सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्वतों के निर्माण (Geography Notes - part 06)

पर्वतों के निर्माण  प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...

7th-14 March weekly current affair in hindi

7 days challenge

Weekly current affair in hindi

7th - 8th March

7 days challenge के अंतर्गत यहां देवभूमिउत्तराखंड.com के द्वारा सप्ताह के most important Top 10 weekly current affair हिंदी में तैयार किए जाते हैं। जिनकी 2021 में होने वाली आगामी परीक्षाओं ukpcs, uppcs , uksssc , upsssc , ssc chsl,  CGL मेंशत-प्रतिशत आने की संभावना होती है। यहां से आप जनवरी 2021 से फरवरी तक के प्रत्येक सप्ताह के करंट अफेयर पढ़ सकते हैं। आज की प्रश्नोत्तरी में 7th -8th March के करंट अफेयर  हैं। जिन का विस्तृत वर्णन भी किया गया है।

(1) निम्नलिखित में से किसे "इंटरनेशनल वूमेन ऑफ कॉरेज 2021" का अवार्ड दिया गया है?

(a) मिताली राज

(b) गौशल्या शंकर

(c) विनेश फोगाट

(d) ललिता जोशी

व्याख्या : "इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज 2021" का अवार्ड सुश्री कौशल्या को जाति आधारित हिंसा के खिलाफ लड़ने के लिए दिया गया है । उन्होंने मार्च 2017 में "शंकर सोशल जस्टिस ट्रस्ट" की शुरुआत की थी। कौशल्या शंकर जाति विरोधी कार्यकर्ता और मानव अधिकार डिफेंडर है । सामान्यतः यह अवार्ड उस महिला को दिया जाता है जो दूसरों का जीवन बेहतर बनाने के लिए असाधारण साहस शक्ति और नेतृत्व का प्रदर्शन करती हैं।

(2) उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

(a) हरीश रावत

(b) त्रिवेंद्र सिंह रावत

(c) धन सिंह रावत

(d) तीरथ सिंह रावत

व्याख्या : हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया थाा। जिनके स्थान पर गढ़वाल  से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया हैै।

(3) निम्नलिखित में से किन्हें "भारत का सैटेलाइट मैन" कहा जाता है?

(a) सतीश धवन

(b) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

(c) डॉ. उडुपी रामचंद्र राव

(d) के. सिवान

व्याख्या : 10 मार्च को भारतीय वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव के जन्म दिवस के अवसर पर गूगल ने एनिमेटेड डूडल बनाकर जन्म दिवस मनाया। उडुपी रामचंद्र राव को "भारत का सैटेलाइट मैन" कहा जाता है। उडुपी रामचंद्र जी का जन्म कर्नाटक में हुआ था । वर्ष 1975 में भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट की लॉन्चिंग के समय  ये इसरो के चेयरमैन थे।

(4) हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंण्डई बांध का उद्घाटन किया है । बंण्डई बांध उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?

(a) ललितपुर

(b) हमीरपुर

(c) बलरामपुर

(d) चंदौली

(5) रोड मैप फॉर एंटरप्राइज(Road map for enterprise) पुस्तक के लेखक कौन हैं ?

(a) जितेंद्र गुप्ता

(b) शशि थरूर

(c) नितिन गडकरी

(d) मेघना पंत

व्याख्या:  यह पुस्तक उद्यमियों सफल बनाने के लिए प्रेरित करती है । इसके लेखक जितेंद्र गुप्ता है जो प्रबंधन के विशेषज्ञ हैं और वर्तमान समय में Biz Ayuris foundation के निदेशक हैं।

(6) हाल ही में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  मनाया गया है इसकी थीम क्या है ?

(a) आई एम जनरेशन इक्वलिटी : "रिलाइजिंग टू मेंस राइट"

(b) वूमेन इन लीडरशिप : "अचिविंग एंड इक्वल फ्यूचर इन अ कोविड-19 वर्ल्ड"

(c) थिंक इक्वल, बिल्ड स्मार्ट, इनोवेटिव फॉर चेंज

(d) टाइम इज नाओ :  "रूलर एंड अर्बन एक्टिविटीज ट्रांसफॉर्मिंग वूमस लीव्स"

व्याख्या : प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह 10 महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक आदि क्षेत्रों में उपलब्धियों को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2021 कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है - "women in leadership : achieving an equal future in a covid-19 world.

(7) भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट किस राज्य में बनाया जा रहा है?

(a) मध्य प्रदेश

(b) आंध्र प्रदेश

(c) तेलंगाना

(d) ओडिशा

व्याख्या : भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट तेलंगना के रामगुंडम में बनाया जा रहा है। यह उम्मीद की जा रही है कि मई की शुरुआत में यह चालू किया जा सकता है। इसकी क्षमता 100 मेगावाट है तथा इसको बनाने की कुल लागत 423 करोड रुपए आई है । इसका निर्माण निर्माण एनटीपीसी द्वारा किया गया है।
NTPC  की फुल फॉर्म है - National thermal Power corporation

(8) हाल ही में Sangay ज्वालामुखी विस्फोट हुआ यह किस देश में स्थित है?

(a) इक्वाडोर 

(b) इंडोनेशिया

(c) सेशल्स

(d) मालदीव

व्याख्या : Sangay ज्वालामुखी इक्वाडोर के मोरोना सेंटियागो प्रांत के जंगल में स्थित है। यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है बीते दिनों में ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है जिसके कारण आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में जान - माल की हानि हुई है। वर्तमान समय में इक्वाडोर में आठ ज्वालामुखी हैं

(9) खबरों में रही "नेलांग घाटी" उत्तराखंड के किस जिले में स्थित है ?

(a) रुद्रप्रयाग

(b) चंपावत

(c) उत्तरकाशी

(d) चमोली

व्याख्या : नेलांग घाटी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। हाल ही में उत्तराखंड सरकार के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह से उत्तरकाशी जिले की नीलामी में इनर लाइन परमिट हटाने का आग्रह किया है ।
ILP - इनर लाइन परमिट एक ट्रेवल डॉक्यूमेंट होता है जो भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है यह राज्य के कुछ प्रोजेक्ट एरिया के लिए जारी किया जाता है अर्थात प्रोजेक्ट एरिया में ट्रेवल नहीं कर सकते हैं।

(10) हाल ही में मनु भाकर ने बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता है मनु भाकर किस खेल से संबंधित हैं ?

(a) शूटिंग

(b) बैडमिंटन

(c) क्रिकेट

(d) हॉकी

व्याख्या : वर्ष 2020 में बीबीसी द्वारा पुरस्कार वितरण की घोषणा की गई है। इसमें कोनेरू हंपी को BBC indian sports woman' of the year अवार्ड दिया गया है । जबकि BBC lifetime achievement award एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज को मिला है वाह युवा शूटर मनु भाकर ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता है।

(11) अर्जुन सहायक सिंचाई परियोजना  शुरुआत भारत के किस राज्य में  की गई है

(a) उत्तराखंड

(b) मध्य प्रदेश

(c) उत्तर प्रदेश

(d) राजस्थान

व्याख्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने "अर्जुन सहायक परियोजना" एक दो महीने में शुरू करने की बात कही है। इसका उद्देश्य लोगों तक पेयजल की आपूर्ति करना व खेती के लिए जल उपलब्ध कराना है। इसका उद्घाटन नरेंद्र मोदी द्वारा कराया जाएगा । अर्जुन सहायक परियोजना का निर्माण धसान नदी पर कराया जा रहा है जिसका लाभ हमीरपुर , बांदा और महोबा के साथ 168 गांव को मिलेगा।

यदि आपको हमारे द्वारा तैयार की गई Top 10 weekly current affair की सीरीज उपयोगी लगती है तो अधिक से अधिक लोगों को शेयर कीजिए । और पिछले सप्ताह के top 10 current affair पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Sources : BBC news, the Hindu , Dainik Jagran

Related posts :



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

उत्तराखंड का इतिहास : चंद राजवंश (भाग-2)

  उत्तराखंड का इतिहास चंद राजवंश का इतिहास (भाग-२) विस्तार से चंद राजा कन्नौज के शासकों के वंशज थे । जो महमूद गजनवी के आक्रमण के समय कुर्मांचल में प्रविष्ट हुए थे। उस समय कुर्मांचल में ब्रह्मदेव का शासन था। ब्रह्मदेव कत्यूर वंश का अंतिम सम्राट था। 10 वीं शताब्दी में लोहाघाट के आसपास सुई राज्य था। सुई राज्य पर ब्रह्मदेव शासन कर रहा था। *इतिहासकार श्यामलाल, एटकिंसन, वाल्टन व बद्रीदत्त पांडे के अनुसार चंद शासक इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। चंद राजवंश का उदय चंद वंश के संस्थापक - (1) सोमचंद (1025-1046 ईसवी) 1025 ईस्वी के आसपास सोमचंद ने चंपावत में अपनी राजधानी स्थापित की। इतिहासकार श्यामलाल के अनुसार सोमचंद इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। कुमाऊं में सोमचंद के आने की अनेक कहानियां है । परीक्षाओं की दृष्टि से यह मान सकते हैं कि सोमचंद 11 वीं सदी के आरंभ में बद्रीनाथ की यात्रा पर आया था। संयोगवश उसकी मुलाकात कत्यूरी नरेश ब्रह्मदेव से हो जाती है। ब्रह्मदेव सोमचंद की राजोचित, योग्यता, रूप-रंग व व्यक्तित्व को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। और अपनी एकलौती पुत्री चंपा का विवाह सोमचंद...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

कत्यूरी राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

कत्यूरी राजवंश का इतिहास भाग -1 अमोघभूति कुणिद वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था। कुणिद वंश उत्तराखंड में लगभग तीसरी- चौथी शताब्दी की पहली राजनीतिक शक्ति थी । जबकि कत्यूर राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला पहला ऐतिहासिक शक्तिशाली राजवंश था। इसे कार्तिकेयपुर वंश के नाम से भी जाना जाता है। 'कत्यूरी' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग एटकिंसन ने किया था। कत्यूरी राजवंश के संस्थापक बसंत देव थे । जिन्हें बासुदेव के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी। पांडुकेश्वर ताम्रलेख में पाए गए कत्यूरी राजा ललितशूर के अनुसार कत्यूरी शासकों की प्राचीनतम राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी । बाद में नरसिंह देव ने जोशीमठ से बैजनाथ (बागेश्वर ) में राजधानी स्थानांतरित कर दी। जहां से कत्यूरी राजवंश को विशिष्ट पहचान मिली । कत्यूरी राजवंश का उदय कुणिंदों के पतन के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड की भूमि पर कुछ नए राजवंशों का उदय हुआ। जैसे गोविषाण, कालसी लाखामंडल आदि जबकि कुछ स्थानों पर कुणिंद भी शासन करते रहे। कुणिंदो के बाद शक, कुषाण और यौधेय वंश के शासकों ने कुछ क्षेत्रों पर शासन व्यवस्था स्थापित की। ...