली
व्याख्या :- भारत सरकार द्वारा 5 से 7 जुलाई 2023 तक नई दिल्ली में हरित हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2023 आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य हरित हाइड्रोजन के जरिए डिकार्बोनाइजेशन हेतु वैश्विक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस सम्मेलन में अमेरिका, जापान, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, अफ्रीका सहित अनेक देशों ने भाग लिया। सम्मेलन का आयोजन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के सहयोग से भारतीय उद्योग परिषद द्वारा कराया गया।
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन
हरित हाइड्रोजन मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत को हरित हाइड्रोजन उत्पादक उपयोग और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाना है। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन की शुरुआत 4 जनवरी 2023 को हुई थी। यह मिशन वर्ष 2070 तक भारत के नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
Answer :- (d)
(26) पीएम मित्र योजना का संबंध है -
(a) प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए
(b) पर्यावरण सुरक्षा से
(c) कपड़ा उद्योगों में निवेश से
(d) वित्तीय समावेशन से
व्याख्या :- पीएम मित्र योजना का संबंध कपड़ा उद्योगों में निवेश से है। पीएम मित्र योजना प्रधानमंत्री के 5F अर्थात फॉर्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन से प्रेरित है। इस योजना के तहत आत्मनिर्भाभर के निर्माण को दृष्टिकोण में रखते हुए भारत को वैश्विक कपड़ा मानचित्र पर मजबूती स्थापित करना है। पीएम मित्र योजना का पूरा नाम "प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टैक्सटाइल रीजन एंड अपैरल" है।
इसके अतिरिक्त कपड़ा उद्योग को राष्ट्रीय तकनीकी कपड़ा मिशन और कपड़ा क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना सामर्थ सहित कपड़ा मंत्रालय की मौजूदा आकर्षक योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Answer :- (c)
(27) निम्न में से किस संस्था द्वारा एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल UDGAM लॉन्च किया गया है
(a) वित्त मंत्रालय
(b) शिक्षा मंत्रालय
(c) भारतीय रिजर्व बैंक
(d) नीति आयोग
व्याख्या :- हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल UDGAM लॉन्च किया है। जिसका पूरा नाम अनक्लेमड डिपॉजिट्स - गेटवे टू एक्सेस इनफॉरमेशन है। यह पोर्टल आम लोगों को एक ही स्थान पर कई बैंकों में अपनी अनक्लेमड डिपॉजिट की खोज करना आसान बनाता है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2023 के अंत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अनक्लेमड डिपॉजिट्स की कुल राशि 35,012 करोड रुपए थी।
Answer :- (c)
(28) फीफा महिला विश्व कप 2023 का खिताब ताब किसने जीता ?
(a) चीन
(b) स्पेन
(c) इंग्लैंड
(d) पुर्तगाल
व्याख्या :- ऑस्ट्रेलिया की सिडनी स्टेडियम में फीफा महिला विश्व कप 2023 का खिताब स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर जीता। फीफा का पूरा नाम federation internationale de football है। फीफा महिला विश्व कप 2023 का आयोजन 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा किया गया। इस वर्ष इस विश्व कप का अब तक का नौवां संस्करण है। फीफा महिला विश्व कप की शुरुआत 1991 में हुई थी जो हर 4 साल में आयोजित किया जाता है। पहले फीफा महिला विश्व कप चीन में हुआ था।
Answer :- (b)
(29) संसद को राज्यों का नाम बदलने या उनके गठन और विस्तार का अधिकार भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है ?
(a) अनुच्छेद 1
(b) अनुच्छेद 3
(c) अनुच्छेद 6
(d) अनुच्छेद 7
व्याख्या :- संसद को राज्यों का नाम बदलने या उनके गठन और विस्तार का अधिकार भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद -3 में दिया गया है ।
हाल ही में केरल विधानसभा ने राज्य के नाम परिवर्तन के संदर्भ में केरल का नाम बदलकर "केरलम" करने का प्रस्ताव किया गया है। संविधान की पहली अनुसूची में राज्य का नाम केरल लिखा हुआ है जबकि राज्य को मलयालम में "केरलम" कहा जाता है।
Answer :- (b)
(30) हाल ही में राज्यसभा के नए उपसभापति के रूप में किन्हे चुना गया है ?
(a) स्मृति ईरानी
(b) कुलदीप सिंह
(c) अभिषेक अवस्थी
(d) एस फांगनोक कोन्याक
व्याख्या :- भारतीय सदन के उच्च सदन में नागालैंड से एकमात्र सांसद एस फांगनोक कोन्याक को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में नामित किया गया है। राज्यसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के तहत, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने फांगन को उपसभापतियों के पैनल में नामित किया। नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग गांव के रहने वाले हैं।
Answer :- (a)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.