सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारती चंद की अमर गाथा (35वां चंद शासक)

भारती चंद की अमर गाथा   आज हम इस लेख में चंद राजाओं के बारे में विस्तार से पढ़ने वाले हैं। हालांकि चंद राजवंश केवल उत्तराखंड तक ही सीमित था और बहुत बड़ा साम्राज्य नहीं था लेकिन चंद राजवंश का सम्पूर्ण इतिहास रोचकमय है और यह हमें सिखाता है जिंदगी में उतार चढ़ाव आते हैं लेकिन उस उतार चढ़ाव में संतुलन किस प्रकार स्थापित करना होता है। इतने उतार चढ़ाव के बाद भी चंद राजवंश 700 वर्ष शासन किया।  तीन राजाओं की तिकड़ी भारती चंद - रत्न चंद - कीर्ति चंद चंद वंश की स्थापना के 400 साल बीत चुके थे लेकिन चंद शासक फिर भी पूर्ण रूप से आजाद नहीं थे वो अभी डोटी (नेपाल) के राजा को कर दे रहे थे, हालांकि इससे पूर्व 26वें चंद शासक ने थोहर चंद स्वयं को स्वतंत्र राजा घोषित कर दिया और 31वें चंद शासक गरुड़ ज्ञान चंद ने सोर और सीरा क्षेत्रों को जीत लिया था फिर भी चंद वंश अधीन था डोटी राजाओं के, कितने राजा आए और गये लेकिन किसी ने डोटी पर आक्रमण करने का दुस्साहस नहीं किया। ऐसे में जन्म होता है एक वीर का जिसका नाम भारती चंद होता है और वह चंद वंश का 35वां शासक बनता है और वो डोटी पर आक्रमण करने वाला पहला र...

weekly current affair in hindi (24th April - 1st May)

 Top10 weekly current affair in hindi

24 th April - 01 May

  यहां देवभूमिउत्तराखंड.com के द्वारा सप्ताह के most important Top 10 weekly current affair हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी 2021 में होने वाली आगामी परीक्षाओं ukpcs, uppcs , uksssc , upsssc , ssc chsl, CGL मेंशत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से फरवरी तक के प्रत्येक सप्ताह के करंट अफेयर पढ़ सकते हैं। आज की प्रश्नोत्तरी में 18th -25th April के करंट अफेयर हैं। जिन का विस्तृत वर्णन भी किया गया है।

(1) May 2021 से निम्न में से किन्हें भारत सरकार ने वित्त सचिव के पद पर किसे नियुक्त किया है ?

(a) अजय सेठ

(b) टी वी सोमनाथन

(c) यशवर्धन कुमार सिन्हा

(d)  श्री सुनीत शर्मा

व्याख्या : हाल ही में टी वी सोमनाथन को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने नया वित्त सचिव नियुक्त किया है । टी वी सोमनाथन वर्ष 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति इस पद के लिए कैबिनेट समिति के द्वारा की गई है।

(2) निम्नलिखित में से कौन "वाइल्ड नोवेटर अवार्ड 2021" पाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है ? 

(a) मानसा वाराणसी

(b) मानुषी छिल्लर

(c) अंतरा बनर्जी

(d) कीर्ति करंत

व्याख्या : कीर्ति करंट एक उभरती संरक्षण जीव वैज्ञानिक है। उन्होंने पर्यावरण और जीवो के संरक्षण के लिए अनेक मुद्दों पर काम किया है । जिसके लिए इन्हें 2012 में नेशनल ज्योग्राफिक उभरते एक्सप्लोरर के रूप में चुना गया था। वर्तमान में इन्हें वाइल्ड एलिमेंट फाउंडेशन द्वारा "वाइल्ड नोवेटर अवार्ड 2021" का पुरस्कार दिया जाएगा। एशिया की प्रथम भारतीय और एशियाई महिला होंगी जिन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

(3) हाल ही में आदित्य L1 सपोर्ट सेल की स्थापना किस राज्य मे की गई  है ?

(a) हिमाचल प्रदेश

(b) बिहार

(c) उत्तराखंड 

(d) उत्तर प्रदेश

व्याख्या : हाल ही में उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में आदित्य L1 सपोर्ट सेल की स्थापना की गई है। आदित्य L1(AL-1SC) भारत के पहले सौर अंतरिक्ष मिशन से प्राप्त होने वाले आंकड़ों को एक बेब इंटरफेस पर जमा करने के लिए बनाया गया एक कम्युनिटी सर्विस सेंटर  है इससे उपयोगकर्ता इन आंकड़ों को तत्काल देख सकेंगे और वैज्ञानिक तरीके से इसका विश्लेषण कर सकेंगे। इस सेंटर को इसरो (ISRO) और भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जरवेशन साइंस (ARIES) ने मिलकर बनाया है। 

(4) भारत में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पहली बार कब आयोजित किया गया था ?

(a) 1923

(b) 1889

(c) 1991

(d) 2002

व्याख्या : भारत में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 1923 में चेन्नई में हिंदुस्तान लेबर किसान पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रत्येक वर्ष 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है। और इसका मुख्य उद्देश्य  होता है कि श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना । बता दें कि 14 जुलाई 1989 को यूरोप में आयोजित सोशलिस्ट पार्टियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 1 मई को श्रमिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय एकता और एकजुटता के रूप में समर्पित किया गया। जिसके बाद यह पहली बार श्रमिक दिवस  1 मई 1890 को मनाया गया और यह 1890 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है

(5) हाल ही में भारत के किस पूर्व अटॉर्नी जनरल का निधन हो गया है ?

(a) केके वेणुगोपाल

(b) सोली सोराबाजी

(c) फली सैम नरीमन

(d) हरीश साल्वे

व्याख्या : हाल ही में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी ) सोली सोराबजी का निधन हो गया है। सोली सोराबाजी एक उत्कृष्ट वकील और बुद्धिमान व्यक्ति थे। उन्होंने कानून के माध्यम से गरीबों और कमजोर वर्गों के लोगों की सहायता करने के लिए अनेक काम किए। श्री सोली सोराबजी एक ऐसे महान्यायवादी थे जिन्हें पहली बार दो बार 7वें (1989-1990) व 11वें (1998-2004)  इस पद के लिए नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त बाद में श्री मिलन के. बनर्जी को भी दो बार महान्यायवादी बनाया गया था बता दें कि भारत के संविधान अनुच्छेद 76 में भारत के महान्यायवादी का उल्लेख किया गया है। भारत के प्रथम अटार्नी जनरल  एम.सी. सीतलवाड़ थे।

(6) चर्चा में रही लितानी नदी किस देश में बहती है ?

(a) लेबनान

(b) चीन

(c) इटली

(d) स्पेन

व्याख्या : हाल ही में लितानी नदी की एक झील के किनारे कई टन मछली मरी पड़ी प्राप्त हुई है जिसके कारण लितानी नदी चर्चा का विषय बन गयी है क्योंकि एक साथ इतनी  मछलियों का मरा पाया जाना संदेहास्पद है। वहां के स्थानीय लोगों को मछली ना पकड़ने की सलाह दी गई है और इस प्रकार की घटना को आपदा करार दिया है साथ ही इसके खाने से लोगों को स्वास्थ्य खतरा भी बताया जा रहा है। लितानी नदी लेबनान में बहती है । यह लेबनान की सबसे लंबी नदी है।

(7) भारतीय नौसेना ने भारत में ऑक्सीजन से भरे कंटेनर ओके शिपमट के लिए कौन सा ऑपरेशन चलाया है ?

(a) ऑपरेशन सागर

(b) करुणा अभियान

(c) ऑपरेशन समुद्र सेतु

(d) ऑपरेशन सर्द हवा

व्याख्या : कोरोना महामारी के कारण बढ़ती ऑक्सीजन की समस्या का समाधान के लिए हाल ही में भारतीय नौसेना ने ऑक्सीजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु -2 लॉन्च किया है।

(8) एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021 किस देश में आयोजित की जाएगी ?

(a) यूएई

(b) चीन

(c) भारत

(d) तुर्की

व्याख्या : एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन यूएई में किया जाएगा । बता दें कि इससे पहले इसका आयोजन भारत में होने वाला था कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय बदल दिया गया और यूएई में कराने का निर्णय लिया।

(9) भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड  निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

(a) उदय शंकर

(b) अजय माथुर

(c) अजय सेठ

(d) प्रदीप कुमार सक्सेना

व्याख्या :  अजय सेठ ने दिल्ली के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के लिए नए सचिव का पदभार संभाला है। अजय सेठ 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। सेठ ने तरुण बजाज का स्थान लिया है जबकि बजाज को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव बनाया गया है।

(10) हाल ही में किन है कोलकाता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है ?

(a) श्री राजेश बिंदल

(b) श्री राघवेंद्र सिंह चौहान

(c) हिमा कोहली

(d) अंजुला जैन

व्याख्या : कोलकाता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ एवं न्यायमूर्ति श्री राजेश बिंदल के अनुच्छेद 223 के तहत कोलकाता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 29 अप्रैल 2021 को भारत के राष्ट्रपति के द्वारा शपथ दिलाने के बाद उन्होंने पद ग्रहण किया।

(11) संविधान के किस अनुच्छेद में भारत के अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी) उल्लेख किया गया है ?

(a) अनुच्छेद 324

(b) अनुच्छेद 148

(c) अनुच्छेद 112

(d) अनुच्छेद 76

व्याख्या : हाल ही में सोली सोराबाजी  एक महान और उत्कृष्ट वकील का निधन हुआ है। जिन्हें दो बार भारत का महान्यायवादी बनाया गया था। जिस कारण भारत का महान्यायवादी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसलिए अति आवश्यक है कि आपको भारत का महान्यायवादी का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है इसकी पूर्ण जानकारी हो । अतः इस प्रश्न का सही उत्तर है अनुच्छेद 76 ।

उपयुक्त सभी प्रश्न dhirsti Ias notes , world affairs के प्रतिदिन करंट अफेयर के प्रश्नों के गहन अध्ययन से तैयार किए गए हैं। इन प्रश्नों में अतिरिक्त जानकारी जोड़कर उपयोगी प्रश्न तैयार किए गए। यदि आपको प्रतिदिन के करंट अफेयर पढ़ने हो तो यूट्यूब में दृष्टि आईएएस यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related posts :-



टिप्पणियाँ