पर्वतों के निर्माण प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...
उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी -104
Ukpsc special MCQ Quiz
जैसा कि आप सभी को ज्ञात है। उत्तराखंड उत्तराखंड की परीक्षाओं में बाल लाइनर प्रश्न पूछना कम कर दिया गया है। वर्तमान समय में अधिकांश प्रश्न तार्किक एवं विचारशील है। ऐसा माना जाता है कि उत्तराखंड के अधिकारियों ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं का अनुसरण कर रही है इसलिए उसी के आधार पर देवभूमि उत्तराखंड नए पैटर्न के अनुसार उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी 2023-24 शुरू की है। इस प्रश्नोत्तरी के द्वारा आप आगामी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सभी परीक्षाओं के लिए लाभ उठा सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी हेतु देवभूमि उत्तराखंड की साइट पर आप सभी के लिए उत्तराखंड स्पेशल MCQ और टेस्ट सीरीज प्रारंभ की गई है। इसमें आपको कथन और कारण सहित नये पैटर्न पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
उत्तराखंड टेस्ट सीरीज -104
(1) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I (गुफा) सूची-II (जनपद)
A. टिम्मरसैंण गुफा 1. पिथौरागढ़
B. कोटेश्वर गुफा 2. अल्मोड़ा
C. पाण्डुखोली गुफा 3. चमोली
D. पाताल भुवनेश्वर गुफा 4. रुद्रप्रयाग
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 4 3 1
(d) 4 2 3 1
(2) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. तालेश्वर ताम्रपत्र (अल्मोड़ा) में पौरव वंश का उल्लेख मिलता है।
2. तालेश्वर ताम्रपत्र की खोज 1915 में हुयी थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(3) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : राज्य में मध्य हिमालय की सर्वोच्च चोटी नंदा देवी है।
कथन (R) : नंदा देवी की ऊंचाई 7817 मीटर है।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(4) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I सूची-II
A. गढ़वाल में गोरखों का आक्रमण 1. 1779
B. सिरमौर का युद्ध 2. 1820
C. ब्रिटिश पर्यटक मूरक्राफ्ट टिहरी आया 3. 1823
D. टिहरी में पहला भूमि बन्दोबस्त। 4. 1791
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 4 1 2 3
(c) 3 1 2 4
(d) 4 1 2 3
(5) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
i. तीलू रौतेली बाज बहादुर चंद के समकालीन थी।
ii. बाज बहादुर चंद से पहले चंद वंश का राजा त्रिमल चंद्र था।
iii. बाजबहादुर के शासनकाल को कुमाऊं का स्वर्ण युग कहा जाता है।
iv. बाज बहादुर चांद ने भोटियों व हुणियो से सिरती नामक कर लिया।
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) (ii) और (iv)
(c) (i) (iii) और (iv)
(d) (ii) (iii) और (iv)
(6) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I सूची-II
A. लक्ष्यसेन 1. क्रिकेट
B. ऋषभ पंत 2. बैटमिंटन
C. वन्दना कटारिया 3. एथलेटिक्स
D. चन्दन सिंह 4. हॉकी
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 1 2 4
(d) 2 4 3 1
(7) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : कनकपाल ने गढ़वाल की राजधानी श्रीनगर स्थापित की थी।
कथन (R) : उत्तराखंड में श्रीनगर को गढ़वाल का दिल्ली कहा जाता है।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(8) सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियां के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I (नगर) सूची-II (जनपद)
A. लैंसडाउन 1. देहरादून
B. पुरोला 2. टिहरी
C. देवप्रयाग 3. पौड़ी
D. विकासनगर 4. उत्तरकाशी
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 4 2 1
(d) 4 2 3 1
(9) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. ब्रह्म कमल का स्थानीय नाम कौल पद्म है
2. ब्रह्मकमल की राज्य में 36 प्रजातियां पाई जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(10) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. देश के 27वें में उच्च न्यायालय का गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ।
2. संविधान के अनुच्छेद 224 के तहत प्रत्येक राज्य में एक उच्च न्यायालय होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
उत्तर देंखे -
(1)c. (2)c. (3)d. (4)d. (5)b (6)b. (7)d. (8)c. (9)a. (10)d.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.