पर्वतों के निर्माण प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...
Ukpsc special MCQ
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी हेतु देवभूमि उत्तराखंड की साइट पर आप सभी के लिए उत्तराखंड स्पेशल MCQ और टेस्ट सीरीज प्रारंभ की गई है। इसमें आपको कथन और कारण सहित नये पैटर्न पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -101
(1) निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित नहीं है?
वंश संस्थापक
(a). परमार वंश अजयपाल
(b). कार्तिकेयपुर वंश बसन्तदेव
(c). चंद वंश सोमचंद
(c). पौरव वंश विष्णुवर्मन
(2) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I सूची-II
A. केदारकांठा बुग्याल रुद्रप्रयाग
B. बगजी बुग्याल चमोली
C. चोपता बुग्याल उत्तरकाशी
D. कफनी बुग्याल बागेश्वर
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 2 1 4
(d) 4 2 3 1
(3) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. मौर्य वंश का संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य था
2. चंद्रगुप्त मौर्य ने देहरादून में स्थित कालसी शिलालेख का निर्माण कराया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(4) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : नगर निगमों के अध्यक्ष को मेयर कहा जाता है
कथन (R) : मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष रीति द्वारा होता है
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(5) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I सूची-II
A. केदारनाथ वन्य जीव विहार 1972
B. नंदौर वन्य जीव विहार 2012
C. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान 1982
D. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान 1989
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 1 2 4
(d) 4 2 3 1
(6) निम्न में से कौन कौन से कथन सही है
(i) कुणिंद वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक अमोघभूति था
(ii) अमोघभूति ने कुणिंद काल में सर्वाधिक सिक्के छपवाए थे
(iii) अमोघभूति सिक्कों में कुषाण शैली का प्रभाव देखने को मिलता है।
(iv) अमोघभूति प्रकार के अधिकांश सिक्के तांबे और रजत धातु के थे।
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) (ii) और (iv)
(c) (i) (iii) और (iv)
(d) (ii) (iii) और (iv)
(7) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I सूची-II
A. पाणी राखो आंदोलन रामप्रसाद नौटियाल
B. गुजडू आंदोलन सुरेंद्र सिंह
C. रक्षा सूत्र आंदोलन सच्चिदानंद भारती
D. डाडामंडी आंदोलन उमराव सिंह रावत
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 1 2 4
(d) 4 2 3 1
(8) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : दूधातोली संख्या को उत्तराखंड का पामीर कहा जाता है
कथन (R) : दूधातोली श्रृंखला का विस्तार उत्तरकाशी, टिहरी व चमोली जनपद तक है।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(9) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. शिवालिक श्रेणी का प्राचीनतम नाम मैनाक पर्वत है
2. शिवालिक क्षेत्र में गर्म शीतोष्ण जलवायु पाई जाती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(10) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. प्रताप शाह ने टिहरी में अंग्रेजी शिक्षा की नींव रखी
2. 1873 ईस्वी में प्रताप शाह ने भूमि व्यवस्था की डोरी पैमाइश प्रथा का प्रयोग किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(1)a. (2)c. (3)a. (4)c. (5)a. (6)b. (7)c. (8)c. (9)c. (10)a

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.