हिन्दी भाषा के प्रमुख साहित्यकार नमस्कार दोस्तों आज हम हिंदी साहित्य के सिलेबस के अनुसार बाहरी राज्यों में जन्म लेने वाले साहित्यकारों का अध्ययन करेंगे। जो उत्तराखंड की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं आज के लेख में गजानन माधव मुक्तिबोध के जीवन परिचय और उनकी प्रमुख सभी रचनाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे । इससे पूर्व हम सुमित्रानंदन पंत, राहुल सांकृत्यायन, महादेवी वर्मा, शैलेश मटियानी और मंगलेश डबराल के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं। जिनके लिंक लेख के अंत में नीचे दिए गए हैं। तो आईए जानते हैं गजानन मुक्तिबोध के बारे में विस्तार से - गजानन माधव मुक्तिबोध हिंदी साहित्य में 'अंधेरे के कवि' और फेंटेसी के बेजोड़ शिल्पी के रूप में विख्यात गजानन माधव मुक्तिबोध का नाम आधुनिक हिंदी काव्य के इतिहास में सबसे अलग और चमकीला है । वे प्रगतिशील चेतना और प्रयोगवाद के एक ऐसे अनूठे सेतु थे, जिन्होंने कविता को आत्म संघर्ष, आत्मा खोज और व्यवस्था के खिलाफ एक तीव्र बौद्धिक हथियार बनाया। जीवन परिचय गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म 13 नवंबर, 1917 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के 'श्...
कुमाऊं का पूर्वी द्वार : टनकपुर
उत्तराखंड की धरती का एक अनमोल रत्न — टनकपुर,
चंपावत जिले का सबसे घनी आबादी वाला नगर और एक प्रमुख रेलवे स्टेशन। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी यह इलाका सिर्फ घने वनों का घर था?
आइए, चलें एक ऐसे सफर पर जहाँ ब्रह्मा का यज्ञ, अंग्रेजों की बसाहट, और हिमालय की हवाओं की खुशबू मिलकर एक बनी है अनोखी कहानी
वन से नगर तक : टनकपुर का जन्म
उन्नीसवीं सदी के पूर्वार्द्ध तक, यह इलाका पूर्णतः वनों से आच्छादित था। नेपाल की सीमा से सटा टनकपुर उस समय एक छोटा-सा गाँव था। यहाँ से तीन मील दूर कत्यूरी वंश के अंतिम राजा द्वारा ब्रह्मदेव मंडी स्थापित की गई थी। किन्तु प्रकृति की लीला देखिए, एक दिन भूस्खलन ने पूरी मंडी को जमीन में समा दिया। आज उस नगर के सिर्फ नाम और कथाएँ ही शेष हैं।
ब्रह्मा का यज्ञ और रहस्यमयी कांकर घाट
लोककथाओं के अनुसार, कभी सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने शारदा नदी के तट पर, कांकर घाट में एक विशाल यज्ञ किया था।
आज भी वहाँ प्राचीन यज्ञस्थली, हवनकुंड और नगर के भग्नावशेष बिखरे हैं मानो अतीत की कहानियाँ हवा में तैर रही हों। यही नहीं, कहा जाता है कि गढ़ी गोठ में बाणासुर का अस्त्रागार था और गढ़गोठ में उसका पांडवों से युद्ध हुआ था।
और पास ही चूका गाँव में भगवान परशुराम ने कठोर तपस्या की थी। टनकपुर सिर्फ एक नगर नहीं, बल्कि पौराणिक कथाओं की जीवित भूमि है।
यह क्षेत्र 7वीं से 11वीं शताब्दी तक कत्यूरी राजवंश के अधीन रहा। मध्यकाल में, यह चंद्र वंश के शासन में था। और 1815 ई. में अंग्रेजों के अधीन आ गया।
अंग्रेजों की नज़र में स्वर्ग
सन् 1890 के दशक में दो अंग्रेज़, लॉर्ड टलक और उनका मित्र मंजर हंसी, इस क्षेत्र में आए। प्रकृति की सुन्दरता से मोहित होकर उन्होंने यहाँ अपने बंगले बनवाए । एक ने बगडोरा (सैलानी गोठ) में, तो दूसरे मेटसिन ने पुरानी टंकी के पास। धीरे-धीरे यहाँ एक नया नगर बसने लगा। शुरुआत में इसे “टलकपुर” कहा गया । टलक के नाम पर, पर वक्त के साथ यही नाम “टनकपुर” बन गया। ब्रिटिश काल में यह अल्मोड़ा जिले में था और यहाँ से तवाघाट तक 6 फुट चौड़ा पैदल मार्ग बनाया गया, जिससे व्यापार और आवागमन में क्रांति आ गई।
1901 में इसकी जनसंख्या लगभग 692 थी। ब्रिटिश काल में यह चंपावत तहसील के उप-प्रभागीय मजिस्ट्रेट का शीतकालीन कार्यालय भी रहा। 1960 में पिथौरागढ़ के जिले बनने के बाद, यह पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा बन गया। 1997 में, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चंपावत जिले के गठन के बाद, इसे चंपावत जिले में शामिल कर लिया
भोटिया व्यापारियों का ठिकाना
स्वतंत्रता से पहले और बाद तक, टनकपुर दारमा व व्यास घाटियों के भोटिया व्यापारियों का केंद्र था। ग्रीष्म ऋतु में वे यहाँ आकर ऊन और अन्य वस्तुओं का व्यापार करते थे। नेपाल से भी आयात-निर्यात का सिलसिला चलता रहा। इसी दौरान उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में यहाँ अवध–तिरहत रेल लाइन बिछाई गई, जिसने टनकपुर को दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, और बरेली से जोड़ दिया।
योजनाबद्ध नगर और आधुनिक स्वरूप
टनकपुर की सबसे खास बात है इसका सुनियोजित बाजार, चौड़ी सड़कें, और हवादार कॉलोनियाँ। शारदा नदी के किनारे बसा यह नगर, पूर्णागिरि धाम का मुख्य द्वार भी है। हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहाँ आते हैं कोई आस्था से, तो कोई प्राकृतिक सौन्दर्य से खिंचा चला आता है।
धर्म और संस्कृति का संगम
टनकपुर की आत्मा उसकी धार्मिक एकता में बसती है उत्तर में पूर्णागिरि और पंचमुखी महादेव, पश्चिम में गुरुद्वारा, और दक्षिण में मैथोडिस्ट चर्च, मिलकर यहाँ सद्भाव और बंधुत्व की मिसाल पेश करते हैं। कभी यह कुमाऊँ की प्रसिद्ध व्यापारिक मंडी थी,
और आज यह आस्था, संस्कृति और व्यापार का केंद्र बन चुकी है।
झिलमिल ताल और टनकपुर बैराज की खूबसूरती
नगर से कुछ ही दूरी पर स्थित टनकपुर बैराज और पुल आज के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। पुल पार करते ही सिद्ध बाबा और ब्रह्मदेव मंदिर हैं और आगे, पाँच किमी दूर, ऊँचे शिखरों में छिपा हुआ झिलमिल ताल। यह झील अपने नाम की तरह सचमुच झिलमिलाती है, क्योंकि इसके शांत जल में बुरांस, चीड़ और देवदार के पेड़ों की परछाइयाँ ऐसे लहराती हैं मानो प्रकृति खुद आईना देख रही हो।
आस्था का मेला और टनकपुर की चहल-पहल
कार्तिक पूर्णिमा और मकर संक्रांति जैसे पर्वों पर, श्रद्धालु यहाँ शारदा नदी में स्नान कर पुण्य कमाते हैं। और जब पूर्णागिरि मेला लगता है, तो टनकपुर जीवंत हो उठता है, हर गली, हर घाट, हर पुल पर भक्ति और उल्लास की गूंज होती है।
विकास की राह पर टनकपुर
आज टनकपुर सिर्फ इतिहास या आस्था का नगर नहीं यह तेजी से विकास की राह पर दौड़ रहा है। टनकपुर बैराज, बागेश्वर रेल परियोजना, पंचेश्वर घाट, और दिल्ली–ल्हासा अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी परियोजनाएँ इसे उत्तराखंड का अगला विकास शिखर बना सकती हैं।
Related posts :-

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.