सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uksssc Mock Test - 132

Uksssc Mock Test -132 देवभूमि उत्तराखंड द्वारा आगामी परीक्षाओं हेतु फ्री टेस्ट सीरीज उपलब्ध हैं। पीडीएफ फाइल में प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। और टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। Join telegram channel - click here उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर  (1) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।              सूची-I.                  सूची-II  A. पूर्वी कुमाऊनी वर्ग          1. फल्दाकोटी B. पश्चिमी कुमाऊनी वर्ग       2. असकोटी  C. दक्षिणी कुमाऊनी वर्ग       3. जोहार D. उत्तरी कुमाऊनी वर्ग.        4.  रचभैसी कूट :        A.   B.  C.   D  (a)  1.    2.  3.   4 (b)  2.    1.  4.   3 (c)  3.    1.   2.  4 (d) 4.    2.   3.   1 (2) बांग्ला भाषा उत्तराखंड के किस भाग में बोली जाती है (a) दक्षिणी गढ़वाल (b) कुमाऊं (c) दक्षिणी कुमाऊं (d) इनमें से कोई नहीं (3) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 1. हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण है 2. हिंदी में लेखन के आधार पर 46 वर्ण है उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है? (a) केवल 1 (b) केवल 2  (c) 1 और 2 द

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (दिसंबर 2022)

Uttrakhand current affairs -2022

उत्तराखंड करंट अफेयर्स 2022 (दिसंबर)



Most important current affairs

देवभूमि उत्तराखंड द्वारा प्रत्येक महीने उत्तराखंड की परीक्षाओं की दृष्टि से 20 अति महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार किए जाते हैं। जिनकी शत-प्रतिशत परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना होती है। अतः सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

Uttrakhand current affairs 2022 (December Month)

(1) निम्न में से कौन सी रचना सुमित्रानंदन पंत की नहीं है ?
(a) कला व बूढ़ा चांद
(b) लोकायतन 
(c) यामा
(d) युगांतर

व्याख्या :- कला व बूढ़ा चांद, लोकायतन और युगांतर तीनों रचनाएं सुमित्रानंदन पंत की है। जबकि यामा महादेवी वर्मा की रचना है। 28 दिसंबर को हिंदी साहित्य जगत के महान कवि सुमित्रानंदन पंत की पुण्यतिथि थी। बता दें कि 20 मई 1900 को सुमित्रानंदन पंत का जन्म कौसानी में हुआ था और उनकी मृत्यु 28 दिसंबर 1977 इलाहाबाद में हुई थी। इनके बचपन का नाम गौसाईं दत्त था। यह छायावाद के चार कवियों में से एक थे। इन्हें 1960 में साहित्य अकादमी पुरस्कार काव्य संग्रह कला और बूढ़ा चांद के लिए दिया गया था। तथा 1968 में चिदंबरा काव्य संग्रह के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया।

Answer - (c)

(2) हाल ही में उत्तराखंड में महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने के लिए बिल पास किया गया है। क्षैतिज आरक्षण का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है ? 
(a) अनुच्छेद 14
(b) अनुच्छेद 15
(c) अनुच्छेद 15 (3)
(d) अनुच्छेद 16 (4)

व्याख्या :- क्षैतिज आरक्षण का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 15 (3) में किया गया है । उत्तराखंड की महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने के लिए हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने एक बिल पास किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की सार्वजनिक सेवाओं में महिलाओं की संख्या को बढ़ाना है। इस बिल के तहत सार्वजनिक सेवाओं और पदों पर महिलाओं को 30% आरक्षण मिलेगा।

Answer - (c)

(3) राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है
(a) उत्तराखंड
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) उत्तर प्रदेश
(d) ओडिशा

व्याख्या :- उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार नई शिक्षा नीति के तहत फ्री स्तर पर बाल वाटिका शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जो कि जुलाई से शुरू किया जाएगा। प्री स्तर पर बाल वाटिका को प्रारंभ करने में में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रमुख योगदान रहेगा।

Answer - (a)

(4) 26 जनवरी 2023 में कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड राज्य की झांकी के लिए किसे चुना गया है?
(a) केदारखंड की झांकी
(b) मानसखंड की झांकी
(c) बद्रीनाथ धाम की झांकी 
(d) टिहरी डैम की झांकी 

व्याख्या :- 26 जनवरी 2023 के लिए नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इस बार उत्तराखंड राज्य की ओर से मानसखंड को झांकी के लिए चुना गया है। झांकी के आगे तथा मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरण बारहसिंगा, घुरल अल्मोड़ा उत्तराखंड में पाए जाने वाले विभिन्न पक्षियों का झांकी के पिछले हिस्से में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह देवदार के वृक्षों को दिखाया जाएगा । उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ऐपण का भी झांकी के मॉडल में समावेश किया गया है।

Answer - (b)

(5) विश्वस्तरीय का "कायकिंग कैनोइंग अकादमी" उत्तराखंड के किस जनपद में स्थापित की जाएगी
(a) देहरादून जनपद
(b) उत्तरकाशी जनपद
(c) चमोली जनपद 
(d) टिहरी जनपद

व्याख्या :- हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने घोषणा की है कि उत्तराखंड के टिहरी जनपद में विश्वस्तरीय कायकिंग कैनोइंग सुविधाओं से युक्त ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर ट्रेनिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।


Answer - (d)

(6) स्कूली शिक्षा में उत्तराखंड को देशभर में कौनसा स्थान मिला ?
(a) 7वां
(b) 15वां
(c) 35वां
(d) 45वां

व्याख्या :- हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2020–21 की रिपोर्ट जारी की गई इस इंडेक्स में देश भर में उत्तराखंड को 35 स्थान मिला है। इस रिपोर्ट में केरल को प्रथम स्थान पर रखा गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार बीते 4 वर्षों में उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा का स्तर कभी भी ऊपर नहीं उठ पाया है जिस कारण उत्तराखंड का स्कोर इंडेक्स में 752 अंक से लुढ़क कर 719 पर आ पहुंचा। 

Answer -(c)

(7) उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिए नमामि गंगे के साथ किसका अनुबंध हुआ है?
(a) आईआईटी रुड़की
(b) पंतजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट
(c) गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय
(d) सिंचाई अनुसंधान संस्थान

व्याख्या :- 31 अक्टूबर 2022 को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पंतजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से आयोजित गंगा बेसिन क्षेत्र में प्राकृतिक कृषि कार्यक्रम के अवसर पर प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने के लिए नमामि गंगे और पंतजलि के बीच अनुबंध हुआ।

Answer - (b)

(8) निक्षय मित्र पंजीकरण में देश का पहला राज्य कौन बना है
(a) केरल
(b) गुजरात
(c) उत्तराखंड
(d) उत्तर प्रदेश

व्याख्या :- उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया है कि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान में सबसे अधिक निक्षय मित्रों का पंजीकरण कर उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान पाया है। उत्तराखंड टीवी मरीजों की औसत संख्या के आधार पर देश भर में सर्वाधिक निक्षय मित्र पंजीकरण वाला पहला राज्य बना है।

Answer - (c)

(9) हाल ही में किन्हें वर्ष 2022 का एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
(a) अर्चना गंगवार
(b) स्वाति सिंह
(c) शशि कला पांडे
(d) वंदना कटारिया

व्याख्या :- हाल ही में साइकिलिस्ट स्वाति सिंह को वर्ष 2022 का एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया है

Answer - (b)

(10) दिसंबर 2022 में कितनी विभूतियां को अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
(a) 4
(b) 6
(c) 9
(d) 12

व्याख्या :- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के विज्ञान भवन समारोह में 12 व्यक्तियों को अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जो निम्न हैं -
  1. अटल संस्कृति शिखर सम्मान - कन्हैया मित्तल
  2. अटल कलाकृति शिखर सम्मान - यशपाल शर्मा 
  3. अटल प्रज्ञा शिखर सम्मान - अजय भाई 
  4. अटल कीड़ा शिखर सम्मान - दिव्या काकरान
  5. अटल नृत्य निष्णात शिखर सम्मान - शबना शशिधरन
  6. अटल अन्वेषी शिखर सम्मान - प्रभु चंद्र मिश्रा 
  7. अटल उज्जवला शिखर सम्मान - प्रीति गुप्ता 
  8. अटल विभूति शिखर सम्मान - बीरेंद्र मेहरा 
  9. अटल समाज सेवी शिखर सम्मान - ओमप्रकाश परमार 
  10. अटल सेवा शिखर सम्मान - राजीव गुप्ता 
  11. अटल श्रीयुत शिखर सम्मान - रवि कुमार वार्ष्णेय
  12. होटल शौर्य शिखर सम्मान - अनुज माथुर 
Answer - (d)

(11) हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्म RRR को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। RRR के निर्देशक कौन है ?
(a) एस.एस. राजमौली 
(b) प्रशांत नील
(c) निशिकांत कामत 
(d) सुकुमार 

व्याख्या :- एसएस राजामौली की RRR और गुजराती फिल्म 'द लास्ट फिल्म शो' (छैलो शो ) को ऑस्कर 2023 अवार्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

Answer - (a)

(12) बद्रीनारायण को किस कविता के लिए हिंदी के साहित्य अकादमी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया ?
(a) नील नदी का वृक्ष
(b) तुमड़ी के शब्द 
(c) नया बस्ता
(d) जहाज का पंछी

व्याख्या :- 22 दिसंबर 2022 को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई। जिसमें हिंदी साहित्य के लिए बद्रीनारायण को उनकी कविता के लिए "तुमड़ी के शब्द" काव्य संग्रह के लिए सम्मानित किया गया। तथा अंग्रेजी के लिए अनुराधा राय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक सम्मानित किया जाएगा। अंग्रेजी भाषा में लिखा गया उपन्यास "all the life nature be lived के लिए अनुराधा रॉय को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 दिया जाएगा। 
               बता दें कि साहित्य अकादमी पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 में की गई थी। साहित्य अकादमी पुरस्कार संविधान की 22 भाषाओं व दो अन्य अंग्रेजी तथा राजस्थानी भाषा में दिया जाता है। देश का दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान साहित्य अकादमी पुरस्कार है जबकि पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार को माना जाता है। हिंदी में प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार माखनलाल चतुर्वेदी को 1955 में उनकी रचना "हिमतरंगिनी" के लिए को दिया गया था।

Answer - (b)

(13) भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव -2022 का आठवां संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा 
(a) लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
(b) भोपाल (मध्य प्रदेश)
(c) गांधीनगर (गुजरात)
(d) जयपुर (राजस्थान)

व्याख्या :- विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन भोपाल (मध्य प्रदेश) में 21 से 24 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। इसमें 14 से अधिक विभिन्न कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा देश भर में 8000 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का प्रारंभ वर्ष 2015 में प्रारंभ हुआ था इसका सातवां संस्करण गोवा में आयोजित किया गया था।


Answer - (b)

(14) मैंडस है -
(a) एक वायरस
(b) कम्प्यूटर 
(c) चक्रवाती तूफान 
(d) उल्कापिंड 

व्याख्या :- मैंडस एक गंभीर चक्रवाती तूफान है। जिसका अलर्ट तमिलनाडु के कई जिलों में भारतीय मौसम विभाग ने किया था। 

Answer - (c)

(15) रामप्पा मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है?
(a) तेलंगाना
(b) तमिलनाडु 
(c) गुजरात
(d) केरल

व्याख्या :- रामप्पा मंदिर तेलंगाना के पालमपेट गांव में स्थित है इसे राम लिंगेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1213 ईसा काकतीय वंश के राजाओं ने कराया था। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा तेलंगाना के रामप्पा मंदिर और भद्राचलम मंदिर समूह के तीर्थाटन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आधारशिला रखी गई है जिस कारण यह चर्चा में है। बता दें कि यूनेस्को द्वारा वर्ष 2021 में इस मंदिर को भारत का 39 वां विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है। और 40वां स्थल धोलावीरा (गुजरात) है।

Answer - (a)

(16) वीर बाल दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 12 जनवरी
(b) 13 जनवरी
(c) 25 दिसंबर
(d) 26 दिसंबर

व्याख्या :- हाल ही में 26 दिसंबर को देश में वीर बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिवस को मनाने की घोषणा प्रधानमंत्री ने जनवरी 2022 में कर दी थी। इससे पहले इस दिवस को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता था। क्योंकि 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह देश के लिए शहीद हुए थे।

Answer - (d)

(17) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का मुख्यालय कहां स्थित है
(a) मुंबई
(b) भोपाल
(c) नई दिल्ली
(d) चंडीगढ़

व्याख्या :- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है हाल ही UIDAI को ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार 2022 से प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार UIDAI को कार्बन फुटप्रिंट को कम करने हेतु रिसाइकल और पुनः उपयोग के विचार में विश्वास और बढ़ावा के लिए दिया गया है। इसके अलावा ऊर्जा खपत का एक भाग में सौर ऊर्जा का प्रयोग करके कर रहा है।

Answer - (c)

(18) "मोढेरा का सूर्य मंदिर" कहां स्थित है ?
(a) उत्तराखंड
(b) राजस्थान
(c) गुजरात 
(d) ओडिशा 

व्याख्या :- मोढेरा का सूर्य मंदिर गुजरात के मेहसाणा जिले में है। दरअसल हाल ही में यूनेस्को धरोहर की अस्थायी सूची में 3 नए स्थल मोढेरा का सूर्य मंदिर, वड़नगर शहर और उनाकोटी स्थल को शामिल किया गया है जिसके बाद अस्थायी सूची में स्थलों की कुल संख्या 52 हो गई है। जबकि स्थायी सूची में स्थलों की संख्या 40 है। बता दें कि किसी भी स्थल को स्थायी सूची में शामिल करने के लिए उसे अस्थायी सूची में जोड़ना प्राथमिक आवश्यकता माना जाता है। अस्थायी सूची में स्थान होना इस बात की गारंटी नहीं देता कि उस स्थल को सूची में शामिल किया जाएगा।

बात करें उनाकोटी स्थल तो यह त्रिपुरा में स्थित है यह हिंदू देवी देवताओं को चित्रित करते विशाल rock-cut से निकला है के लिए प्रसिद्ध है। यहां भगवान शिव की पूजा की जाती है। जबकि मोढेरा का सूर्य मंदिर और बड़नगर ऐतिहासिक शहर मेहसाणा (गुजरात) में स्थित है। मोढेरा सूर्य मंदिर का निर्माण चालुक्य वंश के भीम प्रथम ने करवाया था।


Answer - (c)

(19) हाल ही में "लोसार महोत्सव" किस केंद्र शासित प्रदेश में मनाया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) सिक्किम
(c) लद्दाख
(d) पांडिचेरी

व्याख्या :- हाल ही में नव वर्ष के अवसर पर 24 दिसंबर 2022 को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लोसार मनाया गया। लोहार एक तिब्बती शब्द है जिसका अर्थ है "नया साल" यह बौद्ध समुदाय द्वारा नववर्ष की शुरुआत के लिए मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त लद्दाख का हेमिस महोत्सव अत्यधिक प्रसिद्ध है।

Answer - (c)

(20) सविता पूनिया का संबंध किस खेल से है?
(a) बैडमिंटन
(b) एथलेटिक्स
(c) हॉकी
(d) क्रिकेट

व्याख्या :- सविता पूनिया एक भारतीय राज्य हरियाणा से हॉकी की महिला खिलाड़ी है। यह हॉकी में एक गोलकीपर है। यह लगातार दूसरा साल है जब सविता पूनिया और पी. आर. श्री राजेश दोनों को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा गोलकीपर ऑफ द ईयर 2021-22 चुना गया है। 

Answer - (c)

(21) हाल ही में अनिल कुमार लाहोटी को किस संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(a) सेबी का अध्यक्ष
(b) रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष
(c) मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष
(d) यूपीएससी का अध्यक्ष

व्याख्या :- हाल ही में अनिल कुमार लाहोटी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार लोहाटी ने 1 जनवरी 2023 से रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। श्री लोहाटी इससे पहले रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं। रेलवे में अपने 36 वर्षों से अधिक के कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

Answer - (b)

(22) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?
(a) हंसराज गंगाराम
(b) संजय मल्होत्रा
(c) संतोष कुमार यादव
(d) अरुण कुमार सिंह

व्याख्या :- बीते माह अनेक संस्थाओं में नई नियुक्तियां हुई हैं। जिनमें प्रमुख हैं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगा राम को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संजय मल्होत्रा को भारत सरकार के नए राज्य सचिव का कार्यभार दिया गया है और संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरुण कुमार सिंह को ओएनजीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हंसराज गंगाराम - राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के वर्तमान अध्यक्ष 
संजय मल्होत्रा - भारत सरकार के नए राज्य सचिव 
संतोष कुमार यादव - राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष के वर्तमान अध्यक्ष 
अरुण कुमार सिंह - ONGC के वर्तमान अध्यक्ष 

Answer - (a)

(23) पुष्पकमल दाहाल किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं
(a) श्रीलंका 
(b) नेपाल
(c) मलेशिया 
(d) बांग्लादेश

व्याख्या :- पुष्प कमल दाहाल नेपाल देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं। पुष्प कमल दाहाल एक नेपाली राजनेता है जो 2008 से 2009 और फिर 2016 से 2017 तक प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पुष्प कमल दहल को तीसरी बार देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

Answer - (b)

(24) भारत अंतरराष्ट्रीय "वासेनार व्यवस्था" का सदस्य कब बना ?
(a) 1967
(b) 1992
(c) 2008
(d) 2017

व्याख्या :- भारत दिसंबर 2017 में 42वें सदस्य के रूप में भारतीय वासेनार व्यवस्था में शामिल हुआ था। वासेनार व्यवस्था में भारत शामिल होने वाला अंतिम देश है। 
वासेनार व्यवस्था क्या है?
यह एक स्वैच्छिक निर्यात नियंत्रण व्यवस्था है जो पारंपरिक हथियारों और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं एवं प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देती है। यह व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता में योगदान करने के लिए स्थापित की गई है। इस व्यवस्था को 1996 में बहुपक्षीय निर्यात को नियंत्रण करने के लिए प्रयोग में लाया गया था। इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया के विएना में हैं । इसमें कुल 42 सदस्य देश हैं।


Answer - (d)

(25) निम्न में से कौन सा कथन गलत है
(a) पहला फुटबॉल फीफा विश्व कप 1930 में खेला गया था।
(b) महिलाओं के फीफा टूर्नामेंट की शुरुआत 1991 में हुई थी।
(c) फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कतर में किया गया था।
(d) फीफा वर्ल्ड का सर्वाधिक खिताब जीतने वाला देश अर्जेंटीना है।

व्याख्या :- स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच 18 दिसंबर 2022 को कतर के लुसेल स्टेडियम में हुआ। फीफा विश्व कप में यह तीसरी बार हुआ है कि विजेता टीम का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बता दे कि अर्जेंटीना का यह अब तक का तीसरा खिताब है इससे पहले 1978 और 1986 में फीफा विजेता बन चुका है। 

फीफा विश्व कप 2022 का 22वां संस्करण 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक कतर देश में आयोजित किया गया था। इसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फ्रांस के किलियन एम्बापे 1966 के बाद विश्व कप के फाइनल में हैट्रिक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। फीफा विश्व कप 2022 का 
  • गोल्डन बॉल अवार्ड - लियोनेल मेसी
  • गोल्डन बूट अवॉर्ड - किलियन एम्बापे 
बता दें कि ब्राजील अब तक सर्वाधिक 5 बार 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में यह खिताब जीत चुका है। इसके अलावा महिलाओं के फ़ीफ़ा टूर्नामेंट की शुरुआत की बात करें तो यह 1991 में शुरू हुआ था।

Answer - (d)

Related post :-







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एवं स्वतंत्रता सेनानी

उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व उत्तराखंड की सभी परीक्षाओं हेतु उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तित्व एवं स्वतंत्रता सेनानियों का वर्णन 2 भागों में विभाजित करके किया गया है । क्योंकि उत्तराखंड की सभी परीक्षाओं में 3 से 5 मार्क्स का उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अवश्य ही पूछा जाता है। अतः लेख को पूरा अवश्य पढ़ें। दोनों भागों का अध्ययन करने के पश्चात् शार्ट नोट्स पीडीएफ एवं प्रश्नोत्तरी पीडीएफ भी जरूर करें। भाग -01 उत्तराखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी [1] कालू महरा (1831-1906 ई.) कुमाऊं का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) "उत्तराखंड का प्रथम स्वतंत्रा सेनानी" कालू महरा को कहा जाता है। इनका जन्म सन् 1831 में चंपावत के बिसुंग गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम रतिभान सिंह था। कालू महरा ने अवध के नबाब वाजिद अली शाह के कहने पर 1857 की क्रांति के समय "क्रांतिवीर नामक गुप्त संगठन" बनाया था। इस संगठन ने लोहाघाट में अंग्रेजी सैनिक बैरकों पर आग लगा दी. जिससे कुमाऊं में अव्यवस्था व अशांति का माहौल बन गया।  प्रथम स्वतंत्रता संग्राम -1857 के समय कुमाऊं का कमिश्नर हेनरी रैम्

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता है । उनक

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ने कुमाऊं के भू-राजनैतिक महत्

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2

Uttrakhand current affairs in Hindi (May 2023)

Uttrakhand current affairs (MAY 2023) देवभूमि उत्तराखंड द्वारा आपको प्रतिमाह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराए जाते हैं। जो आगामी परीक्षाओं में शत् प्रतिशत आने की संभावना रखते हैं। विशेषतौर पर किसी भी प्रकार की जॉब करने वाले परीक्षार्थियों के लिए सभी करेंट अफेयर्स महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2023 की पीडीएफ फाइल प्राप्त करने के लिए संपर्क करें।  उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2023 ( मई ) (1) हाल ही में तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है। तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड के किस जनपद में स्थित है। (a) चमोली  (b) उत्तरकाशी  (c) रुद्रप्रयाग  (d) पिथौरागढ़  व्याख्या :- तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। तुंगनाथ मंदिर समुद्र तल से 3640 मीटर (12800 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एशिया का सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित शिवालय हैं। उत्तराखंड के पंच केदारों में से तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर का निर्माण कत्यूरी शासकों ने लगभग 8वीं सदी में करवाया था। हाल ही में इस मंदिर को राष्ट्रीय महत्त्व स्मारक घोषित करने के लिए केंद्र सरकार ने 27 मार्च 2023

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु