सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गजानन माधव मुक्तिबोध : Biography

हिन्दी भाषा के प्रमुख साहित्यकार  नमस्कार दोस्तों आज हम हिंदी साहित्य के सिलेबस के अनुसार बाहरी राज्यों में जन्म लेने वाले साहित्यकारों का अध्ययन करेंगे।‌ जो उत्तराखंड की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं आज के लेख में गजानन माधव मुक्तिबोध के जीवन परिचय और उनकी प्रमुख सभी रचनाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे । इससे पूर्व हम सुमित्रानंदन पंत, राहुल सांकृत्यायन, महादेवी वर्मा, शैलेश मटियानी और मंगलेश डबराल के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं। जिनके लिंक लेख के अंत में नीचे दिए गए हैं। तो आईए जानते हैं गजानन मुक्तिबोध के बारे में विस्तार से - गजानन माधव मुक्तिबोध  हिंदी साहित्य में 'अंधेरे के कवि' और फेंटेसी के बेजोड़ शिल्पी के रूप में विख्यात गजानन माधव मुक्तिबोध का नाम आधुनिक हिंदी काव्य के इतिहास में सबसे अलग और चमकीला है । वे प्रगतिशील चेतना और प्रयोगवाद के एक ऐसे अनूठे सेतु थे, जिन्होंने कविता को आत्म संघर्ष, आत्मा खोज और व्यवस्था के खिलाफ एक तीव्र बौद्धिक हथियार बनाया।  जीवन परिचय  गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म 13 नवंबर, 1917 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के 'श्...

Top 10 weekly current affair in hindi

 7 days challenge

Top 10 weekly current affair in hindi

22 February to 28 February

7 days challenge के अंतर्गत यहां देवभूमिउत्तराखंड.com के द्वारा सप्ताह के most important Top 10 weekly current affair हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी 2021 में होने वाली आगामी परीक्षाओं  शत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से फरवरी तक के प्रत्येक सप्ताह के करंट अफेयर पढ़ सकते हैं। 

(1) निम्न में से किसे हाल ही में बेस्ट एक्टर के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है ?

(a) राजकुमार राव

(b) अक्षय कुमार

(c) अमिताभ बच्चन

(d) इमरान खान

व्याख्या : दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत 1969 में की गई थी इसमें पुरस्कार के साथ 10 लाख रुपए और एक शाल  उपहार में दिए  जाते हैं । सर्वप्रथम इस प्रकार से एक्ट्रेस देविका रानी को सम्मानित किया गया था । 2020 से इस पुरस्कार को विभिन्न वर्गों में विभाजित करके सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2021 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड - अक्षय कुमार (लक्ष्मी) और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दीपिका पादुकोण (छपाक) व बेस्ट फिल्म "तानाजी - द अनसंग वॉरियर" को दिया गया है । इसके अलावा क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर मरणोपरांत  सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को दिया गया है।

(2) हाल ही में मध्य प्रदेश के किस जिले का नाम बदलकर नर्मदापुरम कर दिया गया है ?

(a) विदिशा

(b) राजगढ़

(c) चंबल

(d) होशंगाबाद

व्याख्या : मध्य प्रदेश में स्थित होशंगाबाद जिले का प्राचीन नाम नर्मदापुरम था । परमार राजा उदय वर्मा के ताम्रपत्र और नर्मदापुराण में होशंगाबाद में नर्मदापुरम कहा गया है। 1406 में आलम खान गौरी नर्मदा पुरम में गद्दी पर बैठा। और होशंगशाह की उपाधि धारण की । अपनी पद्वी के नाम पर प्रांत का नाम होशंगाबाद रखा। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का मानना है कि औरंगाबाद नर्मदा नदी के तट पर बसा है और जिले का नदी से सांस्कृतिक लगाव है इसलिए इसका नाम नर्मदापुरम रखने का निर्णय लिया ।

(3) हाल ही में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष किसे चुना गया है ?

(a) सुभाष रामनाथ पारधी

(b) अंजू बाला

(c) विजय सांपला

(d) अरुण हलदर

व्याख्या : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है । वर्ष 2021 में पूर्व सांसद विजय सांपला को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है । इनसे पूर्व रामशंकर कठेरिया NCSC के अध्यक्ष थे।

(4) हाल ही में ग्रैंड स्लैम का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 का महिला एकल खिताब किसने जीता है ?

(a) नाओमी ओसाका

(b) सेरेना विलियम्स

(c) जेनिफर ब्रैडी

(d) स्टैफी ग्राफ

व्याख्या : ग्रैंड स्लैम्स लॉन टेनिस गेम से संबंध रखता है। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 4  टूर्नामेंट होते हैं। सबसे पहला ऑस्ट्रेलियाई ओपन , दूसरा फ्रेंच ओपन , तीसरा विंबलडन और अंतिम USA ओपन । चारों टूर्नामेंट को ग्रैंड स्लेम के नाम से संबोधित किया जाता है । पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2021 का महिला खिताब जापान की नाओमी ओसाका  ने USA की जेनिफर ब्रैडी  को हराकर जीता। जबकि पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच ने 9वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतकर खिताब अपने नाम किया। इन्होंने फाइनल में एक तरफा मेदवेदेव को  हराकर जीत दर्ज की।

(5) दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत के किस शहर में स्थित है ?

(a) ईटन गार्डन (पश्चिम बंगाल)

(b) अहमदाबाद (गुजरात)

(c) धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)

(d) फिरोज शाह कोटला (नई दिल्ली)

व्याख्या : गुजरात के अहमदाबाद में स्थित मोटेरा स्टेडियम अब देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन चुका है  और संरचनात्मक बदलाव करके इसका आकार बढ़ा दिया गया है। और नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। जिसमें लगभग एक बार  में 1.32 लाख दर्शक मैच देख सकते हैं।

(6) भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति शासन का उल्लेख किया गया है ?

(a) अनुच्छेद 352

(b) अनुच्छेद 148

(c) अनुच्छेद 360

(d) अनुच्छेद 356

व्याख्या : हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी द्वारा इस्तीफा  दिया गया है। भारत के संविधान अनुच्छेद 356 के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद पुदुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है

(7) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक निकाय है।  इसका उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है ?

(a) अनुच्छेद 341

(b) अनुच्छेद 242

(c) अनुच्छेद 338

(d) अनुच्छेद 340

व्याख्या : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक निकाय है जिसका उल्लेख अनुच्छेद 338 में किया गया है।  जबकि अनुच्छेद 341 में अनुसूचित जातियों का उल्लेख किया गया है। NCSC का मुख्य कार्य अनुसूचित जातियों के रक्षा उपाय से जुड़े मुद्दों की निगरानी करना है।

(8) निम्न में से कौन सा राज्य हाल ही में महिलाओं को मालिकाना हक देने वाला पहला राज्य बना है-

(a) उत्तराखंड

(b) केरल 

(c) तमिलनाडु

(d) हिमाचल प्रदेश

व्याख्या : हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है । अब से महिलाओं को भी संपत्ति में मालिकाना हक मिल सकेगा । जिसका प्रयोग महिलाएं खुद के व्यवसाय के लिए लोन ले सकेंगे और विकास में सहायक सिद्ध होंगी।

(9) निम्न में से उत्तर प्रदेश के किस जिले को प्रधानमंत्री किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है ?

(a) वाराणसी 

(b) गोरखपुर

(c) अनंतपुरम

(d) गांधीनगर

व्याख्या : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में किसान सम्मान निधि योजना से  90% से अधिक किसानों को लाभ मिला है। तकरीबन 99.6% भौतिक सत्यापन कराए गए हैं। जिसके उपलक्ष्य में अनंतपुर जिले को प्रधानमंत्री  किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

(10) दुनिया का सर्वाधिक ऊंचाई वाला रेलवे पुल किस नदी पर बनाया जा रहा है ?

(a) चिनाब नदी

(b) रावी नदी 

(c) चंबल नदी

(d) ब्रह्मपुत्र नदी

व्याख्या : यह पुल चिनाब नदी में कौरी एरिया नामक स्थान पर बनाया जा रहा है। चिनाव पुल की कुल लंबाई 1315 मीटर बताई जा रही है जो पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर अधिक है । खास बात यह है कि यह रेलवे पुल 8 मेग्नीट्यूड के भूकंप और उच्च तीव्रता वाले विस्फोटों का भी सामना करने में सक्षम है।  यह पुल जम्मू और कश्मीर के विकास में सहायक सिद्ध होगा।

(11) grains of stardust नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है

(a) शशि थरूर

(b) रोहित शेट्टी

(c) विस्मया मोहनलाल

(d) अजय त्रिपाठी

यदि आपको हमारे द्वारा तैयार की गई  Top 10 weekly current affair की सीरीज  उपयोगी लगती  है तो अधिक से अधिक लोगों को शेयर कीजिए । और पिछले सप्ताह के top 10 current affair पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Related post :-




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts.
Please let me now.