पर्वतों के निर्माण प्रस्तावना "पर्वत हमारी पृथ्वी की सबसे भव्य और प्रभावशाली संरचनाओं में से एक हैं। ये न केवल हमारे भूगोल को तय करते हैं, बल्कि मौसम से लेकर हमारी नदियों तक सब कुछ बदलते हैं। लेकिन इनकी उत्पत्ति के पीछे की कहानी उतनी ही जटिल और दिलचस्प है। इस अध्याय में हम बेहद आसान भाषा में समझेंगे कि प्लेटों के टकराने, ज़मीन के फटने और ज्वालामुखी के विस्फोट से इन पर्वतों का जन्म कैसे होता है।" पर्वतों के निर्माण पर्वतों के निर्माण का मुख्य आधार टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। हमारी पृथ्वी का सबसे ऊपरी हिस्सा (स्थलमंडल) कई टुकड़ों में टूटा हुआ है जिन्हें 'टेक्टोनिक प्लेट्स' कहते हैं। ये प्लेटें मेंटल की अर्ध-तरल परत (एस्थेनोस्फीयर) पर बहुत धीमी गति (सालाना 1 से 10 सेमी) से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं, दूर जाती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) पर भीषण तनाव और दबाव बनता है। इसी हलचल के कारण ज़मीन का हिस्सा या तो ऊपर उठ जाता है या फिर ज्वालामुखी के मैग्मा के जमाव से पहाड़ का रूप ले लेता है। पर्वतों के मुख्य प्रकार पर्...
Uttrakhand current affairs -2022 उत्तराखंड करंट अफेयर्स 2022 (अक्टूबर माह) Most important current affairs देवभूमि उत्तराखंड द्वारा प्रत्येक महीने उत्तराखंड की परीक्षाओं की दृष्टि से 20 अति महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार किए जाते हैं। जिनकी शत-प्रतिशत परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना होती है। अतः सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। Uttrakhand current affairs 2022 (october Month) (1) ‘ गणेश सिंह मर्तोलिया’ निम्न में से किस आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? (a) लोक सेवा आयोग (b) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (c) उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग (d) उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग व्याख्या : उत्तराखंड राज्य में पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से आईएसएस राजू ने 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया। तभी से आयोग में अध्यक्ष पद खाली चल रहा था हालांकि प्रकाश थपलियाल कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। 13 अक्टूबर को गणेश सिंह मर्तोलिया को उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (UKSSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। Answer - (b) (2) उत्तराखंड में स्थित सैन्य छावनी लैंसडाउन का नाम बदलकर क्या रख...