उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026 जनवरी माह के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स देवभूमि उत्तराखंड द्वारा सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स व्याख्या सहित तैयार किए जाते हैं। जो उत्तराखंड में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स प्रश्न 1. नीति आयोग द्वारा जारी 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2024' (जनवरी 2026 में रिपोर्ट) के अनुसार, 'छोटे राज्यों' की श्रेणी में उत्तराखंड का कौन सा स्थान रहा? (A) द्वितीय (B) तृतीय (C) प्रथम (D) चतुर्थ उत्तर: (C) प्रथम व्याख्या: नीति आयोग की इस रिपोर्ट में उत्तराखंड ने 52.07 स्कोर के साथ छोटे राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया। यदि सभी राज्यों (ओवरऑल) की बात करें, तो उत्तराखंड 13वें स्थान पर रहा। इस सूचकांक का आधार निर्यात ढांचा और व्यापारिक वातावरण है। सूचकांक का मुख्य उद्देश्य निर्यात तैयारी सूचकांक का लक्ष्य राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है ताकि वे अपनी नीतियों, बुनियादी ढांचे और व्यापारिक वातावरण में सुधार कर सकें। यह मुख्य रूप से 4 स्तंभों (Pillars) पर आधारित होता है: नीति (Policy): राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने ...
उत्तराखंड गौरव सम्मान 2024 राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही 14 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक, राष्ट्रपति पुलिस पदक और जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया गया। अनिल चौहान (पौड़ी गढ़वाल) प्रीतम भरतवाण (टिहरी गढ़वाल) हेमंत पांडेय (पिथौरागढ़) मंगला देवी (पौड़ी गढ़वाल) महेश कुड़ियाल (टिहरी गढ़वाल) अनिल चौहान पौड़ी जिले के गयाणा गांव निवासी अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस हैं। वे परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अत्ति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2022 को सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ) का पदभार संभाला। बीते दो वर्ष में उन्होंने तीनों सेनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में विशेष योगदान दिया। प्रीतम भरतवाण (लोकगायक) टिहरी जिले के रायपुर ब्लॉक के सिला गांव निवासी लीक गायक प्रीतम भरतवाण का उत्तराखंड की लोककलाओं, गीतों और जागरों को प्रोत्साहित करने में विशेष योगदान है।...