सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्वतों के निर्माण (Geography Notes - part 06)

पर्वतों के निर्माण  प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...

Top10 weekly current affair in hindi (2nd - 9th May)

 7 days challenge quiz

Top10 weekly current affair in hindi

2nd - 9 th May current affair

यहां देवभूमिउत्तराखंड.com के द्वारा सप्ताह के most important Top 10 weekly current affair हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी 2021 में होने वाली आगामी परीक्षाओं ukpcs, uppcs , uksssc , upsssc , ssc chsl, CGL मेंशत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से फरवरी तक के प्रत्येक सप्ताह के करंट अफेयर पढ़ सकते हैं। आज की प्रश्नोत्तरी में 2nd -9th may के करंट अफेयर हैं। जिन का विस्तृत वर्णन भी किया गया है।

(1) 2021 का "लॉरेंस स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर अवार्ड" किसने जीता है ?

(a) राफेल नडाल

(b) रोजर फेडरर

(c) नोवाक जोकोविच

(d) रोहन बोपन्ना

Answer - (a)

व्याख्या - लॉरेंस विश्व खेल पुरस्कार 2021 में स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया । जबकि महिलाओं में यह पुरस्कार जापान की खिलाड़ी नाओमी ओसाका  को दिया गया। इससे पहले 2020 का पुरस्कार इसी श्रेणी में लुईस हैमिल्टन लियोनेल मेसी और श्रेणी स्पोटिंग मोमेंट्स के लिए भारत के सचिन तेंदुलकर को दिया गया था। बता दें कि लॉरेंस विश्व खेल पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी।

(2) भारत में कोविशील्ड-वैक्सीन का निर्माण कौन सी कंपनी कर रही है ?

(a) Sun Pharma

(b) Ajanta Pharma

(c) Cipla

(d) serum institute of India

Answer - (d)

व्याख्या - भारत में कोविशील्ड वैक्सीन  का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रही है। हाल ही में  SII के सीईओ अदार पूनावाला अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए ब्रिटेन चले गए थे। तब से ही ब्रिटेन में उनके निवेश के विस्तार पर उम्मीद लगाई जा रही है। SII ने ब्रिटेन में 240 मिलियन पाउंड्स के प्रोजेक्ट में निवेश करने की योजना बनाई है।
*SII - serum institute of India

(3) हाल ही में भारत ने डेनमार्क को रागी और झंगोरा नामक बाजरा की किस्मों का निर्यात करना शुरू किया है । रागी और झिंगोरा का मुख्य उत्पादक राज्य कौन सा है ?

(a) हिमाचल प्रदेश

(b) बिहार

(c) उत्तराखंड 

(d) उत्तर प्रदेश

Answer - (c)

व्याख्या - रागी और झिंगोला जैविक बाजरा की किस्म है जो मुख्यतः उत्तराखंड के किसानों द्वारा गाया जाता है हाल ही में भारत ने डेनमार्क को राखी और झिंगोला का निर्यात करना शुरू कर दिया है उत्तराखंड के किसानों को डेनमार्क में निर्यात से यूरोपीय देशों के अफसरों में भी विस्तार होने की संभावना है बाजरा उच्च हो सकता के कारण विश्व स्तर पर बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उत्तराखंड वासियों के लिए पहाड़ियों में बाजरा की किस में भोजन का प्रमुख हिस्सा है।

(4) निम्नलिखित में से किसको आरबीआई के चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है ?

(a) टी. रबी शंकर

(b) उदय शंकर

(c) अनिल सोनी

(d) क्रिस गोपालकृष्णन

Answer - (a)

व्याख्या - हाल ही में सरकार ने आरबीआई के चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में पी रविशंकर की नियुक्ति की है । यह बी.पी. कानूनगो के सेवानिवृत्ति के बाद यह पद संभालेंगे। आरबीआई के मुख्य कार्यकारी सदस्यों में 4 डिप्टी गवर्न और एक गवर्नर होता है । वर्तमान समय में शक्तिकांत दास जी आरबीआई के गवर्नर है और टीम रविशंकर के अतिरिक्त माइकल डी पात्रा, मुकेश कुमार जैन और राजेश्वर राव डिप्टी गवर्नर हैं।

(5) हाल ही में किस राज्य ने "मियां का बाड़ा" रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महेशपुर रख दिया है ।

(a) उत्तर प्रदेश

(b) राजस्थान

(c) महाराष्ट्र

(d) मध्य प्रदेश

Answer - (b)

व्याख्या - हाल ही में राजस्थान में एक रेलवे स्टेशन जिसका नाम "मियां का बाड़ा" था । उसका नाम बदलकर "महेश नगर" कर दिया गया है । कहा जाता है कि यह नाम स्थानीय लोगों की शिकायत पर बदला गया है क्योंकि उनका कहना था कि वहां की अधिकांश आबादी मुस्लिम ना होकर हिंदू है जिससे उनके बच्चों को वैवाहिक मेल कराने में समस्या आ रही थी इसलिए पहले गांव का नाम और अब रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। बता दें कि किसी भी जाओ शहर रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाता है तो राज्य के गृह मंत्रालय को सूचित करना अति आवश्यक है।

(6) खबरों में रही आयुष-64 किसके द्वारा विकसित किया गया है ?

(a) आईसीएमआर

(b) आईआईटी कानपुर

(c) सीसीआरएएस

(d) आईआईटी मुंबई

Answer - (c)

व्याख्या - आयुष 64 आयुर्वेदिक दवा है इसे सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वैदिक साइंस (सीसीआरएएस) ने विकसित किया है । प्रारंभ में इसे मलेरिया के उपचार के लिए 1980 में विकसित किया गया था। वर्तमान में इसका प्रयोग कोविड-19 के उपचार के लिए भी किया जा रहा है क्योंकि यह शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है।
*CCRAS - Central council for research in ayurvedic sciences

(7) ओलिव रिडले समुद्री कछुआ IUCN की लाल सूची की  किस श्रेणी में रखा गया है

(a) क्रिटिकली एंडेंजर्ड

(b) वल्नरेबल

(c) इंडेन्जर्ड

(d) लिस्ट कंसर्न

Answer - (b)

व्याख्या - ऑलिव रीडले समुद्री कछुआ मुख्य रूप से प्रशांत, हिंद  और अटलांटिक महासागर के गर्म जल में पाए जाने वाले समुद्री कछुओं की एक मध्यम आकार की प्रजाति है। आकार में दुनिया का सबसे छोटा समुद्री कछुआ भी कहा जाता है। यह मांसाहारी होते हैं । इस प्रजाति का कछुआ प्रत्येक वर्ष उड़ीसा के समुद्री तट पर  अंडे देने आता है। लेकिन इस वर्ष निर्धारित समय निकलने के 1 महीने बाद भी उड़ीसा की राशिकुल्या नदी के मुहाने पर उनका आगमन नहीं हुआ जिससे इन पर खतरा मंडराता दिख रहा है। IUCN ने ऑलिव रिडले समुद्री कछुओं को वल्नरेबल कैटेगरी में शामिल किया है।

(8) किस जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में नाइटहुड की उपाधि त्याग थी ?

(a) महात्मा गांधी ने

(b) दादाभाई नौरोजी

(c) गोपाल कृष्ण गोखले

(d) रविंद्र नाथ टैगोर

Answer - (d)

व्याख्या - हाल ही में 7 मई को गुरु रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म दिवस मनाया गया । उनका जन्म 1861 में कोलकाता में हुआ था। रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा 1913 में रचित गीतांजलि उपन्यास से जन गण मन लिया गया था। जिसे भारत का राष्ट्रीय गान के रूप में गाया जाता है। जिसके उपलक्ष में इन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था और यह प्रथम भारतीय व्यक्ति देश ने सर्वप्रथम नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। 13 अप्रैल 1919 में घटित जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में उन्होंने नाइटहुड की उपाधि त्याग दी थी।

(9) विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है ?

(a) 8 मई

(b) 10 मई

(c) 3 मई

(d) 1 मई

Answer - (c)

व्याख्या  - प्रत्येक वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 3 मई 1991 को यूनेस्को द्वारा विंडोहोक (नामीबिया) सम्मेलन में हुई थी । इस वर्ष की थीम है- "सूचना से जनकल्याण तक" वर्ष 2021 की विश्व प्रेस स्वतंत्रता रैंकिंग में भारत का 180 देशों में 142 वा स्थान रहा था।

(10) हाल ही में तेल और गैस सार्वजनिक कंपनियों ने भारत के किस धार्मिक स्थल के पुनर्विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया ?

(a) बद्रीनाथ धाम

(b) वैष्णो देवी मंदिर

(c) केदारनाथ धाम

(d) स्वर्ण मंदिर

Answer - (a)

व्याख्या - सभी सरकार की तेल कंपनियों और गैस कंपनियों (इंडियन ऑयल, ONGC, HPCL, BPCL,  गेल ) ने श्री बद्रीनाथ के उत्थान के लिए 100 करोड़ रुपए के योगदान के लिए MOU हस्ताक्षरित किया है। उत्तराखंड राज्य सरकार के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्राप्त धनराशि से सड़के बनवाना,  पुल बनवाना और मौजूदा पुलों को सुंदर बनाना,  आवास के साथ गुरुकुल सुविधा उपलब्ध कराना , शौचालय और पीने के पानी की सुविधा का निर्माण कराना व रास्तों में लाइट की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया है ताकि बद्रीनाथ जैसी साइटों के विकास से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिले और राज्य की व्यवस्था को मजबूत करें।

(11) निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए।

(a) हेमंत बिस्व शर्मा।         (1) तमिलनाडु

(b) एमके स्टालिन।            (2)  पुदुचेरी

(c) ममता बनर्जी।             (3) असम

(d) एन रंगास्वामी।            (4) पश्चिम बंगाल

(a) (1), (2), (3), (4)
(b) (4), (3), (2), (1)
(c) (3), (2), (4), (1)
(d) (3), (1), (4), (2)

Answer - (D)

व्याख्या - हाल ही में 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए गए। जिसमें पश्चिम बंगाल मैं एक बार पुनः ममता बनर्जी की पार्टी ने भारी मतों से विजय प्राप्त की और वह  तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी। और तमिलनाडु में एमके स्टालिन तथा असम में हेमंत बिस्व शर्मा और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एन रंगास्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया।



उपयुक्त सभी प्रश्न dhirsti Ias notes , world affairs के प्रतिदिन करंट अफेयर के प्रश्नों के गहन अध्ययन से तैयार किए गए हैं। इन प्रश्नों में अतिरिक्त जानकारी जोड़कर उपयोगी प्रश्न तैयार किए गए। यदि आपको प्रतिदिन के करंट अफेयर पढ़ने हो तो यूट्यूब में दृष्टि आईएएस यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related posts :-




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

उत्तराखंड का इतिहास : चंद राजवंश (भाग-2)

  उत्तराखंड का इतिहास चंद राजवंश का इतिहास (भाग-२) विस्तार से चंद राजा कन्नौज के शासकों के वंशज थे । जो महमूद गजनवी के आक्रमण के समय कुर्मांचल में प्रविष्ट हुए थे। उस समय कुर्मांचल में ब्रह्मदेव का शासन था। ब्रह्मदेव कत्यूर वंश का अंतिम सम्राट था। 10 वीं शताब्दी में लोहाघाट के आसपास सुई राज्य था। सुई राज्य पर ब्रह्मदेव शासन कर रहा था। *इतिहासकार श्यामलाल, एटकिंसन, वाल्टन व बद्रीदत्त पांडे के अनुसार चंद शासक इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। चंद राजवंश का उदय चंद वंश के संस्थापक - (1) सोमचंद (1025-1046 ईसवी) 1025 ईस्वी के आसपास सोमचंद ने चंपावत में अपनी राजधानी स्थापित की। इतिहासकार श्यामलाल के अनुसार सोमचंद इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। कुमाऊं में सोमचंद के आने की अनेक कहानियां है । परीक्षाओं की दृष्टि से यह मान सकते हैं कि सोमचंद 11 वीं सदी के आरंभ में बद्रीनाथ की यात्रा पर आया था। संयोगवश उसकी मुलाकात कत्यूरी नरेश ब्रह्मदेव से हो जाती है। ब्रह्मदेव सोमचंद की राजोचित, योग्यता, रूप-रंग व व्यक्तित्व को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। और अपनी एकलौती पुत्री चंपा का विवाह सोमचंद...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

कत्यूरी राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

कत्यूरी राजवंश का इतिहास भाग -1 अमोघभूति कुणिद वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था। कुणिद वंश उत्तराखंड में लगभग तीसरी- चौथी शताब्दी की पहली राजनीतिक शक्ति थी । जबकि कत्यूर राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला पहला ऐतिहासिक शक्तिशाली राजवंश था। इसे कार्तिकेयपुर वंश के नाम से भी जाना जाता है। 'कत्यूरी' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग एटकिंसन ने किया था। कत्यूरी राजवंश के संस्थापक बसंत देव थे । जिन्हें बासुदेव के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी। पांडुकेश्वर ताम्रलेख में पाए गए कत्यूरी राजा ललितशूर के अनुसार कत्यूरी शासकों की प्राचीनतम राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी । बाद में नरसिंह देव ने जोशीमठ से बैजनाथ (बागेश्वर ) में राजधानी स्थानांतरित कर दी। जहां से कत्यूरी राजवंश को विशिष्ट पहचान मिली । कत्यूरी राजवंश का उदय कुणिंदों के पतन के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड की भूमि पर कुछ नए राजवंशों का उदय हुआ। जैसे गोविषाण, कालसी लाखामंडल आदि जबकि कुछ स्थानों पर कुणिंद भी शासन करते रहे। कुणिंदो के बाद शक, कुषाण और यौधेय वंश के शासकों ने कुछ क्षेत्रों पर शासन व्यवस्था स्थापित की। ...