सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्वतों के निर्माण (Geography Notes - part 06)

पर्वतों के निर्माण  प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...

22-29th March weekly current affair in hindi

7 days challenge

Weekly current affair in hindi

22-29th March

नमस्कार मित्रों जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि उनके करंट अफेयर की तैयारी नहीं हो पाती है । किसी कारणवश उन्हें करंट अफेयर की तैयारी करने का समय नहीं मिलता है। उन परीक्षार्थियों के लिए हर सप्ताह के विशेष top10 questions की तैयारी कराई जाएगी। जिनकी 90% संभावना प्रतियोगी परीक्षाओं में आने का होती है। कोई फालतू क्वेश्चन नहीं होंगे। केवल उन्हीं प्रश्नों पर बात की जाएगी। जो आते ही आते हैं। यदि आप सप्ताह में इन 10 most important question को अच्छे से तैयार कर लेते हैं तो इतना दावा कर सकता हूं कि परीक्षा में 30 नंबर की सामान्य ज्ञान के questions में से 20+ ला सकते हो । और जो प्रतिदिन करंट अफेयर पढ़ते हैं उनके लिए यह क्वेश्चन एक अच्छा रिवीजन साबित करेंगे।   


(1) प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है इस वर्ष  विश्व जल दिवस की थीम है -

(a) save water save life

(b) valuing water

(c) catch the rain , where it falls when it falls

(d) the clock is tickling

व्याख्या : विश्व जल दिवस मनाने का निर्णय पहली बार संयुक्त राष्ट्रीय महासभा द्वारा 22 सितंबर 1992 को लिया गया था। इसके बाद प्रत्येक वर्ष जल के महत्व को देखते हुए 22 मार्च को जल दिवस मनाया जाता है ताकि वैश्विक जल संकट के बारे में लोगों को अवगत कराया जा सके । वर्ष 2021 की जल दिवस की थीम है - valuing water

(2) वर्ष 2020 का गांधी शांति पुरस्कार निम्नलिखित में से किन्हें दिया जाएगा ?

(a) सुल्तान काबूस बिल सईद अल सईद

(b) शेख हसीना

(c) बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान

(d) नरेंद्र मोदी

व्याख्या : भारत सरकार द्वारा 1995 में महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीयता , नस्ल,  भाषा,  जाति , पंथ या लिंग आदि पर कार्य करने के  उपलक्ष्य में गांधी शांति पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष 2019 एवं 2020 के लिए एक साथ गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
 2019 का गांधी शांति पुरस्कार - सुल्तान काबूस बिन सईद (ओमान )
2020 का गांधी शांति पुरस्कार- बंगाबंधु शेख मुजीबुर्रहमान (बांग्लादेश)

(3) ब्रिटिश कालीन किस षड्यंत्र केस में अमर शहीद वीर भगत सिंह,  राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी ?

(a) नासिक षड्यंत्र

(b) काकोरी षड्यंत्र

(c) लाहौर षड्यंत्र

(d) कानपुर षड्यंत्र

व्याख्या : 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव सिंह , और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र केस में फांसी की सजा दी गई थी।  तीनों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के नौजवानों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए हंसते हुए फांसी चढ़े गए। 23 मार्च के दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने शहीद दिवस तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

(4) शेफाली वर्मा का संबंध किस खेल से है ?

(a) तीरंदाजी

(b) एथलेटिक्स

(c) बैटमिंटन

(d) क्रिकेट

व्याख्या : शेफाली वर्मा देश के लिए भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलती हैं।  हाल ही में आईसीसी t20 रैंकिंग की लिस्ट जारी की गई है , जिसमें शेफाली वर्मा आईसीसी t20 रैंकिंग में पहले स्थान पर रही हैं।

(5) हाल ही में 67 वें राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की गई है। निम्नलिखित में से किन्हें बेस्ट अभिनेत्री के पुरस्कार  सम्मानित किया गया ?

(a) आलिया भट्ट

(b) अनुष्का शर्मा

(c) कंगना रनौत

(d) दीपिका पादुकोण

व्याख्या : इस साल 2019 की फिल्मों के लिए 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई है। फीचर फिल्मों में बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार कंगना रनौत को  उनकी फिल्म "पंगा" और "मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी" के अहम किरदार निभाने के लिए दिया गया है । वहीं मनोज बाजपाई की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार फिल्म "भोंसले"  के लिए दिया गया है। इसके अतिरिक्त बेस्ट फिल्म - छिछोरे 
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म - An engineered
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म -  कस्तूरी 
मोस्ट फिल्म फैमिली स्टेट - सिक्किम 
को दिया गया है।

(6) एशिया का सबसे बड़ा टयूलिप गार्डन भारत के किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में स्थित है ?

(a) लद्दाख

(b) जम्मू कश्मीर

(c) हिमाचल प्रदेश

(d) उत्तराखंड

व्याख्या : भारत में पर्यटक स्थलों की महत्ता को देखते हुए सभी लोगों के लिए जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल टयूलिप गार्डन खोल दिए गए हैं । बता दें कि यह एशिया का सबसे बड़ा टयूलिप गार्डन है । जिसमें 62 किस्मों के 15 लाख ट्यूलिप के फूल है । यह लगभग 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे कश्मीर का "सिराज बाग" भी कहा जाता है।

(7) विश्व क्षय रोग दिवस कब मनाया जाता है ?

(a) 24 मार्च

(b) 22 मार्च

(c) 24 मई

(d) 22 मई

व्याख्या : प्रत्येक वर्ष टीवी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 24 मार्च को विश्व टीवी दिवस मनाया जाता है। क्षय रोग Mycobacterium tuberculosis नामक बैक्टीरिया से होता है । इस बैक्टीरिया की खोज रॉबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 ईसवी में की थी । इसलिए इस दिवस को विश्व टीवी दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस वर्ष की थीम है - "the clock tickling"

(8) खबरों में रही स्वेज नहर का निर्माण कब शुरू किया गया था।

(a) 1869

(b) 1885

(c) 1992

(d) 1921

व्याख्या : हाल ही में भूमध्य सागर और लाल सागर के बीच स्थित स्वेज नहर जो दोनों सागरों को जोड़ती है । उसमें एक बड़े जहाज को फंसने से समुद्री मार्ग में रूकावटें आई और व्यापार में अत्यधिक नुकसान हुआ। स्वेज नहर में लगातार पांच दिनों तक जहाज फंसे रहने से समुद्र से होने वाला व्यापार रूक गया और छठे दिन राहत मिली । बता दें कि स्वेज नहर का निर्माण 1869 में हुआ था।  यह शहर 60 मीटर चौड़ी है 22 की गहराई 16.5 मीटर  है। इसको बनाने में 10 वर्षों का समय लगा । स्वेज नहर के निर्माण से यूरोप  से दक्षिण एशिया में की दूरी 18900 किलोमीटर कम हो जाती है।

(9) खबरों में रहा कान्हा राष्ट्रीय पार्क भारत में कहां स्थित है ?

(a) मध्य प्रदेश

(b) राजस्थान 

(c) ओडिशा

(d) उत्तराखंड

व्याख्या : कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। हाल ही में सत्कोसिया टाइगर रिजर्व से मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक सुंदरी नाम की बाघिन का स्थानांतरण किया गया है।

(10) हाल ही में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा व्यास सम्मान 2020 देने की घोषणा की गई । निम्नलिखित में से यह पुरस्कार किसे देने की घोषणा की गई ?

(a) अमीश त्रिपाठी

(b) डॉक्टर सुभाष

(c) शरद पगारे

(d) अजय कुमार

व्याख्या : व्यास सम्मान की शुरुआत 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई थी । यह पुरस्कार पिछले 10 वर्षों में भारतीय नागरिकों द्वारा हिंदी में किए गए उत्कृष्ट साहित्य कार्य के लिए प्रदान किया जाता है । वर्ष 2020 का व्यास सम्मान हिंदी लेखक प्रोफेसर शरद पगारे को दिया जाएगा। यह पुरस्कार उनकी रचना "पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी"  (उपन्यास) को दिया जाएगा।


नोट : दोस्तों प्रतिदिन करंट अफेयर की तैयारी करना सही है। लेकिन आप जो विभिन्न प्रकार के चैनलों से तैयारी करते हैं और वह अपने चैनल को अपडेट करने के लिए कोई भी क्वेश्चन डाल देते हैं । और आप उन्हें याद करने की कोशिश करते हैं। 1 दिन के तो याद हो जाते हैं । लेकिन अगले ही दिन भूल जाते हैं । तो वह क्वेश्चन अपनी ओर से सही डालते हैं। बस दिक्कत यह है कि आप सारे क्वेश्चन को याद करने की कोशिश करते हैं। यदि आपको सिलेक्शन पाना है तो उन क्वेश्चन की तैयारी करें। जो क्वेश्चन आपको लगते हैं कि यह क्वेश्चन परीक्षा में आ सकता है। और यह कैसे पता लगेगाा? कि यह क्वेश्चन परीक्षा में आ सकता है। तो उसके लिए आपको पहले पुराने क्वेश्चन पेपर देखने होंगे। उसमें यह देखना होगा कि क्वेश्चन पेपर का पैटर्न क्या है ? उसके बाद ही करंट अफेयर की तैयारी करें । वरना आपकी मेमोरी ब्लास्ट हो शक्ति है अगर आप प्रतिदिन 10 से 20 क्वेश्चन याद करते हैं। 1 साल में 6000 क्वेश्चन केवल सामान्य ज्ञान के हो जाएंगे।

यदि आपको हमारे द्वारा तैयार की गई Top 10 weekly current affair की सीरीज उपयोगी लगती है तो अधिक से अधिक लोगों को शेयर कीजिए । और पिछले सप्ताह के top 10 current affair पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।)

Sources : BBC news, the Hindu , Dainik Jagran

Related posts :





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड में भूमि बंदोबस्त का इतिहास

  भूमि बंदोबस्त व्यवस्था         उत्तराखंड का इतिहास भूमि बंदोबस्त आवश्यकता क्यों ? जब देश में उद्योगों का विकास नहीं हुआ था तो समस्त अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर थी। उस समय राजा को सर्वाधिक कर की प्राप्ति कृषि से होती थी। अतः भू राजस्व आय प्राप्त करने के लिए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू की जाती थी । दरअसल जब भी कोई राजवंश का अंत होता है तब एक नया राजवंश नयी बंदोबस्ती लाता है।  हालांकि ब्रिटिश शासन से पहले सभी शासकों ने मनुस्मृति में उल्लेखित भूमि बंदोबस्त व्यवस्था का प्रयोग किया था । ब्रिटिश काल के प्रारंभिक समय में पहला भूमि बंदोबस्त 1815 में लाया गया। तब से लेकर अब तक कुल 12 भूमि बंदोबस्त उत्तराखंड में हो चुके हैं। हालांकि गोरखाओ द्वारा सन 1812 में भी भूमि बंदोबस्त का कार्य किया गया था। लेकिन गोरखाओं द्वारा लागू बन्दोबस्त को अंग्रेजों ने स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश काल में भूमि को कुमाऊं में थात कहा जाता था। और कृषक को थातवान कहा जाता था। जहां पूरे भारत में स्थायी बंदोबस्त, रैयतवाड़ी बंदोबस्त और महालवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था लागू थी। वही ब्रिटिश अधिकारियों ...

उत्तराखंड का इतिहास : चंद राजवंश (भाग-2)

  उत्तराखंड का इतिहास चंद राजवंश का इतिहास (भाग-२) विस्तार से चंद राजा कन्नौज के शासकों के वंशज थे । जो महमूद गजनवी के आक्रमण के समय कुर्मांचल में प्रविष्ट हुए थे। उस समय कुर्मांचल में ब्रह्मदेव का शासन था। ब्रह्मदेव कत्यूर वंश का अंतिम सम्राट था। 10 वीं शताब्दी में लोहाघाट के आसपास सुई राज्य था। सुई राज्य पर ब्रह्मदेव शासन कर रहा था। *इतिहासकार श्यामलाल, एटकिंसन, वाल्टन व बद्रीदत्त पांडे के अनुसार चंद शासक इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। चंद राजवंश का उदय चंद वंश के संस्थापक - (1) सोमचंद (1025-1046 ईसवी) 1025 ईस्वी के आसपास सोमचंद ने चंपावत में अपनी राजधानी स्थापित की। इतिहासकार श्यामलाल के अनुसार सोमचंद इलाहाबाद के निकट झूंसी से आया था। कुमाऊं में सोमचंद के आने की अनेक कहानियां है । परीक्षाओं की दृष्टि से यह मान सकते हैं कि सोमचंद 11 वीं सदी के आरंभ में बद्रीनाथ की यात्रा पर आया था। संयोगवश उसकी मुलाकात कत्यूरी नरेश ब्रह्मदेव से हो जाती है। ब्रह्मदेव सोमचंद की राजोचित, योग्यता, रूप-रंग व व्यक्तित्व को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। और अपनी एकलौती पुत्री चंपा का विवाह सोमचंद...

परमार वंश - उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

उत्तराखंड का इतिहास History of Uttarakhand भाग -1 परमार वंश का इतिहास उत्तराखंड में सर्वाधिक विवादित और मतभेद पूर्ण रहा है। जो परमार वंश के इतिहास को कठिन बनाता है परंतु विभिन्न इतिहासकारों की पुस्तकों का गहन विश्लेषण करके तथा पुस्तक उत्तराखंड का राजनैतिक इतिहास (अजय रावत) को मुख्य आधार मानकर परमार वंश के संपूर्ण नोट्स प्रस्तुत लेख में तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 688 ईसवी से 1947 ईसवी तक शासकों ने शासन किया है (बैकेट के अनुसार)।  गढ़वाल में परमार वंश का शासन सबसे अधिक रहा।   जिसमें लगभग 12 शासकों का अध्ययन विस्तारपूर्वक दो भागों में विभाजित करके करेंगे और अंत में लेख से संबंधित प्रश्नों का भी अध्ययन करेंगे। परमार वंश (गढ़वाल मंडल) (भाग -1) छठी सदी में हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात संपूर्ण उत्तर भारत में भारी उथल-पुथल हुई । देश में कहीं भी कोई बड़ी महाशक्ति नहीं बची थी । जो सभी प्रांतों पर नियंत्रण स्थापित कर सके। बड़े-बड़े जनपदों के साथ छोटे-छोटे प्रांत भी स्वतंत्रता की घोषणा करने लगे। कन्नौज से सुदूर उत्तर में स्थित उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी कुछ ऐसा ही...

कुणिंद वंश का इतिहास (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)

कुणिंद वंश का इतिहास   History of Kunid dynasty   (1500 ईसा पूर्व - 300 ईसवी)  उत्तराखंड का इतिहास उत्तराखंड मूलतः एक घने जंगल और ऊंची ऊंची चोटी वाले पहाड़ों का क्षेत्र था। इसका अधिकांश भाग बिहड़, विरान, जंगलों से भरा हुआ था। इसीलिए यहां किसी स्थाई राज्य के स्थापित होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। थोड़े बहुत सिक्कों, अभिलेखों व साहित्यक स्रोत के आधार पर इसके प्राचीन इतिहास के सूत्रों को जोड़ा गया है । अर्थात कुणिंद वंश के इतिहास में क्रमबद्धता का अभाव है।               सूत्रों के मुताबिक कुणिंद राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला प्रथम प्राचीन राजवंश है । जिसका प्रारंभिक समय ॠग्वैदिक काल से माना जाता है। रामायण के किस्किंधा कांड में कुणिंदों की जानकारी मिलती है और विष्णु पुराण में कुणिंद को कुणिंद पल्यकस्य कहा गया है। कुणिंद राजवंश के साक्ष्य के रूप में अभी तक 5 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से एक मथुरा और 4 भरहूत से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान समय में मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है। जबकि भरहूत मध्यप्रदेश में है। कुणिंद वंश का ...

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर : उत्तराखंड

ब्रिटिश कुमाऊं कमिश्नर उत्तराखंड 1815 में गोरखों को पराजित करने के पश्चात उत्तराखंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रारंभ हुआ। उत्तराखंड में अंग्रेजों की विजय के बाद कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का शासन स्थापित हो गया और गढ़वाल मंडल को दो भागों में विभाजित किया गया। ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल। अंग्रेजों ने अलकनंदा नदी का पश्चिमी भू-भाग पर परमार वंश के 55वें शासक सुदर्शन शाह को दे दिया। जहां सुदर्शन शाह ने टिहरी को नई राजधानी बनाकर टिहरी वंश की स्थापना की । वहीं दूसरी तरफ अलकनंदा नदी के पूर्वी भू-भाग पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। जिसे अंग्रेजों ने ब्रिटिश गढ़वाल नाम दिया। उत्तराखंड में ब्रिटिश शासन - 1815 ब्रिटिश सरकार कुमाऊं के भू-राजनीतिक महत्व को देखते हुए 1815 में कुमाऊं पर गैर-विनियमित क्षेत्र के रूप में शासन स्थापित किया अर्थात इस क्षेत्र में बंगाल प्रेसिडेंसी के अधिनियम पूर्ण रुप से लागू नहीं किए गए। कुछ को आंशिक रूप से प्रभावी किया गया तथा लेकिन अधिकांश नियम स्थानीय अधिकारियों को अपनी सुविधानुसार प्रभावी करने की अनुमति दी गई। गैर-विनियमित प्रांतों के जिला प्रमु...

चंद राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास

चंद राजवंश का इतिहास पृष्ठभूमि उत्तराखंड में कुणिंद और परमार वंश के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश है।  चंद वंश की स्थापना सोमचंद ने 1025 ईसवी के आसपास की थी। वैसे तो तिथियां अभी तक विवादित हैं। लेकिन कत्यूरी वंश के समय आदि गुरु शंकराचार्य  का उत्तराखंड में आगमन हुआ और उसके बाद कन्नौज में महमूद गजनवी के आक्रमण से ज्ञात होता है कि तो लगभग 1025 ईसवी में सोमचंद ने चंपावत में चंद वंश की स्थापना की है। विभिन्न इतिहासकारों ने विभिन्न मत दिए हैं। सवाल यह है कि किसे सच माना जाए ? उत्तराखंड के इतिहास में अजय रावत जी के द्वारा उत्तराखंड की सभी पुस्तकों का विश्लेषण किया गया है। उनके द्वारा दिए गए निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है । उपयुक्त दिए गए सभी नोट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सर्वोत्तम उचित है। चंद राजवंश का इतिहास चंद्रवंशी सोमचंद ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगभग 900 वर्षों तक शासन किया है । जिसमें 60 से अधिक राजाओं का वर्णन है । अब यदि आप सभी राजाओं का अध्ययन करते हैं तो मुमकिन नहीं है कि सभी को याद कर सकें । और अधिकांश राजा ऐसे हैं । जिनका केवल नाम पता...

कत्यूरी राजवंश : उत्तराखंड का इतिहास (भाग -1)

कत्यूरी राजवंश का इतिहास भाग -1 अमोघभूति कुणिद वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था। कुणिद वंश उत्तराखंड में लगभग तीसरी- चौथी शताब्दी की पहली राजनीतिक शक्ति थी । जबकि कत्यूर राजवंश उत्तराखंड में शासन करने वाला पहला ऐतिहासिक शक्तिशाली राजवंश था। इसे कार्तिकेयपुर वंश के नाम से भी जाना जाता है। 'कत्यूरी' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग एटकिंसन ने किया था। कत्यूरी राजवंश के संस्थापक बसंत देव थे । जिन्हें बासुदेव के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी। पांडुकेश्वर ताम्रलेख में पाए गए कत्यूरी राजा ललितशूर के अनुसार कत्यूरी शासकों की प्राचीनतम राजधानी जोशीमठ (चमोली) में थी । बाद में नरसिंह देव ने जोशीमठ से बैजनाथ (बागेश्वर ) में राजधानी स्थानांतरित कर दी। जहां से कत्यूरी राजवंश को विशिष्ट पहचान मिली । कत्यूरी राजवंश का उदय कुणिंदों के पतन के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड की भूमि पर कुछ नए राजवंशों का उदय हुआ। जैसे गोविषाण, कालसी लाखामंडल आदि जबकि कुछ स्थानों पर कुणिंद भी शासन करते रहे। कुणिंदो के बाद शक, कुषाण और यौधेय वंश के शासकों ने कुछ क्षेत्रों पर शासन व्यवस्था स्थापित की। ...