उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश (b) हरियाणा (c) झारखंड (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...
चंद्रयान मिशन -3 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
(Chandrayan Misson -3)
चंद्रयान मिशन-3 वर्ष का सर्वाधिक महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स टॉपिक है। यहां से इस वर्ष प्रत्येक परीक्षा में शत प्रतिशत प्रश्न आने की संभावना है। देवभूमि उत्तराखंड द्वारा इस टॉपिक को तैयार करने हेतु महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का सेट तैयार किया गया है। जो सभी पैटर्न पर आधारित है। अतः सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
चंद्रयान मिशन -3
इसरो द्वारा भारत का चंद्रयान -3 मिशन 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:35 पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ। यह रॉकेट LVM3-M4 से लांच किया गया। तथा इसमें लगे प्रमुख रॉकेट इंजन का नाम ICE क्रायोजेनिक था। जिसमें लगभग 27000 किलोग्राम से भी अधिक की ईंधन की क्षमता थी। और चंद्रयान-3 का कुल वजन 3900 किलोग्राम था। पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 384400 किलोमीटर है। पहली बार चांद पर कदम रखने का खिताब अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को प्राप्त है जिन्होंने 20 जुलाई 1969 को चांद पर पहला कदम रखा था।
चंद्रयान मिशन -3 की कुल लागत 615 करोड रुपए थी। इसके साथ विक्रम नाम का लैंडर तथा प्रज्ञान नाम का रोवर चंद्रमा पर भेजा गया था। विक्रम ने अन्तरिक्ष में 41 दिनों का सफर करने के बाद 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 6:04 pm सफल लैंडिंग की। इस तरह भारत चंद्रमा दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना। जिस स्थान पर विक्रम (चंद्रयान -3 ) ने लैंडिंग की उस स्थान को "शिव शक्ति" नाम दिया गया।
वर्तमान समय में इसरो के अध्यक्ष श्री एस. सोमनाथ हैं।चंद्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर मोहन कुमार थे चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण का नेतृत्व ऋतु करिधाल श्रीवास्तव ने किया। परियोजना निदेशक (प्रोजेक्ट डायरेक्टर) पी. वीरमुथुवेल थे। चंद्रयान मिशन की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना कलाहस्ती थी। उत्तराखंड के धीरेंद्र उपाध्याय तथा अल्मोड़ा की रहने वाली तन्मय चंद्रयान-3 मिशन टीम की हिस्सा थी।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस - 23 अगस्त
भारत में 23 अगस्त को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
चंद्रयान मिशन -1
चंद्रयान मिशन की औपचारिक शुरुआत 15 अगस्त 2003 को हुई थी।
चंद्रयान मिशन एक 22 अक्टूबर 2008 को लांच किया गया था तथा इसका मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के चक्कर लगाना था।
चंद्रयान मिशन -2
चंद्रमा के लिए भारत का दूसरा मिशन चंद्रयान -2 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई 2019 को लांच किया गया था। जिसके ऑर्बिट ने 2 सितंबर 2019 को चंद्र कक्षा में अंत:स्थापित किया। जो चंद्र विज्ञान पर कई खुले प्रश्नों को संबोधित करने के लिए आठ प्रयोग करता है। चंद्रयान मिशन 2 का वजन लगभग 3850 किलोग्राम था।
सोलर मिशन आदित्य L-1
इसरो द्वारा 2 सितंबर 2023 को पहली सोलर मिशन आदित्य L-1 को लांच किया गया। मिशन का उद्देश्य सौर रहस्य को उजागर करना, अंतरिक्ष मौसम की भविष्यवाणियों को बढ़ाना और अंतरिक्ष संपत्तियों के लिए महत्वपूर्ण डाटा प्रदान करना है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
Indian Space Research Organisation -1969
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी है इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 में हुई थी। इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है। सन 1963 से इसरो के अब तक 11 अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुके हैं। इसकी स्थापना के समय इसरो का प्रथम अध्यक्ष डॉ. विक्रम साराभाई को नियुक्त किया गया।
इसरो के अध्यक्ष
- डॉ. विक्रम साराभाई (1963-1972) - इसरो के प्रथम अध्यक्ष डॉ विक्रम साराभाई थे। इन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का पिता कहा जाता है।
- श्री M.G.K. मेनन (1972) - मेनन ने इसरो की मात्र 9 माह अध्यक्षता की थी।
- प्रो. सतीश धवन (1972-1984) - इसरो के तीसरे अध्यक्ष प्रो. सतीश धवन थे। इन्हें भारतीय "रॉकेट विज्ञान" का जनक कहा जाता है। इनके कार्यकाल के दौरान भारत में प्रथम बार भारतीय संचार उपग्रह और ध्रुवीय उपग्रह लॉन्च किए गए थे।
- प्रो. उड्डपी रामचंद्र राव (1984-1994) - प्रो. राव ने भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट को डिजाइन करने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
- डॉ कृष्ण स्वामी कस्तूरीरंगन (1994-2003) - डॉ. के. कस्तूरीरंगन के कार्यकाल में PSLV और GSLV की मदद से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में कई सफल अभियान किए।
- श्री जी. माधवन नायर (2003-2014) - चंद्रयान मिशन -1 के समय इसरो के अध्यक्ष श्री जी. माधवन नायर थे। पहला चंद्रयान मिशन 22 अक्टूबर 2008 को लांच किया गया था तथा जिसका मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के चक्कर लगाना था।
- डॉ. के राधाकृष्णन (2009-2014) - भारत का पहला इंटरप्लेनेटरी मिशन मंगलयान डॉ. के. राधाकृष्णन के कार्यकाल के दौरान ही भेजा गया था।
- शैलेश नायक (2014) - इसरो के एकमात्र अध्यक्ष जिन्होंने सिर्फ 12 दिन अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
- श्री A.S. किरण कुमार (2015-2018) - इनके कार्यकाल में भारतीय राष्ट्रीय क्षेत्रीय नेविगेशन प्रणाली (IRNSS) और जीपीएस ऐडेड जिओ नेविगेशन (GAGAN) का विकास हुआ।
- श्री के. सिवान (2018 - 2022) - के. सिवान को भारत का रॉकेट मैन कहा जाता है। चंद्रयान मिशन-2 के समय इसरो के अध्यक्ष श्री. के सिवान थे। यह मिशन 22 जुलाई 2019 को लांच किया गया था।
- श्री एस. सोमनाथ (2022 से अब तक) - इसरो के वर्तमान अध्यक्ष श्री एस. सोमनाथ हैं । इन्हें जनवरी 2022 में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भारत ने वर्तमान समय में श्री एस. सोमनाथ के नेतृत्व में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफल लैंडिंग कर नया कीर्तिमान रचा है। इस कीर्तिमान से अब भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।
चंद्रयान मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
(1) चंद्रयान मिशन के बारे में कौन सा कथन गलत है ?
A. चंद्रयान मिश-3 में भेजे गए रोवर का नाम "विक्रम" है
B. चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के स्थल को "शिव शक्ति नाम" दिया गया है।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(2) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा भारत का चंद्रयान -3 मिशन कब लांच किया गया?
(a) 12 जुलाई 2023
(b) 14 जुलाई 2023
(c) 15 जुलाई 2023
(d) 22 जुलाई 2023
(3) इसरो द्वारा भारत का चंद्रयान -3 मिशन कहां से लांच किया गया?
(a) विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र
(b) सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा
(c) अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद
(d) तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र तिरुवनंतपुरम
(4) निम्नलिखित में से चंद्रयान मिशन तीन के बारे में सत्य नहीं है ?
(a) चंद्रयान मिशन-3 LVM3-M4 द्वारा लांच किया गया।
(b) चंद्रयान मिशन -3 की कुल लागत 615 करोड रुपए थी।
(c) वर्तमान समय में इसरो के अध्यक्ष श्री एस. सोमनाथ हैं।
(d) भारत में 25 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
(5) चंद्रमा पर जाने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
(a) राकेश शर्मा
(b) नील आर्मस्ट्रांग
(c) यूरी गगारिन
(d) कल्पना चावला
(6) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : चंद्रयान मिशन की औपचारिक शुरुआत 15 अगस्त 2003 को हुई थी।
कथन (R) : चंद्रयान मिशन एक 22 अक्टूबर 2008 को लांच किया गया था।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(7) पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी है।
(a) 154400 किलोमीटर
(b) 384400 किलोमीटर
(c) 254400 किलोमीटर
(d) 294400 किलोमीटर
(8) निम्नलिखित में सही सुमेलित नहीं है?
A. चंद्रयान मिशन -1 - 11 जुलाई 2008
B. चंद्रयान मिशन -2 - 22 जुलाई 2019
C. चंद्रयान मिशन -3 - 14 जुलाई 2023
D. सोलर मिशन आदित्य L1 - 2 अक्टूबर 2023
(9) नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कूट की सहायता से उत्तर दीजिए।
कथन (A) : इसरो की स्थापना 1965 में हुई थी।
कथन (R) : इसरो की स्थापना के समय विक्रम साराभाई को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
(10) चंद्रयान -3 मिशन की परियोजना निदेशक (प्रोजेक्ट डायरेक्टर) थे।
(a) डॉ. एस. सोमनाथ
(b) के. सिवान
(c) पी. वीरमुथुवेल
(d) कल्पना हस्ती
(11) किस तिथि को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
(a) 21 अगस्त
(b) 22 अगस्त
(c) 23 अगस्त
(d) 25 अगस्त
(12) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन 1. भारत चंद्रमा दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना।
कथन 2. चंद्रयान-3 के साथ प्रज्ञान नाम का लैंडर तथा विक्रम नाम का रोवर चंद्रमा पर भेजा गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ कौन से सही है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) दोनों कथन सही नहीं हैं ।
(13) चंद्रयान -3 ने पृथ्वी से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के लिए कितने दिनों का सफर तय किया?
(a) 41 दिन
(b) 46 दिन
(c) 47 दिन
(d) 48 दिन
(14) चंद्रयान मिशन -1 के समय इसरो के अध्यक्ष कौन थे?
(a) के. कस्तूरीरंगन
(b) के. राधाकृष्णन
(c) श्री G. माधवन नायर
(d) श्री ए. एस कृष्ण कुमार
(15) चंद्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर कौन थे ?
(a) ऋतु करिधाल श्रीवास्तव
(b) धीरेंद्र उपाध्याय
(c) श्री मोहन कुमार
(d) इनमें से कोई नहीं
(16) भारत का रॉकेट मैन किसे कहा जाता है ?
(a) डॉ. विक्रम साराभाई
(b) डॉ. के. सिवान
(c) डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
(d) प्रो. सतीश धवन
(17) निम्नलिखित में से कौन इसरो का अध्यक्ष नहीं रहा है।
(a) डॉ के. कस्तूरीरंगन
(b) डॉ. के. राधाकृष्णन
(c) डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
(d) श्री जी. माधवन नायर
(18) भारत का मिसाइल मैन किसे कहा जाता है ?
(a) डॉ. के. राधाकृष्णन
(b) डॉ. विक्रम साराभाई
(c) प्रो. उड्डपी रामचंद्र राव
(d) डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
(19) सोलर मिशन आदित्य L-1 कब लांच किया गया?
(a) 2 अक्टूबर 2023
(b) 2 अगस्त 2023
(c) 2 सितंबर 2023
(d) 22 जुलाई 2023
(20) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना कब हुई?
(a) 15 अगस्त 1965
(b) 15 जुलाई 1969
(c) 15 अगस्त 1969
(d) 12 जुलाई 1969
Answer.…
(1)b (2)b (3)b (4)d (5)b (6)a (7)b (8)a (9)d (10)c (11)c (12)a (13)a (14)c (15)c (16)b (17)c (18)d (19)c (20)c
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.