सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति C. P. (Chandrapuram Ponnusamy) Radhakrishnan

 भारत के 15वें उपराष्ट्रपति भारत के 15वें उपराष्ट्रपति C. P. (Chandrapuram Ponnusamy) Radhakrishnan बने हैं । राष्ट्रपति के बाद यह देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। निर्वाचन की जानकारी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का मतदान 9 सितम्बर, 2025 को हुआ।  चुनाव भारत के दोनों सदनों (लोकसभा + राज्यसभा) के सांसदों द्वारा गुप्त मताधिकार से हुआ। कुल निर्वाचक (electors) 781 थे, जिनमें से 767 ने मतदान किया। 15 मतपत्र अमान्य घोषित हुए।  परिणाम C. P. Radhakrishnan (NDA उम्मीदवार) ने 452 मत प्राप्त किये।  उनके मुकाबले B. Sudershan Reddy, जिन्हें विपक्ष (INDIA गठबंधन) ने समर्थन दिया था, ने 300 मत प्राप्त किये।  मतों का अंतर 152 रहा।  सी. पी. राधाकृष्णन — व्यक्तिगत एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि जन्म : 20 अक्टूबर, 1957, तिरुप्पुर, तमिलनाडु। शिक्षा : उन्होंने BBA (बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री प्राप्त की है। आरएसएस और जनसंघ से जुड़ाव: युवावस्था से ही RSS/भाजपा के संगठनों से सक्रियता रही है।  पहले के पद : महाराष्ट्र राज्यपाल (Governor of Maharashtra) झारखंड राज्यपाल का...

Weekly current affair quiz in Hindi (9th -16 th May)

 Weekly current affair quiz in Hindi

9th May - 16th May

यहां देवभूमिउत्तराखंड.com के द्वारा सप्ताह के most important Top 10 weekly current affair हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी 2021 में होने वाली आगामी परीक्षाओं ukpcs, uppcs , uksssc , upsssc , ssc chsl, CGL मेंशत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से फरवरी तक के प्रत्येक सप्ताह के करंट अफेयर पढ़ सकते हैं। आज की प्रश्नोत्तरी में 9th -16th may के करंट अफेयर हैं। जिन का विस्तृत वर्णन भी किया गया है।

(1) भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक (ईडी) के रूप में निम्नलिखित में से  किन्हें नियुक्त किया गया है ?

(a) श्री अनिल कुमार शर्मा

(b) श्री जोस जे कटूर

(c) यशवर्धन कुमार सिन्हा

(d) अमिताभ चौधरी

Answer (b)

व्याख्या : भारतीय रिजर्व बैंक ने जोस जे कट्टूर को कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया है । इससे पहले जोस. जे कट्टूर कर्नाटक के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में रिजर्व बैंक के बेंगलुरु में कार्यरत थे। कार्यपालक निदेशक के रूप में श्री कट्टूर मानव संसाधन, प्रबंधन विभाग, कॉर्पोरेट, कार्य नीति और बजट विभाग तथा राजभाषा विभाग का कार्यभार संभालेंगे।।

(2) ख़बरों में रहा माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी किस देश से संबंधित है ?

(a) अमेरिका

(b) मलेशिया

(c) न्यूजीलैंड

(d) इंडोनेशिया

Answer (d)

व्याख्या -  वर्ष 2021 में एक के बाद एक ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण इंडोनेशिया निरंतर चर्चा में बना हुआ है । हाल ही में  इंडोनेशिया का माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है। इंडोनेशिया में अत्यधिक मात्रा में सक्रिय ज्वालामुखी होने के कारण इसे रिंग ऑफ द फायर अर्थात ज्वालामुखी का घर कहा जाता है। जिस कारण यहां सर्वाधिक भूकंप भी आते हैं। बता दें कि इंडोनेशिया का यह ज्वालामुखी उत्तरी सुमात्रा प्रांत में स्थित है । कहा जा रहा है कि यह ज्वालामुखी 2010 से सक्रियता की स्थिति में था और लगभग 400 वर्षों के बाद पुनः विस्फोट हुआ है।

(3) कोविड-19 की दूसरी लहर  से निपटने के लिए किस राज्य की पुलिस ने "मिशन हौसला" की शुरुआत की है ?

(a) हिमाचल प्रदेश

(b) बिहार

(c) उत्तराखंड 

(d) उत्तर प्रदेश

Answer (c)

व्याख्या : हाल ही में उत्तराखंड पुलिस द्वारा कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों के लिए "मिशन हौसला" की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों को मुफ्त में दवा, ऑक्सीजन, प्लाज्मा, राशन आदि आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

(4) हाल ही खबरों में रही किताब "Buddha in Gandhara" निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गई है

(a) सुनीता द्विवेदी

(b) उदय शंकर

(c) अनिल सोनी

(d) विक्रम सेठ

Answer (a)

व्याख्या - Buddha  in Gandhara पुस्तक की लेखिका सुनीता द्विवेदी जी है। सुनीता द्विवेदी जी जानी-मानी फोटोग्राफर और स्वतंत्र शोधकर्ता है। हाल ही में उन्होंने सिल्क रोड की यात्रा का वर्णन अपनी पुस्तक में किया है । उन्होंने चीन बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और मध्य एशियाई गढ़ राज्यों के माध्यम से प्राचीन बौद्ध मार्गों के साथ अपनी यात्रा के आधार पर तीन यात्रा वृतांत भी लिखे हैं। जिनमें से इस पुस्तक में एक प्रसिद्ध यात्रा वृतांत का वर्णन मिलता है। इस पुस्तक में  गांधार के प्राचीन बौद्ध शहरों की गाथा से जुड़ा है।

(5)  खबरों में रहा "मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान" निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?

(a) तमिलनाडु

(b) केरल

(c) महाराष्ट्र

(d) नई दिल्ली

Answer (a)

(6) हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2021 (COP26) निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित किया जाएगा ?

(a) नीदरलैंड

(b) न्यूजीलैंड

(c) नॉर्वे

(d) स्कॉटलैंड

Answer (d)

(7) हाल ही में  किस संस्था द्वारा कोरोना को नियंत्रण करने के लिए "कोरोना ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी)" का निर्माण किया गया है ?

(a) आईआईटी कानपुर

(b) आईसीएमआर

(c) डीआरडीओ

(d) सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया

Answer (c)

व्याख्या :- हाल ही के दिनों कोरोना के मुकाबले के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( डीआरडीओ) द्वारा "कोरोना ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी)"   दवा की खोज की गई है । यह दवा ऑक्सीजन की कमी की चुनौती का सामना कर रहे करोना मरीजो के लिए बेहद कारगर साबित होगी। यह दवा पाउडर के फॉर्म में होगी। जिसे पानी में घोलकर पिलाया जाएगा।

(8) हाल ही में एम.के. कौशिक का निधन हो गया है। उनका संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से था?

(a) हॉकी

(b) क्रिकेट

(c) बैडमिंटन

(d) बास्केटबॉल

Answer (a)

व्याख्या :- हाल ही में मॉस्को ओलंपिक 1980 में स्वर्ण पदक जीताने वाले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एमके कौशिक का कोविड-19 से निधन हो गया है। कौशिक भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच भी रह चुके थे। साल 1988 में उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त कोच के तौर पर 2002 में द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा गया था।।

(9) हाल ही में माउंट एवरेस्ट पर 25 वीं बार चढ़कर विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया ?

(a) अरुणिमा सिन्हा

(b) राजस्थान 

(c) कामी रीता शेरपा

(d) एडमंड हिलेरी

Answer (c)

व्याख्या - 51 वर्षीय कामी रीता शेरपा नेपाली पर्वतारोही ने दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर पर 25 वीं बार चढ़कर कीर्तिमान हासिल प्राप्त किया है। कामी ने 24वीं बार  पर्वत शिखर को 2019 में फतेह किया था। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले प्रथम भारतीय व्यक्ति तेनजिंग नोर्गे थे। तथा बछेंद्री पाल प्रथम भारतीय महिला थी। साल 1984 में बचेंद्री पाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर रखा था। वर्ष 2021 में माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली वर्ष की प्रथम भारतीय महिला तासी यांजोम बन गई हैं।

(10) चर्चा में रही "अल-अक्सा मस्जिद" किस देश से संबंधित है ?

(a) इराक

(b) इजराइल

(c) पाकिस्तान

(d) भारत

Answer (b)

व्याख्या :- अल-अक्सा मस्जिद का संबंध का इजराइल  से है। वर्तमान समय में इजराइल सेना और फिलीस्तीन  एक बार फिर आमने-सामने दोनों देश एक-दूसरे पर रॉकेट से हमला कर रहे हैं । जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दरअसल अल-अक्सा मस्जिद इस्लाम का तीसरा सबसे बड़ा पवित्र स्थल माना जाता है। लेकिन इस मस्जिद का निर्माण छठीं सदी में टेंपल माउंट के प्लाजा पर कराया गया था। जोकि  टेंपल माउंट यहूदियों का पहले से  ही पवित्र स्थल था। इसलिए दोनों देश इस  स्थान जेरूसलम में अपना दावा करते हैं। और इस बार यह समस्या तूल पकड़ गई और युद्ध जैसी स्थितियां उभर कर आई है।



उपयुक्त सभी प्रश्न dhirsti Ias notes , world affairs के प्रतिदिन करंट अफेयर के प्रश्नों के गहन अध्ययन से तैयार किए गए हैं। इन प्रश्नों में अतिरिक्त जानकारी जोड़कर उपयोगी प्रश्न तैयार किए गए। यदि आपको प्रतिदिन के करंट अफेयर पढ़ने हो तो यूट्यूब में दृष्टि आईएएस यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related posts :-




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न (उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14)

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी -14 उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां वर्ष 1965 में केंद्र सरकार ने जनजातियों की पहचान के लिए लोकर समिति का गठन किया। लोकर समिति की सिफारिश पर 1967 में उत्तराखंड की 5 जनजातियों थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, और राजी को एसटी (ST) का दर्जा मिला । राज्य की मात्र 2 जनजातियों को आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त है । सर्वप्रथम राज्य की राजी जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा मिला। बोक्सा जनजाति को 1981 में आदिम जनजाति का दर्जा प्राप्त हुआ था । राज्य में सर्वाधिक आबादी थारू जनजाति तथा सबसे कम आबादी राज्यों की रहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल एसटी आबादी 2,91,903 है। जुलाई 2001 से राज्य सेवाओं में अनुसूचित जन जातियों को 4% आरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित प्रश्न विशेष सूचना :- लेख में दिए गए अधिकांश प्रश्न समूह-ग की पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। और कुछ प्रश्न वर्तमान परीक्षाओं को देखते हुए उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित 25+ प्रश्न तैयार किए गए हैं। जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें की उत्तराखंड के 40 प्रश्नों में से 2...

भारत की जनगणना 2011 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -01)

भारत की जनगणना 2011 मित्रों वर्तमान परीक्षाओं को पास करने के लिए रखने से बात नहीं बनेगी अब चाहे वह इतिहास भूगोल हो या हमारे भारत की जनगणना हो अगर हम रटते हैं तो बहुत सारे तथ्यों को रटना पड़ेगा जिनको याद रखना संभव नहीं है कोशिश कीजिए समझ लीजिए और एक दूसरे से रिलेट कीजिए। आज हम 2011 की जनगणना के सभी तथ्यों को समझाने की कोशिश करेंगे। यहां प्रत्येक बिन्दु का भौगोलिक कारण उल्लेख करना संभव नहीं है। इसलिए जब आप भारत की जनगणना के नोट्स तैयार करें तो भौगोलिक कारणों पर विचार अवश्य करें जैसे अगर किसी की जनसंख्या अधिक है तो क्यों है ?, अगर किसी की साक्षरता दर अधिक है तो क्यों है? अगर आप इस तरह करेंगे तो शत-प्रतिशत है कि आप लंबे समय तक इन चीजों को याद रख पाएंगे साथ ही उनसे संबंधित अन्य तथ्य को भी आपको याद रख सकेंगे ।  भारत की जनगणना (भाग -01) वर्ष 2011 में भारत की 15वीं जनगणना की गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर था तथा भारत की कुल आबादी 121,08,54,922 (121 करोड़) थी। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ एवं महिलाओं की 51.47 करोड़ थी। जनसंख्या की दृष...

पौरव वंश का इतिहास (उत्तराखंड का इतिहास)

 उत्तराखंड का इतिहास पौरव राजवंश अल्मोड़ा जनपद के तालेश्वर नामक (वर्तमान पिथौरागढ़) स्थान से तांबे एवं अष्टधातु के अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें यह उल्लेख मिलता है कि छठी शताब्दी में ब्रह्मपुर में पौरवों का शासन था। इस वंश के प्रमुख शासकों में विष्णुवर्मन प्रथम, वृषवर्मन, अग्निवर्मन, धुतिवर्मन तथा विष्णुवर्मन द्वितीय का नाम आता है। इसके अतिरिक्त मार्कंडेय पुराण में भी पौरवों का उल्लेख मिलता है। तालेश्वर ताम्रपत्रों में कत्यूरियों की राजधानी कार्तिकेयपुर का उल्लेख एक ग्राम के रूप में हुआ है। पौरव वंश की पृष्ठभूमि  उम्मीद है आपने उत्तराखंड के इतिहास की अध्ययन सीरीज में कुणिंद वंश का इतिहास विस्तार पूर्वक पढ़ लिया होगा। जैसा कि आप जानते हैं कि उत्तराखंड में शासन करने वाली पहली राजनीतिक शक्ति कुणिंद थी जिसका सबसे शक्तिशाली शासक  अमोघभूति था। अमोघभूति की मृत्यु के पश्चात कुणिंद शासकों का विघटन प्रारंभ हो गया। जहां एक तरफ कुणिंद शासकों का साम्राज्य सिकुड़ता जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ बाहरी शक्तियों का आक्रमण बढ़ता जा रहा था। उत्तरवर्ती कुणिंदो के समकालीन कुणिंदों के आधे भाग पर ...