Economics Important MCQ अर्थशास्त्र विषय से विगत 5 वर्षों के दौरान उत्तराखंड समूह ग की सभी परीक्षाओं में पूछे गये महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न :- अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न :- प्रश्न 1. निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है/हैं? कथन - I : मुद्रा बैंक की स्थापना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अधीन 2020 में की गई थी। कथन - II : 'मुद्रा' ऋण शिशु, किशोर और तरुण स्कीम के अन्तर्गत प्रदान किये जाते हैं। (A) केवल कथन - I (B) केवल कथन – II (C) दोनों कथन I और II (D) न कथन - I और न कथन – II उत्तर: (B) केवल कथन – II व्याख्या: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को हुई थी, न कि 2020 में। इस योजना के तहत गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख तक का ऋण दिया जाता है, जिसे तीन श्रेणियों: शिशु (50,000 तक), किशोर (5 लाख तक) और तरुण (10 लाख तक) में विभाजित किया गया है। प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव पूँजी निर्माण का उपयुक्त घटक नहीं है? (A) शिक्षा पर व्यय ...
काव्य संग्रह किसान ही भविष्य हैं। किसान ही भविष्य होते हैं, चीर कर धरती का जिगर जब वो अनाज बोते हैं , जो बैठे हैंं इंसाफ करने को , वो तो महलों में सोते हैं , वर्षा हो या धूप कड़ी , वो फिर भी पौधे रोपते हैं, जुल्मों से जी ना भरा तो , कानून पर कानून थोपते हैं। सींचा है - जिसने भारत को, वो आज भी क्यों रोते हैं ? किसान ना चाहे शोर शराबा, फिर क्यों आंदोलन होते हैं ? उन्हें क्या मालूम ? कैसे-खेती, कैसे-खेत होते हैं ? कभी पैर रखोगे जमीं पर तब एहसास होगा , किसान कितना कुछ सहते हैंं? दलालों के आगे झुक गई हैै सत्ता , उद्योगपति ही दौलत ढोते हैं। किसान तो खिलौना है माटी का, वो तो माटी में बोते हैं। संकट आए कुटुंब पर, किसान ही हमेशा खोते हैं , घर आज भी खाली हैं उनके , सिर्फ़ वही हक से वंचित रहते हैं। क्यों भूल जाती है सरकारें ? किसान ही भविष्य होते हैं। किसान ही भविष्य हैं काव्य संग्रह जब ख्वाब पूरे होते हैं। सुकून मिलता है ना, जब ख्वाब पूरे होते हैं। जो बैठे थे - उपहास करने को वही सफलता पर हम...