सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गजानन माधव मुक्तिबोध : Biography

हिन्दी भाषा के प्रमुख साहित्यकार  नमस्कार दोस्तों आज हम हिंदी साहित्य के सिलेबस के अनुसार बाहरी राज्यों में जन्म लेने वाले साहित्यकारों का अध्ययन करेंगे।‌ जो उत्तराखंड की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं आज के लेख में गजानन माधव मुक्तिबोध के जीवन परिचय और उनकी प्रमुख सभी रचनाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे । इससे पूर्व हम सुमित्रानंदन पंत, राहुल सांकृत्यायन, महादेवी वर्मा, शैलेश मटियानी और मंगलेश डबराल के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं। जिनके लिंक लेख के अंत में नीचे दिए गए हैं। तो आईए जानते हैं गजानन मुक्तिबोध के बारे में विस्तार से - गजानन माधव मुक्तिबोध  हिंदी साहित्य में 'अंधेरे के कवि' और फेंटेसी के बेजोड़ शिल्पी के रूप में विख्यात गजानन माधव मुक्तिबोध का नाम आधुनिक हिंदी काव्य के इतिहास में सबसे अलग और चमकीला है । वे प्रगतिशील चेतना और प्रयोगवाद के एक ऐसे अनूठे सेतु थे, जिन्होंने कविता को आत्म संघर्ष, आत्मा खोज और व्यवस्था के खिलाफ एक तीव्र बौद्धिक हथियार बनाया।  जीवन परिचय  गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म 13 नवंबर, 1917 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के 'श्...

Top 10 weekly current affair in hindi

 7 days challenge

Top 10 weekly current affair

(14th - 21th February)

7days challenge की सीरीज देवभूमिउत्तराखंड.com के द्वारा तैयार की गई है । जिसमें प्रति सप्ताह 10 से 11 प्रश्न तैयार किए जाएंगे। जो आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं । यदि मेरे द्वारा दी गई पोस्ट को प्रति सप्ताह पढ़ते हैं या फिर यूट्यूब चैनल imi में देखते हैं। तो आपको साल के अंत तक सफलता आसानी से मिल सकती है।

(1) हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनिया गुटेरस द्वारा किसे UNDP का सहायक प्रशासक और अंडर सेक्रेट्री जनरल नियुक्त किया है

(a) कमला हैरिस

(b) उषा राय मोनारी

(c) प्रीति सिन्हा

(d) जयंती घोष

व्याख्या : भारत की उषा राय मोनारी एमबीए की विद्यार्थी रही हैं। इन्होंने इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में विशेष योग्यता प्राप्त की है। जिस कारण एंटोनिया गुटेरस द्वारा इन्हें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का सहायक प्रशासक और अंडर सेक्रेट्री जनरल नियुक्त किया है।

(2) हाल ही में कोविड-19 के मैनेजमेंट को लेकर सार्क देशों के बीच वर्चुअल मीटिंग हुई । सार्क का मुख्यालय कहां स्थित है ?

(a) बीजिंग (चीन)

(b) ढाका (बांग्लादेश)

(c) नई दिल्ली (भारत)

(d) काठमांडू ( नेपाल)

व्याख्या :  सार्क(SAARC ) की फुल फॉर्म है " South Asian Association for Regional Co-operation। यह एक अंतर सरकारी संगठन हैै।. इसमें 8 देश शामिल हैंं। भारत, नेपाल ,भूटान, बांग्लादेश , पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका एवं मालदीप। इसका मुख्यालय काठमांडू में है। और इसकी स्थापना 1985 में हुई थी। फरवरी 2021 में कोविड-19 के मैनेजमेंट को लेकर सार्क देशों के बीच वर्चुअल मीटिंग हुई। जिसकी मेजबानी भारत ने कीी और  मुख्य बात लंबे समय से विवादित सार्क सम्मेलन में पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया ।

(3) हाल ही में डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक पद पर किसे नियुक्त किया गया है? 

(a) गीता गोपीनाथ

(b) कमला हैरिस

(c) डां. न्गोजी ओकोंजो-इबैला

(d) प्रीति सिन्हा

व्याख्या : डॉ. इबैला  1 मार्च से डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2025 को समाप्त हो जाएगा। यह डब्ल्यूटीओ की स्थापना के बाद सातवीं महानिदेशक होंगी । डब्ल्यूटीओ की स्थापना 1 जनवरी 1995 को GATT यानि General aggreement on tariff and trade  के स्थान पर किया गया था। डॉ. न्गोजी बेला नाइजीरिया की प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं। यह डब्ल्यूटीओ की पहली महिला निदेशक बनी हैं । इसके अलावा अफ्रीका से पहली बार महानिदेशक का पद संभालेंगी.

(4) खबरों में रहा कर्लापट वन्य जीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है ?

(a) ओडिशा

(b) मध्य प्रदेश

(c) पश्चिम बंगाल

(d) असम

व्याख्या : वन्यजीव अभयारण्य उड़ीसा में स्थित है जहां मात्र 14 दिनों में 6 हाथियों की मौत हो गई है, जिसके कारण यह अभ्यारण चर्चा का विषय बन गया है। Haemorrhage septicemia एक जीवाणु जनित बीमारी मौत का कारण बताया जा रहा है।

(5) हाल ही में यूएनसीडीएफ ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को अपना कार्यकारी नियुक्त किया है यूएनसीडीएफ की स्थापना कब की गई थी

(a) 1995

(b) 1966

(c) 1945

(d) 1992

व्याख्या :  हाल ही में UNCDF ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को अपना कार्यकारी सचिव नियुक्त किया है। UNCDF की स्थापना 1966 में की गई थी। यूएनसीडीएफ विकासशील देशों को पूंजी सहायता उपलब्ध कराना है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।

(6) WTO की स्थापना कब की गई थी ?

(a)  1 जुलाई 1945

(b)  8 अगस्त 1966

(c) 1 जनवरी 2000

(d) 1 जनवरी 1995

(7) खबरों में रही "चितौरा झील" उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?

(a) वाराणसी

(b) गोरखपुर

(c) बहराइच

(d) बाराबंकी

व्याख्या : 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चितौरा झील के विकास कार्य को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया था।

(8) हाल ही में VLCC मिस इंडिया 2020 का खिताब किस मिला है ? 

(a) मानसी वाराणसी

(b) मानुषी छिल्लर

(c) मान्या सिंह

(d) आयुषी जैन

(9) अभ्युदय योजना का संबंध किससे है ?

(a) स्वास्थ्य से

(b) कृषि से

(c) शिक्षा से

(d) विज्ञान से

व्याख्या : हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अभ्युदय योजना का उद्घाटन किया गया है। इसके अंतर्गत आईएएस, आईपीएस, यूपीपीसीएस की परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कराई जाएगी।

(10) "legend of suheldev" नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

(a) अमीश त्रिपाठी

(b)  शशि थरूर

(c) कृष्णकांत पाल

(d) अजीज कुरैशी

व्याख्या : प्रसिद्ध लेखक अमीश त्रिपाठी ने सुहेलदेव पर "legend of suheldev" नामक पुस्तक लिखी है। इसमें महाराजा सुहेलदेव जी 11 वीं सदी में उत्तर प्रदेश के श्रीवास्तव में शासन करते थे। उनके द्वारा  महमूद गजनवी सेना को परास्त करने का वर्णन है।

उपयुक्त सभी dhirsti Ias notes , edu teria test series , or indresh RC notes , के प्रतिदिन करंट अफेयर के प्रश्नों के गहन अध्ययन से तैयार किए गए हैं। इन प्रश्नों में अतिरिक्त जानकारी जोड़कर उपयोगी प्रश्न तैयार किए गए। यदि आपको प्रतिदिन के करंट अफेयर पढ़ने हो तो यूट्यूब में दृष्टि आईएएस यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related post -:



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts.
Please let me now.