सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Uttarakhand Current Affairs (Part -2)

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025  नवंबर माह के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स  (भाग -2) प्रश्न 11 : डब्ल्यूएचओ कोलाबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रोमा केयर, एम्स दिल्ली द्वारा नैनीताल में किस सम्मेलन का आयोजन किया गया? a) विज्ञान कांग्रेस 2025 b) बौद्धा सम्मेलन 2025 c) पीजी आइकॉन 2025 d) अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन 2025 व्याख्या: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भुजियाघाट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'पीजी आइकॉन 2025' का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन का आयोजन पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी द्वारा डब्ल्यूएचओ कोलाबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रोमा केयर, एम्स दिल्ली के सहयोग से किया गया।  राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को वेलनेस टूरिज्म और प्राकृतिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक इकोनॉमिक स्पिरिचुअल जोन स्थापित किए जाएँगे। c) पीजी आइकॉन 2025 प्रश्न 12 : 'आदर्श चंपावत' लोगो के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? a)...

Uttarakhand Current Affairs (Part -2)

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 


नवंबर माह के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स 

(भाग -2)

प्रश्न 11 : डब्ल्यूएचओ कोलाबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रोमा केयर, एम्स दिल्ली द्वारा नैनीताल में किस सम्मेलन का आयोजन किया गया?
a) विज्ञान कांग्रेस 2025
b) बौद्धा सम्मेलन 2025
c) पीजी आइकॉन 2025
d) अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन 2025

व्याख्या: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भुजियाघाट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'पीजी आइकॉन 2025' का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन का आयोजन पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी द्वारा डब्ल्यूएचओ कोलाबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रोमा केयर, एम्स दिल्ली के सहयोग से किया गया। 

राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को वेलनेस टूरिज्म और प्राकृतिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक इकोनॉमिक स्पिरिचुअल जोन स्थापित किए जाएँगे।

c) पीजी आइकॉन 2025

प्रश्न 12 : 'आदर्श चंपावत' लोगो के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) यह सहकारिता मेले में विमोचित हुआ
b) इसमें ऐपण कला लोक संस्कृति को दर्शाती है
c) यह केवल पर्यावरणीय समृद्धि पर केंद्रित है
d) इसमें युवा सशक्तिकरण को राफ्टिंग से दिखाया गया

व्याख्या: टनकपुर (चंपावत) में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 'आदर्श चंपावत' लोगो का विमोचन किया गया। यह लोगो मुख्यतः संतुलित, सतत व समावेशी विकास मॉडल का प्रतीक है। लोगो में स्थित मंदिर चंपावत की प्राचीन संस्कृति, हरियाली व पर्वतीय आभा पर्यावरणीय समृद्धि, यांत्रिक पहिए औद्योगिक विकास और नदी में राफ्टिंग करते युवा युवा सशक्तिकरण को दर्शाते हैं। इसके चारों ओर अंकित ऐपण कला जिले की समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान है। यह लोगो संस्कृति, प्रकृति, तकनीक और युवा शक्ति को विकास के चार स्तंभों के रूप में प्रस्तुत करता है।

उत्तर: c) यह केवल पर्यावरणीय समृद्धि पर केंद्रित है

प्रश्न 13 : 'सांस' अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a) वयस्कों में निमोनिया रोकथाम
b) 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निमोनिया से बचाना
c) मलेरिया जागरूकता
d) टीबी उपचार

व्याख्या : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अंतर्गत 'सांस' (SAANS - Social Awareness and Action to Neutralize Pneumonia Successfully) अभियान 2025-26 का राज्य स्तरीय शुभारंभ विश्व निमोनिया दिवस (12 नवंबर) के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला, देहरादून में किया गया। 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निमोनिया से बचाना और बाल स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान 12 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक पूरे राज्य में चलेगा, जिसमें जागरूकता, शुरुआती पहचान, समय पर उपचार और टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उत्तर: b) 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निमोनिया से बचाना

प्रश्न 14 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) रम्माण उत्सव चमोली जिले के सलूड डूंगरा गाँवों में मनाया जाता है।
ख) यूनेस्को ने 2019 में इसे अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रम्माण कला पर आधारित एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। रम्माण उत्तराखंड के चमोली जिले के सलूड डूंगरा नामक जुड़वां गाँवों में प्रतिवर्ष वैशाख (अप्रैल-मई) माह में मनाया जाने वाला लोक सांस्कृतिक उत्सव है। 

यह उत्सव क्षेत्रपाल देवता भूमियाल (भैरव) देवता के सम्मान में आयोजित होता है, जिसमें रामायण की कथाओं को लोकनाट्य, मुखौटा नृत्य और पारंपरिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। यूनेस्को ने वर्ष 2009 में रम्माण को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है।

उत्तर: a) केवल क

प्रश्न 15 : 9 नवंबर को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित रजत जयंती समारोह के दौरान कुटकी की खेती शुरू करने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए उत्तराखंड के किस गांव को 'जड़ी बूटी ग्राम' सम्मान  मिला?
a) घेस गाँव 
b) ग्वाल गांव
c) गुंजी गांव
d) माणा गांव 

व्याख्या: उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के तहत पिंडर घाटी के घेस गाँव को 'जड़ी बूटी ग्राम' के उत्कृष्ट गाँव के सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 9 नवंबर को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित रजत जयंती समारोह के दौरान दिया गया। इस गाँव को यह सम्मान वर्ष 2004 से स्वर्गीय केसर सिंह बिष्ट और स्वर्गीय कैप्टन हरक सिंह बिष्ट द्वारा कुटकी की खेती को सफलतापूर्वक शुरू करने और किसानों की आय में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला है।

उत्तर: a) घेस गाँव 

प्रश्न 16 : 'थ्रोन ऑफ द गॉड्स' के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) यह एक कॉफी टेबल बुक है
b) इसका विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया
c) यह पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में हुआ
d) यह कृषि विकास पर आधारित है

व्याख्या: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित पर्यटन विभाग के कार्यक्रम 'उत्तराखंड @ 25: रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'थ्रोन ऑफ द गॉड्स' नामक एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

उत्तर: d) यह कृषि विकास पर आधारित है

प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) उत्तराखंड ने BREP 2024 में पाँच श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार जीता।
ख) यह पुरस्कार व्यवसाय सुगमता को बढ़ावा देता है।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या : व्यापार सुधार कार्य योजना (BREP - Business Reform Action Plan) 2024 के अंतर्गत, उत्तराखंड ने पाँच प्रमुख सुधार श्रेणियों में 'टॉप अचीवर्स' पुरस्कार प्राप्त कर देश भर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। यह किसी भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को मिलने वाली सर्वोच्च मान्यता है, जो राज्य की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यवसाय सुगमता) में ऐतिहासिक बढ़त को दर्शाता है। जिन पाँच सुधार श्रेणियों में यह उपलब्धि मिली है, वे हैं: व्यवसाय परिवेश, निर्माण परमिट, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता और श्रम विनियमन सक्षमकर्ता।

उत्तर: c) दोनों

प्रश्न 18 : डॉ. ममता को 'टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड' किसके द्वारा प्रदान किया गया?
a) यूनेस्को
b) क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (यूकोस्ट)
c) आईसीएसई
d) एनसीईआरटी

व्याख्या: जनपद बागेश्वर की अध्यापिका डॉ. ममता को शिक्षण में नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड' हेतु चुना गया है। वह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरोड़ा कपकोट में विज्ञान विषय की अध्यापिका हैं। 

उन्हें यह पुरस्कार 14 नवंबर को देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (यूकोस्ट) द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने पीपीटी आधारित शिक्षण प्रणाली और स्वयं द्वारा तैयार ई-कंटेंट का उपयोग कर आईसीटी आधारित शिक्षण को प्रभावी बनाया है।

उत्तर: b) क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (यूकोस्ट)

प्रश्न 19 : गौरा देवी की 100वीं जयंती के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a) यह रैणी गाँव में मनाई गई।
b) भारतीय डाक विभाग ने विशेष डाक टिकट जारी किया
c) यह चिपको आंदोलन से जुड़ी है
d) गौरा देवी का जन्म रैणी गांव में हुआ।

व्याख्या: चिपको आंदोलन की प्रमुख नेत्री गौरा देवी की 100वीं जयंती उनके पैतृक गांव रेणी गाँव में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने गौरा देवी पर आधारित एक विशेष डाक टिकट और विशेष आवरण जारी किया, जो उनके योगदान को याद करता है।

बता दें कि गौरा देवी का जन्म 25 अक्टूबर 1925 को उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमांत लाता गांव (जोशीमठ) में हुआ था। विवाह के बाद रैणी गांव की निवासी बनी।

उत्तर: d) गौरा देवी का जन्म रैणी गांव में हुआ।

प्रश्न 20 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) ग्रीन सेस दिसंबर 2025 से लागू होगा।
ख) इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन पर भी यह टैक्स लागू होगा। 
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: उत्तराखंड सरकार ने दिसंबर 2025 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस (हरित कर) लगाने का निर्णय लिया है। इस टैक्स का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। वसूली के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं। यह टैक्स फास्टैग से ऑटोमेटिक तरीके से कटेगा और इसकी वैधता 24 घंटे की होगी। सरकारी वाहन (एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड), इलेक्ट्रिक वाहन और सीएनजी वाहन ग्रीन सेस से मुक्त रहेंगे।

उत्तर: a) केवल क

प्रश्न 21 : हिमालयी राज्यों की श्रेणी में वित्तीय प्रबंधन के लिए उत्तराखंड का स्थान क्या है?
a) पहला
b) दूसरा
c) तीसरा
d) चौथा

व्याख्या: राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (AJNIFM) द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रबंधन करने वाले राज्यों में स्थान दिया गया है। 

हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि अरुणाचल प्रदेश पहले और मेघालय तीसरे स्थान पर रहा। यह रिपोर्ट केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन कार्यरत संस्थान द्वारा तैयार की गई है।

उत्तर: b) दूसरा

प्रश्न 22: राज्य खनन तत्परता सूचकांक (SMRI) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) उत्तराखंड कैटेगरी C में है
b) कैटेगरी C में उत्तराखंड का दूसरा स्थान है
c) प्रोत्साहन राशि 100 करोड़ रुपये है
d) यह केवल श्रेणी A राज्यों के लिए है

व्याख्या: राज्य खनन तत्परता सूचकांक (SMRI - State Mining Readiness Index) केंद्र सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य खनन क्षेत्र में सुधार और राज्य स्तरीय प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है। राज्यों को उनकी खनिज संपदा के आधार पर तीन श्रेणियों (A, B, C) में बाँटा गया है, और उत्तराखंड को कैटेगरी C में रखा गया है। इस कैटेगरी में उत्तराखंड को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके लिए राज्य को 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

उत्तर: d) यह केवल श्रेणी A राज्यों के लिए है

प्रश्न 23 'गॉड टॉक्स विद अर्जुन' पुस्तक किस पर आधारित है?
a) रामायण
b) भगवद गीता
c) महाभारत
d) उपनिषद

व्याख्या : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'गॉड टॉक्स विद अर्जुन' (God Talks with Arjun) नामक पुस्तक का संक्षिप्त संस्करण जारी किया। यह पुस्तक भगवद गीता पर आधारित एक टीका है और इसके लेखक परमहंस योगानंद हैं।
उत्तर: b) भगवद गीता

प्रश्न 24: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) उत्तराखंड मदरसा बोर्ड 1 जुलाई 2026 से समाप्त होगा।
ख) उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने के साथ, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2016 को 1 जुलाई 2026 से निरस्त कर दिया जाएगा, और उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त कर दिया जाएगा। इस कदम के साथ, उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहाँ अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। 

राज्य में चल रहे सभी मदरसों को अब उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी और उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से संबद्ध होना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य सभी बच्चों को समान शिक्षा और समान अवसर प्रदान करना है।

उत्तर: c) दोनों

प्रश्न 25: 9 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में कितने करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
a) ₹5,140 करोड़
b) ₹8,140 करोड़
c) ₹10,140 करोड़
d) ₹6,140 करोड़

व्याख्या: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती और विकास परियोजनाएँ उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर 9 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में ₹8,140 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्य कार्यक्रम देहरादून स्थित एफआरआई (FRI) में आयोजित हुआ, जहाँ प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। प्रमुख आधारशिला परियोजनाओं में नैनीताल जिले की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना और देहरादून के लिए सगंग बांध पेयजल परियोजना शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28,000 से अधिक किसानों के खातों में ₹62 करोड़ की सहायता राशि भी जारी की।

उत्तर: b) ₹8,140 करोड़

प्रश्न 26 : आठवें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) इसका समापन 17 अक्टूबर 2025 को हुआ
b) थीम 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' थी
c) इसमें केवल महिलाओं की भागीदारी पर जोर था
d) यह देहरादून के हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में हुआ

व्याख्या: आठवें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का समापन समारोह 17 अक्टूबर 2025 को देहरादून के हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया। इस वर्ष के पोषण माह की थीम 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' रखी गई थी, जिसमें महिलाओं के साथ पुरुषों और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया।

उत्तर: c) इसमें केवल महिलाओं की भागीदारी पर जोर था

प्रश्न 27: शारदा कॉरिडोर परियोजना की अनुमानित लागत कितनी है?
a) ₹185.20 करोड़
b) ₹185.50 करोड़
c) ₹180.20 करोड़
d) ₹190.20 करोड़

व्याख्या: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के टनकपुर में शारदा घाट पर आयोजित एक कार्यक्रम में शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹185.20 करोड़ है, जिसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले में एक कृषि विश्वविद्यालय खोलने की भी घोषणा की।

उत्तर: a) ₹185.20 करोड़

प्रश्न 28 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) उत्तराखंड गौरव सम्मान 2025 में आठ हस्तियों को सम्मानित किया गया।
ख) इस वर्ष चार सम्मान मरणोपरांत थे।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: उत्तराखंड गौरव सम्मान 2025 उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर देहरादून पुलिस लाइन्स में आयोजित समारोह में उत्तराखंड गौरव सम्मान 2025 प्रदान किए गए। इस वर्ष यह सम्मान आठ विशिष्ट हस्तियों को दिया गया, जिनमें से छह को मरणोपरांत यह सम्मान मिला। सम्मानित हस्तियाँ थीं: 
  1. पद्मश्री जसपाल राणा (निशानेबाज) 
  2. देवतुड़ी (उद्यमी और समाजसेवी) 
  3. स्वर्गीय टॉम अल्टर (अभिनेता एवं लेखक) 
  4. स्वर्गीय सुशीला बलोनी (राज्य आंदोलनकारी) 
  5. स्वर्गीय गौरा देवी (चिपको आंदोलन की प्रणेता) 
  6. स्वर्गीय खड़क सिंह वालदिया (भूवैज्ञानिक) 
  7. स्वर्गीय तीलू रोतेली (वीरांगना) 
  8. स्वर्गीय शैलेश मटियानी (लेखक)

उत्तर: a) केवल क

प्रश्न 29 : महक क्रांति नीति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a) यह देश की पहली नीति है
b) यह 20 वर्षों के लिए लागू रहेगी
c) इसमें सब्सिडी 50% से 80% तक है
d) यह पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों के लिए है।

व्याख्या: उत्तराखंड सरकार ने देश की पहली महक क्रांति नीति (Aroma Revolution Policy) को मंजूरी दी है, जो अगले 10 वर्षों के लिए लागू रहेगी। इसका उद्देश्य बंजर भूमि का उपयोग करना, किसानों की आय बढ़ाना और जंगली जानवरों द्वारा होने वाले फसल नुकसान को कम करना है। इस नीति के तहत सगंध फसलों की खेती के लिए 50% से 80% तक की सब्सिडी दी जाएगी और राज्य में एरोमा वैली (सुगंध घाटी) स्थापित की जाएँगी। प्रस्तावित एरोमा वैली (सुगंध घाटियाँ): 
  • डेमस्क गुलाब वैली: चमोली और अल्मोड़ा 
  • दालचीनी वैली: चंपावत और नैनीताल 
  • तिमूर वैली: पिथौरागढ़ लेमन 
  • ग्रास वैली: हरिद्वार और पौड़ी 
  • मिंट वैली: उधम सिंह नगर और हरिद्वार
उत्तर: b) यह 20 वर्षों के लिए लागू रहेगी

प्रश्न 30: उत्तराखंड के कौन-से उत्पाद को हाल ही में GI टैग मिला है?
a) बद्री गाय का घी और बेडू
b) कुमाऊनी चाय और रिंगाल
c) पहाड़ी बासमती और आमला
d) काफल और तिमूर

व्याख्या: हाल ही में उत्तराखंड के दो स्थानीय उत्पादों को उनकी विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति और गुणवत्ता के लिए भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्रदान किया गया है: 
  • बद्री गाय का घी 
  • बेडू (हिमालय अंजीर) 
बेडू के प्रसंस्करण और उत्पाद निर्माण में पौड़ी जिले के महिला स्वयं सहायता समूह प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

उत्तर: a) बद्री गाय का घी और बेडू

प्रश्न 31: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
क) कुकुट विकास नीति 2025 पर्वतीय क्षेत्रों में 40% सब्सिडी देगी।
ख) इस नीति का मुख्य उद्देश्य मशरूम और सुगंधित जड़ी बूटी 
के उत्पादन में वृद्धि करना है।
कौन-सा सही है?
a) केवल क
b) केवल ख
c) दोनों
d) कोई नहीं

व्याख्या: उत्तराखंड कुकुट विकास नीति 2025 उत्तराखंड सरकार ने कुकुट विकास नीति 2025 को मंजूरी दी है, जो 31 दिसंबर 2030 तक प्रभावी रहेगी। इस नीति का मुख्य उद्देश्य अंडा और चिकन के लिए बाहरी राज्यों पर निर्भरता कम करना है। 

सब्सिडी दरें: पर्वतीय क्षेत्रों में कुकुट पालन के लिए: 40% सब्सिडी मैदानी क्षेत्रों में कुकुट पालन के लिए: 30% सब्सिडी इस योजना में लाभार्थियों का चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा। नीति के साथ ही अकेली, विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए महिला बकरी पालन योजना भी शुरू की गई है, जिसमें 100% सब्सिडी का प्रावधान है।

उत्तर: a) केवल क

प्रश्न 32: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग (STPL) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
a) यह 28 से 30 नवंबर 2025 तक होगा
b) इसका उद्देश्य छात्रों में नवाचार विकसित करना है
c) यह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी।
d) यूकोस्ट द्वारा आयोजित है

व्याख्या: उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट - UCOST) प्रदेश में पहली बार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग (STPL) का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 नवंबर 2025 तक प्रस्तावित 20वें राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के साथ आयोजित की जाएगी। 

इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और समस्या समाधान कौशल विकसित करना है, साथ ही उन्हें स्थानीय समस्याओं (जैसे भूस्खलन, जल संरक्षण, पर्वतीय कृषि) के लिए वैज्ञानिक समाधान खोजने हेतु प्रेरित करना है। यह लीग ब्लॉक स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक आयोजित होगी।

उत्तर: c) यह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी

Related Posts :-


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...

Uttarakhand Current Affairs 2025

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश  (b) हरियाणा (c) झारखंड  (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...