भारत के 15वें उपराष्ट्रपति भारत के 15वें उपराष्ट्रपति C. P. (Chandrapuram Ponnusamy) Radhakrishnan बने हैं । राष्ट्रपति के बाद यह देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। निर्वाचन की जानकारी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का मतदान 9 सितम्बर, 2025 को हुआ। चुनाव भारत के दोनों सदनों (लोकसभा + राज्यसभा) के सांसदों द्वारा गुप्त मताधिकार से हुआ। कुल निर्वाचक (electors) 781 थे, जिनमें से 767 ने मतदान किया। 15 मतपत्र अमान्य घोषित हुए। परिणाम C. P. Radhakrishnan (NDA उम्मीदवार) ने 452 मत प्राप्त किये। उनके मुकाबले B. Sudershan Reddy, जिन्हें विपक्ष (INDIA गठबंधन) ने समर्थन दिया था, ने 300 मत प्राप्त किये। मतों का अंतर 152 रहा। सी. पी. राधाकृष्णन — व्यक्तिगत एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि जन्म : 20 अक्टूबर, 1957, तिरुप्पुर, तमिलनाडु। शिक्षा : उन्होंने BBA (बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री प्राप्त की है। आरएसएस और जनसंघ से जुड़ाव: युवावस्था से ही RSS/भाजपा के संगठनों से सक्रियता रही है। पहले के पद : महाराष्ट्र राज्यपाल (Governor of Maharashtra) झारखंड राज्यपाल का...
करेंट अफेयर्स 2025
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रदर्शन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship, WTC) 2023-2025, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा आयोजित टेस्ट क्रिकेट का तीसरा संस्करण था, जो टेस्ट फॉर्मेट की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया।
यह चक्र जून 2023 में शुरू हुआ और 15 जून 2025 को लॉर्ड्स, लंदन में फाइनल के साथ समाप्त हुआ। साउथ अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर अपना पहला WTC खिताब और दूसरा ICC खिताब (1998 के बाद) जीता।
मुख्य तथ्य
- अवधि : जून 2023 से 15 जून 2025 तक।
- फाइनल : 11-15 जून 2025, लॉर्ड्स,
- विजेता : साउथ अफ्रीका (ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया)।
- उपविजेता: ऑस्ट्रेलिया।
भारत का प्रदर्शन
भारत ने WTC 2023-2025 में शानदार शुरुआत की, लेकिन अंत में फाइनल में जगह नहीं बना सका :
- न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 0-3 की हार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में हार ने भारत को फाइनल की रेस से बाहर कर दिया।
- भारत पिछले दो संस्करणों (2019-21 और 2021-23) में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन दोनों बार हारा (2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया से)।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025, जिसे IPL 18 या TATA IPL 2025 के नाम से भी जाना जाता है, यह T20 क्रिकेट का 18वां संस्करण था, जो भारत में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) द्वारा आयोजित किया गया।
यह टूर्नामेंट 22 मार्च 2025 को शुरू हुआ और 3 जून 2025 को समाप्त हुआ। इसमें 10 टीमों ने 74 मैच खेले, जो 13 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए। टूर्नामेंट को 9 मई 2025 को भारत-पाकिस्तान संकट के कारण निलंबित कर दिया गया था, लेकिन 17 मई से छह स्थानों पर फिर से शुरू हुआ।
- पहले मैच :- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (कोलकाता के ईडन गार्डन्स)
- फाइनल मैच : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम
विजेता: RCB को ₹20 करोड़।
उपविजेता: PBKS को ₹12 करोड़।
- सबसे मूल्यवान खिलाड़ी : सूर्यकुमार यादव
- सर्वाधिक रन : साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 759 रन
- सर्वाधिक विकेट : प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस )
- प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) : क्रुणाल पांड्या (RCB)
प्रमुख विवाद और घटनाएँ
- भारत-पाकिस्तान संकट : 8 मई 2025 को धर्मशाला में PBKS और DC के बीच मैच तकनीकी और सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया, जिसके बाद टूर्नामेंट निलंबित हुआ। 10 मई को युद्धविराम के बाद BCCI ने 12 मई को संशोधित शेड्यूल की घोषणा की।
- बेंगलुरु में स्टैम्पेड : RCB की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर स्टैम्पेड में 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 50 घायल हुए। इसके लिए RCB, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA), और इवेंट पार्टनर DNA एंटरटेनमेंट के खिलाफ FIR दर्ज की गई। RCB ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की।
प्रमुख टीमों के कप्तान
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : अजिंक्य रहाणे नए कप्तान,
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : रजत पाटीदार
- पंजाब किंग्स (PBKS): श्रेयस अय्यर नए कप्तान।
- गुजरात टाइटंस (GT) : शुभमन गिल
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), : रिषभ पंत
वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025,
वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025, जिसे TATA WPL 2025 के नाम से भी जाना जाता है, भारत में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) द्वारा आयोजित महिला T20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग का तीसरा संस्करण था।
यह टूर्नामेंट 14 फरवरी 2025 को शुरू हुआ और 15 मार्च 2025 को समाप्त हुआ। इसमें पांच टीमों ने कुल 22 मैच खेले, जो चार शहरों—वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ, और मुंबई—में आयोजित किए गए। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी बार WPL खिताब जीता।
मुख्य तथ्य
यह टूर्नामेंट 14 फरवरी 2025 को वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में गुजरात जायंट्स (GG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच उद्घाटन मैच के साथ शुरू हुआ। फाइनल 15 मार्च 2025 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया।
टीमें: पांच टीमें—
- मुंबई इंडियंस (MI),
- दिल्ली कैपिटल्स (DC),
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB),
- गुजरात जायंट्स (GG),
- यूपी वॉरियर्ज (UPW)।
विजेता: मुंबई इंडियंस (MI) कप्तान- हरमनप्रीत कौर;
उपविजेता: दिल्ली कैपिटल्स (DC), कप्तान- मेग लैनिंग;
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 क्रिकेट की दुनिया का एक प्रमुख एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) टूर्नामेंट था, जो आठ वर्षों के अंतराल के बाद 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक आयोजित हुआ।
यह टूर्नामेंट का नौवां संस्करण था, जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित किया गया। इसे "मिनी वर्ल्ड कप" के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसमें शीर्ष आठ ODI रैंक वाली टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने संयुक्त रूप से की।
मेजबानी और स्थान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) मुख्य मेजबान था, जो 1996 के बाद पहली बार किसी वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा था। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया, इसलिए भारत के सभी मैच दुबई, UAE में खेले गए।
स्थान:
- पाकिस्तान: कराची (नेशनल स्टेडियम), लाहौर (गद्दाफी स्टेडियम), रावलपिंडी (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम)
- UAE : दुबई (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
विजेता : भारत
भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। यह भारत की 2002 और 2013 के बाद तीसरी जीत थी, जिसने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे सफल देश बना दिया। यह गौतम गंभीर का भारत के मुख्य कोच के रूप में पहला प्रमुख खिताब था।
उपविजेता : (न्यूजीलैंड)
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1998 में ICC नॉकआउट ट्रॉफी के रूप में हुई थी, जिसे 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी नाम दिया गया।
भारत (2002, 2013, 2025) और ऑस्ट्रेलिया (2006, 2009) इस टूर्नामेंट के सबसे सफल देश हैं, प्रत्येक ने दो-दो बार खिताब जीता।
रणजी ट्रॉफी 2025
रणजी ट्रॉफी भारत का प्रमुख प्रथम श्रेणी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित किया जाता है। 2024-25 सीजन इसका 90वां संस्करण था, जो 11 अक्टूबर 2024 से 2 मार्च 2025 तक चला। यह टूर्नामेंट 1934 में शुरू हुआ और इसका नाम महाराजा रणजीतसिंहजी के नाम पर रखा गया, जो पहले भारतीय थे जिन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला।
- विजेता : विदर्भ ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता, जो उनका तीसरा खिताब था (2017-18, 2018-19, 2024-25)।
- उपविजेता: केरल, जो पहली बार फाइनल में पहुंचा था।
संतोष ट्रॉफी 2025
संतोष ट्रॉफी भारत का प्रमुख घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट है, जो 1941 में शुरू हुआ और इसका नाम सर संतोष जॉर्ज पॉल के नाम पर रखा गया, जो बंगाल फुटबॉल एसोसिएशन के पहले अध्यक्ष थे। यह टूर्नामेंट राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सीनियर पुरुष टीमों के बीच खेला जाता है। 2024-25 सीजन इसका 79वां संस्करण था।
विजेता : सर्विसेज ने 2024-25 संतोष ट्रॉफी का खिताब जीता, जो उनका सातवां खिताब था। फाइनल में उन्होंने गोवा को 1-0 से हराया।
स्थान : फाइनल राउंड और नॉकआउट मैच अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में गोल्डन जुबली स्टेडियम में खेले गए। यह पहली बार था जब अरुणाचल प्रदेश ने संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड की मेजबानी की।
दोहा डायमंड लीग (10 मई 2025)
- स्वर्ण पदक : जूलियन वेबर, जर्मनी (91.06 मीटर)
- रजत पदक : नीरज चौपड़ा (थ्रो: 90.23 मीटर) (नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड)
नीरज ने पहली बार 90 मीटर की बाधा को पार किया, जो उनके करियर का एक ऐतिहासिक क्षण था। यह थ्रो भारत का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बन गया और विश्व रैंकिंग में उन्हें दूसरा स्थान दिलाया।
पेरिस ओलंपिक 2024 (6-8 अगस्त 2024):
- नीरज चौपड़ा को पेरिस ओलंपिक में भी रजत पदक (89.45 मीटर ) जीता था । (पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता)
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 टेनिस का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट था, जो 12 से 26 जनवरी 2025 तक मेलबर्न पार्क, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ। यह टूर्नामेंट का 113वां संस्करण था और ओपन एरा में 57वां। इसे "हैप्पी स्लैम" के नाम से जाना जाता है, और यह हार्ड कोर्ट (ब्लू ग्रीनसेट सतह) पर खेला गया।
पुरुष एकल :
- विजेता : जैनिक सिनर (इटली) यह सिनर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन और तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था।
- उपविजेता: अलेक्जेंडर ज्वेरेव, जो पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में पहुंचे।
महिला एकल:
- विजेता: मैडिसन कीज (अमेरिका) जो इनका पहला ग्रैंड स्लैम है।
- उपविजेता : अर्यना सबालेंका (बेलारूस)
पुरुष युगल:
विजेता : हेनरी पैटन (ब्रिटेन) और हैरी हेलियोवारा (फिनलैंड)
उपविजेता : सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावासोरी
फ्रेंच ओपन 2025
फ्रेंच ओपन 2025, जिसे रोलां गैरो के नाम से भी जाना जाता है, दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट था, जो पेरिस, फ्रांस में क्ले कोर्ट पर मई-जून 2025 में आयोजित हुआ।
यह टूर्नामेंट का 124वां संस्करण था, जिसमें पुरुष और महिला एकल, युगल, मिश्रित युगल, जूनियर, और व्हीलचेयर इवेंट शामिल थे।
पुरुष एकल:
- विजेता: कार्लोस अल्काराज (स्पेन)
- उपविजेता: जैनिक सिनर (इटली)
महिला एकल :
- विजेता : कोको गॉफ (अमेरिका) ने अर्यना सबालेंका को हराकर खिताब जीता, जो 2015 के बाद से किसी अमेरिकी का पहला फ्रेंच ओपन खिताब था।
पुरुष युगल :
- विजेता : मार्सेल ग्रानोएर्स (स्पेन) और होरासियो जेबालोस (अर्जेंटीना)
- उपविजेता : सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की
महिला युगल:
- विजेता : जैस्मिन पाओलिनी और सारा एरानी (इटली)
विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2024 : कोनेरू हम्पी की जीत
भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने 29 दिसंबर 2024 को न्यूयॉर्क, USA में आयोजित FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2024 के महिला वर्ग में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। हम्पी ने फाइनल में इंडोनेशिया की इंटरनेशनल मास्टर इरीन खारिस्मा सुकंदर को हराया।
यह उनका दूसरा विश्व रैपिड खिताब था, जिसे उन्होंने 2019 में जॉर्जिया के बटुमी में पहली बार जीता था। इस जीत के साथ, हम्पी एक से अधिक बार यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और चीन की जू वेनजुन के बाद दूसरी महिला खिलाड़ी बन गईं।
प्रमुख तथ्य:
- कोनेरू हम्पी का जन्म 31 मार्च 1987, गुडीवाड़ा, आंध्र प्रदेश में हुआ था
- 15 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनीं, जो उस समय भारत की सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर थीं।
- इससे पूर्व डी. गुकेश ने सिंगापुर में क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती, और भारत के 18 वर्षीय गुकेश डी. सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने।
लेख से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्नों को करने के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े - 9568166280
Related posts :
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.