भारती चंद की अमर गाथा आज हम इस लेख में चंद राजाओं के बारे में विस्तार से पढ़ने वाले हैं। हालांकि चंद राजवंश केवल उत्तराखंड तक ही सीमित था और बहुत बड़ा साम्राज्य नहीं था लेकिन चंद राजवंश का सम्पूर्ण इतिहास रोचकमय है और यह हमें सिखाता है जिंदगी में उतार चढ़ाव आते हैं लेकिन उस उतार चढ़ाव में संतुलन किस प्रकार स्थापित करना होता है। इतने उतार चढ़ाव के बाद भी चंद राजवंश 700 वर्ष शासन किया। तीन राजाओं की तिकड़ी भारती चंद - रत्न चंद - कीर्ति चंद चंद वंश की स्थापना के 400 साल बीत चुके थे लेकिन चंद शासक फिर भी पूर्ण रूप से आजाद नहीं थे वो अभी डोटी (नेपाल) के राजा को कर दे रहे थे, हालांकि इससे पूर्व 26वें चंद शासक ने थोहर चंद स्वयं को स्वतंत्र राजा घोषित कर दिया और 31वें चंद शासक गरुड़ ज्ञान चंद ने सोर और सीरा क्षेत्रों को जीत लिया था फिर भी चंद वंश अधीन था डोटी राजाओं के, कितने राजा आए और गये लेकिन किसी ने डोटी पर आक्रमण करने का दुस्साहस नहीं किया। ऐसे में जन्म होता है एक वीर का जिसका नाम भारती चंद होता है और वह चंद वंश का 35वां शासक बनता है और वो डोटी पर आक्रमण करने वाला पहला र...
उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी -103
Ukpsc Special MCQ
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी हेतु देवभूमि उत्तराखंड की साइट पर आप सभी के लिए उत्तराखंड स्पेशल MCQ और टेस्ट सीरीज प्रारंभ की गई है। इसमें आपको कथन और कारण सहित नये पैटर्न पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
(1) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I (संस्थान) सूची-II (जनपद)
A. उत्तराखंड पलायन आयोग 1. देहरादून
B. उत्तराखंड बोली भाषा संस्थान 2. चमोली
C. राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी 3. टिहरी
D. राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी 4. पौड़ी गढ़वाल
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 1 2 4
(d) 4 2 1 3
(2) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. रुद्रप्रयाग जनपद का गठन 16 सितंबर 1995 को किया गया था।
2. क्षेत्रफल की दृष्टि से रुद्रप्रयाग का 12वां स्थान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(3) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : मूनाकोट ताम्रपत्र चंद्र शासकों के करो से संबंधित है।
कथन (R) : चंदो के समय सभी करों का नाम छत्तीस रकम बत्तीस कलम था
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(4) निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है
A. सत्यधर्म प्रकाशनी सभा की स्थापना 20 मई 1874 में हुई थी
B. गढ़वाल भातृ मंडल की स्थापना 1907 में हुई थी।
C. अल्मोड़ा कांग्रेस की स्थापना 1916 में हुई थी
D. गढ़वाल कांग्रेस कमेटी की स्थापना 1918 में हुई थी।
(5) निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही हैं
(i) फतेह शाह के शासनकाल को गढ़वाल का स्वर्ण काल कहा जाता है।
(ii) महीपत शाह के बाद गढ़वाल की गद्दी में मान शाह बैठा था ।
(iii) फतेह शाह ने दरबार में नवरत्न नियुक्त किए थे
(iv) पृथ्वीपति शाह ने मुगल शहजादा सुलेमान शिकोह को शरण दी थी
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) (ii) और (iv)
(c) (i) (iii) और (iv)
(d) (ii) (iii) और (iv)
(6) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I (भूमि बन्दोबस्त) सूची-II (कमिश्नर)
A. विकेट भूमि बंदोबस्त 1. ई. गार्डनर
B. पंचशाला भूमि बन्दोबस्त। 2. लुशिंगटन
C. बीस साला भूमि बन्दोबस्त 3. ट्रेल
D. एकसाला भूमि बन्दोबस्त 4. हेनरी रैम्जे
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 1 2 4
(d) 4 3 2 1
(7) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : सल्ट क्षेत्र में शहीद स्मृति दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है।
कथन (R) : 5 सितंबर 1942 को सल्ट क्षेत्र में गंगाराम व खीमादेव दो सगे भाई शहीद हुए थे।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(8) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I सूची-II
A. उत्तराखंड का वेदव्यास। 1. विद्यासागर नौटियाल
B. कुर्मांचल केसरी। 2. बद्रीदत्त पाण्डेय
C. गढ़वाल का प्रेमचंद। 3. यशोधर मठपाल
D. उत्तराखंड का वृक्ष मानव। 4. विश्वेश्वर दत्त सकलानी
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 2 1 4
(d) 4 2 3 1
(9) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. पंचायती राज का संबंध सत्ता के विकेंद्रीकरण से है।
2. पंचायत चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(10) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन 1. कालसी शिलालेख की खोज जेम्स प्रिंसेप 1860 में की थी
कथन 2. कालसी शिलालेख में प्राकृत भाषा का प्रयोग हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन गलत हैं ।
उत्तर देंखे -
(1)d (2)b. (3)a. (4)c. (5)c. (6)d. (7)a. (8)c. (9)c. (10)b
देवभूमि उत्तराखंड द्वारा तैयार सभी नोट्स प्राप्त करने के लिए WhatsApp group से जुड़े।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.