उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (मई 2026)
Uttrakhand Current Affairs 2026
प्रश्न 1. मई 2026 में प्रदान किए गए 'पंडित भैरव दत्त धुलिया पुरस्कार 2026' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
इस वर्ष यह पुरस्कार '12मासा' डिजिटल चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार श्री राहुल कोठियाल को प्रदान किया गया।
इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2023 में 'कर्मभूमि फाउंडेशन' द्वारा की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों
व्याख्या: '12मासा' डिजिटल चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार श्री राहुल कोठियाल को पंडित भैरव दत्त धुलिया पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार समाज सेवा, संस्कृति, पत्रकारिता, जन-जागरण और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी। यह पुरस्कार 'कर्मभूमि फाउंडेशन' द्वारा प्रदान किया जाता है (भैरव दत्त धुलिया जी प्रसिद्ध 'कर्मभूमि' समाचार पत्र से जुड़े थे)। इस पुरस्कार का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति जन-जागरण करना और सामाजिक-राजनीतिक चेतना जगाना है।
अब तक के विजेताओं की सूची:
2023: श्री जय सिंह रावत (वरिष्ठ पत्रकार)
2024: श्री राजीव लोचन शाह (वरिष्ठ पत्रकार, नैनीताल)
2025: श्री रमेश पहाड़ी (वरिष्ठ पत्रकार)
2026: श्री राहुल कोठियाल
(2) राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगिल पुरस्कार 2026 से सम्मानित श्रीमती पूजा राणा का संबंध उत्तराखंड के किस दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र/जिले से है?
(A) चमोली
(B) उत्तरकाशी
(C) पिथौरागढ़
(D) पौड़ी गढ़वाल
उत्तर: (B) उत्तरकाशी
व्याख्या: इस वर्ष राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगिल पुरस्कार 2026 से उत्तराखंड की श्रीमती पूजा राणा को सम्मानित किया गया है। श्रीमती पूजा राणा उत्तरकाशी जिले के नौगांव (यमुना घाटी) में पिछले 15 वर्षों से स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत हैं। उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य और दुर्गम क्षेत्र में 100% कोविड टीकाकरण जैसी अद्वितीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
(3) मई 2026 में 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल एकेडमी अवार्ड' से सम्मानित वरुण बेलवाल उत्तराखंड खेल विभाग में किस पद पर कार्यरत हैं?
(A) उप-क्रीड़ा अधिकारी
(B) मुख्य विकास अधिकारी
(C) वन क्षेत्राधिकारी
(D) खेल निदेशक
उत्तर: (A) उप-क्रीड़ा अधिकारी
- व्याख्या: 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल एकेडमी अवार्ड 2026' से सम्मानित वरुण बेलवाल उत्तराखंड में उप-क्रीड़ा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 'टीम वेल्डेड फाउंडेशन' द्वारा इस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
(4) 'हिमालय प्रहरी सम्मान 2026' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
इस वर्ष यह सम्मान कमला पाठक और दयाल सिंह भंडारी को प्रदान किया गया।
इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2022 में पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि (21 मई) के उपलक्ष्य में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों
व्याख्या: वर्ष 2026 में यह गांधीवादी विचारधारा की कमला पाठक और चिपको कार्यकर्ता दयाल सिंह भंडारी को संयुक्त रूप 'हिमालय प्रहरी सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार 'हिमालय बचाओ आंदोलन' द्वारा प्रदान किया जाता है,
यह पुरस्कार वर्ष 2022 से सुंदरलाल बहुगुणा जी की स्मृति में शुरू हुआ था।
2022: धूम सिंह नेगी (चिपको आंदोलन कार्यकर्ता)
2023: विजय जड़दारी (बीज बचाओ आंदोलन के जनक)
2024: स्वर्गीय कुंवर प्रसून और मंग श्री देवी
2025: स्वर्गीय घनश्याम रतूड़ी (पर्यावरण आंदोलन के लेखक) और दीक्षा बिष्ट (महिला उत्थान)
2026: कमला पाठक (गांधीवादी विचारधारा) और दयाल सिंह भंडारी (चिपको कार्यकर्ता)
(5) उत्तराखंड सरकार की 'वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स' (ODOS) योजना के तहत जिलों और उनके चयनित खेलों का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(A) अल्मोड़ा - बैडमिंटन
(B) बागेश्वर - बॉक्सिंग
(C) चंपावत - फुटबॉल
(D) ऊधम सिंह नगर - साइक्लिंग
उत्तर: (B) बागेश्वर - बॉक्सिंग
उत्तराखंड में खेलों को जमीनी स्तर पर प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा मई 2026 के दूसरे सप्ताह में खेलमंत्री रेखा आर्या ने इस योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रत्येक जिले के लिए एक खेल का चयन किया गया है:
(6) 'वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स' योजना के अंतर्गत निम्नलिखित जिलों को उनके आवंटित खेलों के साथ सुमेलित कीजिए:
कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(A) अ-4, ब-2, स-3, द-1
(B) अ-2, ब-4, स-1, द-3
(C) अ-2, ब-1, स-4, द-3
(D) अ-1, ब-4, स-3, द-2
उत्तर: (B) अ-2, ब-4, स-1, द-3
(7) श्रीलंका में आयोजित 'एशियन रीजनल जुजुत्सु (Jiujitsu) चैंपियनशिप 2026' में उत्तराखंड की किस खिलाड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण पदक (Gold Medals) जीते?
(A) उदिता पनेरू
(B) महक चौहान
(C) कृष्णांजलि जोशी
(D) दीक्षा बिष्ट
व्याख्या: कृष्णांजलि जोशी ने 10 से 12 अप्रैल 2026 में श्रीलंका में आयोजित एशियन रीजनल जुजुत्सु चैंपियनशिप में अंडर-16 आयु वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में 'जूज्सु वाजा' और 'जूजिस्सू फाइटिंग' श्रेणियों में दो स्वर्ण पदक जीते। इसमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने भाग लिया था।
(8) जून 2026 में उत्तराखंड के किस शहर में 'राष्ट्रीय मुएथाई (Muaythai) चैंपियनशिप' का आयोजन प्रस्तावित है, जिसे 'आठ अंगों की कला' (Art of Eight Limbs) भी कहा जाता है?
(A) देहरादून
(B) हल्द्वानी (नैनीताल)
(C) हरिद्वार
(D) ऋषिकेश
उत्तर: (B) हल्द्वानी (नैनीताल)
व्याख्या: राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप 2026 का आयोजन जून में हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम में प्रस्तावित है। मुएथाई थाईलैंड का पारंपरिक मार्शल आर्ट है, जिसे 'आठ अंगों की कला' (Art of Eight Limbs) भी कहा जाता है। इस खेल में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 983 खिलाड़ी भाग लेंगे।
(9) मई 2026 में उत्तराखंड के खेल आयोजनों और नियुक्तियों के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य (गलत) है?
(A) राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिले की टीम ने सर्वाधिक 52 पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
(B) उत्तरकाशी की महक चौहान का चयन भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में हुआ है, जो उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
(C) मई 2026 में अजय सिंह को उत्तराखंड राज्य बॉक्सिंग एसोसिएशन का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
(D) 21वें गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन नैनीताल में किया गया जो पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को समर्पित था।
उत्तर: (D) 21वें गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन नैनीताल में किया गया जो पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को समर्पित था।
व्याख्या: राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप: देहरादून के आमवाला स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में नैनीताल जिले की टीम ने सर्वाधिक 52 पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम: उत्तरकाशी की महक चौहान का चयन सीनियर राष्ट्रीय टीम में हुआ है, जो उज्बेकिस्तान (ताशकंद) में आयोजित सेंट्रल एंड एशिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उत्तराखंड राज्य बॉक्सिंग एसोसिएशन: मई 2026 में अजय सिंह को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
21वां गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट: इसका आयोजन 22 से 24 मई 2026 को नैनीताल में किया गया (कुल 179 खिलाड़ी)। यह टूर्नामेंट उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी को समर्पित किया गया।
(10) 31 मई 2026 को एडवेंचर टूरिज्म और स्थानीय होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए नीति घाटी में आयोजित 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन' का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) क्या है?
(A) मोतू मस्क डियर
(B) चालू हिमतवा (स्नो लेपर्ड)
(C) भोटिया शेरू
(D) मोनाल पहाड़ी
उत्तर: (B) चालू हिमतवा (स्नो लेपर्ड)
व्याख्या: 31 मई 2026 को एडवेंचर टूरिज्म और स्थानीय होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए नीति घाटी में आयोजित 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन' का आधिकारिक शुभंकर 'चालू हिमतवा' है, जो स्थानीय भाषा में स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ) को दर्शाता है।
(11) जर्मनी के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 'ग्रीन स्क्रीन' (सितंबर 2026) के लिए चयनित उत्तराखंड की वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'दिव्य मां' (A Divine Mother) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
यह फिल्म एक दुर्लभ मादा किंग कोबरा के जीवन और उसके त्याग (Sacrifice) की कहानी पर आधारित है।
इसका निर्माण नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर (पद्मश्री) स्वर्गीय अनूप शाह और वन्यजीव प्रेमी पार्थ शर्मा द्वारा किया गया है तथा इसके निर्देशक अजय सूरी हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों
व्याख्या: डॉक्यूमेंट्री फिल्म: 'दिव्य मां' (A Divine Mother) : जर्मनी के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 'ग्रीन स्क्रीन' (9-13 सितंबर 2026) के लिए इस वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्री का चयन हुआ है। यह फिल्म एक दुर्लभ मादा किंग कोबरा के जीवन और उसके त्याग (Sacrifice) की कहानी पर आधारित है। इसका निर्माण नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर (पद्मश्री) स्वर्गीय अनूप शाह और वन्यजीव प्रेमी पार्थ शर्मा द्वारा किया गया है। इसके निर्देशक अजय सूरी हैं।
(12) अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (मई 2026) में मोबाइल शॉर्ट फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली 'द लूप ऑफ लाइफ' (The Loop of Life) की मुख्य विशेषता क्या है?
(A) यह उत्तराखंड के पलायन की समस्या पर बनी एक संगीतमय फिल्म है।
(B) इस फिल्म में कोई संवाद नहीं है; केवल जूतों के माध्यम से कहानी दर्शाई गई है।
(C) यह पूर्ण रूप से कुमाऊँनी भाषा में निर्मित पहली शॉर्ट फिल्म है।
(D) यह चिपको आंदोलन के इतिहास को जीवंत करती है।
उत्तर: (B) इस फिल्म में कोई संवाद (Dialogue) नहीं है; केवल जूतों के माध्यम से कहानी दर्शाई गई है।
व्याख्या: मोबाइल शॉर्ट फिल्म: 'द लूप ऑफ लाइफ' (The Loop of Life) : अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (8-9 मई 2026) में मोबाइल शॉर्ट फिल्म श्रेणी में इसे सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म में कोई संवाद (Dialogue) नहीं है; केवल जूतों के माध्यम से एक परिवार की भावुक कहानी और माता-पिता के प्रति बच्चों के बदलते व्यवहार को दर्शाया गया है। इसकी पटकथा लेखिका डॉ. अनीता नेगी और निर्देशक डॉ. भुवन तिवारी हैं।
(13) 24 मई 2026 को 'प्रथम रस्किन बॉन्ड महोत्सव 2026' का आयोजन उत्तराखंड में किस स्थान पर किया गया?
(A) लंढौर (मसूरी)
(B) लेखक गांव (देहरादून)
(C) मॉल रोड (नैनीताल)
(D) कोटद्वार (पौड़ी)
उत्तर: (B) लेखक गांव (देहरादून)
व्याख्या: 24 मई 2026 को देहरादून के 'लेखक गांव' में पहला रस्किन बॉन्ड महोत्सव आयोजित किया गया।
जिसका उद्देश्य कहानी वाचन, रचनात्मकता और पर्वतीय संस्कृति को प्रोत्साहन देना है।
रस्किन बॉन्ड से जुड़े मुख्य तथ्य (परीक्षा उपयोगी):
पहली पुस्तक: The Room on the Roof (1955)
प्रसिद्ध कृतियाँ: The Blue Umbrella, Susanna's Seven Husbands, Our Trees Still Grow in Dehra, My Lonely Days, The Golden Years, Angry River.
प्रमुख पुरस्कार: साहित्य अकादमी पुरस्कार (1992 - Our Trees Still Grow in Dehra के लिए), पद्मश्री (1999), और पद्म भूषण (2014)।
(14) प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड की कृतियों और उन्हें मिले पुरस्कारों के संबंध में कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(A) पहली पुस्तक - The Room on the Roof (1955)
(B) साहित्य अकादमी पुरस्कार - 1992 ('Our Trees Still Grow in Dehra' के लिए)
(C) पद्मश्री सम्मान - 1999
(D) पद्म भूषण सम्मान - 2018
उत्तर: (D) पद्म भूषण सम्मान - 2018
व्याख्या: रस्किन बॉन्ड को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था, न कि 2018 में।
(15) केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' के क्रियान्वयन में देश के समस्त हिमालयी राज्यों की सूची में किस राज्य को प्रथम स्थान (Top Rank) प्राप्त हुआ है?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) जम्मू और कश्मीर
(C) उत्तराखंड
(D) सिक्किम
उत्तर: (C) उत्तराखंड
व्याख्या: उत्तराखंड को देश के समस्त हिमालयी राज्यों की सूची में पहला स्थान मिला है। मई के प्रथम सप्ताह में ही राज्य में रिकॉर्ड 1101 सोलर प्लांट स्थापित किए गए।
(16) उत्तराखंड सरकार द्वारा अधिसूचित 'स्वैच्छिक और आंशिक चकबंदी नीति 2026' के तहत किसी क्षेत्र में चकबंदी लागू करने के लिए क्या अनिवार्यता रखी गई है?
(A) न्यूनतम 5 हेक्टेयर भूमि अथवा 15 काश्तकारों की आपसी सहमति
(B) न्यूनतम 10 हेक्टेयर भूमि अथवा 25 अलग-अलग काश्तकारों की आपसी सहमति
(C) संपूर्ण ग्राम सभा की शत-प्रतिशत लिखित सहमति
(D) न्यूनतम 20 हेक्टेयर भूमि अथवा 50 काश्तकारों की आपसी सहमति
उत्तर: (B) न्यूनतम 10 हेक्टेयर भूमि अथवा 25 अलग-अलग काश्तकारों की आपसी सहमति
व्याख्या: स्वैच्छिक और आंशिक चकबंदी नीति 2026 : पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी हुई कृषि जोतों (भूमि) को एकीकृत करना, पलायन रोकना और बंजर होती जा रही कृषि भूमि को पुनर्जीवित करने हेतु उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 13 मई 2026 को यह नीति लागू की ।
प्रथम चरण में 9 पर्वतीय जिलों के प्रतिवर्ष 5 गाँवों (5 वर्षों में कुल 275 गाँवों) को विवाद रहित घोषित कर चकबंदी कार्य पूर्ण करना।
चकबंदी लागू करने के लिए न्यूनतम 10 हेक्टेयर भूमि अथवा 25 अलग-अलग काश्तकारों (किसानों) की आपसी सहमति अनिवार्य है।
(17) उत्तराखंड वन विकास निगम के रजत जयंती (Silver Jubilee) समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च किए गए 'हिमकास्ट' (Himcast) मोबाइल एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) चारधाम यात्रा के दौरान बर्फबारी का सटीक पूर्वानुमान देना
(B) वन प्रबंधन को मजबूत करना, वनों की डिजिटल निगरानी और आपदा में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना
(C) जंगली जानवरों के हमलों की लाइव लोकेशन ग्रामीणों तक पहुँचाना
(D) राज्य में जड़ी-बूटी उत्पादन के लिए ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराना
उत्तर: (B) वन प्रबंधन को मजबूत करना, वनों की डिजिटल निगरानी और आपदा में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना
व्याख्या: 'हिमकास्ट' ऐप वन विकास निगम के 25 वर्ष पूरे होने पर लाया गया है, ताकि वनों की डिजिटल निगरानी, संसाधनों का सही आवंटन और वनाग्नि या आपदा जैसी स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके।
(18) उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा लॉन्च किए गए 'फिनबोध' (Finbodh) मोबाइल एप्लीकेशन को किस संस्था द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य आम लोगों तक वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) पहुँचाना है?
(A) गोविंद वल्लभ पंत विश्वविद्यालय
(B) उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU)
(C) कुमाऊं विश्वविद्यालय
(D) वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान
उत्तर: (B) उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU)
व्याख्या: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा 'फिनबोध' ऐप लॉन्च किया गया। 'फिनबोध' ऐप को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) द्वारा विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को सरल और व्यावहारिक रूप में वित्तीय लेन-देन और डिजिटल बैंकिंग के प्रति साक्षर बनाना है।
(19) विकासखंड (Block) स्तर पर 'आदर्श कृषि और उद्यान गांव' विकसित करने की नीति के तहत शोध और तकनीकी नवाचार को किसानों तक पहुंचाने के लिए कौन-सा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है?
(A) फार्म टू मार्केट (Farm to Market)
(B) लैब टू लैंड (Lab to Land)
(C) सीड टू प्रोग्रेस (Seed to Progress)
(D) कृषि से उन्नति (Krishi se Unnati)
उत्तर: (B) लैब टू लैंड (Lab to Land)
व्याख्या: राज्य सरकार ने विकासखंड (Block) स्तर पर 'आदर्श कृषि और उद्यान गांव' (Ideal Agriculture & Horticulture Village) विकसित करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भूमि की गुणवत्ता, स्थानीय जलवायु, भौगोलिक परिस्थितियां और स्थानीय जरूरतों को पूरा करना है। इस शोध और तकनीकी नवाचार को किसानों तक पहुंचाने के लिए 'लैब टू लैंड' (Lab to Land) कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, जिसमें गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय (पंतनगर) मुख्य भूमिका निभा रहा है।
(20) भारत सरकार की 'हीट रेजिलिएंट मॉडल सिटी' (गर्मी सहिष्णु शहर) परियोजना के तहत उत्तराखंड के किस एकमात्र शहर को शामिल किया गया है?
(A) हरिद्वार
(B) काशीपुर
(C) देहरादून
(D) रुद्रपुर
उत्तर: (C) देहरादून
व्याख्या: जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने हेतु भारत सरकार की 'गर्मी सहिष्णु शहर परियोजना' में उत्तराखंड से केवल देहरादून का चयन किया गया है।
(21) मई 2026 में हुई पुरातात्विक खोजों और पर्वतारोहण अभियानों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की खुदाई के दौरान लाखामंडल (प्राचीन नाम 'मढ़') से एक प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई है।
23 मई 2026 को माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली 16-सदस्यीय एनएसजी (NSG) टीम का नेतृत्व कर्नल रजनीश जोशी ने किया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं (अर्थात गलत है)?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (B) केवल 2
व्याख्या:
मई 2026 में भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की खुदाई के दौरान लाखामंडल से एक प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई है। लाखामंडल का प्राचीन नाम 'मढ़' भी है जो अपनी ऐतिहासिक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। और पौड़ी के कोड़ ब्लॉक क्षेत्र में स्थित 'गिठी छेड़ा' झरने के पास पत्थरों को काटकर बनाई गई एक प्राचीन रहस्यमयी गुफा/सुरंग की खोज की गई है।
कर्नल रजनीश जोशी: इनके नेतृत्व में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (दार्जिलिंग) और भारतीय तटरक्षक बल की संयुक्त टीम ने सिक्किम की दुर्गम चोटी 'माउंटेन थिन चेनरवांग' पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की।
माउंट एवरेस्ट फतह 2026
23 मई 2026 को उत्तराखंड की 16-सदस्यीय एनएसजी (NSG) टीम ने माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण किया।
इस टीम का नेतृत्व अखिलेश भट्ट (घनसाली, टिहरी) ने किया। टीम के अन्य प्रमुख सदस्यों में गौतम घोटाला (उत्तरकाशी), पंकज सिंह दोसाद (अल्मोड़ा) और सुरेश कुमार (पौड़ी) शामिल थे।
(22) ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव (पौड़ी) तक प्रस्तावित देश का पहला पर्यावरण-अनुकूल 'ग्रीन रोपवे' (Green Ropeway) किसकी देखरेख में विकसित किया जाएगा?
(A) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
(B) राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (National Board for Wildlife)
(C) उत्तराखंड वन विकास निगम
(D) सीमा सड़क संगठन (BRO)
उत्तर: (B) राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (National Board for Wildlife)
व्याख्या: देश का पहला ग्रीन रोपवे (Green Ropeway) : ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव (पौड़ी) तक देश का पहला पर्यावरण-अनुकूल 'ग्रीन रोपवे' विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की तर्ज पर 'राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड' की देखरेख में विकसित किया जाएगा, जो तपोवन, त्रिवेणी घाट होते हुए नीलकंठ तक जाएगा।
(22) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने 'अंकित राणा बनाम राज्य सरकार' मामले में फैसला सुनाते हुए किस अधिनियम की धारा 138(1) का संदर्भ दिया, जिसके तहत अयोग्य निर्वाचित प्रतिनिधियों (जैसे आयु सीमा पूरी न करने वाले ग्राम प्रधान) को हटाने का अधिकार राज्य सरकार के पास है?
(A) उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947
(B) उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016
(C) उत्तराखंड स्थानीय निकाय अधिनियम 2018
(D) उत्तराखंड अधिकार प्रच्छा नियमावली 2020
उत्तर: (B) उत्तराखंड आयुक्त/पंचायती राज अधिनियम 2016
व्याख्या: हाईकोर्ट ने बाजपुर विकासखंड के हलालपुर ग्राम प्रधान से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए 'उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016' की धारा 138(1) के तहत स्पष्ट किया कि यदि कोई जनप्रतिनिधि न्यूनतम योग्यता (जैसे 21 वर्ष की आयु) पूरी नहीं करता है, तो उसे हटाने का वैधानिक अधिकार राज्य सरकार के पास सुरक्षित है।
अन्य महत्वपूर्ण उत्तराखंड करेंट अफेयर्स 2026
- बुग्यालों के लिए खतरा "चीनी स्टेलेरा (Stellera) पौधा" : उत्तराखंड के उच्च हिमालयी बुग्यालों (Alpines) में 'स्टेलेरा' नामक एक बेहद विषैली फूलदार वनस्पति तेजी से फैल रही है, जो स्थानीय वनस्पतियों और मवेशियों के लिए हानिकारक है। आदि कैलाश, उगम, दारमा और व्यास घाटी के लगभग 46 बुग्यालों में इस चीनी प्रजाति के पौधे का अत्यधिक प्रसार देखा गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण (10वां संस्करण): 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की सूची में उत्तराखंड का एकमात्र जिला देहरादून शामिल है। राज्य में दूसरे स्थान पर काशीपुर और तीसरे पर रुद्रपुर रहे।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज रियल इम्पैक्ट रैंकिंग: विश्व के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची में देहरादून के उत्तरांचल विश्वविद्यालय को 85वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि लागत प्रभावी प्रबंधन (Cost Effective Management) के लिए दी गई है।
वसुधारा झील आपदा प्रणाली: वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान (देहरादून) द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (Early Warning System) स्थापित की गई है।
बद्री गाय अनुसंधान केंद्र: स्वदेशी बद्री गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए चमोली जिले के भराड़ीसैंण में एक विशेष रिसर्च सेंटर स्थापित किया गया है।
मीडिया सेंटर भवन: हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बजट की घोषणा की गई है।
अंडर-18 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026: नैनीताल (हल्द्वानी) की उदिता पनेरू को उत्तराखंड महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts.
Please let me now.