पर्वतों के निर्माण प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...
7 days challenge Top 10 weekly current affair in hindi 1 March to 7 March (top 10 quiz ) 7 days challenge के अंतर्गत यहां देवभूमिउत्तराखंड.com के द्वारा सप्ताह के most important Top 10 weekly current affair हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी 2021 में होने वाली आगामी परीक्षाओं शत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से फरवरी तक के प्रत्येक सप्ताह के करंट अफेयर पढ़ सकते हैं। (1) हाल ही में 30वां बिहारी पुरस्कार किसको प्रदान किया गया है ? (a) कुमार विश्वास (b) मोहन कृष्णा बोहरा (c) मृदुला भंडारी (d) अमिताभ बच्चन व्याख्या : मोहन कृष्णा बोहरा को तसलीम : संघर्ष और साहित्य की नामक रचना के उपलक्ष में के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया है । यह पुरस्कार प्रसिद्ध कवि बिहारी के नाम पर के के बिरला द्वारा 1991 में साहित्यिक रचनाओं के सम्मान के लिए बिहारी पुरस्कार की स्थापना की गई थी। इसमें अवार्ड के साथ 2.5 लाख नकद पुरस्कार एक पट्टीका और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है । मोहन कृष्ण बोहरा एक प्रसिद्ध साहित्यकार है । इनका जन्म 27 जुलाई 1939 को रा...