उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश (b) हरियाणा (c) झारखंड (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...
Uttrakhand current affairs -2022
उत्तराखंड करंट अफेयर्स 2022 (सितंबर)
Most important current affairs
देवभूमि उत्तराखंड द्वारा प्रत्येक महीने उत्तराखंड की परीक्षाओं की दृष्टि से 20 अति महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार किए जाते हैं। जिनकी शत-प्रतिशत परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना होती है। अतः सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Uttrakhand current affairs 2022 (September Month)
(1) द्रौपदी का डंडा चोटी (डीकेडी) किस जनपद में स्थित है
(a) चमोली
(b) पौंड़ी
(c) उत्तरकाशी
(d) रुद्रप्रयाग
व्याख्या :- द्रौपदी का डंडा (डीकेडी) पर्वत चोटी उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जनपद में है। हाल ही में 4 अक्टूबर को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का 42 सदस्य दल डीकेडी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमें 29 पर्वतारोही हिमस्खलन में बर्फ से दब गए। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्वतारोही सविता कंसवाल का इसी दुर्घटना में निधन हो गया।
Answer - (c)
(2) उत्तराखंड में राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण के अध्यक्ष किन्हें बनाया गया है?
(a) डॉ चंद्र भूषण प्रसाद
(b) अमूल्य रतन सिन्हा
(c) शैलेंद्र सिंह बिष्ट
(d) डॉ आशुतोष गौतम
- व्याख्या :- अक्टूबर 2022 के प्रारंभ में उत्तराखंड में राज्य स्तरीय पर्यावरण समाधान निर्धारण प्राधिकरण (सिआ) का गठन किया गया है। SEIAA (सिआ) के अध्यक्ष अमूल्य रतन सिन्हा को बनाया गया है। जबकि सचिव के रूप में डॉ चंद्र भूषण प्रसाद को नियुक्त किया गया है।
- सिआ के अंतर्गत केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार 40 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में स्थापित होने वाले उद्योग, सड़क अथवा किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य और नदियों में 50 हेक्टेयर के क्षेत्र में उप खनिज चुगान संबंधी कार्यों में पर्यावरणीय प्रभाव आकलन कराना अनिवार्य है।
Answer - (b)
(3) एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की एडवांस माउंटेयरिंग कोर्स के दौरान द्रौपदी का डंडा चोटी के हिमस्खलन से निधन हो गया ? वह उत्तराखंड के किस जनपद की मूल निवासी हैं ?
(a) उत्तरकाशी
(b) पिथौरागढ़
(c) चमोली
(d) देहरादून
- व्याख्या :- सविता कंसवाल उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्वतारोही में से एक थी। सविता कंसवाल उत्तरकाशी के लोंथरू गांव की रहने वाली पर्वतारोही थी जिनका उत्तरकाशी जनपद में स्थित द्रौपदी का डंडा चोटी के हिमस्खलन में दबने से मौत हो गई।
- सविता कंसवाल ने मई 2022 में माउंट एवरेस्ट (8848 मी) और माउंट मकालु पर्वत (8463 मी) पर सफलता प्राप्त करके नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
- सविता ने उत्तरकाशी में स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू फोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स किया था। बता दें कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना 1965 में हुई थी।
Answer - (a)
(4) प्रख्यात कथाकार शेखर जोशी का निधन 4 अक्टूबर 2022 को हुआ? वह किस जनपद के मूल निवासी थे ?
(a) अल्मोड़ा
(b) बागेश्वर
(c) नैनीताल
(d) पिथौरागढ़
व्याख्या :- हाल ही में 4 अक्टूबर 2022 को प्रख्यात कथाकार शेखर जोशी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शेखर जोशी अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के ओलिया गांव के मूल निवासी थे। शेखर जोशी का हिंदी साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान था। हिंदी साहित्य में उन्हें 1987 में महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं - आकाशदीप, कोसी का घटवार ( प्रसिद्ध कहानी संग्रह), नौरंगी बीमार है (कहानी संग्रह), एक पेड़ की याद ( प्रसिद्ध चित्र संग्रह), हलवाहा, साथ के लोग, दाज्यू,
Answer - (a)
(5) उत्तराखंड की पहली महिला क्रिकेटर कौन है जिन्हें बीसीसीआई से प्रमाणित मैच रेफरी पैनल में शामिल किया गया है?
(a) एकता बिष्ट
(b) झूलन गोस्वामी
(c) निष्ठा फरासी
(d) मिताली राज
व्याख्या :- हाल ही में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अपैक्स काउंसिल सदस्य निष्ठा फरासी को बीसीसीआई की प्रमाणित मैच रेफरी बना दिया गया है। निष्ठा फरासी उत्तराखंड की पहली ऐसी महिला क्रिकेटर हैं जिन्हें बीसीसीआई की मैच रेफरी पैनल में शामिल किया गया है।
Answer - (c)
(6) उत्तराखंड के किस सैनिक को भारत में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद पर नियुक्त किया गया है?
(a) बी.एस. धनोआ
(b) बी. आर. चौधरी
(c) अनिल चौहान
(d) मनोज पांडे
व्याख्या :- हाल ही में केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को अगला चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) नियुक्त किया है। साथ ही चौहान भारत सरकार के सैन्य मामलों के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। अनिल चौहान उत्तराखंड से दूसरे सीडीएस बनने वाले सैनिक हैं जबकि प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत थे। अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को उत्तराखंड के ग्वाना गांव (पौड़ी गढ़वाल जनपद) में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती अनुपमा चौहान है। लेफ्टिनेंट जनरल ने कोलकाता में केंद्रीय विद्यालय फोर्ट विलियम से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की थी। उसके बाद सैनिक शिक्षा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला व भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से की थी।
महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी तक भारत के दोनों सीडीएस उत्तराखंड राज्य से हैं और वह भी दोनों पौड़ी गढ़वाल से।
Answer - (c)
(7) सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर की श्रेणी में निम्न में से किसे स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया ?
(a) कानपुर
(b) प्रयागराज
(c) हरिद्वार
(d) वाराणसी
- व्याख्या :- उत्तराखंड के हरिद्वार को एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर का पुरस्कार दिया गया।
- हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 प्रदान किए। जिसमें 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर लगातार छठे वर्ष भारत के सबसे स्वच्छ शहर में प्रथम स्थान पर रहा। जबकि मध्यप्रदेश 100 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य बना। वही त्रिपुरा 100 से कम शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य रहा झारखंड और उत्तराखंड ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 - यह पुरस्कार आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाते हैं। इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाने से है। इस वर्ष यह पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित आजादी स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के रूप में प्रदान किए गए। इन पुरस्कार के दौरान राष्ट्रपति ने औपचारिक रूप से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 डेथ नोट जारी किया साथ ही एक ऑडियो वीजुअल गीत भी जारी किया जिसका विषय 'गर्व' है
Answer - (c)
MCQ current affairs 2022 (September)
(8) रानीपुर वन्य जीव अभ्यारण कहां स्थित है ?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) उत्तर प्रदेश
(c) उत्तराखंड
(d) मध्य प्रदेश
व्याख्या :- रानीपुर वन्य जीव अभ्यारण बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश में स्थित है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने रानीपुर वन्य जीव अभ्यारण को राज्य के चौथे बाघ अभ्यारण की अधिसूचना को मंजूरी दी है। रानीपुर टाइगर रिजर्व, दुधवा (पीलीभीत) और अमनगढ, कार्बेट टाइगर रिजर्व के बाद उत्तर प्रदेश में चौथा टाइगर रिजर्व बनाया जाएगा। साथ ही बाघों के संरक्षण के लिए रानीपुर टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन भी स्थापित किया जाएगा।
Answer - (b)
(9) हाल ही में वर्ष 2022 में सरकार ने भारत का नया महान्यायवादी अटार्नी जनरल किसे नियुक्त किया है?
(a) आर. वेंकटरमणि
(b) उर्जित पटेल
(c) सुजॉय लाल थाओसेन
(d) अनीश दयाल सिंह
व्याख्या :- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट आर वेंकटरमणि को ने अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्हें 3 साल की अवधि के लिए भारत का अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है। आर वेंकटरमणि के.के. वेणुगोपाल की जगह भारत के अटॉर्नी जनरल बनें हैं।
बता दें कि भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद क्षेत्र के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है कि भारत का सर्वोच्च कानून अधिकारी होता है। अटॉर्नी जनरल के लिए कोई विशिष्ट कार्यकाल नहीं है और वह भारत के राष्ट्रपति का प्रसाद प्रयत्न पद धारण करता है। भारत का महान्यायवादी बनने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने की योग्य होना अति आवश्यक है।
Answer - (a)
(10) हाल ही में 52 वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
(a) रजनीकांत
(b) रणवीर सिंह
(c) आशा पारेख
(d) कंगना रनौत
व्याख्या :- हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 52 वे दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की गई। वर्ष 2022 में बीते जमाने की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 2020 के लिए दिया जाएगा। क्योंकि कोरोना काल के दौरान दादा साहब फाल्के पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जिस का आयोजन 30 सितंबर 2022 को किया जाना है दिया जाएगा। आशा पारेख को सन 1990 में पदम श्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 1998 से 2001 के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्यक्ष रही थी। आशा पारेख की कुछ प्रमुख फिल्में हैं कटी पतंग, तीसरी मंजिल, लव इन टोक्यो, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना आदि।
बता दें कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार सिनेमा क्षेत्र का देश का सर्वोच्च पुरस्कार है जिसकी शुरुआत 1969 में की गई थी। दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को सर्वप्रथम दिया गया था।
Answer - (c)
(11) बड़े राज्यों की श्रेणी में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 का पहला पुरस्कार किस राज्य ने जीता है?
(a) तेलंगाना
(b) तमिलनाडु
(c) हरियाणा
(d) उत्तराखंड
व्याख्या :- तेलंगना ने बड़े राज्यों की श्रेणी में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 का पहला पुरस्कार जीता है जबकि हरियाणा दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार प्रदान किए। यह पुरस्कार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति के परिपेक्ष में दिया गया है यह पुरस्कार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रविवार को दिए गए। जबकि छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार ने पहला स्थान हासिल किया।
Answer - (a)
(12) केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?
(a) विजयपथ
(b) शौर्य पथ
(c) कर्तव्य पथ
(d) विनय पथ
व्याख्या :- हाल ही में केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि दिल्ली के प्रतिष्ठित पद का नाम राजपथ से बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया जाएगा। इस नाम के परिवर्तन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को पुनः निर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं - सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में केंद्रीय सचिवालय और कई अन्य सरकारी कार्यालय के साथ एक नए त्रिकोणीय संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है। बता देगी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का निर्माण कार्य फरवरी 2021 में शुरू हुआ था। इसके अलावा रेड क्रॉस रोड का नाम लोक कल्याण मार्ग , औरंगजेब का नाम एपीजे अब्दुल कलाम, डलहौजी रोड का नाम दारा शिकोह कर दिया गया है।
Answer - (c)
(13) संयुक्त राष्ट्रीय द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक 2022 में भारत का कौन सा स्थान रहा है ?
(a) 131वां
(b) 132वां
(c) 136वां
(d) 139वां
व्याख्या :- संयुक्त राष्ट्रीय द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक में वर्ष 2021–2022 की रिपोर्ट के अनुसार में 192 देशों में भारत का स्थान 132वां रहा है। जबकि 2020-2021 की रिपोर्ट के अनुसार 189 देशों में 131वां रहा था। इस बार भारत का HDI का मान 0.633 आंका गया जो इससे पूर्व वर्ष 0.645 के मान से कम है। गिरावट के पीछे जीवन प्रत्याशा में गिरावट को जिम्मेदार ठहराया गया है जो 69.7 से गिरकर 67.2 वर्ष हो गया है मानव विकास सूचकांक 2021 में प्रथम स्थान पर सन् स्विट्जरलैंड और दूसरे स्थान पर नॉर्वे है।
Answer - (b)
(14) 'बथुकम्मा उत्सव' किस राज्य का प्रमुख त्यौहार है ?
(a) असम
(b) सिक्किम
(c) उत्तराखंड
(d) तेलंगाना
व्याख्या :- हाल ही में तेलंगाना में मनाया जाने वाला फूलों का त्योहार बथुकम्मा उत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को बधाई दी। इस त्यौहार को महिलाओं द्वारा दशहरा से पहले मनाया जाता है। महिलाएं आमतौर पर अपने ससुराल से अपने माता-पिता के घर वापस आती है और फूलों के उत्सव को जश्न मनाते हैं। त्योहार के दौरान महिलाएं स्थानीय फूलों जैसे सेना, गेंदा, कमल, कुकमिस आदि का उपयोग करके एक अलंकृत ढेर तैयार करती हैं जिसे बथुकामा कहा जाता है
Answer - (d)
(15) हाल ही में किन्हें हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है?
(a) दिलीप तिर्की
(b) धनराज पिल्ले
(c) संदीप सिंह
(d) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :- हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। दिलीप तिर्की 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा थे।
Answer - (a)
MCQ अन्तर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी
(16) ब्रिटेन की महारानी कौन है जिनका हाल ही में 96 वर्ष की आयु में निधन हुआ ?
(a) इसाबेल प्रथम
(b) ग्रैबिएला
(c) एलिजाबेथ द्वितीय
(d) एलिजाबेथ तृतीय
व्याख्या :- 8 सितंबर को ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ एलेग्जेंडर मैरी का जन्म 1 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ था। यह 1952 में अपने पिता किंग जॉर्ज चतुर्थ की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारी बनी थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 साल तक शासन किया। महारानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित 14 राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख थी। हाल ही में उन्होंने देश की 56 भी प्रधानमंत्री के रूप में लिस्ट रस को नियुक्त किया जो कि उनके शासनकाल के दौरान नियुक्त होने वाली 15वीं प्रधानमंत्री थी। एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स तृतीय को बनाया गया है।
Answer - (c)
(17) हाल ही में नोबेल शांति पुरस्कार 2022 किन्हें प्रदान किया गया है ?
(a) एलेस बालियात्स्की
(b) रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल
(c) यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज
(d) उपर्युक्त सभी
व्याख्या :- 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार संयुक्त रूप से एक व्यक्ति और दो संगठनों को दिया गया जो मानवधिकार और नागरिक स्वतंत्रता की वकालत करते हैं। प्राप्तकर्ता में बेल रूसी कार्यकर्ता एलिस बालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया है। यह पुरस्कार कई वर्षो तक उनके योगदान को मान्यता देता है जो सत्ता की आलोचना करने का अधिकार को बढ़ावा देता है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। इससे पूर्व फिलीपींस के पत्रकार मारिया रसा और रूस के दिमित्री मुरातावों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रक्षा प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Answer - (d)
(18) भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2022 किन्हे प्रदान किया जाएगा ?
(a) जॉन क्लॉसर
(b) एलेन एस्पेक्ट
(c) एंटोन जिंलिंगर
(d) उपरोक्त सभी
व्याख्या :- क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए वैज्ञानिकों एलेन एस्पेक्ट, जॉन क्लासर और एंटोन जिंलिंगर को 2022 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कैरोलीन आर. बर्टोजी, के. बैरी शार्पलेस और मोर्टेन मेल्डल को क्लिक केमिस्ट्री एवं बायोऑथोर्गोनल कैमिस्ट्री के विकास के लिए रसायन विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Answer - (d)
(19) साहित्य के क्षेत्र में 2022 के नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है ?
(a) अब्दुल रज्जाक गुरनाह
(b) एनी एनॉक्स
(c) a और b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :- फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को साहित्य के क्षेत्र में 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जीतने वाली 17वीं महिला लेखिका है। एनी को उनके साहस और तेजी से रोगों के निदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वह व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, व्यवस्था और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती है।
Answer - (b)
(20) 'बोल्कर टर्क' को हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था का प्रमुख नियुक्त किया गया है?
(a) संयुक्त राष्ट्री संघ
(b) संयुक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
(c) अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष
(d) विश्व व्यापार संगठन
व्याख्या :- हाल ही में ऑस्ट्रिया के बोल्कर टर्क को संयुक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। बोल्कर टर्क को मानवाधिकार आयोग का प्रमुख बनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्रीय संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रखा था। इससे पूर्व संयुक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रमुख मिशेल बाचेलेट थे। संयुक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना वर्ष 1946-47 में आर्थिक एवं सामाजिक परिषद की एक कार्यात्मक समिति के रूप में की गई थी।
Answer - (b)
I think this is the best current affairs for study
जवाब देंहटाएं