हिन्दी भाषा के प्रमुख साहित्यकार नमस्कार दोस्तों आज हम हिंदी साहित्य के सिलेबस के अनुसार बाहरी राज्यों में जन्म लेने वाले साहित्यकारों का अध्ययन करेंगे। जो उत्तराखंड की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं आज के लेख में गजानन माधव मुक्तिबोध के जीवन परिचय और उनकी प्रमुख सभी रचनाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे । इससे पूर्व हम सुमित्रानंदन पंत, राहुल सांकृत्यायन, महादेवी वर्मा, शैलेश मटियानी और मंगलेश डबराल के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं। जिनके लिंक लेख के अंत में नीचे दिए गए हैं। तो आईए जानते हैं गजानन मुक्तिबोध के बारे में विस्तार से - गजानन माधव मुक्तिबोध हिंदी साहित्य में 'अंधेरे के कवि' और फेंटेसी के बेजोड़ शिल्पी के रूप में विख्यात गजानन माधव मुक्तिबोध का नाम आधुनिक हिंदी काव्य के इतिहास में सबसे अलग और चमकीला है । वे प्रगतिशील चेतना और प्रयोगवाद के एक ऐसे अनूठे सेतु थे, जिन्होंने कविता को आत्म संघर्ष, आत्मा खोज और व्यवस्था के खिलाफ एक तीव्र बौद्धिक हथियार बनाया। जीवन परिचय गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म 13 नवंबर, 1917 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के 'श्...
उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर Uksssc Mock test - 99 उत्तराखंड में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु हमसे संपर्क करें। देवभूमि उत्तराखंड आपको फ्री मॉक टेस्ट सीरीज के साथ उत्तराखंड के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है। उत्तराखंड समूह ग मॉडल पेपर 2023 (1) नागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है? (a) खरोष्ठी (b) ब्राह्मी (c) नाग लिपि (d) हिब्रू (2) दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा का मुख्यालय कहां है? (a) वर्धा (b) बैंगलोर (c) हैदराबाद (d) मद्रास (3) 'प' ध्वनि का उपचारण स्थान है : (a) दन्त्य (b) ओष्ठ्य (c) मूर्धन्य (d) कंठ्य (4) तुलसी-कृत कृष्ण-काव्य कौन सा है? (a) कृष्णायन (b) कृष्ण चरित (c) कृष्ण चंद्रिका (d) कृष्ण-गीतावली (5) 'एक भारतीय आत्मा' नाम से कविता की रचना की : (a) मैथिलीशरण गुप्त ने (b) माखनलाल चतुर्वेदी ने (c) जयशंकर प्रसाद ने (d) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला (6) 'पंचवटी' में कौन-सा समास है? (a) द्विगु (b) द्वन्द्व (c) कर्मधारय (d) तत्पुरुष (7) 'चारु' शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा है? (a) चारूपन (b) चारुताई (c)...