उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2025 नवंबर 2025 से अप्रैल 2025 तक जैसा कि आप सभी जानते हैं देवभूमि उत्तराखंड प्रत्येक मा उत्तराखंड के विशेष करंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। किंतु पिछले 6 माह में व्यक्तिगत कारणों के कारण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। अतः उत्तराखंड की सभी आगामी परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक के सभी करेंट अफेयर्स चार भागों में विभाजित करके अप्रैल के अन्त तक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड बजट 2025-26 और भारत का बजट 2025-26 शामिल होगा। अतः सभी करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े। 956816280 पर संपर्क करें। उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (भाग - 01) (1) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां किया गया ? (a) उत्तर प्रदेश (b) हरियाणा (c) झारखंड (d) उत्तराखंड व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की और य...
April month current affairs 2023
देवभूमि उत्तराखंड द्वारा प्रत्येक माह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स तैयार किए जाते हैं। जिन्हें दो वर्गों में विभाजित किया जाता है। जिसमें आपको उत्तराखंड स्पेशल करेंट अफेयर्स और राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स से संबंधित MCQ quiz के format में उपलब्ध कराए जाते हैं। परीक्षाओं की दृष्टि से माह के महत्वपूर्ण ख़बरों से चुनिंदा प्रश्न तैयार किए गए हैं अतः सभी प्रश्नों को अवश्य पढ़ें।
अप्रैल करेंट अफेयर्स 2023
(राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स)
(1) "जल बजट" अपनाने वाला भारत का पहला राज्य है?
(a) उत्तराखंड
(b) मध्यप्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) केरल
व्याख्या :- जल बजट अपनाने वाला भारत का पहला राज्य केरल है। केरल के ऐसे कई इलाके हैं जहां हर साल गर्मी के दौरान पानी का संकट खड़ा हो जाता है जिसके उपरांत केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने देश का पहला जल बजट बजट पेश किया।
Answer - (d)
(2) "हिण्डन" किसकी सहायक नदी है?
(a) गंगा
(b) यमुना
(c) महानदी
(d) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :- हिण्डन नदी उत्तरी भारत में यमुना नदी की एक सहायक नदी है। इसका पुरातन नाम हरनंदी था। यह नदी शिवालिक पर्वतमाला में स्थित शाकंभरी देवी की पहाड़ियों से निकलती है।
- हाल ही में स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने हिंडन नदी के प्रदूषण की रोकथाम के लिए 407.39 से शामली में 4 परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
- साथ ही 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के लिए शहर के 7 घाटों (दशामेध, किला, नौकायन, ज्ञान गंगा आश्रम, सरस्वती महेबा, रसूलाबाद) के विकास की एक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
- इसके अलावा एक अन्य योजना के तहत 2.12 करोड़ की लागत से हरिद्वार का अखंड परमधाम घाट का विकास किया जाएगा।
- स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार हैं।
Answer - (b)
(3) भारतीय वायु सेना (IAF) की विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को हाल ही में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
(a) अशोक चक्र
(b) महावीर चक्र
(c) वीर चक्र
(d) शौर्य चक्र
व्याख्या :- भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को हाल ही में वीरता पुरस्कार (वीर चक्र) से सम्मानित किया गया है।
- दीपिका मिश्रा को मध्यप्रदेश में अगस्त 2021 में "बाढ़ राहत अभियान" के दौरान उनके अदम्य साहसिक कार्य के लिए "वीर चक्र" से सम्मानित किया गया।
- दीपिका मिश्रा वायु सेना के इतिहास में वीर चक्र पाने वाली वायु सेना की पहली महिला अधिकारी हैं।
- दीपिका मिश्रा राजस्थान निवासी हेलीकॉप्टर पायलट है।
- वायु सेना के वर्तमान एयर चीफ मार्शल बी.आर. चौधरी है।
Answer - (c)
(4) "कैच द रेन अभियान" के तहत देश के कितने जिलों को शामिल किया गया है ?
(a) 100 जिलों को
(b) 150 जिलों को
(c) 182 जिलों को
(d) 250 जिलों को
व्याख्या :- "कैच द रेन अभियान" के तहत देश के 150 जिलों को शामिल किया गया है । कैच द रेन केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की महत्वकांक्षी योजना है। यह योजना जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण जल शक्ति मंत्रालय तथा आवास शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा मिलकर चलाई जा रही है। हालांकि यह योजना पूरे देश के लिए बनाई गई है लेकिन इस योजना के केंद्र में वह 150 जिले शामिल हैं जिनमें सर्वाधिक जल संकट है। इसके अलावा अमृत योजना के तहत लगभग 1500 करोड़ के वित्तीय आवंटन वाली 708 परियोजनाओं को विभिन्न जल संचयन और रिचार्जिंग गतिविधियों के लिए सम्मानित भी किया गया है।
Answer - (b)
(5) भारत में जल शक्ति मंत्रालय ने जल स्रोतों की पहली घटना रिपोर्ट जारी की। जल स्रोतों की गणना के अनुसार सर्वाधिक जल स्रोत किस राज्य में है ?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) पश्चिम बंगाल
(d) ओडिशा
व्याख्या :- जल शक्ति मंत्रालय की पहली जल स्रोतों की गणना के अनुसार देश में 24,24,540 जल स्रोत है। जिसमें 97.1% ग्रामीण क्षेत्रों में है और केवल 2.9% शहरी क्षेत्रों में है। देश का सर्वाधिक जल स्रोत वाला राज्य पश्चिम बंगाल है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश है।
Answer - (c)
(6) भारत में हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए कौन सा ऑपरेशन शुरू किया ?
(a) ऑपरेशन गंगा
(b) ऑपरेशन कावेरी
(c) ऑपरेशन नर्मदा
(d) ऑपरेशन यमुना
व्याख्या :- भारत में हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया।
Answer - (b)
(7) हाल ही में दलाई लामा ने 64 साल बाद व्यक्तिगत रूप से किस पुरस्कार को प्राप्त किया ?
(a) भारत रत्न
(b) पदम विभूषण
(c) रेमन मैग्सेसे
(d) शांति नोबेल पुरस्कार
व्याख्या :- दलाई लामा को 1959 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। उस समय दलाई लामा ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार नहीं लिया। जिसके पश्चात 64 साल बाद व्यक्तिगत रूप से रेमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष सुसाना बी. अफान के द्वारा सम्मानित किया गया।
Answer - (c)
(8) हाल ही में अजीत कुमार मोहंती को किस आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?
(a) सूचना आयोग
(b) चुनाव आयोग
(c) परमाणु ऊर्जा आयोग
(d) नीति आयोग
व्याख्या :- प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक अजीत कुमार मोहंती को परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व इस पद पर के. एन. व्यास थे। डॉ. मोहंती को मार्च 2019 में बार्क का निदेशक नियुक्त किया गया था।
Answer - (c)
(9) हाल ही में अधीर रंजन चौधरी को लोक लेखा समिति (2023-24) के लिए पुनः नियुक्त किया गया है? लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है ?
(a) भारत का राष्ट्रपति
(b) भारत का प्रधानमंत्री
(c) लोकसभा अध्यक्ष
(d) राज्य सभा का सभापति
व्याख्या :- लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को 2023-24 के लिए संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष पर बरकरार रखा गया है। और सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का अध्यक्ष संतोष कुमार को नियुक्त किया गया है।
- लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है।
- लोक लेखा समिति में 22 सदस्यों को शामिल किया जाता है जिसमें लोकसभा अध्यक्ष द्वारा 15 सदस्य और राज्यसभा के सभापति द्वारा 7 सदस्य चुने जाते हैं।
Answer - (c)
(10) अटल पेंशन योजना (APY) के तहत न्यूनतम कितनी आयु के लोगों को उनके योगदान के आधार पर ₹1000 से ₹5000 तक की न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी देती है ?
(a) 58 वर्ष
(b) 60 वर्ष
(c) 62 वर्ष
(d) 65 वर्ष
व्याख्या :- अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत केन्द्र सरकार द्वारा 2015 में हुई। अटल पेंशन योजना (APY) के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को उनके योगदान के आधार पर ₹1000 से ₹5000 तक की न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी देती है । हाल ही में अटल पेंशन योजना के तहत नामांकन कराने वाले लोगों का आंकड़ा 52 मिलन के पार पहुंच गया।
Answer - (c)
(11) संयुक्त राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के लिए किस देश को चुना गया है ?
(a) चीन
(b) जापान
(c) भारत
(d) इण्डोनेशिया
व्याख्या :- विदेशी मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के चुनाव में भारत ने 53 में से 46 वोट हासिल किए हैं। इस प्रकार भारत 1 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले 4 साल के कार्यकाल के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकी निकाय के लिए चुना गया है।
Answer - (c)
(12) फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है ?
(a) किरण नादर
(b) शशि थरूर
(c) नरेंद्र मोदी
(d) रतन टाटा
व्याख्या :- किरण नादर को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्कृति तक अधिक पहुंच प्रदान करने की उनकी प्रतिबद्धता और भारत का सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने मैं भूमिका निभाई है जिस कारण उन्हें फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया गया है।
Answer - (a)
(13) भारत में वर्ष 2022 तक बाघों की आबादी बढ़कर कितनी हो गई है ?
(a) 2567
(b) 2746
(c) 3167
(d) 3235
व्याख्या :- बाघ गणना 2022 के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक बाघों की संख्या में 200 की वृद्धि के साथ कुल जनसंख्या 3167 हो गई है। बाघों ने 4 सालों में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि की है। जबकि 2018 की बाघ गणना के अनुसार बाघों की कुल जनसंख्या 2967 थी।
Answer - (c)
(14) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली चौथी राष्ट्रपति बन गई है । यह उड़ान द्रौपदी मुर्मू ने किस विमान से उड़ान भरी ?
(a) तेजस
(b) सुखोई- 30
(c) मिग-29
(d) मिग-21
व्याख्या :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति बन गई है। विमान में को-पायलट की सीट पर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी थे। इससे पूर्व लड़ाकू विमान पर उड़ान भरने वाले प्रथम राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम थे और दूसरे एवं प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थी।
Answer - (b)
(15) सांख्यिकी 2023 में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार किसने जीता है?
(a) रघुराम राजन
(b) सी. आर. राव
(c) ऋषि सुनक
(d) गीता गोपीनाथ
व्याख्या :- वर्ष 2023 के अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार
से एक भारतीय-अमेरिकी सांख्यिकीविद् कल्यामपुड़ी राधाकृष्ण राव (सी. आर. राव) को सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार की शुरुआत 2016 में की गई थी। इस पुरस्कार को सांख्यिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के समान माना जाता है।
Answer - (b)
(16) जी-20 वर्किंग ग्रुप की 100वीं बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया है
(a) अहमदाबाद
(b) कलकत्ता
(c) चेन्नई
(d) वाराणसी
व्याख्या :- जैसा कि आप सभी जानते हैं वर्ष 2023 में भारत G-20 समूह सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। जिसमें भारत के 32 विभिन्न कार्य धाराओं में 50 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी करेगा। सऊदी बैठक वाराणसी में कृषि वैज्ञानिकों के बीच हुई जबकि पहली बैठक 1 दिसंबर 2022 को हुई थी।
Answer - (d)
(17) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किस शहर में किया ?
(a) कलकत्ता
(b) नई दिल्ली
(c) पटना
(d) गोरखपुर
व्याख्या :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिषद के सहयोग से आयोजित पहले वैश्विक और शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन किया। वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का विषय : "समकालीन चुनौतियों पर प्रतिक्रियाएं, अभ्यास के लिए दर्शन" है। वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन विश्व के साथ भारत के सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संबंधों को सशक्त करने में सहायता करेगा।
Answer - (b)
(18) फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब किसने जीता ?
(a) नंदिनी गुप्ता
(b) सिनी शेट्टी
(c) नेहा शर्मा
(d) मानुषी छिल्लर
व्याख्या :- राजस्थान के कोटा शहर में रहने वाली 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने 59वीं मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वर्तमान समय में वह बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। इससे पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी थी
Answer - (a)
(19) वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश कौन बना है ?
(a) जापान
(b) रूस
(c) अमेरिका
(d) चीन
व्याख्या :- वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 7.65 फिसदी से बढ़कर 128.55 अरब डॉलर हो गया है। जबकि इससे पूर्व 2021-22 में 119.5 अरब डॉलर था। वहीं दूसरी तरफ 2022-23 में भारत चीन में व्यापार 1.5% गिरावट के साथ 113.83 अरब डॉलर का रह गया है। इससे पूर्व 115.42 अरब डॉलर था।
Answer - (c)
(20) लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार -2023 से किसे सम्मानित किया जाएगा ?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) आशा भोंसले
(c) सोनू निगम
(d) उदित नारायण
व्याख्या :- स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में वर्ष 2022 में शुरू किया गया "लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार -2023" का खिताब आशा भोंसले को दिया जाएगा। इसके अलावा पंकज उदास को भारतीय संगीत में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा तथा विद्या बालन को सिनेमा में अद्भुत योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का पहला पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया था।
Answer - (b)
(21) सरकार ने कितने करोड रुपए के बजट परिव्यय के साथ राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंजूरी दी है ?
(a) 2500 करोड़
(b) 4400.25 करोड़
(c) 6003.65 करोड़
(d) 7500.87 करोड़
व्याख्या :- हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने क्वांटम प्रौद्योगिकी पर आधारित आर्थिक विकास की गति देने और इस क्षेत्र में भारत को एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्र क्वांटम मिशन पर कुल 6003.65 करोड रुपए के बजट परिव्यय की स्वीकृति दी है। यह मिशन देश में प्रौद्योगिकी विकास से संबंधित इकोसिस्टम को वैश्विक प्रतिस्पर्धा स्तर पर ले जाएगा और इस मिशन से संचार, स्वास्थ्य, वित्तीय क्षेत्रों के साथ-साथ दवाओं के निर्माण अंतरिक्ष अनुप्रयोगों को भी बहुत लाभ होगा।
Answer - (c)
(22) फसल बीमा योजना के लिए किस राज्य को राष्ट्रीय पुरस्कार से दिया गया?
(a) केरल
(b) तमिलनाडु
(c) कर्नाटक
(d) मध्य प्रदेश
व्याख्या :- कर्नाटक राज्य फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन में शीर्ष स्थान पर रहा इसलिए कर्नाटक राज्य को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
Answer - (c)
(23) भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश कौन बना ?
(a) सऊदी अरब
(b) रूस
(c) ईरान
(d) अमेरिका
व्याख्या :- आंकड़ों के अनुसार इराक को पीछे छोड़कर रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है। भारत ने रूस से 33.5 अरब डॉलर के मूल्य के कच्चे तेल का आयात किया। जबकि सऊदी अरब से 23 अरब डॉलर और इराक से 20.3 अरब डॉलर का आयात किया है।
Answer - (b)
(24) फिल्म फेयर अवार्ड 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया
(a) राजकुमार राव और दीपिका पादुकोण
(b) रणवीर कपूर और आलिया भट्ट
(c) राजकुमार राव और आलिया भट्ट
(d) रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
व्याख्या :- फिल्म फेयर अवार्ड 2023 में फिल्म "बधाई दो" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार राजकुमार राव को दिया गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट को दिया गया। इस पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुई थी।
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार - प्रेम चोपड़ा
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (अभिनेता) - अनिल कपूर
बेस्ट सपोर्टिव रोल (अभिनेत्री) - शीबा चड्डा
Answer - (a)
(25) "द केरल स्टोरी" के निर्देशक कौन हैं ?
(a) एस. एस. राजामौली
(b) सुदीप्तो सेन
(c) विवेक अग्निहोत्री
(d) अभिषेक अग्रवाल
व्याख्या :- फिल्म में केरल की लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित 3 युवा लड़कियों की सच्ची कहानी को दिखाया गया है। जिस कारण यह मूवी सर्वाधिक चर्चा में है। इस फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन है।
Answer - (b)
(26) हाल में किस भारतीय को आस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) एस. जयशंकर
(c) रतन टाटा
(d) डॉ. मनमोहन सिंह
व्याख्या :- टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च सम्मान "आर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया" दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें आस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के लिए दिया गया है।
Answer - (c)
स्रोत - द हिंदू, दैनिक जागरण, pib news, दृष्टि ias, adda 247
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.