सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2022 (अक्टूबर माह)

Uttrakhand current affairs -2022

उत्तराखंड करंट अफेयर्स 2022 (अक्टूबर माह)

Most important current affairs

देवभूमि उत्तराखंड द्वारा प्रत्येक महीने उत्तराखंड की परीक्षाओं की दृष्टि से 20 अति महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार किए जाते हैं। जिनकी शत-प्रतिशत परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना होती है। अतः सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 


Uttrakhand current affairs 2022 (october Month)

(1) ‘गणेश सिंह मर्तोलिया’ निम्न में से किस आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(a) लोक सेवा आयोग
(b) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
(c) उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग
(d) उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग

व्याख्या : उत्तराखंड राज्य में पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से आईएसएस राजू ने 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया। तभी से आयोग में अध्यक्ष पद खाली चल रहा था हालांकि प्रकाश थपलियाल कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। 13 अक्टूबर को गणेश सिंह मर्तोलिया को उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (UKSSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Answer - (b)

(2) उत्तराखंड में स्थित सैन्य छावनी लैंसडाउन का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?
(a) सैनिक नगर
(b) कालौंडाडा
(c) ओडाथली
(d) किलपुरी

व्याख्या : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में स्थित लैंसडाउन सैनी छावनी का नाम कालोडांडा रखने की घोषणा की है। यूं तो लैंसडाउन का पहले नाम कालोडांडा था। कालोडांडा का समास विग्रह '"कालौ का डांडा" है। जिसका शाब्दिक अर्थ है 'काले बादलों से घिरा पहाड़' । 5 मई 1887 लेफ्टिनेंट कर्नल मेरंविग के नेतृत्व में अल्मोड़ा में बनी पहली गढ़वाल रेजीमेंट का स्थानांतरण 4 नवंबर 1887 को कालोडांडा में हुआ। बाद में 21 सितंबर 1890 में तत्कालीन भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर कालोडांडा का नाम लैंसडाउन रख दिया गया

Answer - (b)

(3) चमोली जनपद के औली नामक स्थान पर 15 नवंबर से किन दो देशों के बीच युद्धाभ्यास होगा?
(a) भारत और फ्रांस
(b) भारत और जापान
(c) भारत और रूस
(d) भारत और अमेरिका

व्याख्या : उत्तराखंड के चमोली जनपद में औली नामक स्थान पर भारत और अमेरिकी सेना 15 नवंबर से 2 दिसंबर तक युद्धाभ्यास करेंगे जिसमें दोनों देशों के बीच लगभग 350 से 350 हिस्सा लेंगे। युद्धाभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर के सैनिकों को ड्रॉप करने सहित हेलीबार्न एक्सरसाइज (IBG) होगी। (IBG) का परीक्षण 1 अक्टूबर 2018 में अरुणाचल प्रदेश में (ALC) से कुछ दूरी पर किया गया था यह एक तरह से सबसे नई युद्ध रणनीति है।

Answer - (d)

(4) उत्तराखंड की स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को किस संस्था द्वारा स्ट्रीट चिल्ड्रन (बेसहारा) पुनर्वास नीति लागू की गई है।
(a) महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय
(b) अल्पसंख्यक आयोग
(c) पलायन आयोग
(d) स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्रालय 

व्याख्या : 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में पहली बार स्ट्रीट चिल्ड्रन बेसहारा पुनर्वास नीति लागू की गई है। प्रदेश में अनाथ और सड़कों पर बेसहारा घूम रहे बच्चों की शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुनर्वास नीति का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Answer - (a)

(5) "लखपति दीदी योजना" का संबंध किस राज्य से है।
(a) उत्तर प्रदेश
(b) बिहार
(c) उत्तराखंड
(d) राजस्थान

व्याख्या : हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 4 नवंबर को उत्तराखंड राज्य में स्वयं सहायता से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने को लेकर राज्य सरकार ने 'लखपति दीदी योजना' की शुरुआत की है।

Answer - (c)

(6) 2020-21 की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड राज्य में बाल लिंगानुपात कितना बताया गया है?
(a) 1180
(b) 984
(c) 912
(d) 940

व्याख्या : राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में बाल लिंगानुपात में बेहतर सुधार हुआ है। राज्य में 0 - 5 आयु वर्ग तक के बच्चों का लिंगानुपात 984 आंका गया है, जो पिछले बीते वर्षों से बेहतर है।

Answer : (b)

(07) हाल ही में पिण्डारी ग्लेशियर और ............ ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है?
(a) चोपता बुग्याल
(b) बेदनी बुग्याल
(c) बागची बुग्याल
(d) दयारा बुग्याल

व्याख्या :-हाल ही में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर और चमोली जिले में बागची बुग्याल को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बागेश्वर में चमोली से आए एडवेंचर फाउंडेशन के प्रशिक्षकों को ट्रैक की शुरुआत बनने पर बधाई दी।

Answer - (c)

(08) उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 कितने विभूतियों को प्रदान किया जाएगा ?
(a) 1
(b) 2
(c) 5
(d) 6

व्याख्या :- उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। सरकार ने पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 विभूतियों को पुरस्कार के लिए चुना है। इसमें तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। 
  1. अजीत कुमार डोभाल - राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
  2. प्रसून जोशी - भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष
  3. जनरल बिपिन रावत - चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ चीफ (मरणोपरांत
  4. गिरीशचंद्र तिवारी - साहित्यकार (मरणोपरांत)
  5. स्वर्गीय वीरेन डंगवाल - पत्रकार (मरणोपरांत)
Answer - (c)

Current affairs -2022 (October month)

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स - 2022(अक्टूबर)

(09) प्रधानमंत्री ने किस राज्य में "मानगढ़ धाम" को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया है?
(a) गुजरात
(b) राजस्थान
(c) उत्तर प्रदेश
(d) उत्तराखंड

व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित "मानगढ़ धाम" को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया है। मानगढ़ धाम जनजातीय वीर वीरांगनाओं के तय, त्याग, तपस्या और देशभक्ति का प्रतिबिंब है। गोविंद गुरु लाखों आदिवासियों नायक थे। गोविंद गुरु का चिंतन, बौद्ध, और उनकी धुनी के रूप में मानगढ़ धाम में अखंड रूप से प्रतीत हो रहा है।
विशेष तथ्य : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है वर्तमान समय में।
 
Answer : (b)

(10) निम्न में से कौन सा सिंधु घाटी सभ्यता का एकमात्र बंदरगाह शहर था?
(a) कालीबंगा
(b) चन्हूदरो
(c) लोथल
(d) मोहनजोदड़ो

व्याख्या : लोथल सिंधु घाटी सभ्यता का एकमात्र बंदरगाह शहर था जो अब गुजरात में स्थित हैं हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर स्थल के निर्माण की समीक्षा की।

Answer - (c)


(11) "दुर्गावती टाइगर रिजर्व" किस राज्य में स्थापित है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) उत्तर प्रदेश
(c) उत्तराखंड
(d) कर्नाटक

व्याख्या : हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड ने प्रदेश के सातवें वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के संगठन की मंजूरी दी है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 7 टाइगर रिजर्व हो जाएंगे इसके टाइगर के टाइगर रिजर्व बनने के साथ मध्य प्रदेश देश में सर्वाधिक टाइगर रिजर्व वाला राज्य हो जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 6-6 टाइगर रिजर्व थे। दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में स्थित नौरादेही और नरसिंहपुर के दुर्गावती अभ्यारण को मिलाकर बनाया जाएगा। वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व है -
  1. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  2. पन्ना टाइगर रिजर्व
  3. पेंच टाइगर रिजर्व
  4. कान्हा टाइगर रिजर्व
  5. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  6. संजय दुबरी टाइगर रिजर्व
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान 
मध्य प्रदेश के राज्यपाल : श्री मंगू भाई पटेल 

Answer : (a)

(12) भारत का पहला स्लेंडर लोरिस अभ्यारण्य किस राज्य द्वारा अधिसूचित किया गया है? 
(a) केरल
(b) कर्नाटक
(c) तमिलनाडु
(d) मध्य प्रदेश

व्याख्या : तमिलनाडु सरकार द्वारा 12 अक्टूबर को कडुवुर स्लेंडर लोरिस अभ्यारण्य को देश का पहला स्लेंडर लोरिस अभ्यारण्य अधिसूचित किया है।
स्लेंडर लोरिस अर्थात पतला लोरिस भारत और श्रीलंका के मूल निवासी लोरिस की एक प्रजाति है। पतला लोरिस अधिकांश जीवन पेड़ों में बिताते हैं। यह आमतौर पर कीड़े, सरीसृप, पौधों की शूटिंग, और फलों का भोजन करते हैं। यह प्रजाति कृषि फसलों में कीटों के जैविक शिकारी के रूप में कार्य करती है और किसानों का लाभान्वित करती है। IUCN के द्वारा इस प्रजाति एंडेंजर्ड कैटेगरी में सूची बंद किया गया है।
स्लैंडर लेरिस प्रजाति के तत्काल संरक्षण के लिए तमिलनाडु सरकार ने करूर और डिंडीगुल जिलों में 11,800 हेक्टेयर वन क्षेत्रों की पहचान अभ्यारण्य के रूप में की है।

Answer - (c)

(13) किस संस्थान ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार जीता है
(a) IIT मद्रास
(b) IIT अहमदाबाद
(c) IIT कानपुर
(d) IIT रुड़की

व्याख्या : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा हाल ही में 2021-22 के लिए राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रदान किया गया। इस वर्ष यह पुरस्कार आईआईटी मद्रास को प्रदान किया गया है।

Answer (a)

(14) राजभाषा समिति ने अपनी रिपोर्ट का कौन सा खंड राष्ट्रपति को सौंपा है?
(a) 12 वाॅं
(b) 11 वाॅं
(c) 10 वाॅं
(d) 09 वाॅं

व्याख्या :- हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता वाली राजभाषा समिति की रिपोर्ट का 11वां खंड भारत के राष्ट्रपति को प्रस्तुत किया गया। एक ही राजभाषा पर संसद की समिति का गठन 1976 में राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 4 के तहत किया गया था । समिति की पहली रिपोर्ट 1987 में प्रस्तुत की गई थी।

Answer (b)

(15) मछली उत्पादन के मामले में भारत विश्व में किस स्थान पर है?
(a) पहले
(b) दूसरे
(c) तीसरे
(d) चौथे

व्याख्या : भारत मछली उत्पादन के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि देश है।

Answer (c)


(16) भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के 36वें अध्यक्ष कौन है?
(a) रोजर बिन्नी
(b) राजीव शुक्ला
(c) जय शाह
(d) आशीष शेलार

व्याख्या :- रोजर बिन्नी भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले पहले एंग्लो इंडियन खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1983 क्रिकेट विश्व में भाग लिया था। रोजर बिन्नी ने 1983 क्रिकेट विश्व कप में सबसे अधिक विकेट (18) लेने वाले क्रिकेटर थे। साथ ही 1983 में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। और भारतीय क्रिकेटर स्टूअर्ट बिन्नी के पिता हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने रोजर बिन्नी को 36 वां अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Answer - (a)

(17) हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है।
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) उत्तराखंड 
(c) मध्य प्रदेश 
(d) बिहार 

व्याख्या :- मध्यप्रदेश हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई करने वाला पहला राज्य बन गया है। भारत ऐसे देशों की सूची में शामिल हो गया है जहां एमबीबीएस की पढ़ाई मातृभाषा में होगी। संसार में रूस, यूक्रेन, जापान, चीन और फिलीपींस जैसे देशों में भी मातृभाषा में मेडिकल की पढ़ाई होती है।

Answer - (c)

(18) भारत के 50वें में मुख्य न्यायाधीश के रूप में किन्हें नियुक्त किया गया है?
(a) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
(b) जस्टिस संजय मल्होत्रा
(c) जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़
(d) जस्टिस यूयू ललित

व्याख्या :- हाल ही में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत का 50 वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 9 नवंबर को राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायाधीश धनंजय चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा। बता दें कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी 44 साल पहले 16वें चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किये थे। वे सबसे ज्यादा समय तक चीफ जस्टिस रहे।

Answer - (a)

(19) भारत के 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में किन्हें नियुक्त किया गया है ?
(a) ऋतुराज अवस्थी 
(b) मल्लिकार्जुन खड़गे 
(c) राजीव चन्द्रशेखर 
(d) राजीव कुमार 

व्याख्या :- उच्च सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी को भारत के 22 में विधि आयोग के रूप में नियुक्त किया गया है। 24 फरवरी 2020 को 22:00 पर विधि आयोग को अधिसूचित किए जाने के 2 साल से अधिक समय बाद यह नियुक्ति हुई है। राजा अवस्थी ने अक्टूबर 2000 21 जुलाई 2022 के दौरान कर्नाटक के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है।
भारत का विधि आयोग एक गैर संवैधानिक निकाय है आयोग एक निश्चित कार्यकाल के लिए स्थापित किया जाता है और कानून और न्याय मंत्रालय के सलाहकार निकाय के रूप में काम करता है। भारत सरकार ने 1955 में भारत के तत्कालीन महान्यायवादी श्री एनसीसी तलवार की अध्यक्षता में स्वतंत्र भारत के पहले विधि आयोग की स्थापना की थी।

Answer - (a)

(20) हाल ही में "अभियान सुमंगलम" चर्चा में था । यह किससे संबंधित है?
(a) नए रोजगार के पद सृजित करने से
(b) भ्रष्टाचार कम करने से
(c) पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान से
(d) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से

व्याख्या : "अभियान सुमंगलम" का संबंध पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान से हैं। भारत में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु जैसे पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान के लिए देश भर में सुमंगलम अभियान चलाया जा रहा है।

Answer - (c)


(21) "पीएम किसान सम्मेलन 2022" के दौरान प्रधानमंत्री ने किस योजना की शुरुआत की ?
(a) प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा परियोजना
(b) प्रधानमंत्री किसान कल्याण परियोजना
(c) प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना
(d) प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना

व्याख्या :- हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक प्रयोजना एक राष्ट्रीय एक उर्वरक वन नेशन वन फर्टिलाइजर का शुभारंभ किया। इस योजना की शुरुआत पीएम किसान सम्मेलन 2022 के दौरान की गई। इससे कंपनियों को  एक विरान नाम भारत के तहत उर्वरकों के विवरण में मदद मिलेगी।

Answer - (c)

Uttrakhand current affairs -2022

अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स -2022

(22) महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में किस देश को भारत ने हराकर खिताब जीता?
(a) थाईलैंड
(b) पाकिस्तान 
(c) श्रीलंका
(d) ऑस्ट्रेलिया 

व्याख्या - महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका की टीम से हुआ। जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की। भारतीय महिला टीम एशिया कप के इतिहास में अब तक 7वीं बार चैंपियनशिप जीत चुकी है। महिला एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया था।

Answer (c)

(23) COP-27 जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र की 27 वीं बैठक का मेजबान देश कौन सा है?
(a) ब्राजील
(b) भारत
(c) मिश्र
(d) नीदरलैंड

व्याख्या : COP - 27 जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र की 27 वीं बैठक का आयोजन मिस्र देश में हुआ।  इसका सम्मेलन 6 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगा। जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जी प्रतिनिधिमंडल का निर्माण कर रहे हैं।

Answer (c)

(24) चीन को पछाड़कर भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश कौन बना है?
(a) डेनमार्क 
(b) नीदरलैंड
(c) रूस
(d) ब्राजील

व्याख्या : वित्त वर्ष 2012 के बाद से भारत के शीर्ष 10 निर्यात स्थलों की सूची में नीदरलैंड को दो स्थानों पर ऊपर आ गया है। इस वित्त वर्ष में अगस्त तक 106% की वृद्धि के कारण 1 साल पहले 7.5 बिलियन डॉलर तक वृद्धि हुई नीदरलैंड और बांग्लादेश से आगे निकलते हुए भारत तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश के रूप में उभरा है।

Answer (b)

(25) भारतीय मूल के ऋषि सुनक किस देश के प्रधानमंत्री बने हैं?
(a) फ्रांस
(b) ब्रिटेन
(c) अमेरिका
(d) मलेशिया 

व्याख्या :- हाल ही में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी ऋषि सुनक के हाथों में आ गयी है। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय मूल का का व्यक्ति प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर बैठा है। ऋषि सुनक कंजरवेटिव पार्टी के नेता हैं। ऋषि सुनक का जन्म दक्षिणी बंदरगाह शहर साउथैंपटन में हुआ था। इनकी माता का नाम उषा सुनाक और पिता का नाम यशवीर सुनक है। उषा और यशवीर सुनक पूर्वी अफ्रीका के ब्रिटिश उपनिवेश उसे ब्रिटेन पहुंचे थे। सुना के दादा जी का जन्म बेटी शासन वाले पंजाब में हुआ था वहां से 1930 के दशक में वह पूर्वी अफ्रीका चले गए और वहीं बस गए।


Answer - (b)

(26) किस देश में महात्मा गांधी के जीवन पर समर्पित गांधी संग्रहालय खोला गया है ?
(a) अमेरिका
(b) ब्रिटेन
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) मालदीव

व्याख्या :- हाल ही में अमेरिका में न्यूजर्सी के अटलांटिक शहर में महात्मा गांधी के जीवन और उनके संदेशों को समर्पित एक संग्रहालय महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने उद्घाटन किया गया है। इस संग्रहालय को न्यूजर्सी स्थित गांधियन सोसायटी ने आदित्य बिरला समूह के साथ मिलकर बनाया है ।यह राष्ट्रपिता को समर्पित अमेरिका में पहला संग्रहालय है।

Answer - (a)

(27) हाल ही में शेहान करुणा तिलक ने बुकर पुरस्कार 2022 का खिताब जीता है ? वह किस देश से संबंधित है - 
(a) भारत 
(b) बांग्लादेश 
(c) अफगानिस्तान 
(d) श्रीलंका 

व्याख्या : साहित्य के क्षेत्र में ब्रिटेन का सबसे बड़ा पुरस्कार श्रीलंका के शेहान करुणा तिलक ने इस वर्ष का बुकर पुरस्कार 2022 का खिताब जीत लिया है। यह पुरस्कार उनके उपन्यास "द सेवेन मूवीस ऑफ माली अल्मेडा" के लिए मिला है। और यह उपन्यास चैट्स विद द डेड के नाम से भी उपलब्ध है। शेहान करुणातिलक का जन्म 1975 में श्रीलंका के गॉल नामक स्थान पर हुआ था। उन्होंने बुकर पुरस्कार का खिताब 47 वर्ष की उम्र में अपने दूसरे उपन्यास में जीता है। उनका पहला उपन्यास : "चाइनीज मैन द लीजेंड ऑफ प्रदीप मैथ्यू" था। जो 2010 में प्रकाशित हुआ था।

Answer - (d)

(28) एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 की मेजबानी कौन सा देश करेगा ?
(a) चीन
(b) भारत 
(c) कतर
(d) संयुक्त अरब अमीरात 

व्याख्या :- एशियाई फुटबाल परिसंघ (AFC) ने घोषणा की है कि एशियन कप फुटबॉल 2023 की मेजबानी 'कतर' करेगा। पहले इसकी मेजबानी चीन को मिली थी लेकिन कोविड-19 का हवाला देकर उसने अपनी मेजबानी वापस ले ली इसके अलावा 2027 के लिए भारत और सऊदी अरब को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Answer - (c)



Related posts :-






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...